logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Slug: श्रावस्ती में आसमानी आफत, खतरे के निशान से 65 सेमी ऊपर पहुंची राप्ती राप्ती नदी उफान पर, दीवार गिरने से युवक घायल, 27 सितंबर तक रेड अलर्ट Anchor VO :- श्रावस्ती में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। जिले के तमाम शहरी और ग्रामीण इलाके जलमग्न हो चुके हैं, नालियां चोक हैं और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के बीच जमुनहा के मल्हीपुर खुर्द में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कच्ची दीवार भरभराकर गिरने से करीब 20 वर्षीय महमूद रजा मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर उन्हें तत्काल सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। उधर नेपाल के कुसुम बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राप्ती नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जिससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खौफ गहरा गया है। हालात को देखते हुए डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर पूरा प्रशासनिक और राहत-बचाव तंत्र अलर्ट मोड पर है। तटवर्ती और निचले इलाकों के लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक जिले में अत्यधिक भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर दो दिनों के लिए सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं, साथ ही प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में गैर-जरूरी आवाजाही से बचने की सख्त अपील की है।

14 hrs ago
user_मनोज मिश्रा
मनोज मिश्रा
भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

Slug: श्रावस्ती में आसमानी आफत, खतरे के निशान से 65 सेमी ऊपर पहुंची राप्ती राप्ती नदी उफान पर, दीवार गिरने से युवक घायल, 27 सितंबर तक रेड अलर्ट Anchor VO :- श्रावस्ती में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। जिले के तमाम शहरी और ग्रामीण इलाके जलमग्न हो चुके हैं, नालियां चोक हैं और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के बीच जमुनहा के मल्हीपुर खुर्द में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कच्ची दीवार भरभराकर गिरने से करीब 20 वर्षीय महमूद रजा मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर उन्हें तत्काल सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। उधर नेपाल के कुसुम बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राप्ती नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जिससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खौफ गहरा गया है। हालात को देखते हुए डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर पूरा प्रशासनिक और राहत-बचाव तंत्र अलर्ट मोड पर है। तटवर्ती और निचले इलाकों के लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक जिले में अत्यधिक भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर दो दिनों के लिए सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं, साथ ही प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में गैर-जरूरी आवाजाही से बचने की सख्त अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चार दिन से बिजली गुल, बारिश और अंधेरे के बीच गिलौला में लोग बेहाल तेज हवा से कई पेड़ और पोल टूटे, घरों में पानी की समस्या; रात में जहरीले जीवों का खतरा, इनवर्टर भी दे चुके जवाब गिलौला। श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र में लगातार चौथे दिन भी विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। घरों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। चार दिन से बिजली नहीं होने के कारण इनवर्टर और अन्य विद्युत उपकरण पहले ही जवाब दे चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ लगातार बारिश और तेज हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा रखी हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली नहीं होने से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों के सामने खाना बनाने से लेकर पानी की व्यवस्था तक की समस्या खड़ी हो गई है। बिजली के अभाव में घरों की टंकियों में पानी खत्म हो गया है और मोटर नहीं चल पा रही है। रात होते ही बढ़ जाती है परेशानी बिजली आपूर्ति बंद होने से रात के समय ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है। अंधेरे में घरों और आसपास के क्षेत्रों में सर्प समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के आने का खतरा बना रहता है। लगातार बारिश के कारण पहले ही कई स्थानों पर पानी और कीचड़ की स्थिति है। ऐसे में रात के समय बिना रोशनी के लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अंधेरे और उमस के बीच काफी दिक्कत हो रही है। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे जरूरी समय में संपर्क करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ गिरने से टूटे पोल और बिजली की लाइन पावर हाउस कर्मचारियों से बातचीत में बताया गया कि इस समय तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ विद्युत पोल और लाइनों पर गिर गए हैं। इससे कई जगह पोल और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। कर्मचारियों के अनुसार, जहां से लाइन खराब होने की सूचना मिल रही है, वहां लाइनमैन की टीम भेजकर मरम्मत का काम कराया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि कई स्थानों पर विद्युत पोल टूट गए हैं, जिन्हें दोबारा खड़ा करने और लाइन को दुरुस्त करने में समय लग सकता है। मौसम सामान्य होने के बाद ही विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह बहाल किया जा सकेगा। चार दिन से बिजली का इंतजार कर रहे ग्रामीण अब जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लगातार बारिश, तेज हवा और बिजली कटौती के कारण गिलौला क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है।
    1
    चार दिन से बिजली गुल, बारिश और अंधेरे के बीच गिलौला में लोग बेहाल
तेज हवा से कई पेड़ और पोल टूटे, घरों में पानी की समस्या; रात में जहरीले जीवों का खतरा, इनवर्टर भी दे चुके जवाब
गिलौला। श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र में लगातार चौथे दिन भी विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। घरों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। चार दिन से बिजली नहीं होने के कारण इनवर्टर और अन्य विद्युत उपकरण पहले ही जवाब दे चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ लगातार बारिश और तेज हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा रखी हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली नहीं होने से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों के सामने खाना बनाने से लेकर पानी की व्यवस्था तक की समस्या खड़ी हो गई है। बिजली के अभाव में घरों की टंकियों में पानी खत्म हो गया है और मोटर नहीं चल पा रही है।
रात होते ही बढ़ जाती है परेशानी
बिजली आपूर्ति बंद होने से रात के समय ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है। अंधेरे में घरों और आसपास के क्षेत्रों में सर्प समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के आने का खतरा बना रहता है। लगातार बारिश के कारण पहले ही कई स्थानों पर पानी और कीचड़ की स्थिति है। ऐसे में रात के समय बिना रोशनी के लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अंधेरे और उमस के बीच काफी दिक्कत हो रही है। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे जरूरी समय में संपर्क करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पेड़ गिरने से टूटे पोल और बिजली की लाइन
पावर हाउस कर्मचारियों से बातचीत में बताया गया कि इस समय तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ विद्युत पोल और लाइनों पर गिर गए हैं। इससे कई जगह पोल और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। कर्मचारियों के अनुसार, जहां से लाइन खराब होने की सूचना मिल रही है, वहां लाइनमैन की टीम भेजकर मरम्मत का काम कराया जा रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि कई स्थानों पर विद्युत पोल टूट गए हैं, जिन्हें दोबारा खड़ा करने और लाइन को दुरुस्त करने में समय लग सकता है। मौसम सामान्य होने के बाद ही विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह बहाल किया जा सकेगा।
चार दिन से बिजली का इंतजार कर रहे ग्रामीण अब जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लगातार बारिश, तेज हवा और बिजली कटौती के कारण गिलौला क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है।
    user_Gilaula Shravasti News
    Gilaula Shravasti News
    इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बहराइच: नगर पालिका की लापरवाही से अस्पताल चौराहे के सामने फैला जलभराव, दो महीने से नहीं हुई नालियों की सफाई बहराइच। नगर पालिका परिषद बहराइच की घोर लापरवाही के कारण अस्पताल चौराहे के सामने स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। कानूंगोपुरा उत्तरी स्थित डॉ. एम. पांडे वाली गली में नालियों की बीते दो महीनों से सफाई न होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। नालियों की सफाई न होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो चुकी है। थोड़ी सी बारिश होते ही सारा पानी गलियों में भर जाता है और लोगों के घरों के दरवाजों तक पहुंच जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है तथा क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका प्रशासन की इस अनदेखी से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। मोहल्ले वासियों ने शीघ्र से शीघ्र नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। रिपोर्ट: पंकज त्रिपाठी संवाददाता: दैनिक विश्ववार्ता, बहराइच संपर्क: 7985711068
    1
    बहराइच: नगर पालिका की लापरवाही से अस्पताल चौराहे के सामने फैला जलभराव, दो महीने से नहीं हुई नालियों की सफाई
बहराइच।
नगर पालिका परिषद बहराइच की घोर लापरवाही के कारण अस्पताल चौराहे के सामने स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। कानूंगोपुरा उत्तरी स्थित डॉ. एम. पांडे वाली गली में नालियों की बीते दो महीनों से सफाई न होने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है।
नालियों की सफाई न होने से जल निकासी पूरी तरह बाधित हो चुकी है। थोड़ी सी बारिश होते ही सारा पानी गलियों में भर जाता है और लोगों के घरों के दरवाजों तक पहुंच जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है तथा क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
नगर पालिका प्रशासन की इस अनदेखी से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। मोहल्ले वासियों ने शीघ्र से शीघ्र नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
रिपोर्ट: पंकज त्रिपाठी
संवाददाता: दैनिक विश्ववार्ता, बहराइच
संपर्क: 7985711068
    user_Pankaj Dev Tripathi
    Pankaj Dev Tripathi
    Voice of people बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सहादत इंटर कॉलेज के मंदिर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा स्थित सहादत इंटर कॉलेज में बने मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी और वह बाहर से आया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    1
    सहादत इंटर कॉलेज के मंदिर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा स्थित सहादत इंटर कॉलेज में बने मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी और वह बाहर से आया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस अब मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच - नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, पुलिस ने हटवाया* बहराइच से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। *-* मामला थाना रामगांव क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पुलिस चौकी स्थित नानपारा रोड का है, जहां अचानक पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। सूचना पर थाना अध्यक्ष रामगांव दिवाकर तिवारी, हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह और वन विभाग के बहराइच रेंजर साकिब अंसारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पेड़ को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। *ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच - नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, पुलिस ने हटवाया* बहराइच से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। *-* मामला थाना रामगांव क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पुलिस चौकी स्थित नानपारा रोड का है, जहां अचानक पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। सूचना पर थाना अध्यक्ष रामगांव दिवाकर तिवारी, हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह और वन विभाग के बहराइच रेंजर साकिब अंसारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पेड़ को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच - नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, पुलिस ने हटवाया*

बहराइच से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया।

*-* मामला थाना रामगांव क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पुलिस चौकी स्थित नानपारा रोड का है, जहां अचानक पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।

सूचना पर थाना अध्यक्ष रामगांव दिवाकर तिवारी, हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह और वन विभाग के बहराइच रेंजर साकिब अंसारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पेड़ को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।
*ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच - नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, पुलिस ने हटवाया*
बहराइच से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नानपारा रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया।
*-* मामला थाना रामगांव क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पुलिस चौकी स्थित नानपारा रोड का है, जहां अचानक पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।
सूचना पर थाना अध्यक्ष रामगांव दिवाकर तिवारी, हाईवे चौकी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह और वन विभाग के बहराइच रेंजर साकिब अंसारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पेड़ को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।
    user_Juned Beg journalist
    Juned Beg journalist
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बहराइच के रेलवे स्टेशन पर लगा लंबा पेड़ जब गिरा तो दुकाने हो गई नष्ट लाईव वीडियो देखे ,,,,, #animeedits #highlightseveryonefollowers2024 #viralreels #viralvideos #highlight बहराइच के रेलवे स्टेशन पर लगा लंबा पेड़ जब गिरा तो दुकाने हो गई नष्ट लाईव वीडियो देखे ,,,,, #animeedits #highlightseveryonefollowers2024 #viralreels #viralvideos #highlight
    1
    बहराइच के रेलवे स्टेशन पर लगा लंबा पेड़ जब गिरा तो दुकाने हो गई नष्ट लाईव वीडियो देखे ,,,,,

#animeedits #highlightseveryonefollowers2024 #viralreels #viralvideos #highlight
बहराइच के रेलवे स्टेशन पर लगा लंबा पेड़ जब गिरा तो दुकाने हो गई नष्ट लाईव वीडियो देखे ,,,,,
#animeedits #highlightseveryonefollowers2024 #viralreels #viralvideos #highlight
    user_Faraz ansari journalist
    Faraz ansari journalist
    Lawyer Bahraich, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय 4 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,थाना को0 देहात पुलिस द्वारा बड़े वाहनो के डीजल टैंक से डीजल चोरी करने वाले 4 अन्तर्जनपदीय पेशेवर शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 06 अदद प्लास्टिक की पिपिया से लगभग 210 लीटर डीजल, व तीन अदद डीजल निकालने की पाइप व घटना मे प्रयुक्त चार पहिया वाहन (xuv 500)व दो मोटर साइकिल किया गया बरामद* *घटना का संक्षिप्त विवरणः* दिनांक 25.09.2026 को वादी श्री गणेश सोनकर पुत्र स्व0 रामगोपाल निवासी ग्राम चितईपुर पो0 कोयलरा थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को0 देहात पर सूचना दिया गया कि वह अपना 24 चक्का ट्रक अपने घर के सामने दिनांक 24.09.2026 की रात्रि मे खड़ी किए थे सुबह देखा कि उसके ट्रक के डीजल टैंक से किसी व्यक्ति द्वारा डीजल टैंक तोड़ कर डीजल चोरी कर लिया गया है पहले भी उनकी ट्रक से डीजल चोरी किया गया था। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0-387/2026 धारा 303(2) bns बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया था। हमराह के देखभाल क्षेत्र व जांच प्रार्थना पत्र व पेडिंग विवचना में थाना क्षेत्र में मामूर थे, मुखबिर खास की सूचना पर कि गोण्डा-बलरामपुर रोड, शक्ति स्मारक स्कूल के पास दो मो0साइकिल पर तीन व्यक्ति डीजल बेंचनें व खरीदने की बात कर रहे है जोकि संदिग्ध लग रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर पूछताछ की गई, बाखूबी घटना की पुष्टि होने पर अभियुक्तगण *1-वाहिद पुत्र सरवर अली निवासी ग्राम रनियापुर रेहरवा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा, 2-शाने अली पुत्र मासूक अली निवासी ग्राम घुवाये लख्खारामपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच, 3-रामतेज पुत्र राम समुझ निवासी ग्राम केशवापुर गोपालपुर नवीन मार्डन श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती को दो मो0 साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया,उक्त अभियुक्तों के निशानदेही पर डीजल खरीदने वाले चौथे अभियुक्त बेद प्रकाश पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी ग्राम-भवानीपुर उपाध्याय, थाना-इटियाथोक, जनपद-गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 प्लास्टिक की पिपिया से लगभग 210 लीटर डीजल, तीन अदद डीजल निकालने की पाइप व घटना मे प्रयुक्त चार पहिया वाहन (xuv 500) बरामद किया गया।* यह भी उल्लेखनीय है कि सभी अभियुक्त पेशेवर अपराधी हैं जिनका आपराधिक इतिहास भी है।थाना पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायिक हिरासत हेतु जीमाननीय न्यायालय रवाना किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः-* 1-वाहिद पुत्र सरवर अली निवासी ग्राम रनियापुर रेहरवा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा। 2-शाने अली पुत्र मासूक अली निवासी ग्राम घुवाये लख्खारामपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच। 3-रामतेज पुत्र राम समुझ निवासी ग्राम केशवापुर गोपालपुर नवीन मार्डन श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती। 4- बेद प्रकाश पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी ग्राम भवानीपुर उपाध्याय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा। *अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास* *अब्दुल वाहिद उर्फ नक्कटे पुत्र सरवर अली* 1-मु0अ0सं0 0167/2020, धारा 401 भा0दं0सं0, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा — चार्जशीटेड, 2- मु0अ0सं0 0169/2020, धारा 25/4 आयुध अधिनियम, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा — चार्जशीटेड, 3-मु0अ0सं0 0235/2023, धारा 380, 411, 457 भा0दं0सं0, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर — चार्जशीटेड, 4- मु0अ0सं0 0118/2026, धारा —, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, जनपद श्रावस्ती — चार्जशीटेड, 5- मु0अ0सं0 0170/2021, धारा 379, 411, 413 भा0दं0सं0, थाना खरगुपुर, जनपद गोण्डा — चार्जशीटेड, 6-मु0अ0सं0 0171/2021, धारा 25/3 आयुध अधिनियम, थाना खरगुपुर, जनपद गोण्डा — चार्जशीटेड, 7-मु0अ0सं0 0302/2022, धारा 25/4 आयुध अधिनियम, थाना खरगुपुर, जनपद गोण्डा — चार्जशीटेड, 8-मु0अ0सं0 0015/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस, थाना घोसी, जनपद मऊ — चार्जशीटेड, 9-मु0अ0सं0 0016/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस, थाना घोसी, जनपद मऊ — चार्जशीटेड, 10- मु0अ0सं0 0012/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ — चार्जशीटेड 11- मु0अ0सं0 0015/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ — चार्जशीटेड, 12- मु0अ0सं0 0017/2025, धारा 25/3 आयुध अधिनियम, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ — चार्जशीटेड, 13-मु0अ0सं0 0107/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ — चार्जशीटेड, *शाने अली पुत्र मासूक अली* 1- मु0अ0सं0 0278/2022, धारा 401 भा0दं0सं0, थाना दरगाहशरीफ, जनपद बहराइच — चार्जशीटेड, 2-मु0अ0सं0 0279/2022, धारा 20/8 एनडीपीएस अधिनियम, थाना दरगाहशरीफ, जनपद बहराइच — चार्जशीटेड, 3- मु0अ0सं0 0476/2022, धारा 379 भा0दं0सं0, थाना हुजूरपुर, जनपद बहराइच — चार्जशीटेड, *रामतेज उर्फ परधाने पुत्र रामसमुझ* 1- मु0अ0सं0 0800/2022, धारा 379, 411, 413 भा0दं0सं0, थाना कोतवाली बाराबंकी, जनपद बाराबंकी — चार्जशीटेड, 2- मु0अ0सं0 0496/2024, धारा 379, 411, 413 भा0दं0सं0, थाना कोतवाली बाराबंकी, जनपद बाराबंकी — चार्जशीटेड 3- मु0अ0सं0 0801/2024, धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस, थाना कोतवाली बाराबंकी, जनपद बाराबंकी — चार्जशीटेड, उपलब्ध नहीं। 4- मु0अ0सं0 0183/2023, धारा 323, 504, 506 भा0दं0सं0, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, जनपद श्रावस्ती — चार्जशीटेड, 5- मु0अ0सं0 0134/2024, धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5), 336, 338, 339 बीएनएस, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, जनपद श्रावस्ती — चार्जशीटेड, 6- मु0अ0सं0 0027/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, जनपद श्रावस्ती — चार्जशीटेड,
    2
    डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय 4 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,थाना को0 देहात पुलिस द्वारा बड़े वाहनो के डीजल टैंक से डीजल चोरी करने वाले 4 अन्तर्जनपदीय पेशेवर शातिर चोरों को  किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 06 अदद प्लास्टिक की पिपिया से लगभग 210 लीटर डीजल, व तीन अदद डीजल निकालने की पाइप व घटना मे प्रयुक्त चार पहिया वाहन (xuv 500)व दो मोटर साइकिल किया गया बरामद*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः* दिनांक 25.09.2026 को वादी श्री गणेश सोनकर पुत्र स्व0 रामगोपाल निवासी ग्राम चितईपुर पो0 कोयलरा थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को0 देहात पर सूचना दिया गया कि वह अपना 24 चक्का ट्रक अपने घर के सामने दिनांक 24.09.2026 की रात्रि मे खड़ी किए थे सुबह देखा कि उसके ट्रक के डीजल टैंक से किसी व्यक्ति द्वारा डीजल टैंक तोड़ कर डीजल चोरी कर लिया गया है पहले भी उनकी ट्रक से डीजल चोरी किया गया था। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0-387/2026 धारा 303(2) bns बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया था। हमराह के देखभाल क्षेत्र व जांच प्रार्थना पत्र व पेडिंग विवचना में थाना क्षेत्र में मामूर थे, मुखबिर खास की सूचना पर कि गोण्डा-बलरामपुर रोड, शक्ति स्मारक स्कूल के पास  दो मो0साइकिल पर तीन व्यक्ति डीजल बेंचनें व खरीदने की बात कर रहे है जोकि संदिग्ध लग रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर पूछताछ की गई, बाखूबी घटना की पुष्टि होने पर अभियुक्तगण *1-वाहिद पुत्र सरवर अली निवासी ग्राम रनियापुर रेहरवा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा, 2-शाने अली पुत्र मासूक अली निवासी ग्राम घुवाये लख्खारामपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच, 3-रामतेज पुत्र राम समुझ निवासी ग्राम केशवापुर गोपालपुर नवीन मार्डन श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती को दो मो0 साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया,उक्त अभियुक्तों के निशानदेही पर डीजल खरीदने वाले चौथे अभियुक्त बेद प्रकाश पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी ग्राम-भवानीपुर उपाध्याय, थाना-इटियाथोक, जनपद-गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 प्लास्टिक की पिपिया से लगभग 210 लीटर डीजल, तीन अदद डीजल निकालने की पाइप व घटना मे प्रयुक्त चार पहिया वाहन (xuv 500) बरामद किया गया।* यह भी उल्लेखनीय है कि सभी अभियुक्त पेशेवर अपराधी हैं जिनका आपराधिक इतिहास भी है।थाना पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायिक हिरासत हेतु जीमाननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः-*
1-वाहिद पुत्र सरवर अली निवासी ग्राम रनियापुर रेहरवा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
2-शाने अली पुत्र मासूक अली निवासी ग्राम घुवाये लख्खारामपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच। 
3-रामतेज पुत्र राम समुझ निवासी ग्राम केशवापुर गोपालपुर नवीन मार्डन श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती।
4- बेद प्रकाश पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी ग्राम भवानीपुर उपाध्याय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास*
*अब्दुल वाहिद उर्फ नक्कटे पुत्र सरवर अली*
1-मु0अ0सं0 0167/2020, धारा 401 भा0दं0सं0, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा — चार्जशीटेड, 
2- मु0अ0सं0 0169/2020, धारा 25/4 आयुध अधिनियम, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा — चार्जशीटेड, 
3-मु0अ0सं0 0235/2023, धारा 380, 411, 457 भा0दं0सं0, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर — चार्जशीटेड, 
4- मु0अ0सं0 0118/2026, धारा —, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, जनपद श्रावस्ती — चार्जशीटेड, 
5- मु0अ0सं0 0170/2021, धारा 379, 411, 413 भा0दं0सं0, थाना खरगुपुर, जनपद गोण्डा — चार्जशीटेड, 
6-मु0अ0सं0 0171/2021, धारा 25/3 आयुध अधिनियम, थाना खरगुपुर, जनपद गोण्डा — चार्जशीटेड, 
7-मु0अ0सं0 0302/2022, धारा 25/4 आयुध अधिनियम, थाना खरगुपुर, जनपद गोण्डा — चार्जशीटेड, 
8-मु0अ0सं0 0015/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस, थाना घोसी, जनपद मऊ — चार्जशीटेड, 
9-मु0अ0सं0 0016/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस, थाना घोसी, जनपद मऊ — चार्जशीटेड, 
10- मु0अ0सं0 0012/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ — चार्जशीटेड
11- मु0अ0सं0 0015/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ — चार्जशीटेड, 
12- मु0अ0सं0 0017/2025, धारा 25/3 आयुध अधिनियम, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ — चार्जशीटेड, 
13-मु0अ0सं0 0107/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना मुहम्मदाबाद,       जनपद मऊ — चार्जशीटेड, 
*शाने अली पुत्र मासूक अली*
1- मु0अ0सं0 0278/2022, धारा 401 भा0दं0सं0, थाना दरगाहशरीफ, जनपद बहराइच — चार्जशीटेड, 
2-मु0अ0सं0 0279/2022, धारा 20/8 एनडीपीएस अधिनियम, थाना दरगाहशरीफ, जनपद बहराइच — चार्जशीटेड, 
3- मु0अ0सं0 0476/2022, धारा 379 भा0दं0सं0, थाना हुजूरपुर, जनपद बहराइच — चार्जशीटेड, 
*रामतेज उर्फ परधाने पुत्र रामसमुझ*
1- मु0अ0सं0 0800/2022, धारा 379, 411, 413 भा0दं0सं0, थाना कोतवाली बाराबंकी, जनपद बाराबंकी — चार्जशीटेड, 
2- मु0अ0सं0 0496/2024, धारा 379, 411, 413 भा0दं0सं0, थाना कोतवाली बाराबंकी, जनपद बाराबंकी — चार्जशीटेड
3- मु0अ0सं0 0801/2024, धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस, थाना कोतवाली बाराबंकी, जनपद बाराबंकी — चार्जशीटेड, उपलब्ध नहीं।
4- मु0अ0सं0 0183/2023, धारा 323, 504, 506 भा0दं0सं0, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, जनपद श्रावस्ती — चार्जशीटेड, 
5- मु0अ0सं0 0134/2024, धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5), 336, 338, 339 बीएनएस, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, जनपद श्रावस्ती — चार्जशीटेड, 
6- मु0अ0सं0 0027/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, जनपद श्रावस्ती — चार्जशीटेड,
    user_Amit shukla
    Amit shukla
    Actor बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भारी बारिश के बीच डीएम-एसपी ने मधवापुर पुल व अशरफ नगर का किया निरीक्षण श्रावस्ती। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने शनिवार को थाना मल्हीपुर क्षेत्र के मधवापुर पुल एवं ग्राम अशरफ नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव और संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा वर्तमान हालात की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर अपील की कि जलभराव अथवा बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    3
    भारी बारिश के बीच डीएम-एसपी ने मधवापुर पुल व अशरफ नगर का किया निरीक्षण
श्रावस्ती। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने शनिवार को थाना मल्हीपुर क्षेत्र के मधवापुर पुल एवं ग्राम अशरफ नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव और संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा वर्तमान हालात की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर अपील की कि जलभराव अथवा बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • *नानपारा में आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
    1
    *नानपारा में आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
    user_Pankaj Dev Tripathi
    Pankaj Dev Tripathi
    Voice of people बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नानपारा में तेज आंधी का कहर, कई पेड़ और बिजली के खंभे गिरे भटेटा में मिट्टी की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, कई इलाकों में नुकसान बहराइच के नानपारा में तेज आंधी और खराब मौसम ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में कई पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, तो कहीं पेड़ बिजली के तारों पर जा गिरे। अचानक बदले मौसम से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। सआदत स्कूल परिसर में करीब 5 से 6 पेड़ गिरने की सूचना है। वहीं सॉफ्ट पेटल स्कूल के सामने वर्षों पुराना पेड़ तेज हवाओं का सामना नहीं कर सका और बिजली के तारों पर जा गिरा। इससे बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। इसके अलावा घोसी टोला, राकस टॉकीज और स्टेशन क्षेत्र में भी कई पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। कई जगह बिजली के खंभे भी गिर गए, जिसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। भिश्ती टोला में भी तेज आंधी का असर देखने को मिला, जहां करीब 3 से 4 पेड़ गिर गए। वहीं एक दीवार भी गिरने की सूचना है। हालांकि, नानपारा क्षेत्र में हुए नुकसान के बीच ग्राम भटेटा से जनहानि की भी खबर सामने आई है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई मिट्टी की दीवार सोते समय 45 वर्षीय मिश्रीलाल के ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
    1
    नानपारा में तेज आंधी का कहर, कई पेड़ और बिजली के खंभे गिरे
भटेटा में मिट्टी की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, कई इलाकों में नुकसान
बहराइच के नानपारा में तेज आंधी और खराब मौसम ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में कई पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, तो कहीं पेड़ बिजली के तारों पर जा गिरे। अचानक बदले मौसम से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
सआदत स्कूल परिसर में करीब 5 से 6 पेड़ गिरने की सूचना है। वहीं सॉफ्ट पेटल स्कूल के सामने वर्षों पुराना पेड़ तेज हवाओं का सामना नहीं कर सका और बिजली के तारों पर जा गिरा। इससे बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।
इसके अलावा घोसी टोला, राकस टॉकीज और स्टेशन क्षेत्र में भी कई पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। कई जगह बिजली के खंभे भी गिर गए, जिसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
भिश्ती टोला में भी तेज आंधी का असर देखने को मिला, जहां करीब 3 से 4 पेड़ गिर गए। वहीं एक दीवार भी गिरने की सूचना है।
हालांकि, नानपारा क्षेत्र में हुए नुकसान के बीच ग्राम भटेटा से जनहानि की भी खबर सामने आई है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई मिट्टी की दीवार सोते समय 45 वर्षीय मिश्रीलाल के ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.