Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें-उत्तराखंड पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सीज की रेट्रो साइलेंसर बाइक काशीपुर। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आगामी पर्व (होली एवं रमजान) के दृष्टिगत मुख्य बाजार/ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सायंकालीन गश्त की जा रही है। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर भी रखी जा रही है। मंगलवार देर सायं एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में पैदल गश्त के दौरान रेट्रो साइलेंसर मोटरसाईकल को सीज किया गया। रेट्रो साइलेंसर (तेज आवाज वाले साइलेंसर) न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों, मरीजों एवं विद्यार्थियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता है। कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों में अवैध साइलेंसर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें-उत्तराखंड पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सीज की रेट्रो साइलेंसर बाइक काशीपुर। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आगामी पर्व (होली एवं रमजान) के दृष्टिगत मुख्य बाजार/ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सायंकालीन गश्त की जा रही है। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर भी रखी जा रही है। मंगलवार देर सायं एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में पैदल गश्त के दौरान रेट्रो साइलेंसर मोटरसाईकल को सीज किया गया। रेट्रो साइलेंसर (तेज आवाज वाले साइलेंसर) न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों, मरीजों एवं विद्यार्थियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता है। कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों में अवैध साइलेंसर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- काशीपुर। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आगामी पर्व (होली एवं रमजान) के दृष्टिगत मुख्य बाजार/ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सायंकालीन गश्त की जा रही है। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर भी रखी जा रही है। मंगलवार देर सायं एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में पैदल गश्त के दौरान रेट्रो साइलेंसर मोटरसाईकल को सीज किया गया। रेट्रो साइलेंसर (तेज आवाज वाले साइलेंसर) न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों, मरीजों एवं विद्यार्थियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता है। कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों में अवैध साइलेंसर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- इन दिनों एक वीडियो वायरल है, जिसे लेकर पूछा गया है कि बूझो तो जानो? दरअसल यह वीडियो पहली नहीं बल्कि पृथ्वी के घूमने का प्रमाण है, जो ग्रह नक्षत्रों का ज्ञान रखते है, उन्हें तो समझ आ जाता है और जो नहीं जानते, उनके लिए वीडियो वास्तव में पहली से कम नहीं। इस वीडियो में तारों को खूबसूरत तरीके से चलते हुए दिखाया गया है। जिसे स्टार ट्रेल कहा जाता है।1
- नैनीताल: डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज पौधे बांटो कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि अपने जीवन का कर्ज निभाए एक पौधा अवश्य लगाए तथा पौधे लगाना जीवन का श्रेष्ठ कार्य है । पौधे हमारी प्रकृति तथा संस्कृति है । पौधे लगाना जन आंदोलन तथा पर्यावरण के प्रति हमारा कल्याण बोध है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष पंत पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पौधे लगाना एवं उनकी देखभाल बहुत आवश्यक है पौधे जीवन दाता है । पौधे हमारे जीवन का आधार है । पौधे इस प्रकृति का अनुपम शृंगार है। पौधे लगाना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर डॉ आशुतोष पंत को शॉल उड़ाकर ,मा नंदा का चित्र बैठ कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर 150 पौधे अखरोट जुगलांश , नींबू सिट्रस प्रजाति के पौधे विद्यार्थियों ,प्राध्यापकों को वितरित किए गए । पौधे लगाना मानसिक शांति देता है तथा प्रकृति में खुशहाली लाते है ।उल्लेखनीय है कि डॉ पंत अब तक 4 लाख 62 हजार पौधे लगा तथा भेट कर चुके है।मनुष्य को औसतन 7 से 8 परिपक्व पेड़ों की आवश्यकता ऑक्सीजन हेतु होती है । कार्यक्रम में प्रॉफ हरीश बिष्ट , कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ शिवांगी प्रॉफ किरण बरगली ,प्रॉफ सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू ,डॉ प्रभा ,डॉ हेम ,डॉ नवीन ,डॉ हेम , डॉ श्रुति ,डॉ नीता , जगदीश पपने ,संतोष ,मोहित , राधा ,लीला , वसुंधरा ,विशाल , लता सहित प्राची जोशी , एम एस सी वनस्पति एवं जंतु विज्ञान , बी एस सी वानिकी ,वनस्पति के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । सभी को एक एक पौधा भेंट किया गया तथा उन्हें लगने एवं देखभाल की गई ।1
- Post by Danish Khan1
- अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में गुरुवार को छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने परिसर निदेशक का घेराव करते हुए निदेशक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि पिछले पांच महीनों से परिसर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर के शौचालय लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं, जिसकी शिकायत कई बार किए जाने के बावजूद सुधार नहीं किया गया। छात्र-छात्राओं ने निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों में हुए निर्माण कार्यों में लाखों रुपये के दुरुपयोग की आशंका है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए और पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, परिसर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं और निर्माण कार्यों की जांच शुरू नहीं होती, तब तक निदेशक कार्यालय में तालाबंदी जारी रहेगी। इस दौरान विनय कनवाल, गोलू सतवाल, राहुल अधिकारी, विक्रम फर्त्याल, विशाल सिंह बिष्ट, कमल जोशी, भास्कर गोस्वामी और निशांत पांडे सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।1
- + उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी एवं महामण्डलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का किया शुभारम्भ + पूर्व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने स्कूल प्रबन्धक व प्रधानाचार्य के त्याग, समर्पण एवं परिश्रम को बताया राष्ट्र निर्माण में सराहनीय योगदान + भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी रहे समारोह के प्रमुख आकर्षण + स्कूली बच्चों के देश भक्ति एवं विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता के अनूठे उदाहरण किए पेश, जमकर लूटी दर्शकों की वाहवाही मोटाहल्दू / नैनीताल । बेरीपड़ाव- मोटाहल्दू के ग्रामसभा भवानसिंह नवाड़ स्थित कारगिल शहीद सैनिक स्कूल का 20वां वार्षिक दिवस समारोह गुरुवार को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । वार्षिकोत्सव समारोह का विधिवत शुभारम्भ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र तथा गोआ के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महालक्ष्मी मन्दिर के महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं वर्तमान में नैनताल - उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि, समारोह में शिरकत की । इसी के साथ नन्हे - मुन्ने स्कूली बच्चों द्वारा भक्तिमय एवं मनमोहक सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात एक से बढ़कर एक देशभक्ति के गीतों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों को थिरकने पर विवश कर दिया । दिनभर चले समारोह में कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कुमाऊंनी संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी व मराठी संस्कृति से जुड़े गीतों एवं नाटकों के जरिए सभी का मन मोह लिया । इससे पूर्व स्कूल प्रबन्धन की ओर से प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला व प्रधानचार्या श्रीमती कृष्णा भट्ट चन्दोला द्वारा उक्त सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र- गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सामाजिक जीवन में नागरिक व राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करने के लिए शिक्षा को पहली प्राथमिकता बताया । उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव है । इसलिए स्कूलों में इस प्रकार की शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे बच्चा आगे चल कर अनुशासित, व्यवस्थित, संस्कारित,बहादुर और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बन सके । श्री कोश्यारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं भाषा के समृद्ध होने से ही भारत में फिर से राम- राज्य की स्थापना होगी और उन्हें विश्वास है कि वह दिन अवश्य आएगा । पद्म भूषण श्री कोश्यारी ने स्कूल प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला तथा प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा भट्ट चन्दोला द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास एवं राष्ट्र निर्माण में उनका समर्पण भाव एवं सतत योगदान काबिले तारीफ है । उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के बच्चों का चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में स्कूल द्वारा की जा रही मेहनत, नन्हे - मुन्ने बच्चों की आकर्षक तथा प्रेरणादायी प्रस्तुतियों से यहाँ साबित हो रही है। उन्होंने स्कूल के विस्तार एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने कारगिल शहीद सैनिक स्कूल के प्रबन्धक डॉ उमेश चन्दोला,, प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा चन्दोला व स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा लगातार की जा रही मेहनत की जमकर सराहना की । उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ - साथ अपनी जड़ों से जुड़ी हुई भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । उन्होंने कहा स्कूल के बच्चों द्वारा जिस तरह एक से बढ़कर एक सुन्दर, मोहक एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई, उससे साफ देखा जा सकता है कि बच्चों के पीछे अच्छी मेहनत की जा रही है। सांसद अजय भट्ट ने स्कूली बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को अपने सांसद निधि से ढाई लाख रुपए देने की भी घोषणा की । महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र । कोश्यारी ने भी स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विविध कार्यक्रमों की सराहना की तथा संस्कारवान शिक्षा दिए जाने पर विशेष बल दिया । अपने लम्बे उद्बोधन में सोमेश्वर यति महाराज ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि भारत और भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए उनको अपने बच्चों को सनातन के संस्कार सिखाने ही होंगे । बच्चा क्या बनेगा, कैसा बनेगा यह सब माता- पिता पर निर्भर करता है । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने भी कहा कि घर में और बचपन में प्राप्त शिक्षा ही बच्चों के लिए जीवन में आगे के रास्ते तैयार करती है। उन्होंने कहा आजकल माता- पिता बच्चों के भविष्य को लेकर सारी जिम्मेवारी स्कूलों पर छोड़ दे रहे हैं, अपनी जिम्मेवारी को भूलते जा रहे हैं, जिसके बहुत ही खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा हर अभिभावक को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उमेश चंदोला ने सभी आए हुए अतिथियों के अलवा उपस्थित अभिभावकों एव उपस्थित जनता का आभार व्यक्त किया । विद्यालय के प्रिंसिपल कृष्णा भट्ट चंदोला ने विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों का विस्तार से जिक्र किया । कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सांसद अजय के हाथों पुरुष्कार वितरित किए गए । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, भाजपा बेतालघाट मण्डल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलीप बोहरा, इंदर सिंह बिष्ट, भास्कर भट्ट, जगदीश पांडे, रोहन, मनमोहन पुरोहित, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, राजेन्द्र दुर्गापाल,कौस्तुभ चंदोला समेत अनेकों गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे । कार्यक्रम का शानदार संचालन दलीप बोहरा व सुंदर कांडपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।4
- काशीपुर“यह केवल एक मशीन या उनके चालान का मुद्दा नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी का प्रश्न है। यदि प्रशासन पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं देता है तो हम सभी प्रभावित परिवार एकजुट होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।”1
- इन दिनों प्रदेश के न्यायालयों को ई मेल के जरिय बम से उड़ाने धमकियां मिल रही है। अब गुरुवार को ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में धमकी भरा मेल आने के बाद न्यायालय में चारों चारों ओर बम की तलाश की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस ई मेल की घटना के बाद बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वाड, मौके में पहुंचे आई जी रिद्धि अग्रवाल एसएसपी मंजू नाथ टीसी एसपी जगदीश चंद्र हाई कोर्ट परिसर पहुंच गए। न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर चप्पे चप्पे छानबीन की गई । बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत ने बताया कि उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जर्नल के कार्यालय में एक धमकीभरा ई मेल आया जिसके पूरे न्यायालय परिसर के चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई। भारी पुलिस बल तेनात किये गए है। आईजी रिद्धि अग्रवाल ने कहा की उत्तराखंड को धमकी भरी ईमेल आई है, ये ईमेल पिछले कुछ दिनों से उत्तरकाशी देहरादून या हरिद्वार हो, यां अन्य जगह, इन सभी मेल पर हम विधिक कार्यवाही कर रहे हैं.एसटीएफ की टीम आईपी एड्रेस ट्रेस करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियो के साथ समन्वय स्थापित किए हुए हैं. उसके साथ साथ उच्च न्यायालय में आज एंटी साबटाट चेक करवाए गए है डॉग स्क्वाट्स के माध्यम से, और साथ ही सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है. यहां लोकल पुलिस के साथ साथ एक कंपनी पीएससी और एटीएस को हाईकोर्ट की सुरक्षा के लिए लगाया गया है. हमारा प्रयास यही है कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध रखें. उच्च न्यायालय के सभी गेटों से एंट्री के लिए आम आदमी को ऑथराइज्ड लेटर जारी किए जाएंगे. कुछ कुछ आईपी एड्रेस देश के बाहर से भी प्राप्त हुए हैं, जिन देशों के आईपी एड्रेस ट्रेस हुए हैं उनकी सरकार के साथ भारत सरकार समन्वय स्थापित कर रही है. और जल्द अपराधियों को पकड़ा जाएगा.1