MP में 29-30 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज दतिया-भिंड समेत 22 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट* *🔘MP में 29-30 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज दतिया-भिंड समेत 22 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट* मानसून की सक्रियता और अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश 29-30 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज, बुधवार को पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, गहरे कम दबाव का क्षेत्र, चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ के चलते बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। इसका ज्यादा असर उत्तरी, मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। अगले दो तीन दिन में भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में अच्छी बारिश की उम्मीद है। *एमपी में बुधवार को कहां-कहां होगी भारी बारिश* अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): भिंड, दतिया, सागर भारी बारिश (येलो अलर्ट): ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, मैहर और सिवनी ।

- प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा सेवढ़ा। ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रतिभा परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था की ओर से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रतिभा परीक्षा 2026 से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें और विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 10 मई , 25 अक्टूबर माह तक चलेगी । आयोजक: ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शिक्षक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के द्वारा आवेदन फॉर्म भरना जारी है1
- भिण्ड मौ भारी बारिश के बावजूद ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में समाजजन जुलूस में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान धार्मिक नारों और नात-ए-पाक से माहौल खुशनुमा नजर आया। भारी बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए।1
- आलमपुर थाना में निकासी नहीं होने से थाना परिसर में जलभराव की समस्या आलमपुर नगर में लगातार हो रही बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी थाना परिसर में देखने को मिल रही है, जहां पानी की निकासी नहीं होने के कारण थाना परिसर जलमग्न है। जलभराव होने से पुलिस कर्मियों और आने वाले फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि थाना परिसर में जमा पानी के कारण वाहन पार्किंग करने में कठिनाई हो रही है, वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। थाना परिसर में जलभराव होने के कारण गंदगी और दुर्गंध फैलने लगी है। इसके अलावा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।1
- रतनगढ़ माता मंदिर पर पार्किंग के नाम पर 10 रुपये की लूट आप मंदिर पर जाओ चाह न जाओ 10 रुपये लगेंगे ग्वालियर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाओगे तो भी लगेगा टोल1
- इंदरगढ़ में बाजार में धर्म ज्वेलर्स एंड संस् का का सेवडाविधायक प्रदीप अग्रवाल ने किया उद्घाटन आज इंदरगढ़ नगर में में बाजार में सेवाड़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने धर्मा एंड संस ज्वेलर्स का फीता काटकर उद्घाटन किया दुकान के प्रोपराइटर विनोद कुशवाहा ने प्रदीप अग्रवाल आकाश अग्रवाल डल्लू यादव हर नारायण सेन राम ज्ञान शर्मा आदि लोगों को माला पहनकर स्वागत किया तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया विधायक प्रदीप अग्रवाल ने नवीन प्रतिष्ठान का अवलोकन किया इसके उपरांत विनोद कुशवाहा ने सभी मेहमानों को जलपान कराकर सम्मान किया2
- इंदरगढ़ के नगर भांडेर रोड वार्ड नंबर 6 के पार्षद रवि चौरसिया के घर में भर पानी पार्षद के घर में पानी आमजन क्या करें इंदरगढ़ के नगर भांडेर रोड वार्ड नंबर 6 के पार्षद रवि चौरसिया के घर में भर पानी पार्षद के घर में पानी आमजन क्या करें नेताओं ने जे विकास किया है, देख लो! आज इस पार्षद के घर में भरा है पानी... काश नेताओं ने सिर्फ अपने लिए काम नहीं किया होता, तो आज इंदरगढ़ की ये हालत नहीं होती! नालियां जाम, नाले बंद, सड़कें तालाब... और विकास सिर्फ कागजों पर! जब पार्षद के घर का ये हाल है, तो आम जनता का क्या हाल होगा सोचो? नेताओं ने जय विकास किया है देख लो! ये किसी आम आदमी का नहीं, पार्षद जी के घर में भरा पानी है। काश नेताओं ने अपने लिए नहीं, जनता के लिए काम किया होता, तो आज इंदरगढ़ की ये हालत नहीं होती!"1
- बहुत ही खतरनाक दोस्त है भाई#😂💯👈#हंसते मुस्कुराहट करो सब्सक्राइब भी कर दो1
- घुघरा जलप्रपात में सेल्फी का खतरनाक शौक: जान जोखिम में डालकर चट्टानों पर फोटो, सुरक्षा के इंतजाम शून्य घुघरा जलप्रपात में सेल्फी का खतरनाक शौक: जान जोखिम में डालकर चट्टानों पर फोटो, सुरक्षा के इंतजाम शून्य मण्डला निवास।बारिश के बाद मंडला जिले के प्राकृतिक झरने अपने शबाब पर हैं। निवास मुख्यालय से महज 7 किमी दूर कालपी मार्ग पर ग्राम थानाम गांव के पास स्थित *घुघरा जलप्रपात* इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 30 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी का मनमोहक दृश्य देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन खूबसूरती के साथ ही यहां खतरा भी बढ़ गया है। कुछ पर्यटक बड़ी-बड़ी फिसलन भरी चट्टानों के बिल्कुल किनारे पर जाकर जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने घुघरा को पर्यटन स्थल के नक्शे में तो जोड़ दिया है, लेकिन मौके पर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। न तो झरने के किनारे रेलिंग लगाई गई है और न ही नीचे उतरने के लिए सीढ़ियां बनी हैं। पर्यटक जान हथेली पर रखकर चट्टानों से नीचे उतर रहे हैं। निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि जान जोखिम में डालकर सेल्फी न लें।1