logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Raunak Ali Ansari
Raunak Ali Ansari
City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Raunak Ali Ansari
    1
    Post by Raunak Ali Ansari
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने बताया कि हम सबके लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को एक साथ दो बड़ी सौगात दी है एक तो टनकपुर से कोटा के लिए सीधी ट्रेन जिससे क्षेत्र की जनता के साथ कोटा में तैयारी कर रहे हजारों छात्र छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा दूसरी आसाम चौराहे पर फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू हो गया है सुनिए किसान नेता देवस्वरूप पटेल के विचार।
    1
    किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने बताया कि हम सबके लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को एक साथ दो बड़ी सौगात दी है एक तो टनकपुर से कोटा के लिए सीधी ट्रेन जिससे क्षेत्र की जनता के साथ कोटा में तैयारी कर रहे हजारों छात्र छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा दूसरी आसाम चौराहे पर फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू हो गया है सुनिए किसान नेता देवस्वरूप पटेल के विचार।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Prashant mishra
    1
    Post by Prashant mishra
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बिलसंडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बरखेड़ा त. पसगांवा समुदाय शौचालय में लगा है गंदगी का अंबार विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे हैं ध्यान इस समुदाय शौचालय केंद्र में टंकी टूटी पड़ी है टैंक भी टूटा पड़ा है फिटिंग भी तहस-न्यास है और मोटर भी नहीं लगा हुआ है काफी खामियां नजर आ रही है
    2
    बिलसंडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बरखेड़ा  त. पसगांवा समुदाय शौचालय में लगा है गंदगी का अंबार विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे हैं ध्यान इस समुदाय शौचालय केंद्र में टंकी टूटी पड़ी है टैंक भी टूटा पड़ा है फिटिंग भी तहस-न्यास है और मोटर भी नहीं लगा हुआ है काफी खामियां नजर आ रही है
    user_के के मिश्रा अमरउजाला
    के के मिश्रा अमरउजाला
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), बरेली एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (ISA), बरेली के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस लाइन, बरेली में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था, ताकि वे संकट की घड़ी में आमजन की सहायता कर सकें। कार्यक्रम में लगभग 250 से 300 पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और CPR की विधियों को न केवल सैद्धांतिक रूप से समझा, बल्कि हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से व्यावहारिक रूप से भी सीखा। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी व्यक्ति के हृदय की धड़कन रुकने या सांस बंद होने की स्थिति में CPR किस प्रकार जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान एवं नगर सुरक्षा प्रमुख प्रमोद कुमार दगौर ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल अक्सर ऐसी परिस्थितियों में सबसे पहले पहुंचता है, जहां किसी व्यक्ति की जान जोखिम में होती है। ऐसे में CPR जैसी तकनीकों का ज्ञान पुलिस कर्मियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में IMA बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, मानद सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल तथा President Elect डॉ. डी. पी. गंगवार सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने प्रतिभागियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के अनुरूप CPR के नवीनतम दिशानिर्देशों से अवगत कराया। वहीं ISA बरेली के अध्यक्ष डॉ. रतन पाल सिंह एवं राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल सदस्य डॉ. आर. के. भास्कर ने विस्तारपूर्वक CPR की वैज्ञानिक प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि सही समय पर और सही तकनीक से किया गया CPR किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है, इसलिए इसका प्रशिक्षण हर जिम्मेदार नागरिक के लिए जरूरी है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को डमी मॉडल्स पर अभ्यास कराया गया, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में बिना घबराए तुरंत सहायता प्रदान करने में सक्षम बन सकें। प्रशिक्षकों ने यह भी बताया कि CPR के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा के अन्य उपायों का ज्ञान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में आपातकालीन चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोग जीवनरक्षक तकनीकों में प्रशिक्षित हो सकें।
    1
    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), बरेली एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (ISA), बरेली के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस लाइन, बरेली में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था, ताकि वे संकट की घड़ी में आमजन की सहायता कर सकें।
कार्यक्रम में लगभग 250 से 300 पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और CPR की विधियों को न केवल सैद्धांतिक रूप से समझा, बल्कि हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से व्यावहारिक रूप से भी सीखा। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी व्यक्ति के हृदय की धड़कन रुकने या सांस बंद होने की स्थिति में CPR किस प्रकार जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान एवं नगर सुरक्षा प्रमुख प्रमोद कुमार दगौर ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल अक्सर ऐसी परिस्थितियों में सबसे पहले पहुंचता है, जहां किसी व्यक्ति की जान जोखिम में होती है। ऐसे में CPR जैसी तकनीकों का ज्ञान पुलिस कर्मियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में IMA बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, मानद सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल तथा President Elect डॉ. डी. पी. गंगवार सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने प्रतिभागियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के अनुरूप CPR के नवीनतम दिशानिर्देशों से अवगत कराया।
वहीं ISA बरेली के अध्यक्ष डॉ. रतन पाल सिंह एवं राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल सदस्य डॉ. आर. के. भास्कर ने विस्तारपूर्वक CPR की वैज्ञानिक प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि सही समय पर और सही तकनीक से किया गया CPR किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है, इसलिए इसका प्रशिक्षण हर जिम्मेदार नागरिक के लिए जरूरी है।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को डमी मॉडल्स पर अभ्यास कराया गया, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में बिना घबराए तुरंत सहायता प्रदान करने में सक्षम बन सकें। प्रशिक्षकों ने यह भी बताया कि CPR के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा के अन्य उपायों का ज्ञान भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में आपातकालीन चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोग जीवनरक्षक तकनीकों में प्रशिक्षित हो सकें।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पिपरिया सज्जनपुर बना स्वच्छता की मिसाल, चमचमाते रास्तों ने जीता दिल। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरिया सज्जनपुर में सफाई व्यवस्था बेहद शानदार नजर आ रही है। गांव की सड़कों पर कहीं भी गंदगी का नामोनिशान नहीं दिख रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश जा रहा है। ग्रामीणों और सफाई कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से गांव एक मिसाल बनता दिख रहा है।
    1
    पिपरिया सज्जनपुर बना स्वच्छता की मिसाल, चमचमाते रास्तों ने जीता दिल।
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरिया सज्जनपुर में सफाई व्यवस्था बेहद शानदार नजर आ रही है। गांव की सड़कों पर कहीं भी गंदगी का नामोनिशान नहीं दिख रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश जा रहा है। ग्रामीणों और सफाई कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से गांव एक मिसाल बनता दिख रहा है।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    14 hrs ago
  • Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    1
    Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    user_रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शिवानी मैरिज लॉन,दौलतपुर रोड पर शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं नवदम्पत्ति युवा सम्मेलन का शुभारंभ अत्यंत भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना की अलख जगा दी। मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भॊजवल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके आगमन पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कलश यात्रा का भव्य आयोजन इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फल एवं जलपान की व्यवस्था भी कराई गई। यह यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई शिवानी मैरिज लॉन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। धर्म और संस्कार पर दिया संदेश अपने संबोधन में श्री भोजवल जी ने कहा कि यज्ञ एवं कथा जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं। ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं तथा युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। संचालन में इनकी रही अहम भूमिका कार्यक्रम का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा संस्थान, शाखा बरखेड़ा द्वारा किया जा रहा है। इसके मुख्य संचालक के रूप में पंडित श्रीराम आचार्य, जगदीश शरण आचार्य, दीपानंद महाराज एवं जगदीश भोजवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भक्तिमय हुआ वातावरण वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन एवं प्रज्ञा पुराण कथा के वाचन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की। युवा सम्मेलन बना आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित युवा सम्मेलन में युवाओं को संस्कार, नैतिकता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया, जिससे यह आयोजन विशेष रूप से प्रेरणादायक बन गया। इनकी रही विशेष उपस्थिति इस अवसर पर ठाकुर दास, दीपचंद मौर्या, विकास, सोनू भोजवाल, लालता प्रसाद, लाले भोजवाल, दीनदयाल (मास्टर साहब), विजयपाल गंगवार, कन्हाई लाल मौर्य, अनुराग गंगवार, दीनदयाल गंगवार, ओमपाल, देवीदयाल मौर्य, माखन लाल मौर्य, बृजेश, सतेंद्र कुमार सहित नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    शिवानी मैरिज लॉन,दौलतपुर रोड पर शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं नवदम्पत्ति युवा सम्मेलन का शुभारंभ अत्यंत भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना की अलख जगा दी।
मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भॊजवल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके आगमन पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
कलश यात्रा का भव्य आयोजन
इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फल एवं जलपान की व्यवस्था भी कराई गई। यह यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई शिवानी मैरिज लॉन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
धर्म और संस्कार पर दिया संदेश
अपने संबोधन में श्री भोजवल जी ने कहा कि यज्ञ एवं कथा जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं। ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं तथा युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
संचालन में इनकी रही अहम भूमिका
कार्यक्रम का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा संस्थान, शाखा बरखेड़ा द्वारा किया जा रहा है। इसके मुख्य संचालक के रूप में पंडित श्रीराम आचार्य, जगदीश शरण आचार्य, दीपानंद महाराज एवं जगदीश भोजवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भक्तिमय हुआ वातावरण
वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन एवं प्रज्ञा पुराण कथा के वाचन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की।
युवा सम्मेलन बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित युवा सम्मेलन में युवाओं को संस्कार, नैतिकता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया, जिससे यह आयोजन विशेष रूप से प्रेरणादायक बन गया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर ठाकुर दास, दीपचंद मौर्या, विकास, सोनू भोजवाल, लालता प्रसाद, लाले भोजवाल, दीनदयाल (मास्टर साहब), विजयपाल गंगवार, कन्हाई लाल मौर्य, अनुराग गंगवार, दीनदयाल गंगवार, ओमपाल, देवीदयाल मौर्य, माखन लाल मौर्य, बृजेश, सतेंद्र कुमार सहित नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.