logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डी एस बी परिसर नैनीताल के वनस्पति विज्ञान विभाग में किया गया पौधे बांटो कार्यक्रम आयोजित नैनीताल: डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज पौधे बांटो कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि अपने जीवन का कर्ज निभाए एक पौधा अवश्य लगाए तथा पौधे लगाना जीवन का श्रेष्ठ कार्य है । पौधे हमारी प्रकृति तथा संस्कृति है । पौधे लगाना जन आंदोलन तथा पर्यावरण के प्रति हमारा कल्याण बोध है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष पंत पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पौधे लगाना एवं उनकी देखभाल बहुत आवश्यक है पौधे जीवन दाता है । पौधे हमारे जीवन का आधार है । पौधे इस प्रकृति का अनुपम शृंगार है। पौधे लगाना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर डॉ आशुतोष पंत को शॉल उड़ाकर ,मा नंदा का चित्र बैठ कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर 150 पौधे अखरोट जुगलांश , नींबू सिट्रस प्रजाति के पौधे विद्यार्थियों ,प्राध्यापकों को वितरित किए गए । पौधे लगाना मानसिक शांति देता है तथा प्रकृति में खुशहाली लाते है ।उल्लेखनीय है कि डॉ पंत अब तक 4 लाख 62 हजार पौधे लगा तथा भेट कर चुके है।मनुष्य को औसतन 7 से 8 परिपक्व पेड़ों की आवश्यकता ऑक्सीजन हेतु होती है । कार्यक्रम में प्रॉफ हरीश बिष्ट , कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ शिवांगी प्रॉफ किरण बरगली ,प्रॉफ सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू ,डॉ प्रभा ,डॉ हेम ,डॉ नवीन ,डॉ हेम , डॉ श्रुति ,डॉ नीता , जगदीश पपने ,संतोष ,मोहित , राधा ,लीला , वसुंधरा ,विशाल , लता सहित प्राची जोशी , एम एस सी वनस्पति एवं जंतु विज्ञान , बी एस सी वानिकी ,वनस्पति के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । सभी को एक एक पौधा भेंट किया गया तथा उन्हें लगने एवं देखभाल की गई ।

21 hrs ago
user_Nainital news
Nainital news
Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
21 hrs ago

डी एस बी परिसर नैनीताल के वनस्पति विज्ञान विभाग में किया गया पौधे बांटो कार्यक्रम आयोजित नैनीताल: डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज पौधे बांटो कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि अपने जीवन का कर्ज निभाए एक पौधा अवश्य लगाए तथा पौधे लगाना जीवन का श्रेष्ठ कार्य है । पौधे हमारी प्रकृति तथा संस्कृति है । पौधे लगाना जन आंदोलन तथा पर्यावरण के प्रति हमारा कल्याण बोध है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष पंत पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पौधे लगाना एवं उनकी देखभाल बहुत आवश्यक है पौधे जीवन दाता है । पौधे हमारे जीवन का आधार है । पौधे इस प्रकृति का अनुपम शृंगार है। पौधे लगाना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर डॉ आशुतोष पंत को शॉल उड़ाकर ,मा नंदा का चित्र बैठ कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर 150 पौधे अखरोट जुगलांश , नींबू सिट्रस प्रजाति के पौधे विद्यार्थियों ,प्राध्यापकों को वितरित किए गए । पौधे लगाना मानसिक शांति देता है तथा प्रकृति में खुशहाली लाते है ।उल्लेखनीय है कि डॉ पंत अब तक 4 लाख 62 हजार पौधे लगा तथा भेट कर चुके है।मनुष्य को औसतन 7 से 8 परिपक्व पेड़ों की आवश्यकता ऑक्सीजन हेतु होती है । कार्यक्रम में प्रॉफ हरीश बिष्ट , कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ शिवांगी प्रॉफ किरण बरगली ,प्रॉफ सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू ,डॉ प्रभा ,डॉ हेम ,डॉ नवीन ,डॉ हेम , डॉ श्रुति ,डॉ नीता , जगदीश पपने ,संतोष ,मोहित , राधा ,लीला , वसुंधरा ,विशाल , लता सहित प्राची जोशी , एम एस सी वनस्पति एवं जंतु विज्ञान , बी एस सी वानिकी ,वनस्पति के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । सभी को एक एक पौधा भेंट किया गया तथा उन्हें लगने एवं देखभाल की गई ।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • अल्मोड़ा। लंबित मांगों के निराकरण में हो रही देरी से नाराज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरों ने बुधवार को शक्ति सदन में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर पर लगातार अनुरोध के बावजूद 27 सूत्रीय मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे सदस्यों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के संचालन और आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाने के बावजूद अभियंताओं की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। अभियंताओं ने ऐलान किया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो 23 फरवरी को देहरादून में रैली निकालकर सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद डिप्लोमा इंजीनियरों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। धरना-प्रदर्शन में दीपक सिंह मटियाली, मनीष कुमार, ललित बिष्ट, अजय टम्टा, हिमांशु जोशी, गौरव पंत, रिनी पांडे, केजी गोस्वामी, पीपी गोस्वामी, गिरीश कोटियाल और विपिन तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    1
    अल्मोड़ा। लंबित मांगों के निराकरण में हो रही देरी से नाराज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरों ने बुधवार को शक्ति सदन में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर पर लगातार अनुरोध के बावजूद 27 सूत्रीय मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे सदस्यों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के संचालन और आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाने के बावजूद अभियंताओं की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। अभियंताओं ने ऐलान किया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो 23 फरवरी को देहरादून में रैली निकालकर सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद डिप्लोमा इंजीनियरों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। धरना-प्रदर्शन में दीपक सिंह मटियाली, मनीष कुमार, ललित बिष्ट, अजय टम्टा, हिमांशु जोशी, गौरव पंत, रिनी पांडे, केजी गोस्वामी, पीपी गोस्वामी, गिरीश कोटियाल और विपिन तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • पुलिस अभिरक्षा से भागा युवक, आधे घंटे बाद फिर दबोचा गया
    1
    पुलिस अभिरक्षा से भागा युवक, आधे घंटे बाद फिर दबोचा गया
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    3 hrs ago
  • बिलासपुर में रमजान के पहले जुमे को लेकर रोजेदार नमाजियों से नगर क्षेत्र की मस्जिदें खचाखच भरी नज़र आई।इस दौरान उलेमाओं ने पाक महीने की फजीलत बयां करते हुए मुस्लमान पर रोजा नमाज को फ़र्ज़ बताया। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे को लेकर नगर की हाजी जी वाली मस्जिद,सय्यदो वाली मस्जिद,जामा मस्जिद,इमाम साहब वाली मस्जिद,खजूरों वाली मस्जिद,अमलताश वाली मस्जिद,नूरी मस्जिद,शन्नु खां आदि मस्जिदों में समयनुसार उलेमाओं द्वारा तकरीर बयां की गई।इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्लाह ताआला ने इस मुक़द्दस महीने में ही कुरआन नाजिल किया।यह पाक महीना रहमत,बरकत और मगफिरत तीनों के लिए है,इसमें जितनी सच्चे मन से इबादत और कुरआन की तिलावत की जाए,उसका सवाब अल्लाह ताआला देता है,और आखिरत में भी अच्छा मुकाम हासिल होता है।उन्होंने कहा जो अल्लाह ने हम पर रोजा-नमाज फर्ज बताया उसे कज़ा न करें।और नेकी के रास्ते पर चलकर बुराईयों से बचें।इसके पश्चात कुतुबा पढ़ा गया और शांति पूर्ण नमाज अदा की गई।वहीं पहले जुमे को लेकर मस्जिदों के बाहर नगरपालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलवाकर चूना इत्यादि डलवाया गया था।और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह और एलआईयूआई उप निरीक्षक जीत सिंह बिष्ट आदि पुलिस दलबल के साथ जगह-जगह तैनात रहे।
    1
    बिलासपुर में रमजान के पहले जुमे को लेकर रोजेदार नमाजियों से नगर क्षेत्र की मस्जिदें खचाखच भरी नज़र आई।इस दौरान उलेमाओं ने पाक महीने की फजीलत बयां करते हुए मुस्लमान पर रोजा नमाज को फ़र्ज़ बताया।
शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे को लेकर नगर की हाजी जी वाली मस्जिद,सय्यदो वाली मस्जिद,जामा मस्जिद,इमाम साहब वाली मस्जिद,खजूरों वाली मस्जिद,अमलताश वाली मस्जिद,नूरी मस्जिद,शन्नु खां आदि मस्जिदों में समयनुसार उलेमाओं द्वारा तकरीर बयां की गई।इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्लाह ताआला ने इस मुक़द्दस महीने में ही कुरआन नाजिल किया।यह पाक महीना रहमत,बरकत और मगफिरत तीनों के लिए है,इसमें जितनी सच्चे मन से इबादत और कुरआन की तिलावत की जाए,उसका सवाब अल्लाह ताआला देता है,और आखिरत में भी अच्छा मुकाम हासिल होता है।उन्होंने कहा जो अल्लाह ने हम पर रोजा-नमाज फर्ज बताया उसे कज़ा न करें।और नेकी के रास्ते पर चलकर बुराईयों से बचें।इसके पश्चात कुतुबा पढ़ा गया और शांति पूर्ण नमाज अदा की गई।वहीं पहले जुमे को लेकर मस्जिदों के बाहर नगरपालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलवाकर चूना इत्यादि डलवाया गया था।और सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह और एलआईयूआई उप निरीक्षक जीत सिंह बिष्ट आदि पुलिस दलबल के साथ जगह-जगह तैनात रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    पत्रकार बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • शक्तिफार्म/उधम सिंह नगर। उत्तराखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण विकास खंड रुद्रपुर के दानपुर ग्राम की निवासी श्रीमती गीता कम्बोज हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। एक समय आर्थिक तंगी से जूझ रहीं गीता कम्बोज के लिए सीमित पारिवारिक आय और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच घर चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसी दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदलने का निर्णय लिया। समूह में सक्रिय भागीदारी के साथ उन्होंने ग्राम संगठन और क्लस्टर स्तर तक अपनी भूमिका निभाई। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की टीम द्वारा उन्हें व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। परियोजना के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये का बैंक ऋण, 30 हजार रुपये की अनुदान राशि तथा 20 हजार रुपये स्वयं का अंश लगाकर एक रेस्टोरेंट शुरू करने में सहयोग मिला। आज उनका छोटा सा रेस्टोरेंट एक सफल व्यवसाय में परिवर्तित हो चुका है। गीता कम्बोज प्रतिदिन लगभग 3 से 4 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। श्रीमती गीता की सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार की उन योजनाओं का भी प्रमाण है, जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज गीता जैसी अनेक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
    3
    शक्तिफार्म/उधम सिंह नगर।
उत्तराखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री 
पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण विकास खंड रुद्रपुर के दानपुर ग्राम की निवासी श्रीमती गीता कम्बोज हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है।
एक समय आर्थिक तंगी से जूझ रहीं गीता कम्बोज के लिए सीमित पारिवारिक आय और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच घर चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसी दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदलने का निर्णय लिया। समूह में सक्रिय भागीदारी के साथ उन्होंने ग्राम संगठन और क्लस्टर स्तर तक अपनी भूमिका निभाई।
ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की टीम द्वारा उन्हें व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। परियोजना के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये का बैंक ऋण, 30 हजार रुपये की अनुदान राशि तथा 20 हजार रुपये स्वयं का अंश लगाकर एक रेस्टोरेंट शुरू करने में सहयोग मिला।
आज उनका छोटा सा रेस्टोरेंट एक सफल व्यवसाय में परिवर्तित हो चुका है। गीता कम्बोज प्रतिदिन लगभग 3 से 4 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
श्रीमती गीता की सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार की उन योजनाओं का भी प्रमाण है, जिनके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आज गीता जैसी अनेक महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
    user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    49 min ago
  • चंपावत:*चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव– में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की सहभागिता*
    1
    चंपावत:*चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव– में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की सहभागिता*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • Baheri bareilly (Rurki )village road bilkul kharab h pirdhan bhi kaam nhi kra raha h
    1
    Baheri bareilly (Rurki )village road bilkul kharab h pirdhan bhi kaam nhi kra raha h
    user_Mohd nadeem
    Mohd nadeem
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौसम बदला, वक्त बदला और जीवन का स्तर भी,,,, कभी सोचा भी था कि शिक्षकों को हाजिरी लगानी पड़ेगी, वो भी व्हाट्सएप से। गुरुवार को जिला विकास अधिकारी अरविंद पांडे ने मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में आम जनमानस को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से *जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार* अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत नगर पंचायत भीमताल के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से पेयजल, सिंचाई, विद्युत,शिक्षा, सड़क, अतिक्रमण, होम स्टे संचालन आदि से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से रखा। शिविर में लगभग 60 शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन समस्याओं का यहां समाधान नहीं हुआ संबंधित विभाग उनका निस्तारण करते हुए संबंधित को भी अवगत कराएंगे। इस दौरान विभिन्न व्यक्तियों द्वारा पानी की लीकेज को लेकर शिकायत की। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जलसंथान के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जहां जहां पानी की लीकेज हो रहा है उसे तत्काल ठीक करें। भीमताल निवासी दो व्यक्तियों द्वारा स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने से अधिक विद्युत बिल आने की शिकायत की। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग ने अधिकारी को निर्देश दिए कि शीघ्र ही मीटर चैक कर रिडिंग का मिलान कर लिया जाय तभी बिल जमा कराया जाए। शिविर में नौकुचियाताल क्षेत्र में पानी की समस्या तथा पेयजल टैंक की क्षमता बढ़ाने एव नए टैंक निर्माण का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। शिविर में भीमताल नगर वार्ड नंबर 6 में पूर्व में निर्मित पेयजल टैंक जिसका निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया गया था किंतु जल संस्थान को अभी तक हस्तांतरित नहीं किया गया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि जल संस्थान के साथ संयुक्त निरीक्षण कर टैंक की जांच कराते हुए संयुक्त रूप से जल संस्थान को एक सप्ताह के भीतर टैंक को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। शिविर में नोकुचियाताल मार्ग में लोक निर्माण की सड़क में अवैध कब्जा होने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को तत्काल प्रशासन व पुलिस विभाग के साथ मिलकर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शिविर में भीमताल में सिंचाई नगर में अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर सिंचाई विभाग को तत्काल राजस्व विभाग के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान जून स्टेट भीमताल में भूमि विवाद से संबंधित आया इस संबंध में तत्काल जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश राजस्व विभाग को दिए। शिविर में विभिन्न विद्यालयों में अध्यापकों की कमी तथा उनके देर से विद्यालय पंहुचने की शिकायत प्राप्त हुई, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को नियमित व्हाट्सएप पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 80 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। इसी प्रकार आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 35 व होम्योपैथिक विभाग द्वारा 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई। पंचायतीराज विभाग, जन्म-मृत्यु पंजीकरण किए गए, बीपीएल नकल दी गई। श्रम विभाग द्वारा 10 व्यक्तियों को विभाग में पंजीकृत करने हेतु जानकारी देते हुए आवेदन प्रदान किए गए । पशुपालन विभाग द्वारा 10 पशुपालकों को विभागीय योजना से लाभान्वित किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 6 ,विद्युत विभाग द्वारा 6, कृषि विभाग द्वारा 18, उद्यान विभाग द्वारा 24 व उद्योग विभाग द्वारा 8 लोगों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा 4 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान किए गई। सहकारिता विभाग द्वारा 8 व्यक्तियों को विभागीय योजना की जानकारी दी गयी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 लाभार्थियों को समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्र की कार्यवाही की गई। शिविर में 10 आधार कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी शांति मेहरा, अध्यक्ष नगर पालिका भीमताल सीमा टमटा, सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चंदा फर्त्याल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राहुल कुमार सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, नितेश बिष्ट, मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, दिनेश सांगूड़ी, रामपाल सिंह गंगोला सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
    3
    मौसम बदला, वक्त बदला और जीवन का स्तर भी,,,, कभी सोचा भी था कि शिक्षकों को हाजिरी लगानी पड़ेगी, वो भी व्हाट्सएप से। गुरुवार को जिला विकास अधिकारी अरविंद पांडे ने  मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में आम जनमानस को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने  तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से  *जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार* अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत नगर पंचायत भीमताल के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से पेयजल, सिंचाई, विद्युत,शिक्षा, सड़क, अतिक्रमण, होम स्टे संचालन आदि से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से रखा।
शिविर में लगभग 60  शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन समस्याओं का यहां समाधान नहीं हुआ संबंधित विभाग उनका  निस्तारण  करते हुए संबंधित को भी अवगत कराएंगे।
इस दौरान विभिन्न व्यक्तियों द्वारा पानी की लीकेज को लेकर शिकायत की। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जलसंथान  के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जहां जहां पानी की लीकेज हो रहा है उसे तत्काल ठीक करें। भीमताल निवासी दो व्यक्तियों द्वारा स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने से अधिक विद्युत बिल आने की शिकायत की। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग ने अधिकारी को निर्देश दिए कि शीघ्र ही मीटर चैक कर रिडिंग का मिलान कर लिया जाय तभी बिल जमा कराया जाए। 
शिविर में नौकुचियाताल क्षेत्र में  पानी की समस्या तथा पेयजल टैंक की क्षमता बढ़ाने एव नए टैंक निर्माण का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने  अधिशासी अभियंता जल संस्थान को  निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। 
शिविर में भीमताल नगर वार्ड नंबर 6 में पूर्व में निर्मित पेयजल टैंक जिसका निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया गया था किंतु जल संस्थान को अभी तक हस्तांतरित नहीं किया गया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि जल संस्थान के साथ संयुक्त निरीक्षण कर  टैंक की जांच कराते हुए संयुक्त रूप से जल संस्थान को एक सप्ताह के भीतर टैंक को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। 
शिविर में नोकुचियाताल मार्ग में लोक निर्माण की सड़क में अवैध कब्जा होने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को तत्काल प्रशासन व पुलिस विभाग के साथ मिलकर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शिविर में भीमताल में सिंचाई नगर में अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर सिंचाई विभाग को तत्काल राजस्व विभाग के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जून स्टेट भीमताल में भूमि विवाद से संबंधित आया इस संबंध में तत्काल जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश राजस्व विभाग को दिए।
शिविर में विभिन्न विद्यालयों में अध्यापकों की कमी तथा उनके देर से विद्यालय पंहुचने की शिकायत प्राप्त हुई, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को नियमित व्हाट्सएप पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 80 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। इसी प्रकार आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 35 व होम्योपैथिक विभाग द्वारा 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई। पंचायतीराज विभाग,  जन्म-मृत्यु पंजीकरण किए गए, बीपीएल नकल दी गई। श्रम विभाग द्वारा 10 व्यक्तियों को विभाग में पंजीकृत करने हेतु जानकारी देते हुए आवेदन प्रदान किए गए । पशुपालन विभाग द्वारा 10 पशुपालकों को विभागीय योजना से लाभान्वित किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 6 ,विद्युत विभाग द्वारा 6, कृषि विभाग द्वारा 18, उद्यान विभाग द्वारा 24 व उद्योग विभाग द्वारा 8 लोगों  को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
बाल विकास विभाग द्वारा 4 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान किए गई। सहकारिता विभाग द्वारा 8 व्यक्तियों को विभागीय योजना की जानकारी दी गयी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 लाभार्थियों को समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में  राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रमाण पत्र  की कार्यवाही की गई। शिविर में 10 आधार कार्ड भी बनाए गए।
इस दौरान विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, उत्तराखंड सरकार में 
दायित्वधारी शांति मेहरा, अध्यक्ष नगर पालिका भीमताल सीमा टमटा, सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चंदा फर्त्याल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राहुल कुमार सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, नितेश बिष्ट, मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, दिनेश सांगूड़ी, रामपाल सिंह गंगोला सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    21 hrs ago
  • सुल्तानपुर पट्टी में मंदिर का दान पात्र चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार
    3
    सुल्तानपुर पट्टी में मंदिर का दान पात्र चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    23 hrs ago
  • Post by कामरान खांन कम्मु
    1
    Post by कामरान खांन कम्मु
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    पत्रकार बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.