कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह पन्ना पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी में किया गया स्वागत कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह पन्ना पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में किया गया स्वागत पन्ना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद अशोक सिंह अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे तथा उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान ने शाल श्रीफल फूल माला तथा भगवान जुगल किशोर जी का छायाचित्र देकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात श्री अशोक सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा कहा निर्माणाधीन जिला कांग्रेस कार्यालय के कार्य के लिए राशि देने एवं हर संभव सहयोग देने की बात कही इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह वरिष्ठ नेता रामकिशोर मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला संगठन महामंत्री राज बहादुर पटेल श्रीमती आस्था तिवारी श्रीमती विमला सिंगरौली जितेंद्र सिंह जाटव सुरेंद्र सिंह योगेश जड़िया शिव प्रकाश दीक्षित बृजेंद्र दुबे मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा वासुदेव बुंदेला भोले कुशवाहा सरदार सिंह यादव नितिन अहिरवार अजय बाजपेई शलभ मिश्रा रमन दीक्षित बृजेंद्र यादव योगेश यादव विश्राम कोरी आदि।। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता दीपक तिवारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला द्वारा किया गया।।
कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह पन्ना पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी में किया गया स्वागत कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह पन्ना पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में किया गया स्वागत पन्ना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद अशोक सिंह अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे तथा उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान ने शाल श्रीफल फूल माला तथा भगवान जुगल किशोर जी का छायाचित्र देकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात श्री अशोक सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा कहा निर्माणाधीन जिला कांग्रेस कार्यालय के कार्य के लिए राशि देने एवं हर संभव सहयोग देने की बात कही इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह वरिष्ठ नेता रामकिशोर मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला संगठन महामंत्री राज बहादुर पटेल श्रीमती आस्था तिवारी श्रीमती विमला सिंगरौली जितेंद्र सिंह जाटव सुरेंद्र सिंह योगेश जड़िया शिव प्रकाश दीक्षित बृजेंद्र दुबे मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा वासुदेव बुंदेला भोले कुशवाहा सरदार सिंह यादव नितिन अहिरवार अजय बाजपेई शलभ मिश्रा रमन दीक्षित बृजेंद्र यादव योगेश यादव विश्राम कोरी आदि।। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता दीपक तिवारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला द्वारा किया गया।।
- रिपोर्ट भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना मध्यप्रदेश। हेडलाइन– स्टेट हाईवे-49 पर अधूरी CC सड़क बनी मुसीबत, देवरा-पगरा के बीच घंटों लग रहा जाम। अधर में लटका स्कूली बच्चों का भविष्य, शासन प्रशासन और जिम्मेदार मौन! सड़क की मरम्मत की जगह अस्थाई रूप से मिट्टी चचरा भरकर की जा रही लीपापोती। दलदल और फिसलन से राहगीरों की दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ी। पन्ना। स्टेट हाईवे-49 पर देवरा से पगरा के बीच अधूरे पड़े CC सड़क निर्माण ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के अभाव के चलते इस मार्ग पर आए दिन घंटों लंबा जाम लगने की स्थिति बन रही है। बताया जा रहा है कि CC सड़क निर्माण की धीमी गति के साथ पगरा तक सड़क को उखाड़ दिए जाने से मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी और कीचड़ से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा और भी बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली वाहनों और विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। जाम में स्कूल बसें और अन्य वाहन घंटों फंसे रहते हैं, जिसके कारण बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान यातायात को सुचारु रखने, गड्ढों को सुरक्षित तरीके से भरने और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी व्यवस्था भी जरूरी है। वर्तमान स्थिति में वाहन चालकों को कीचड़, गड्ढों और जाम के बीच बेहद सावधानी से आवागमन करना पड़ रहा है। एक ओर बच्चे बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य का सपना लेकर रोज स्कूल जाते हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण की अव्यवस्था उनके समय, सुरक्षा और शिक्षा—तीनों पर सवाल खड़े कर रही है। घंटों जाम में फंसे स्कूली वाहनों की स्थिति अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है। यदि समय रहते सड़क निर्माण में तेजी नहीं लाई गई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। खासकर बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव के बीच छिपे गड्ढे किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। अब सवाल यह है कि देवरा-पगरा मार्ग पर अधूरे निर्माण को आखिर कब पूरा किया जाएगा? स्कूली वाहनों और आम राहगीरों को घंटों लगने वाले जाम और दुर्घटना के बढ़ते खतरे से राहत दिलाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग कब ठोस कदम उठाएगा? अब सवाल है—आखिर प्रशासन कब जागेगा ? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? लोगों की मांग है कि जिम्मेदार विभाग तत्काल सड़क निर्माण में तेजी लाए, गड्ढों और जलभराव को दुरुस्त करे और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करे। फिलहाल, सड़क अधूरी है… सफर जोखिम भरा है… और जिम्मेदारों की कार्रवाई का इंतजार है।1
- पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा, पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा,राजस्थान से पांच आरोपी पकड़े,बुक-कंटेंट लिखने की नौकरी का दिया था लालच,अलग-अलग चार्ज के नाम पर ऐंठी थी रकम,,पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.82 लाख रुपए नकद बरामद,1
- आखिर इतनी क्रूरता लाते कहां से है ऐ लोग मानसिकता तो देखो, ना शासन प्रशासन का भय, कटनी जिले के बहोरीबंद स्थित भूता डैम में घूमने गए युवाओं पर मामूली बात को लेकर मचा विवाद, घूमने गए युवकों पर जानलेवा हमला। दो लोगो कै टूटे हाथ......! आखिर इतनी क्रूरता लाते कहां से है ऐ लोग मानसिकता तो देखो, ना शासन प्रशासन का भय, कटनी जिले के बहोरीबंद स्थित भूता डैम में घूमने गए युवाओं पर मामूली बात को लेकर मचा विवाद, घूमने गए युवकों पर जानलेवा हमला। दो लोगो कै टूटे हाथ......!1
- सीवर कनेक्शन के नाम पर सड़क खोदकर छोड़ने का आरोप, सीवर कनेक्शन के नाम पर सड़कें खोदीं, चैंबर भी क्षतिग्रस्त! सतना। शहर में सीवर कनेक्शन के काम को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि सीवर कनेक्शन के दौरान पहले सड़क तोड़ी जाती है, लेकिन क्षतिग्रस्त चैंबरों की सही तरीके से मरम्मत नहीं की जाती। कई जगह सिर्फ पाइप डालकर मिट्टी भरने और ऊपर से नाममात्र की कांक्रीट करने की शिकायत सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चैंबर अंदर से क्षतिग्रस्त हैं और उनकी मरम्मत किए बिना कनेक्शन का काम पूरा किया गया, तो आने वाले समय में सीवर का गंदा पानी वापस घरों में घुसने की समस्या पैदा हो सकती है। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर सड़क तोड़ने के बाद उसकी गुणवत्ता के साथ मरम्मत क्यों नहीं की जा रही और डैमेज चैंबरों को दुरुस्त किए बिना काम पूरा कैसे माना जा रहा है? अब देखना होगा कि नगर निगम और सीवर प्रोजेक्ट से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी इन शिकायतों की जांच कराते हैं या फिर समस्या सामने आने के बाद ही कार्रवाई होगी।1
- 1700 लाख की आरसीसी सड़क पर फिर उठे गुणवत्ता के सवाल, मौके की तस्वीरें बनीं गवाह! *घंटाघर से रामपुर रोड तक निर्माणाधीन सड़क में सामग्री को लेकर सवाल, विभागीय निगरानी पर भी उठी उंगली* मैहर। घंटाघर से रामपुर रोड तक लगभग 1700 लाख रुपये की लागत से बन रही आरसीसी सड़क को लेकर उठे गुणवत्ता के सवालों के बाद अब निर्माण स्थल की तस्वीरें भी कई सवाल खड़े कर रही हैं। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होने के बाद चल रहे निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मौके की तस्वीरों में निर्माण कार्य के दौरान सड़क की बेस तैयार करने और सामग्री डालने का कार्य दिखाई दे रहा है। इसी के साथ सवाल उठ रहा है कि क्या निर्माण में उपयोग की जा रही गिट्टी निर्धारित साइज और तकनीकी मापदंडों के अनुरूप है? क्या रेत और डस्ट का निर्धारित अनुपात सुनिश्चित किया जा रहा है? 1700 लाख की सड़क… फिर गुणवत्ता की जांच कौन करेगा? इतनी बड़ी लागत से बन रही सड़क भविष्य में लंबे समय तक मजबूत और टिकाऊ रहे, इसके लिए निर्माण सामग्री और प्रक्रिया की तकनीकी जांच बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन स्थानीय स्तर पर सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभागीय अधिकारी नियमित रूप से मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं या ठेकेदार के भरोसे ही निर्माण कार्य चल रहा है? यदि निर्माण सामग्री के संबंध में शिकायतें सामने आ रही हैं तो संबंधित विभाग को मौके से सामग्री के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच करानी चाहिए और रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। विकास की सड़क या सवालों की सड़क? मैहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। ऐसे में जनता का पैसा जिस सड़क पर लगाया जा रहा है, उसमें गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सड़क की मजबूती केवल ऊपर से दिखाई देने वाली सतह से नहीं, बल्कि उसके नीचे इस्तेमाल हुई सामग्री और निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया से तय होती है। अब सवाल सिर्फ सड़क निर्माण का नहीं, बल्कि जवाबदेही का है। क्या विभाग मौके पर जाकर जांच करेगा? क्या निर्माण सामग्री का सैंपल लिया जाएगा? क्या गुणवत्ता परीक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी? और यदि मानकों में कमी मिलती है तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी? जनता को उम्मीद है कि 1700 लाख रुपये की इस सड़क का निर्माण गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों के अनुसार हो, ताकि आने वाले वर्षों में यह सड़क विकास की मिसाल बने, किसी जांच की वजह नहीं। फॉलोअप जारी रहेगा… खबरीलाल की कलम से – *गोवर्धन गुप्ता*, पत्रकार मैहर4
- माई की रसोई में भाजपा संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे का भव्य स्वागत मैहर। माई की रसोई में युवा समाजसेवी सौरज पांडे द्वारा भाजपा के संभागीय संगठन प्रभारी श्री विजय दुबे जी का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मैहर जिलाध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा समाजसेवी सौरज पांडे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री विजय दुबे जी का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनका आत्मीय अभिनंदन किया। 📰 चैनल: SNT News Pinch ✍️ पत्रकार: सत्यनारायण तिवारी2
- मझगायां परियोजना का पानी बना मुसीबत बनहरी कला के कई घर डूबे विस्थापन राशि के इंतजार में प्रभावित परिवार। मध्यम सिंचाई परियोजना मझगायां में जलभराव के चलते बनहरी कला गांव के कई मकान पानी में डूब गए हैं। घरों के डूबने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मकान डूबने के बावजूद उन्हें अब तक विस्थापन और मुआवजे की राशि नहीं मिल पाई है। ग्रामीण शिव कुमार अवस्थी के अनुसार बनहरी कला के शिव कुमार अवस्थी रामपाल रामकृपाल साहू, शिवरतन यादव सहित अन्य ग्रामीणों के मकान जलभराव की चपेट में आ चुके हैं। मजबूरी में प्रभावित परिवार दूसरे लोगों के घरों में शरण लेकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। राशि का भुगतान नहीं होने से परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों का तत्काल सर्वे कराकर लंबित विस्थापन एवं मुआवजे की राशि का भुगतान किया जाए, ताकि वे सुरक्षित आवास की व्यवस्था कर सकें।1
- जमीन विवाद में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट, अमित जैन पर एफआईआर दर्ज; घटना का वीडियो वायरल जमीन विवाद में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट, अमित जैन पर एफआईआर दर्ज; घटना का वीडियो वायरल भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति अमित पर हुआ मामला दर्ज। Collector Office Panna Jansampark Madhya Pradesh Pannapolice Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Sagar Commissioner PRO Panna Rajesh Kumar Verma BJP Madhya Pradesh Brijendra Pratap Singh VD Sharma Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh Breaking News #जमीनविवाद #मारपीट #अमितजैन #अमिताबागरी #FIR #पन्ना #पन्नान्यूज #मध्यप्रदेश #क्राइम_न्यूज #वायरलवीडियो #मारपीटकांड #जनरलस्टोर #विवाद #पुलिस_कार्रवाई #BreakingNews #PannaNews #MPNews #CrimeNews #ViralVideo #LatestNews #MadhyaPradeshNews #NationalNewsLive1
- रीवा के संजय गांधी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: सेवा से हटाए गए डॉक्टर से ही कराया जा रहा था इलाज, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद बड़ा खुलासा मध्य भारत न्यूज़ (रीवा ब्यूरो): रीवा के प्रतिष्ठित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के बाद हुए खुलासे से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस डॉक्टर (डॉ. सोनल अग्रवाल) को मध्य प्रदेश शासन ने करीब 3 साल पहले सेवा से हटाने का फैसला लिया था, उसी डॉक्टर से अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों का इलाज कराया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब मृतक महिला के पिता ने अपनी बेटी और नाती की मौत का पूरा सच जानने की मांग की है। डॉ. सोनल अग्रवाल समेत 5 लोगों पर कस सकता है शिकंजा कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले में बर्खास्त डॉक्टर सोनल अग्रवाल समेत 5 लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की घोर अनदेखी और अयोग्य डॉक्टरों से इलाज कराने के कारण ही दो जिंदगियां खत्म हो गईं। पीड़ित परिवार ने शासन और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1