logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध बोरवेल पर खबर लिखने वाले पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, उगली थाना में शिकायत----------- *बोर माफिया के हौसले बुलंद सबको पैसा देते हैं, खबर मत छापना कहकर दी अंतिम चेतावनी* रात के समय बोर मशीनों की आवाज साफ सुनी जा सकती है प्रभावशाली लोगों द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं उगली। अवैध बोरवेल संचालन के खिलाफ खबर प्रकाशित करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। दैनिक गोंडवाना समय के विशेष संवाददाता अजय नागेश्‍वर को खबर प्रकाशित करने के बाद बोरवेल मालिक और एजेंट द्वारा खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पत्रकार ने उगली थाना में शिकायत दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। जिला कलेक्टर द्वारा सिवनी को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए बोरवेल खनन पर सख्त नियम लागू किए गए हैं। इसके बावजूद उगली क्षेत्र में अवैध रूप से बोरवेल मशीनों के संचालन की खबर 28 मार्च 2026 को गोंडवाना समय में प्रकाशित की गई थी। खबर के प्रकाशन के बाद उसी दिन सुबह 7:39 बजे और 10:45 बजे आवेदक अजय नागेश्‍वर को बोरवेल एजेंट राकेश पटले द्वारा फोन कर मधुबन होटल बुलाया गया। होटल में दी गई खुलेआम धमकी----------- लगभग 11 बजे जब अजय नागेश्‍वर मधुबन होटल पहुंचे, तो वहां केवलारी निवासी बोरवेल मालिक महमूद कुरैशी और एजेंट राकेश पटले अपने अन्य साथियों के साथ मौजूद थे। यहां पर आरोपियों ने पत्रकार को धमकाते हुए कहा सबके बाटा जाना, हमारे बाटा मत जाना, नहीं तो बहुत बुरा होगा। वहीं बोरवेल मालिक ने खुलेआम कहा ढाई करोड़ की मशीन खड़ी करने के लिए नहीं लाया हूं, मैं इसे चलाऊंगा। एसडीएम से लेकर सभी अधिकारियों को पैसा देता हूं। यह पहली और आखिरी चेतावनी है। इस घटना के बाद पत्रकार और उनके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। उगली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 351(2) और धारा 352 के मामला दर्ज किया है। सुबह होने से पहले काम पूरा कर लिया जाता है---------- जिले में एक ओर प्रशासन द्वारा क्षेत्र को जल अभावग्रस्त घोषित किया गया है, वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से बोरवेल मशीनों के संचालन का सिलसिला लगातार जारी है। खासकर ग्रामीण और नदी किनारे के इलाकों में रात के समय बोर मशीनों की आवाज़ें साफ़ सुनी जा सकती हैं, जो प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। विडंबना यह है कि जहां एक ओर किसान यदि सार्वजनिक जल स्रोत से सिंचाई करते हैं तो उनकी मोटर जब्त कर ली जाती है और कानूनी कार्रवाई की जाती है, वहीं दूसरी ओर प्रभावशाली लोगों द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई स्थानों पर रात के अंधेरे में मशीनें लाई जाती हैं और सुबह होने से पहले काम पूरा कर लिया जाता है, ताकि प्रशासन की नजर से बचा जा सके। इस पूरे मामले में स्थानीय अधिकारियों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और भयावह हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध बोरिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो तथा निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की जाए। साथ ही रात के समय गश्त बढ़ाने और तकनीकी निगरानी (जैसे सीसीटीवी, ड्रोन) की व्यवस्था की जाएं। पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला-------- यह घटना न केवल एक व्यक्ति को धमकाने का मामला है, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर सीधा हमला भी माना जा रहा है। अवैध गतिविधियों को उजागर करने वाले पत्रकारों को इस तरह डराने की घटनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। क्या अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को इसी तरह चुप कराया जाएगा, या प्रशासन समय रहते सख्त कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित करेगा?

4 hrs ago
user_बिहारीलाल सोनी
बिहारीलाल सोनी
पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
da6a2a5f-3f4b-4a30-9f54-13003b66635f

अवैध बोरवेल पर खबर लिखने वाले पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, उगली थाना में शिकायत----------- *बोर माफिया के हौसले बुलंद सबको पैसा देते हैं, खबर मत छापना कहकर दी अंतिम चेतावनी* रात के समय बोर मशीनों की आवाज साफ सुनी जा सकती है प्रभावशाली लोगों द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं उगली। अवैध बोरवेल संचालन के खिलाफ खबर प्रकाशित करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। दैनिक गोंडवाना समय के विशेष संवाददाता अजय नागेश्‍वर को खबर प्रकाशित करने के बाद बोरवेल मालिक और एजेंट द्वारा खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पत्रकार ने उगली थाना में शिकायत दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। जिला कलेक्टर द्वारा सिवनी को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए बोरवेल खनन पर सख्त नियम लागू किए गए हैं। इसके बावजूद उगली क्षेत्र में अवैध रूप से बोरवेल मशीनों के संचालन की खबर 28 मार्च 2026 को गोंडवाना समय में प्रकाशित की गई थी। खबर के प्रकाशन के बाद उसी दिन सुबह 7:39 बजे और 10:45 बजे आवेदक अजय नागेश्‍वर को बोरवेल एजेंट राकेश पटले द्वारा फोन कर मधुबन होटल बुलाया गया। होटल में दी गई खुलेआम धमकी----------- लगभग 11 बजे जब अजय नागेश्‍वर मधुबन होटल पहुंचे, तो वहां केवलारी निवासी बोरवेल मालिक महमूद कुरैशी और एजेंट राकेश पटले अपने अन्य साथियों के साथ मौजूद थे। यहां पर आरोपियों ने पत्रकार को धमकाते हुए कहा सबके बाटा जाना, हमारे बाटा मत जाना, नहीं तो बहुत बुरा होगा। वहीं बोरवेल मालिक ने खुलेआम कहा ढाई करोड़ की मशीन खड़ी करने के लिए नहीं लाया हूं, मैं इसे चलाऊंगा। एसडीएम से लेकर सभी अधिकारियों को पैसा देता हूं। यह पहली और आखिरी चेतावनी है। इस घटना के बाद पत्रकार और उनके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। उगली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 351(2) और धारा 352

23661d8d-e8cb-4a75-b4ef-59079d6392a0

के मामला दर्ज किया है। सुबह होने से पहले काम पूरा कर लिया जाता है---------- जिले में एक ओर प्रशासन द्वारा क्षेत्र को जल अभावग्रस्त घोषित किया गया है, वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से बोरवेल मशीनों के संचालन का सिलसिला लगातार जारी है। खासकर ग्रामीण और नदी किनारे के इलाकों में रात के समय बोर मशीनों की आवाज़ें साफ़ सुनी जा सकती हैं, जो प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। विडंबना यह है कि जहां एक ओर किसान यदि सार्वजनिक जल स्रोत से सिंचाई करते हैं तो उनकी मोटर जब्त कर ली जाती है और कानूनी कार्रवाई की जाती है, वहीं दूसरी ओर प्रभावशाली लोगों द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई स्थानों पर रात के अंधेरे में मशीनें लाई जाती हैं और सुबह होने से पहले काम पूरा कर लिया जाता है, ताकि प्रशासन की नजर से बचा जा सके। इस पूरे मामले में स्थानीय अधिकारियों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और भयावह हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध बोरिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो तथा निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की जाए। साथ ही रात के समय गश्त बढ़ाने और तकनीकी निगरानी (जैसे सीसीटीवी, ड्रोन) की व्यवस्था की जाएं। पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला-------- यह घटना न केवल एक व्यक्ति को धमकाने का मामला है, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर सीधा हमला भी माना जा रहा है। अवैध गतिविधियों को उजागर करने वाले पत्रकारों को इस तरह डराने की घटनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। क्या अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को इसी तरह चुप कराया जाएगा, या प्रशासन समय रहते सख्त कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित करेगा?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • #आपदा_प्रबंधन पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला सम्पन्न #सिवनी / जिले में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “आपदा प्रबंधन एवं हानि न्यूनीकरण” विषय पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में होमगार्ड विभाग द्वारा प्रतिभागियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, जोखिम न्यूनीकरण तथा संसाधनों के समुचित उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स सहित शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    #आपदा_प्रबंधन पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला सम्पन्न
#सिवनी /जिले में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “आपदा प्रबंधन एवं हानि न्यूनीकरण” विषय पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला में होमगार्ड विभाग द्वारा प्रतिभागियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, जोखिम न्यूनीकरण तथा संसाधनों के समुचित उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना  के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स सहित शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
    1
    तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।* गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मानवीयता को किया गया तार-तार। *कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी, सच्चाई दबाने की कोशिश।* ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार को धमकाने और मोबाइल जबरन छुड़ाने का आरोप। *मौके पर मौजूद लोगों ने भी बनाया दबाव, खुलकर बोलने से लोग डरे।* बीच कवरेज में लगातार बाधा, पूरे मामले को दबाने की आशंका। *अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।* बड़ा सवाल — कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा सिवनी अस्पताल में ‘गुंडा राज’? *जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव 9584667143*
    1
    *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।*
गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मानवीयता को किया गया तार-तार।
*कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी, सच्चाई दबाने की कोशिश।*
ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार को धमकाने और मोबाइल जबरन छुड़ाने का आरोप।
*मौके पर मौजूद लोगों ने भी बनाया दबाव, खुलकर बोलने से लोग डरे।*
बीच कवरेज में लगातार बाधा, पूरे मामले को दबाने की आशंका।
*अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।*
बड़ा सवाल — कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा सिवनी अस्पताल में ‘गुंडा राज’?
*जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव 9584667143*
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • नगर के सिवनी रोड़ पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक घर में घूसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की घटना को अंजाम देकर परिवार के एक युवक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने जिनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है वह घटना के बाद से फरार है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिवनी रोड़ निवासी आयुष नेवारे के साथ पुरानी रंजिश के चलते सागर पंजवानी, विकास सूर्यवंशी, विशाल सूर्यवंशी, संतोष खटवानी ने मारपीट की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 (ए), 115 (2), 351 (3), 3 (5) की कार्रवाई की है।
    1
    नगर के सिवनी रोड़ पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक घर में घूसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की घटना को अंजाम देकर परिवार के एक युवक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने जिनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है वह घटना के बाद से फरार है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिवनी रोड़ निवासी आयुष नेवारे के साथ पुरानी रंजिश के चलते सागर पंजवानी, विकास सूर्यवंशी, विशाल सूर्यवंशी, संतोष खटवानी ने मारपीट की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 (ए), 115 (2), 351 (3), 3 (5) की कार्रवाई की है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • छिंदवाड़ा से वाराणसी अयोध्या के लिए ट्रेन हुई रवाना
    1
    छिंदवाड़ा से वाराणसी अयोध्या के लिए ट्रेन हुई रवाना
    user_पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • ​बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देश पर भरवेली पुलिस ने ग्राम पाथरवाड़ा में हुई बड़ी चोरी का महज 06 घंटों में खुलासा कर दिया है। 29 मार्च की रात प्रार्थी कुलप्रकाश नगपुरे के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए थे। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की तीन विशेष अलग अलग टीमों ने शहर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान घेराबंदी कर दो संदिग्ध जिनमे अनिल बसेने और मंगल लिल्हारे निवासी पाथरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 17 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है!
    1
    ​बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा  के निर्देश पर भरवेली पुलिस ने ग्राम पाथरवाड़ा में हुई बड़ी चोरी का महज 06 घंटों में खुलासा कर दिया है। 29 मार्च की रात प्रार्थी कुलप्रकाश नगपुरे के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए थे।
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की तीन विशेष अलग अलग टीमों ने शहर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान घेराबंदी कर दो संदिग्ध जिनमे अनिल बसेने और मंगल लिल्हारे निवासी पाथरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 17 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है!
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • संगीत प्रतियोगिता गाता रहे मेरा दिल, कार्यक्रम शोभापुर के डोंगरे लोन में संपन्न हुआ, जाकीर की रिपोर्ट
    1
    संगीत प्रतियोगिता गाता रहे मेरा दिल, कार्यक्रम शोभापुर के डोंगरे लोन में संपन्न हुआ, जाकीर की रिपोर्ट
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आस्था और श्रद्धा के संग रवाना हुई तीर्थ यात्रा, विधायक दिनेश राय ने दिखाई हरी झंडी #सिवनी / #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना के अंतर्गत आज सिवनी से वाराणसी– #अयोध्या तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन भावपूर्ण माहौल में रवाना हुई। पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक श्री राय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सुख-शांति लेकर आएगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय तीर्थ अनुभव की प्रार्थना की।उल्लेखनीय है कि इस यात्रा के तहत सिवनी जिले से कुल 279 श्रद्धालु वाराणसी एवं अयोध्या के पवित्र धामों के दर्शन करेंगे, जिनके लिए शासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    1
    आस्था और श्रद्धा के संग रवाना हुई तीर्थ यात्रा, विधायक दिनेश राय ने दिखाई हरी झंडी
#सिवनी / #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना के अंतर्गत आज सिवनी से वाराणसी– #अयोध्या तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन भावपूर्ण माहौल में रवाना हुई। पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक श्री राय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सुख-शांति लेकर आएगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय तीर्थ अनुभव की प्रार्थना की।उल्लेखनीय है कि इस यात्रा के तहत सिवनी जिले से कुल 279 श्रद्धालु वाराणसी एवं अयोध्या के पवित्र धामों के दर्शन करेंगे, जिनके लिए शासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.