logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर संदेश जारी करते हुए कहा है कि इस मामले के गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विद्यार्थियों का साल खराब न हो, इसलिए करीब 22 लाख छात्रों की NEET परीक्षा दोबारा कराई गई और 19 तारीख को इसके परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर दंड का मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिसे कल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार संसद के मौजूदा सत्र के दूसरे सप्ताह में इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास करेगी।

22 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
22 hrs ago

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर संदेश जारी करते हुए कहा है कि इस मामले के गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विद्यार्थियों का साल खराब न हो, इसलिए करीब 22 लाख छात्रों की NEET परीक्षा दोबारा कराई गई और 19 तारीख को इसके परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर दंड का मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिसे कल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार संसद के मौजूदा सत्र के दूसरे सप्ताह में इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास करेगी।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से देश के युवाओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने एक दिन पहले साझा किए गए वीडियो पर मिले सकारात्मक सुझावों और रचनात्मक प्रतिक्रिया के लिए युवाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से देश के युवाओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने एक दिन पहले साझा किए गए वीडियो पर मिले सकारात्मक सुझावों और रचनात्मक प्रतिक्रिया के लिए युवाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर लंबे समय से चल रहे धरने की आखिरकार जीत हो गई है और धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इस आंदोलन की सफलता में सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों की मेहनत शामिल रही है। लंबे समय तक चले संघर्ष और छात्रों के चोटें खाने के बाद आखिरकार यह जीत हासिल हुई है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का ऐलान होते ही धरना स्थल पर खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर डटे छात्रों के बीच अब जश्न का माहौल है और वे इसे अपने संघर्ष का बड़ा परिणाम मान रहे हैं।
    4
    जंतर-मंतर पर लंबे समय से चल रहे धरने की आखिरकार जीत हो गई है और धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इस आंदोलन की सफलता में सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों की मेहनत शामिल रही है। लंबे समय तक चले संघर्ष और छात्रों के चोटें खाने के बाद आखिरकार यह जीत हासिल हुई है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का ऐलान होते ही धरना स्थल पर खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर डटे छात्रों के बीच अब जश्न का माहौल है और वे इसे अपने संघर्ष का बड़ा परिणाम मान रहे हैं।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • पलवल के जिला सचिवालय सभागार में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाधान के लिए कुल 17 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल समाधान कर दिया गया तथा शेष 3 शिकायतों को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने पर कैबिनेट मंत्री ने एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ हथीन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विशिष्ट जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए मंत्री ने एडेल डिवाइन कोर्ट सेक्टर-5 पलवल के निवासियों की शिकायत पर डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता को एस्टीमेट बनाकर देने और भुगतान के उपरांत बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, गांव ककराली के दर्शन सिंह की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग व पंचायती राज के कार्यकारी अभियंताओं को प्राथमिकता से समाधान के आदेश दिए गए। महेश कुमार की शिकायत पर एनएचएआई को जलभराव की समस्या का निपटारा करने और लोक निर्माण विभाग को डिवाइडर का निर्माण करवाने का निर्देश दिया गया। कैबिनेट मंत्री ने मानसून से पूर्व प्रतिवर्ष 15 जून तक सभी ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि जलभराव की समस्या न हो। साथ ही हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव को निर्देश दिए कि बसें फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से संचालित हों ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को समाधान शिविरों में ही शिकायतों का निपटारा करने को कहा ताकि आमजन को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए ग्रीवेंस मीटिंग में न आना पड़े। बैठक में पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल, उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    पलवल के जिला सचिवालय सभागार में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाधान के लिए कुल 17 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल समाधान कर दिया गया तथा शेष 3 शिकायतों को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने पर कैबिनेट मंत्री ने एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ हथीन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

विशिष्ट जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए मंत्री ने एडेल डिवाइन कोर्ट सेक्टर-5 पलवल के निवासियों की शिकायत पर डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता को एस्टीमेट बनाकर देने और भुगतान के उपरांत बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, गांव ककराली के दर्शन सिंह की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग व पंचायती राज के कार्यकारी अभियंताओं को प्राथमिकता से समाधान के आदेश दिए गए। महेश कुमार की शिकायत पर एनएचएआई को जलभराव की समस्या का निपटारा करने और लोक निर्माण विभाग को डिवाइडर का निर्माण करवाने का निर्देश दिया गया।

कैबिनेट मंत्री ने मानसून से पूर्व प्रतिवर्ष 15 जून तक सभी ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि जलभराव की समस्या न हो। साथ ही हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव को निर्देश दिए कि बसें फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से संचालित हों ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को समाधान शिविरों में ही शिकायतों का निपटारा करने को कहा ताकि आमजन को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए ग्रीवेंस मीटिंग में न आना पड़े। बैठक में पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल, उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर और पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री तथा समिति के अध्यक्ष राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पलवल स्थित जिला सचिवालय सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 17 शिकायतें समाधान के लिए प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष बची 3 शिकायतों को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने पर एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ हथीन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न परिवादियों की शिकायतों पर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए। एडेल डिवाइन कोर्ट सेक्टर-5 पलवल के निवासियों की शिकायत पर डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता को एस्टीमेट बनाकर देने और सोसायटीवासियों द्वारा भुगतान करने के बाद बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, गांव ककराली निवासी दर्शन सिंह की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग और पंचायती राज के कार्यकारी अभियंताओं को समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा गया। वहीं, पलवल निवासी महेश कुमार की शिकायत पर एनएचएआई को जलभराव की समस्या का निपटारा करने तथा लोक निर्माण विभाग को डिवाइडर का निर्माण करवाने के निर्देश दिए गए।
    1
    हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री तथा समिति के अध्यक्ष राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पलवल स्थित जिला सचिवालय सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 17 शिकायतें समाधान के लिए प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष बची 3 शिकायतों को अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने पर एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ हथीन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न परिवादियों की शिकायतों पर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए। एडेल डिवाइन कोर्ट सेक्टर-5 पलवल के निवासियों की शिकायत पर डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता को एस्टीमेट बनाकर देने और सोसायटीवासियों द्वारा भुगतान करने के बाद बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, गांव ककराली निवासी दर्शन सिंह की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग और पंचायती राज के कार्यकारी अभियंताओं को समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा गया। वहीं, पलवल निवासी महेश कुमार की शिकायत पर एनएचएआई को जलभराव की समस्या का निपटारा करने तथा लोक निर्माण विभाग को डिवाइडर का निर्माण करवाने के निर्देश दिए गए।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • हरियाणा के नूंह स्थित पुन्हाना की नई अनाज मंडी में आयोजित 'मेवात विकास संकल्प रैली' में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री के रैली स्थल पर पहुंचते ही पूरे पंडाल में भारी उत्साह देखने को मिला और समर्थकों ने जोरदार नारों व तालियों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा नेता जावेद अहमद अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री का मंच पर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। मेवात की जनता की निगाहें मुख्यमंत्री के संबोधन पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी नई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही पहले से घोषित योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारने के लिए जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक दृष्टि से भी यह रैली बेहद अहम मानी जा रही है। पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक नसीम अहमद और पुन्हाना विधायक के बेटे जावेद अहमद का भाजपा के साथ मंच पर सक्रिय दिखाई देना क्षेत्र की बदलती राजनीतिक तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा इस आयोजन के जरिए मेवात में अपने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश में जुटी है।
    1
    हरियाणा के नूंह स्थित पुन्हाना की नई अनाज मंडी में आयोजित 'मेवात विकास संकल्प रैली' में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री के रैली स्थल पर पहुंचते ही पूरे पंडाल में भारी उत्साह देखने को मिला और समर्थकों ने जोरदार नारों व तालियों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा नेता जावेद अहमद अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री का मंच पर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।

मेवात की जनता की निगाहें मुख्यमंत्री के संबोधन पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी नई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही पहले से घोषित योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारने के लिए जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक दृष्टि से भी यह रैली बेहद अहम मानी जा रही है। पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक नसीम अहमद और पुन्हाना विधायक के बेटे जावेद अहमद का भाजपा के साथ मंच पर सक्रिय दिखाई देना क्षेत्र की बदलती राजनीतिक तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा इस आयोजन के जरिए मेवात में अपने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश में जुटी है।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    51 min ago
  • मास्टर श्यौराज ने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी और प्रधानमंत्री मोदी जी दोनों ही हठ योगी हैं।
    1
    मास्टर श्यौराज ने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी और प्रधानमंत्री मोदी जी दोनों ही हठ योगी हैं।
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    Jewar, Gautam Buddha Nagar•
    10 hrs ago
  • मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बाजना गांव में तीन वर्ष पहले लापता हुए एक युवक के मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर एक कुएं से कुछ अस्थि अवशेष बरामद किए हैं, जिन्हें पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सत्यवीर नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके चचेरे भाई की करीब तीन साल पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसे कुएं में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर तत्काल पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर, उपलब्ध तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बाजना गांव में तीन वर्ष पहले लापता हुए एक युवक के मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर एक कुएं से कुछ अस्थि अवशेष बरामद किए हैं, जिन्हें पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सत्यवीर नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके चचेरे भाई की करीब तीन साल पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसे कुएं में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर तत्काल पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर, उपलब्ध तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर संदेश जारी करते हुए कहा है कि इस मामले के गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विद्यार्थियों का साल खराब न हो, इसलिए करीब 22 लाख छात्रों की NEET परीक्षा दोबारा कराई गई और 19 तारीख को इसके परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर दंड का मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिसे कल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार संसद के मौजूदा सत्र के दूसरे सप्ताह में इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास करेगी।
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर संदेश जारी करते हुए कहा है कि इस मामले के गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विद्यार्थियों का साल खराब न हो, इसलिए करीब 22 लाख छात्रों की NEET परीक्षा दोबारा कराई गई और 19 तारीख को इसके परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं।

पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर दंड का मसौदा तैयार कर लिया गया है, जिसे कल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार संसद के मौजूदा सत्र के दूसरे सप्ताह में इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास करेगी।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.