Shuru
Apke Nagar Ki App…
त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब,दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन, स्वच्छता, सुव्यवस्थित भंडारे और सुरक्षा व्यवस्था बनी आकर्षण का केंद्र त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब,दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन, स्वच्छता, सुव्यवस्थित भंडारे और सुरक्षा व्यवस्था बनी आकर्षण का केंद्र
Sudeep Kumar Gaur
त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब,दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन, स्वच्छता, सुव्यवस्थित भंडारे और सुरक्षा व्यवस्था बनी आकर्षण का केंद्र त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब,दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन, स्वच्छता, सुव्यवस्थित भंडारे और सुरक्षा व्यवस्था बनी आकर्षण का केंद्र
More news from राजस्थान and nearby areas
- त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब,दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन, स्वच्छता, सुव्यवस्थित भंडारे और सुरक्षा व्यवस्था बनी आकर्षण का केंद्र त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब,दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन, स्वच्छता, सुव्यवस्थित भंडारे और सुरक्षा व्यवस्था बनी आकर्षण का केंद्र4
- सवाई माधोपुर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ आस्था के सैलाब के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने किये त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन जिला कलेक्टर ने परिक्रमा पथ मेला व्यवस्थाओं का लिया जाएजा1
- नगर निकाय चुनाव में निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, CCTV फुटेज समेत चुनावी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग एंकर खबर करौली से है जहाँ नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी करौली ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, स्वतंत्र मतदान और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायतें उठाई हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक घनश्याम मेहर की ओर से राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी करौली को ज्ञापन भेजकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।ज्ञापन में कहा गया है कि करौली जिले के विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं की ओर से गंभीर शिकायतें एवं आपत्तियां जिला कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में लाई गई हैं। कांग्रेस ने निर्वाचन को लोकतंत्र की मूल प्रक्रिया बताते हुए प्रत्येक प्रत्याशी को समान अवसर, भयमुक्त वातावरण और निष्पक्ष प्रशासनिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।CCTV और चुनावी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी ने शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों के CCTV फुटेज, पुलिस वाहनों के GPS/लॉगबुक, पुलिस ड्यूटी चार्ट, प्रत्याशियों से संबंधित कार्रवाई के रिकॉर्ड, मतदान केंद्रवार टर्नआउट रिकॉर्ड तथा अन्य संबंधित निर्वाचन अभिलेखों को सुरक्षित रखने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि रिकॉर्ड सुरक्षित रहने से किसी भी प्रकार के साक्ष्य से छेड़छाड़ की संभावना नहीं रहेगी और शिकायतों की निष्पक्ष जांच संभव हो सकेगी।बाहरी राजनीतिक हस्तक्षेप रोकने की मांग कांग्रेस ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए जिले से बाहर के जनप्रतिनिधियों तथा किसी भी राजनीतिक दल के बाहरी पदाधिकारियों के अनावश्यक प्रवेश एवं हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही निर्वाचन स्थल एवं उसके आसपास केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति देने की बात कही गई है।ज्ञापन में कहा गया है कि निर्वाचित पार्षदों पर किसी प्रकार का बाहरी राजनीतिक दबाव, प्रभाव, भय अथवा प्रलोभन की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल कांग्रेस की ओर से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। ज्ञापन के अनुसार कुछ स्थानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा पार्षद प्रत्याशियों एवं उनके परिवारजनों पर दबाव बनाने, उन्हें डराने-धमकाने तथा कथित रूप से जबरन अपने साथ ले जाने जैसी शिकायतें सामने आई हैं। कांग्रेस ने ऐसी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा किसी प्रत्याशी या उसके परिजन के खिलाफ बिना उचित प्रक्रिया, पर्याप्त कारण अथवा सक्षम अधिकारी की अनुमति के कार्रवाई की जाती है तो इससे चुनावी वातावरण प्रभावित होता है और प्रत्याशियों एवं उनके परिवारों में भय का माहौल पैदा होता है दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर तत्काल संज्ञान लिया जाए। संबंधित घटनाओं की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।कांग्रेस ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराना निर्वाचन प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के साथ-साथ शिकायतों की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि नगर निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर आमजन का विश्वास कायम रहे।4
- सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन सवाई माधोपुर (मलारना डूंगर): सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारजा नदी के कांच की झोपड़ी गांव में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां अपनी मां के साथ बरामदे में सो रही दो वर्षीय मासूम बालिका का देर रात अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और मलारना डूंगर पुलिस की त्वरित घेराबंदी के चलते घटना के महज 7 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को डिटेन कर लिया गया। घटना का क्रम और पीड़ित मां की आपबीती * दर्शन के बाद ठहरी थीं मौसी के घर: पीड़िता अनीता मीणा, जो बौंली थाना क्षेत्र के शेशोलाव गांव की रहने वाली हैं, इटावा बालाजी के दर्शन करने आई थीं। दर्शन के बाद वह कांच की झोपड़ी में अपनी मौसी की बेटी के घर रुकी हुई थीं। * आधी रात को हुआ अपहरण: अनीता के अनुसार, रात करीब 12 बजे वह मकान के खुले बरामदे में अपनी दो साल की बेटी के साथ सो रही थीं। तभी गांव का ही एक युवक चुपके से घुसा और सोती हुई बच्ची को उठाकर भागने लगा। * खुल गया गेट, मां ने मचाया शोर: आहट और खुला हुआ गेट देखकर मां की आंख खुली। बच्ची को गायब पाकर उन्होंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चारों तरफ तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी अंधेरे में खेतों की तरफ निकल गया। पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन और सफलता * थानाधिकारी के नेतृत्व में 4 टीमें गठित: सूचना मिलते ही मलारना डूंगर थानाधिकारी (SHO) मांगेलाल यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की 4 अलग-अलग टीमें गठित कर इलाके में नाकाबंदी कराई गई। * अमरूद के बगीचों में घेराबंदी: तलाशी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों को इनपुट मिला कि आरोपी बच्ची को लेकर खेतों व बगीचों की ओर गया है। रातभर चले तलाशी अभियान के बाद गांव के पास स्थित अमरूद के बगीचों में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। * बालिका सकुशल दस्तयाब: करीब 7 घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल छुड़ा लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। आरोपी की पहचान व वर्तमान स्थिति * पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भारजा नदी निवासी भीम मीणा के रूप में हुई है। * प्राथमिक जानकारी में आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। * पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपहरण के वास्तविक कारणों व पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।1
- गाजे-बाजे के साथ निकली श्री बिनोरी बालाजी की 14वीं विशाल पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली श्री बिनोरी बालाजी की 14वीं विशाल पदयात्रा लालसोट। धार्मिक नगरी लालसोट से श्री बिनोरी बालाजी महाराज की 14वीं विशाल पैदल यात्रा शनिवार को झंडा पूजन के साथ रवाना हुई। श्री बड़ वाले बालाजी सेवा समिति, सर्राफा बाजार के सानिध्य एवं ब्रह्मलीन संत शिरोमणि श्री श्री 1008 कपिल दास जी महाराज के आशीर्वाद से निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।1
- लीलोटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की दर्दनाक मौत, खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा हिण्डौन उपखंड क्षेत्र के लीलोटी गांव में खेत से लौटते समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई।हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ, जिसके नीचे दबने से किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, लीलोटी निवासी शिवसिंह मीना पुत्र रामरतन मीना खेत की जुताई का काम पूरा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से शनिवार देर शाम अपने घर लौट रहे थे। गांव के पास कच्ची सड़क पर बने गहरे गड्ढे में अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया फंस गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पलट गया।हादसे के दौरान शिवसिंह मीना ट्रैक्टर के नीचे दब गए।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चर्री में रखवाया गया। रविवार मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया।1
- Post by डिटेक्टिव सुरेंद्र सिंह surend1
- त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ,आस्था के सैलाब के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन, * जिला कलक्टर ने परिक्रमा पथ व मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *सवाई माधोपुर, 12 सितम्बर।* रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश जी का तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 शनिवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। मेले के शुभारंभ दिवस पर जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गणेशधाम पहुंचे और प्रथम पूज्य श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर अपनी हाजिरी दर्ज कराई। मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा। *जिला कलक्टर ने अलसुबह लिया व्यवस्थाओं का जायजा* जिला कलक्टर काना राम ने अलसुबह जोगी महल गेट पहुंचकर परिक्रमा पथ का अवलोकन किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश जी के दर्शन एवं ढोक लगाकर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। जिला कलक्टर ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। *सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा पर प्रशासन का विशेष फोकस* मेला मजिस्ट्रेट एवं उपखण्ड अधिकारी गौरव मित्तल ने बताया कि जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार मेले को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट द्वारा समन्वित रूप से व्यवस्थाएं की गई हैं। पंचायत समिति सवाई माधोपुर, नगर परिषद, मंदिर ट्रस्ट एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वयंसेवक मेला व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं एवं उनके सामान की सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ते के साथ वन विभाग के कार्मिक, स्काउट गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स भी तैनात होकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। *भंडारा स्थलों पर स्वच्छता की निरंतर निगरानी* मेले में श्रद्धालुओं के लिए संचालित निःशुल्क भंडारों पर स्वच्छता व्यवस्था की विशेष निगरानी की जा रही है। नगर परिषद के सफाईकर्मियों द्वारा मेला क्षेत्र में नियमित रूप से कचरा संग्रहण एवं निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं ऑटो टिपर के माध्यम से कचरे का समयबद्ध उठाव सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं भंडारा संचालकों से स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने तथा कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालने का आह्वान किया गया है। *मेले में उमड़ा उत्साह, बाजारों में भी रौनक* दर्शन के बाद श्रद्धालु मेला क्षेत्र में खरीदारी एवं मनोरंजन का आनंद लेते नजर आए। मेले में चूड़ियों, खिलौनों, घरेलू सामान, गुब्बारों सहित विभिन्न वस्तुओं की दुकानें श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं कलाकारों द्वारा रस्सी पर चलकर प्रस्तुत किए जा रहे हैरतअंगेज करतब भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। जिला प्रशासन द्वारा मेले के आगामी दिनों में भी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की सतत निगरानी जारी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुगमता एवं सुरक्षित वातावरण में श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर सकें। फोटो कैप्शन : 12 पीआरओ 1 से 3 त्रिनेत्र गणेश मेले के शुभारंभ अवसर पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु एवं मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का दृश्य। ---000---1