Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात राष्ट्र के नाम संबोधन किया है।
संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात राष्ट्र के नाम संबोधन किया है।
More news from हरियाणा and nearby areas
- हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना में 25 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गए हैं। शुक्रवार को नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन और उपायुक्त अखिल पिलानी ने संबंधित अधिकारियों के साथ रैली स्थल, हेलिपैड, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान रैली स्थल पर आम जनता के बैठने के इंतजाम, वीआईपी मूवमेंट, प्रवेश व निकास मार्ग, ट्रैफिक प्रबंधन, बैरिकेडिंग और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई है। रैली स्थल, सार्वजनिक पार्किंग, हेलिपैड और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके। उपायुक्त अखिल पिलानी ने सभी संबंधित विभागों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराना है, साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग-अलग विशेष टीमें तैनात रहेंगी।1
- हरियाणा में मलाई, हथीन निवासी सैफ की उटावड थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान हुई बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इससे पहले कांग्रेस नेता महताब अहमद ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। विधायक आफताब अहमद ने मांग उठाई है कि मामले की सही और निष्पक्ष ढंग से जांच कराने के लिए उटावड थाने के पूरे स्टाफ को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए और उन्हें सस्पेंड किया जाए। इस पूरे प्रकरण में पुलिस कप्तान पलवल और हरियाणा के डीजीपी से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।1
- खैरथल-तिजारा क्षेत्र के मुंडावर अंतर्गत चिरूनी बस स्टैंड स्थित ऐतिहासिक श्री 108 श्री दीपाई नाथ महाराज जी आश्रम एवं हनुमान मंदिर परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए चारदीवारी का निर्माण करवाने पर भामाशाह सतीश यादव चांदपुर का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के अवसर पर मंदिर आश्रम परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों एवं आश्रम समिति ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया तथा साफा व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और सामाजिक कार्यों में सतीश यादव के योगदान को सराहनीय और पुनीत कार्य बताया। इस कार्यक्रम में उलाहेरी से रामपाल वेद जी, सोडावास से हवा सिंह, चिरूनी से कालू राम, रामहेर चौधरी तथा पीपली से डॉ. लोकेश कसाना एवं डॉ. देवेंद्र सहित कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर संदेश जारी करते हुए कहा है कि इस मामले के गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विद्यार्थियों का साल खराब न हो, इसलिए करीब 22 लाख छात्रों की NEET परीक्षा दोबारा कराई गई और 19 तारीख को इसके परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर दंड का मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिसे कल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार संसद के मौजूदा सत्र के दूसरे सप्ताह में इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास करेगी।1
- दौसा के बसवा में शुक्रवार को छात्रों ने दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए कथित बल प्रयोग और लाठीचार्ज के विरोध में रामलीला मैदान से उपखंड कार्यालय तक रैली निकाली। किसी भी राजनीतिक दल या संगठन से असंबद्ध रहकर छात्रों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने दिल्ली में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों से इस्तीफे की मांग की है। इसके अलावा, NEET पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने, धांधली में शामिल दलालों व अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को सुनने की अपील की गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता से जुड़ा विषय है, जिस पर सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।2
- डीग के पहाड़ी क्षेत्र में हुए रांफ फायरिंग मामले में कैथवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 7 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी लखविन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई जोगेन्द्र सिंह और कांस्टेबल लोकेश कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और कीकर के पेड़ों की आड़ में छिपे आरोपी को चारों ओर से घेरकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी लखविंदर सिंह के कब्जे से हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिसमें 12 बोर की एक बंदूक, 315 बोर का एक पौना और 315 बोर का एक देशी कट्टा शामिल है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 133/2026 दर्ज किया गया है। कैथवाड़ा पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।2
- महेंद्रगढ़ के सुराणा गांव में वरिष्ठ समाज सेवी एवं वरिष्ठ प्रबंधक रामचंद्र मोरवाल की माता जी की तेरहवीं पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी ओमप्रकाश खनगवाल तथा जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित छापड़ा सलीमपुर परिवार ने सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।1
- दर्शन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. बी. के. सैनी को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें मरीजों के प्रति समर्पित सेवा, उत्कृष्ट चिकित्सा कार्य और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'राष्ट्रीय एमिनेंट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवॉर्ड' प्रदान किया। डॉ. सैनी को इससे पहले पिछले वर्ष भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा 'बेस्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जा चुका है। अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए डॉ. बी. के. सैनी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि दर्शन हॉस्पिटल की पूरी टीम और उनके मरीजों के विश्वास का सम्मान है। यह उपलब्धि दर्शन हॉस्पिटल के लिए गर्व का विषय बनी है।1
- हरियाणा के पलवल जिले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीरज फरीदपुरिया गैंग के 50 हजार रुपये के इनामी सदस्य समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी प्रीतपाल के अनुसार, इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने यूपी के अलीगढ़ निवासी सोनू उर्फ प्रमोद को होडल से गिरफ्तार किया। शुरुआत में आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर और 224 कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद तीन दिन की पुलिस रिमांड के दौरान उससे एक विदेशी पीएक्स-3 पिस्टल, एक अन्य पिस्टल और एक देशी गन भी बरामद की गई, जिससे कुल बरामदगी पांच अवैध हथियार और 230 कारतूस तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोनू पर हरियाणा और यूपी में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 16 मामले दर्ज हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी पलवल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वहीं मामले से जुड़े हथियार सप्लायर ललित उर्फ ललती को भी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।1