logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_राजू काँकोरिया खण्डार
राजू काँकोरिया खण्डार
Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by Ramkesh Nareda
    1
    Post by Ramkesh Nareda
    user_Ramkesh Nareda
    Ramkesh Nareda
    Education Department Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी कंडेरा समाज के कल्याण और उत्थान की मांग को लेकर कंडेरा समाज युवा महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कंडेरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी बृजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कंडेरा कल्याण बोर्ड के गठन की मांग करते हुए समाज की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया गया। ज्ञापन में बताया गया कि कंडेरा समाज राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग की अधिसूचित सूची में शामिल है और प्रदेश में इसकी आबादी 25 से 30 लाख के बीच है। परंपरागत रूप से रुई धुनने के कार्य पर निर्भर इस समाज को आधुनिक मशीनों के कारण रोजगार संकट का सामना करना पड़ रहा है। कार्य वर्ष में सीमित अवधि का होने से समाज के लोगों को पलायन करना पड़ता है, जिससे बच्चों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित हो रहा है। समाज ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद अब तक कंडेरा समाज का कोई प्रतिनिधि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा या ब्लॉक स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, जिससे विकास की गति अत्यंत धीमी रही है। कंडेरा कल्याण बोर्ड के गठन से युवाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, आवासीय सहायता और सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ मिल सकेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कंडेरा के अलावा महेश चंद्र, गिर्राज, पीतम, खंडेरा, रंजीत सोनू कंडेरा, विष्णु कुमार, शंभू दयाल, दयाराम, महेश, मदन मोहन, बाबूलाल, सोनू कंडेरा, सुग्रीव कंडेरा, नरेश कुमार सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    1
    गंगापुर सिटी
कंडेरा समाज के कल्याण और उत्थान की मांग को लेकर कंडेरा समाज युवा महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कंडेरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी बृजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कंडेरा कल्याण बोर्ड के गठन की मांग करते हुए समाज की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि कंडेरा समाज राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग की अधिसूचित सूची में शामिल है और प्रदेश में इसकी आबादी 25 से 30 लाख के बीच है। परंपरागत रूप से रुई धुनने के कार्य पर निर्भर इस समाज को आधुनिक मशीनों के कारण रोजगार संकट का सामना करना पड़ रहा है। कार्य वर्ष में सीमित अवधि का होने से समाज के लोगों को पलायन करना पड़ता है, जिससे बच्चों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित हो रहा है।
समाज ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद अब तक कंडेरा समाज का कोई प्रतिनिधि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा या ब्लॉक स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, जिससे विकास की गति अत्यंत धीमी रही है। कंडेरा कल्याण बोर्ड के गठन से युवाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, आवासीय सहायता और सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ मिल सकेगा।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कंडेरा के अलावा महेश चंद्र, गिर्राज, पीतम, खंडेरा, रंजीत सोनू कंडेरा, विष्णु कुमार, शंभू दयाल, दयाराम, महेश, मदन मोहन, बाबूलाल, सोनू कंडेरा, सुग्रीव कंडेरा, नरेश कुमार सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री बत्तीलाल मीना, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपखण्ड गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर द्वारा परिवादिया से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादिया से व्यवस्थार्थ पदस्थापन स्थान से मूल पदस्थापन स्थान पर लगाने की एवज में 30,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है,वक्त सत्यापन 5,000 रूपये प्राप्त करना व उक्त मांग के अनुसरण में शेष रिश्वती राशि 25,000 रूपये आज प्राप्त किये। जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री बत्ती लाल मीणा, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपखण्ड गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को परिवादिया से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों डिटेन किया गया है। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्री राजेश सिंह, महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
    2
    एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री बत्तीलाल मीना, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपखण्ड गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर द्वारा परिवादिया से  25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादिया से व्यवस्थार्थ पदस्थापन स्थान से मूल पदस्थापन स्थान पर लगाने की एवज में 30,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है,वक्त सत्यापन 5,000 रूपये प्राप्त करना व उक्त मांग के अनुसरण में शेष रिश्वती राशि 25,000 रूपये आज प्राप्त किये।
जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री बत्ती लाल मीणा, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपखण्ड गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को परिवादिया से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों डिटेन किया गया है।
ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्री राजेश सिंह, महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के नगर परिषदसभापति को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया ग्राम संसद राजस्थान द्वारा आयोजित “सरपंच संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन होटल मैरिएट जयपुर में संपन्न हुआ। ग्रामीण विकास एवं परिवर्तन विषय पर आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता की। मंच पर ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न आयामों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिभाऊ बागड़े रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम संसद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान अखिल द्विवेदी तथा ग्राम संसद के संस्थापक ब्रजेश शर्मा उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल के साथ सरपंच लाला अमरगढ़, सरपंच अक्षिता शर्मा, सरपंच अख्याराम गुर्जर एवं सरपंच महेश जादौन भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सभापति शिवरतन अग्रवाल को उनके प्रतिष्ठित कार्यों एवं जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सभापति ने कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान क्षेत्र की जागरूक जनता, सहयोगी साथियों एवं विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़
    1
    गंगापुर सिटी के नगर परिषदसभापति को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया
ग्राम संसद राजस्थान द्वारा आयोजित 
“सरपंच संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन होटल मैरिएट जयपुर में संपन्न हुआ। ग्रामीण विकास एवं परिवर्तन विषय पर आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता की। मंच पर ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न आयामों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिभाऊ बागड़े रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम संसद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान अखिल द्विवेदी तथा ग्राम संसद के संस्थापक ब्रजेश शर्मा उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल के साथ सरपंच लाला अमरगढ़, सरपंच अक्षिता शर्मा, सरपंच अख्याराम गुर्जर एवं सरपंच महेश जादौन भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सभापति शिवरतन अग्रवाल को उनके प्रतिष्ठित कार्यों एवं जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सभापति ने कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान क्षेत्र की जागरूक जनता, सहयोगी साथियों एवं विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • कलेक्ट्रेठ में साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश करौली राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।जिला कलक्टर ने कृषि, सड़क, संपर्क पोर्टल, ई-फाइलिंग, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए जिला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    कलेक्ट्रेठ में साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
करौली राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा व समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।जिला कलक्टर ने कृषि, सड़क, संपर्क पोर्टल, ई-फाइलिंग, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए जिला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by RK LIVE KARAULI
    1
    Post by RK LIVE KARAULI
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Ramkesh Nareda
    1
    Post by Ramkesh Nareda
    user_Ramkesh Nareda
    Ramkesh Nareda
    Education Department Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • हिंडौन सिटी में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में पिता पुत्र और दामाद की हुई मौत पनवेडा गांव से खाना खाकर अलीपुरा जारहे थे बाइक सवार चार जने वापिस जाते समय बाइक को मारी ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर जिसमें धर्मेंद्र जाटव,यशवेंन्द्र जाटव,गौरव जाटव इन तीनों की मौके पर हो गई मौत तीनों के शव हिंडौन सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये गए है मौके पर डीएसपी मुनेश मीणा और हिंडौन सदर थाना पुलिस पहुंची भतीजा मुनीम घायल है जिसका उपचार जारी है बताया जारहा है बाइक पर कुल चार लोग सवार थे जिनको तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मारी हिंडौन सदर थाना प्रभारी पुरषोत्तम लाल ने हिंडौन जिला अस्पताल पहुंच कर मृतको के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए
    2
    हिंडौन सिटी में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में पिता पुत्र और दामाद की हुई मौत 
पनवेडा गांव से खाना खाकर अलीपुरा जारहे थे बाइक सवार चार जने
वापिस जाते समय बाइक को  मारी ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर
जिसमें धर्मेंद्र जाटव,यशवेंन्द्र जाटव,गौरव जाटव इन तीनों की मौके पर हो गई मौत
तीनों के शव हिंडौन सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये गए है
मौके पर डीएसपी मुनेश मीणा और हिंडौन सदर थाना पुलिस पहुंची 
भतीजा मुनीम घायल है जिसका उपचार जारी है
बताया जारहा है बाइक पर कुल चार लोग सवार थे जिनको तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मारी
हिंडौन सदर थाना प्रभारी पुरषोत्तम लाल ने हिंडौन जिला अस्पताल पहुंच कर मृतको के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.