हेमेन्द्र सिंह राठौड़ बने राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष, कृष्णपाल सिंह पंवार ने सौंपी कमान नीमच। गौ पुत्र सेवा समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय गौ रक्षा दल की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। सर्वसम्मति से हेमेन्द्र सिंह राठौड़ को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह पंवार ने 7 वर्ष गोपुत्र सेवा समिति और 2 वर्ष प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद संगठन हित में यह जिम्मेदारी हेमेन्द्र सिंह राठौड़ को सौंपी। नवनियुक्त अध्यक्ष का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। हेमेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश के हर जिले में संगठन को मजबूत करना, गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना और गौ आधारित रोजगार के बड़े कार्यक्रम आयोजित करना है। वहीं कृष्णपाल सिंह पंवार ने नवनियुक्त अध्यक्ष पर विश्वास जताते हुए कहा कि हेमेन्द्र सिंह राठौड़ संगठन को नई ऊर्जा देंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बलवीर सिंह, नीमच जिला अध्यक्ष सचिन नागदा, लोकेश नागदा, मंदसौर जिला अध्यक्ष सोनू गायरी, अर्जुन सिंह, विजयपाल सिंह, हर्षराज सिंह चौहान उर्फ हैप्पी बन्ना सहित राजस्थान की टीम और संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हेमेन्द्र सिंह राठौड़ बने राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष, कृष्णपाल सिंह पंवार ने सौंपी कमान नीमच। गौ पुत्र सेवा समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय गौ रक्षा दल की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया गया। सर्वसम्मति से हेमेन्द्र सिंह राठौड़ को मध्य
प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह पंवार ने 7 वर्ष गोपुत्र सेवा समिति और 2 वर्ष प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद संगठन हित में यह जिम्मेदारी हेमेन्द्र सिंह राठौड़ को सौंपी। नवनियुक्त अध्यक्ष का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने
पुष्पमालाओं से स्वागत किया। हेमेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रदेश के हर जिले में संगठन को मजबूत करना, गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना और गौ आधारित रोजगार के बड़े कार्यक्रम आयोजित करना है। वहीं कृष्णपाल सिंह पंवार ने नवनियुक्त अध्यक्ष पर विश्वास जताते हुए कहा कि
हेमेन्द्र सिंह राठौड़ संगठन को नई ऊर्जा देंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बलवीर सिंह, नीमच जिला अध्यक्ष सचिन नागदा, लोकेश नागदा, मंदसौर जिला अध्यक्ष सोनू गायरी, अर्जुन सिंह, विजयपाल सिंह, हर्षराज सिंह चौहान उर्फ हैप्पी बन्ना सहित राजस्थान की टीम और संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
- ई-रिक्शा के इस्तमाल कर उसका उपयोग करने वाले ई-रिक्शा चालक द्वारा माताजी की चुनरी यात्रा निकाली गई1
- MP - नगर पालिका मन्दसौर कुत्तों की नसबंदी पर खूब खर्च कर रही..? पर कुत्तों की जनसंख्या तो बढ़ रही है नगर पालिका को चाहिए कि इस पर नियंत्रण करें..* नगर पालिका मन्दसौर कुत्तों की नसबंदी पर खूब खर्च कर रही..? पर कुत्तों की जनसंख्या तो बढ़ रही है नगर पालिका को चाहिए कि इस पर नियंत्रण करें..1
- जन्माष्टमी पर गूंजा जय श्री श्याम का जयघोष, भव्य कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब बोजुंदा के निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य भजन संध्या: नवीन वैष्णव और अलीशा निनामा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, 600 पदयात्रियों ने भी लिया कीर्तन का आनंद1
- इंद्रदेव को मनाया तो बरसे मेघ, किसानों के खिले चेहरे ढोल-नगाड़ों के साथ की थी बारिश की कामना, दोपहर बाद हुई बरसात ने फसलों को दिया जीवनदान पवन अग्रवाल चिकारड़ा। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे ग्रामीण किसानों की रविवार को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब दोपहर करीब 2 बजे से आसमान में बादल छाए और बरसात शुरू हो गई। गांव में इंद्रदेव को मनाने के लिए किसानों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ पूजा-पाठ कर बारिश की कामना की थी। किसानों का कहना है कि उन्होंने जिस भाव और आस्था से इंद्रदेव को पुकारा, उन्होंने भी ज्यादा देर रूठे रहना उचित नहीं समझा और आखिरकार मेहर बरसा दी। पिछले लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई थी। खेतों में फसल पानी के अभाव में मुरझाने लगी थी और किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे थे। अच्छी बारिश नहीं होने पर फसलों में नुकसान की आशंका भी जताई जा रही थी। रूठे इंद्रदेव को मनाने गांव से बाहर निकले किसान बारिश के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इंद्रदेव को मनाने का प्रयास किया। ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ ग्रामीण गांव से बाहर पहुंचे तथा पूजा-पाठ कर इंद्रदेव से मेहर बरसाने की प्रार्थना की। किसानों की आस्था और सामूहिक प्रयास के बीच रविवार को हुई बरसात ने ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। छतों से बह निकले बरसाती नाले दोपहर बाद हुई बरसात भले ही मूसलाधार नहीं रही, लेकिन कुछ समय के लिए बारिश की रफ्तार तेज रही। मकानों की छतों से पानी के बरसाती नाले बह निकले। खेतों में भी पानी पहुंचने से फसलों को तत्काल राहत मिली। हालांकि यह बारिश नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं रही, लेकिन किसानों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं है। मकई में भरेंगे दाने, अन्य फसलें भी रहेंगी यौवन पर किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर मकई की फसल में दाने भरने के समय पानी मिलने से उत्पादन को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य फसलें भी बारिश के बाद फिर से लहलहा उठेंगी और उनमें नई जान आएगी। खेतों में खड़ी फसलों को इस बारिश से आवश्यक नमी मिलने से किसानों की चिंता काफी हद तक कम हुई है। बोले किसान- बालक रूठ जाए, पिता उससे जुदा नहीं होता बारिश के बाद किसानों ने इंद्रदेव का आभार जताते हुए कहा कि "बालक कितना भी रूठ जाए, लेकिन पिता कभी उससे जुदा नहीं होता।" किसानों का कहना था कि लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश ने उनकी उम्मीदें फिर जगा दी हैं। भले ही अभी अच्छी और लगातार बारिश की जरूरत बनी हुई है, लेकिन रविवार की बरसात ने सूखती फसलों को जीवनदान देने का काम किया है। बारिश के बाद खेतों की ओर लौटे किसानों के चेहरों पर संतोष साफ दिखाई दिया। आसमान में छाए बादलों और खेतों में पहुंची नमी ने किसानों को आगामी दिनों में अच्छी फसल की उम्मीद बंधा दी है।2
- 9 लाख नवकार मंत्र जाप से गुंजा शांतिभवन, पर्युषण महापर्व में होगा अनवरत 24 घण्टे जाप। चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी स्थित शांति भवन मे पावन चातुर्मास के शुभ अवसर पर जैन सिद्धान्ताचार्य पूज्य महासती श्री प्रतिभा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे 9 लाख नवकार मंत्र जाप सम्पन्न हुए जिसमे 350 श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। इस जाप के लाभार्थी विरेन्द्र कुमार विलेश वितराम व विराज पितलिया परिवार रहे। जाप मे स्थापित कलश की बोली तेजपाल दिपक मेहता परिवार द्वारा ली गई। 8 सितम्बर से पर्यूषण महापर्व प्रारम्भ हो रहे है। इस दौरान शान्ति भवन मे 24 घंटे जाप की व्यवस्था रखी गई है। श्रीसंघ सेन्थी ने अनवरत 24 घण्टे जाप में अधिकाधिक संख्या मे पधारकर धर्म रूपी कुम्भ मे स्नान कर कर्म निर्जरा करने का आव्हान किया। पर्यूषण काल मे शहरवासियों के लिए बस की व्यवस्था की गई है, उसके लाभार्थी ॐ शान्ति ट्रेवल्स है।1
- पाल खेड़ी राम रोड पर नांगावली के सभी ग्राम वासियों ने मिलकर पैदल जाने वाले यात्रियों को भोजन करवाया और थोड़ी देर रुकने की हाथ जोड़कर व्यवस्था की1
- शिक्षक दिवस पर जिले में 415 शिक्षक और प्राचार्य सम्मानित नीमच जिले में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किए गए। नीमच, जावद और मनासा के सांदीपनि विद्यालयों में हुए कार्यक्रमों में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, श्रेष्ठ प्रदर्शन और शैक्षणिक नवाचार के लिए करीब 415 प्राचार्यों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्य और विषय शिक्षकों के साथ 90 से 100 प्रतिशत परिणाम वाले शिक्षकों तथा कक्षा 5वीं और 8वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मान मिला। जावद में विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच में विधायक दिलीप सिंह परिहार और मनासा में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में शिक्षकों के समर्पण और योगदान की सराहना की गई।1
- शामगढ़ में क्षत्रिय राठौर कचेलिया तेली समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह, पोरवाल मांगलिक भवन शामगढ़ में संपन्न हुआ ।1
- MP - जे.पी. नड्डा बता रहे हैं - नरेन्द्र मोदी ने 2014 में बीजेपी कार्यालय बनाने का संकल्प लिया था..... 290 बन गये, 105 बन रहे हैं, 123 के लिये जमीन ले ली गयी। सभी कार्यालय सुसज्जित और होटलों जैसी सुविधा को मात दे रहे हैं।1