logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशलगढ़ में चुनावी हलचल तेज, भाजपा के दो बार के पार्षद दिनेश परिहार कांग्रेस में शामिल कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव में नामांकन की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 27 अगस्त से नामांकन शुरू होंगे और 31 अगस्त अंतिम तिथि है। इसी बीच दल-बदल का दौर भी जारी है। बुधवार रात भाजपा को बड़ा झटका लगा, जब वार्ड नंबर 1 से भाजपा की टिकट पर दो बार पार्षद रहे दिनेश उर्फ टीनू भाई परिहार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। परिहार के घर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हसमुखलाल सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, जनपद विजय सिंह खड़िया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होते हुए परिहार ने दावा किया कि इस बार नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकाल में विकास की गति थमने का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया द्वारा राम मंदिर एवं मंगलेश्वर मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस की राज्य सरकार से राशि दिलाने की भी प्रशंसा की। इस दौरान ओम प्रकाश राव, राजकुमार प्रजापत, आशीष चोपड़ा, हितेश रावत, दीपेश, सोनू पांचाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व जयंतीलाल कव्वालियां भी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।

3 hrs ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
3 hrs ago
cae2b7ed-6da3-4382-8bbb-a6526ce72ffe

कुशलगढ़ में चुनावी हलचल तेज, भाजपा के दो बार के पार्षद दिनेश परिहार कांग्रेस में शामिल कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव में नामांकन की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 27 अगस्त से नामांकन शुरू होंगे और 31 अगस्त अंतिम तिथि है। इसी बीच दल-बदल का दौर भी जारी है। बुधवार रात भाजपा को बड़ा झटका लगा, जब वार्ड नंबर 1 से भाजपा की टिकट पर दो बार पार्षद रहे दिनेश उर्फ टीनू भाई परिहार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। परिहार के घर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हसमुखलाल

सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, जनपद विजय सिंह खड़िया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होते हुए परिहार ने दावा किया कि इस बार नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकाल में विकास की गति थमने का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया द्वारा राम मंदिर एवं मंगलेश्वर मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस की राज्य सरकार से राशि दिलाने की भी प्रशंसा की। इस दौरान ओम प्रकाश राव, राजकुमार प्रजापत, आशीष चोपड़ा, हितेश रावत, दीपेश, सोनू पांचाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व जयंतीलाल कव्वालियां भी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुशलगढ़ में चुनावी हलचल तेज, भाजपा के दो बार के पार्षद दिनेश परिहार कांग्रेस में शामिल कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव में नामांकन की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 27 अगस्त से नामांकन शुरू होंगे और 31 अगस्त अंतिम तिथि है। इसी बीच दल-बदल का दौर भी जारी है। बुधवार रात भाजपा को बड़ा झटका लगा, जब वार्ड नंबर 1 से भाजपा की टिकट पर दो बार पार्षद रहे दिनेश उर्फ टीनू भाई परिहार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। परिहार के घर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हसमुखलाल सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, जनपद विजय सिंह खड़िया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होते हुए परिहार ने दावा किया कि इस बार नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकाल में विकास की गति थमने का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया द्वारा राम मंदिर एवं मंगलेश्वर मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस की राज्य सरकार से राशि दिलाने की भी प्रशंसा की। इस दौरान ओम प्रकाश राव, राजकुमार प्रजापत, आशीष चोपड़ा, हितेश रावत, दीपेश, सोनू पांचाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व जयंतीलाल कव्वालियां भी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।
    2
    कुशलगढ़ में चुनावी हलचल तेज, भाजपा के दो बार के पार्षद दिनेश परिहार कांग्रेस में शामिल
कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव में नामांकन की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 27 अगस्त से नामांकन शुरू होंगे और 31 अगस्त अंतिम तिथि है। इसी बीच दल-बदल का दौर भी जारी है।
बुधवार रात भाजपा को बड़ा झटका लगा, जब वार्ड नंबर 1 से भाजपा की टिकट पर दो बार पार्षद रहे दिनेश उर्फ टीनू भाई परिहार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
परिहार के घर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हसमुखलाल सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, जनपद विजय सिंह खड़िया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होते हुए परिहार ने दावा किया कि इस बार नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकाल में विकास की गति थमने का आरोप लगाया।
उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया द्वारा राम मंदिर एवं मंगलेश्वर मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस की राज्य सरकार से राशि दिलाने की भी प्रशंसा की।
इस दौरान ओम प्रकाश राव, राजकुमार प्रजापत, आशीष चोपड़ा, हितेश रावत, दीपेश, सोनू पांचाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व जयंतीलाल कव्वालियां भी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बांसवाड़ा राजस्थान में बोहरा समाज द्वारा दिनांक 25/8/2026को ईद मिलादुन्नबी महा जुलूस निकाला गया जिसमें बूढ़े और नौजवान, बच्चों एवं महिला भी शामिल होकर जुलूस का शोभा बढ़ाया।
    1
    बांसवाड़ा राजस्थान में 
बोहरा समाज द्वारा दिनांक 25/8/2026को ईद मिलादुन्नबी महा जुलूस निकाला गया जिसमें बूढ़े और नौजवान, बच्चों एवं महिला भी शामिल होकर जुलूस का शोभा बढ़ाया।
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • आसपुर डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व गौ रक्षक सिद्धार्थ मेहता, कपिल गौशाला दयालाल, भोजपुरी ने एक दिवसीय कथा की जानकारी दी आसपुर डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व गौ रक्षक सिद्धार्थ मेहता, कपिल गौशाला दयालाल, भोजपुरी ने एक दिवसीय कथा की जानकारी दी
    1
    आसपुर डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व गौ रक्षक सिद्धार्थ मेहता, कपिल गौशाला दयालाल, भोजपुरी ने एक दिवसीय कथा की जानकारी दी 
आसपुर डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व गौ रक्षक सिद्धार्थ मेहता, कपिल गौशाला दयालाल, भोजपुरी ने एक दिवसीय कथा की जानकारी दी
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 min ago
  • Fear of Missing Out (FOMO) को लेकर युवाओं से यही कहना चाहूँगा कि अपने परिजनों से विचार-विमर्श कर लक्ष्य तय करें और इधर-उधर भटकने के बजाय पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ उसे हासिल करने में लगें।
    1
    Fear of Missing Out (FOMO) को लेकर युवाओं से यही कहना चाहूँगा कि अपने परिजनों से विचार-विमर्श कर लक्ष्य तय करें और इधर-उधर भटकने के बजाय पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ उसे हासिल करने में लगें।
    user_वागड़ NEWS 24
    वागड़ NEWS 24
    Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • BRAKING: प्रतापगढ़ पीपलखूंट में एसीबी ने पटवारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा,
    1
    BRAKING: प्रतापगढ़
पीपलखूंट में एसीबी ने पटवारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा,
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • प्रेम संबंध निभाने के लिए पति को देती रही नींद की गोली एक अनोखा किस्सा जिसने शादी के रिश्तें को तार तार कर दिया प्रेमिका हो तो ऐसी हो घरवालों की ख़ुशी के लिए शादी दूसरे से लेकिन संबंध ससुराल में भी प्रेमी से बनाती थी 45 दिन की शादी में प्रेमी का वादा न तोड़ी दूसरे की पत्नी बनने के बाद भी! शादी के बाद भी प्रेमी से किया वादा निभाया, 45 दिन में 23 अगस्त को खुल गया पूरा राज झांसी–भांडेर: झांसी के एक युवक और मध्य प्रदेश के भांडेर की युवती की शादी 24 जून 2026 को परिवार की मर्जी से हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती इस शादी से पूरी तरह सहमत नहीं थी और शादी से पहले उसने अपने प्रेमी से कथित तौर पर वादा किया था कि परिवार की खुशी के लिए शादी तो कर लेगी, लेकिन पति को करीब नहीं आने देगी। आरोप है कि शादी के बाद युवती अपने प्रेमी को ससुराल बुलाने लगी। पति को कथित तौर पर नींद की गोली देने के बाद वह प्रेमी के साथ रात बिताती थी। बताया जा रहा है कि प्रेमी को रात करीब 10 बजे ससुराल बुलाया जाता था और सुबह करीब 4 बजे वह वहां से चला जाता था। परिजनों और पति की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, करीब 45 दिनों की शादी के दौरान कई बार प्रेमी को ससुराल बुलाया गया और लगभग 20 दिनों तक दोनों के बीच संबंध रहे। इसी दौरान 23 अगस्त को पति ने कथित तौर पर प्रेमी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, पत्नी और प्रेमी की ओर से लगाए गए आरोपों पर उनका पक्ष तथा पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई की पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। इसलिए पूरे मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही माना जाना चाहिए घटना के सामने आने के बाद लोग शादी, आपसी सहमति और रिश्तों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि शादी के महज 45 दिनों के भीतर ही पति को पत्नी और उसके कथित प्रेमी के संबंधों की जानकारी मिलने का दावा किया गया है।
    2
    प्रेम संबंध निभाने के लिए पति को देती रही नींद की गोली एक अनोखा किस्सा जिसने शादी के रिश्तें को तार तार कर दिया 
प्रेमिका हो तो ऐसी  हो घरवालों की ख़ुशी के लिए शादी दूसरे से लेकिन संबंध ससुराल में भी प्रेमी से बनाती थी 45 दिन की शादी में प्रेमी का वादा न तोड़ी दूसरे की पत्नी बनने के बाद भी! शादी के बाद भी प्रेमी से किया वादा निभाया, 45 दिन में 23 अगस्त को खुल गया पूरा राज
झांसी–भांडेर: झांसी के एक युवक और मध्य प्रदेश के भांडेर की युवती की शादी 24 जून 2026 को परिवार की मर्जी से हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती इस शादी से पूरी तरह सहमत नहीं थी और शादी से पहले उसने अपने प्रेमी से कथित तौर पर वादा किया था कि परिवार की खुशी के लिए शादी तो कर लेगी, लेकिन पति को करीब नहीं आने देगी।
आरोप है कि शादी के बाद युवती अपने प्रेमी को ससुराल बुलाने लगी। पति को कथित तौर पर नींद की गोली देने के बाद वह प्रेमी के साथ रात बिताती थी। बताया जा रहा है कि प्रेमी को रात करीब 10 बजे ससुराल बुलाया जाता था और सुबह करीब 4 बजे वह वहां से चला जाता था।
परिजनों और पति की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, करीब 45 दिनों की शादी के दौरान कई बार प्रेमी को ससुराल बुलाया गया और लगभग 20 दिनों तक दोनों के बीच संबंध रहे। इसी दौरान 23 अगस्त को पति ने कथित तौर पर प्रेमी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, पत्नी और प्रेमी की ओर से लगाए गए आरोपों पर उनका पक्ष तथा पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई की पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। इसलिए पूरे मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही माना जाना चाहिए
घटना के सामने आने के बाद लोग शादी, आपसी सहमति और रिश्तों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि शादी के महज 45 दिनों के भीतर ही पति को पत्नी और उसके कथित प्रेमी के संबंधों की जानकारी मिलने का दावा किया गया है।
    user_News
    News
    Piploda, Ratlam•
    18 hrs ago
  • सीमलवाड़ा कस्बे में सजा राखियों, मिठाईयो का बाजार, रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह सीमलवाड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही सिमलवाड़ा कस्बे के बाजार में रौनक बढ़ गई है। आमजन के साथ व्यापारियों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कस्बे के बाजार में जगह-जगह रंग-बिरंगी राखियों के स्टॉल सजाए गए हैं। साथ ही मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी भी दुकानों पर उपलब्ध है। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में 5 रुपए से लेकर 150 रुपए तक की विभिन्न प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें स्टोन, मोती, रेशम, पन्नी राखी, जुड़ा राखी और कपल राखी सहित कई आकर्षक वैरायटी शामिल हैं। व्यापारियों के अनुसार, हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन को लेकर बाजार में विशेष रौनक दिखाई दे रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
    2
    सीमलवाड़ा कस्बे में सजा राखियों, मिठाईयो का बाजार, रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह
सीमलवाड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही सिमलवाड़ा कस्बे के बाजार में रौनक बढ़ गई है। आमजन के साथ व्यापारियों में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कस्बे के बाजार में जगह-जगह रंग-बिरंगी राखियों के स्टॉल सजाए गए हैं। साथ ही मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी भी दुकानों पर उपलब्ध है।
व्यापारियों ने बताया कि बाजार में 5 रुपए से लेकर 150 रुपए तक की विभिन्न प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें स्टोन, मोती, रेशम, पन्नी राखी, जुड़ा राखी और कपल राखी सहित कई आकर्षक वैरायटी शामिल हैं।
व्यापारियों के अनुसार, हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन को लेकर बाजार में विशेष रौनक दिखाई दे रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भगतपुरा में टीबी जांच का बड़ा अभियान: 165 ग्रामीणों की जांच, 12 संदिग्ध मरीजों के नमूने कुशलगढ़ (बांसवाड़ा), 25 अगस्त। टीबी मुक्त जनजाति अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बांसवाड़ा तथा पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कुशलगढ़ ब्लॉक के भगतपुरा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 165 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में 116 लोगों के एक्स-रे किए गए। इनमें 12 संभावित टीबी मरीजों के थूक के नमूने लेकर अत्याधुनिक ट्रू-नाट (Truenat) मशीन से जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों की शुगर, ब्लड प्रेशर, लंबाई और वजन की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। पिरामल फाउंडेशन के डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनजाति बहुल एवं दुर्गम क्षेत्रों के प्रत्येक व्यक्ति तक टीबी जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाना है। बांसवाड़ा को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। सेक्टर चिकित्सा अधिकारी डॉ. लतीफ अहमद ने ग्रामीणों को लंबे समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना, वजन कम होना और भूख में कमी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। शिविर में बीपीएम पिरामल दिल खुश, पिरामल फाउंडेशन के आरटी, एलटी एवं कम्युनिटी मोबिलाइजर, एसटीएलएस वीरेंद्र राठौर, सीएचओ भरत डामोर, एएनएम, आशा सहयोगिनियों सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन का आभार जताया।
    2
    भगतपुरा में टीबी जांच का बड़ा अभियान: 165 ग्रामीणों की जांच, 12 संदिग्ध मरीजों के नमूने
कुशलगढ़ (बांसवाड़ा), 25 अगस्त। टीबी मुक्त जनजाति अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बांसवाड़ा तथा पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कुशलगढ़ ब्लॉक के भगतपुरा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 165 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में 116 लोगों के एक्स-रे किए गए। इनमें 12 संभावित टीबी मरीजों के थूक के नमूने लेकर अत्याधुनिक ट्रू-नाट (Truenat) मशीन से जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों की शुगर, ब्लड प्रेशर, लंबाई और वजन की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
पिरामल फाउंडेशन के डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनजाति बहुल एवं दुर्गम क्षेत्रों के प्रत्येक व्यक्ति तक टीबी जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाना है। बांसवाड़ा को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
सेक्टर चिकित्सा अधिकारी डॉ. लतीफ अहमद ने ग्रामीणों को लंबे समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना, वजन कम होना और भूख में कमी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।
शिविर में बीपीएम पिरामल दिल खुश, पिरामल फाउंडेशन के आरटी, एलटी एवं कम्युनिटी मोबिलाइजर, एसटीएलएस वीरेंद्र राठौर, सीएचओ भरत डामोर, एएनएम, आशा सहयोगिनियों सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन का आभार जताया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.