logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीग के पहाड़ी क्षेत्र में हुए रांफ फायरिंग मामले में कैथवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 7 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी लखविन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई जोगेन्द्र सिंह और कांस्टेबल लोकेश कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और कीकर के पेड़ों की आड़ में छिपे आरोपी को चारों ओर से घेरकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी लखविंदर सिंह के कब्जे से हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिसमें 12 बोर की एक बंदूक, 315 बोर का एक पौना और 315 बोर का एक देशी कट्टा शामिल है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 133/2026 दर्ज किया गया है। कैथवाड़ा पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

4 hrs ago
user_Talim khan
Talim khan
Financial Analyst कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

डीग के पहाड़ी क्षेत्र में हुए रांफ फायरिंग मामले में कैथवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 7 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी लखविन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई जोगेन्द्र सिंह और कांस्टेबल लोकेश कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और कीकर के पेड़ों की आड़ में छिपे आरोपी को चारों ओर से घेरकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी लखविंदर सिंह के कब्जे से हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिसमें 12 बोर की एक बंदूक, 315 बोर का एक पौना और 315 बोर का एक देशी कट्टा शामिल है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 133/2026 दर्ज किया गया है। कैथवाड़ा पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डीग के पहाड़ी क्षेत्र में हुए रांफ फायरिंग मामले में कैथवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 7 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी लखविन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई जोगेन्द्र सिंह और कांस्टेबल लोकेश कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और कीकर के पेड़ों की आड़ में छिपे आरोपी को चारों ओर से घेरकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी लखविंदर सिंह के कब्जे से हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिसमें 12 बोर की एक बंदूक, 315 बोर का एक पौना और 315 बोर का एक देशी कट्टा शामिल है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 133/2026 दर्ज किया गया है। कैथवाड़ा पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
    2
    डीग के पहाड़ी क्षेत्र में हुए रांफ फायरिंग मामले में कैथवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 7 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी लखविन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई जोगेन्द्र सिंह और कांस्टेबल लोकेश कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और कीकर के पेड़ों की आड़ में छिपे आरोपी को चारों ओर से घेरकर दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी लखविंदर सिंह के कब्जे से हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिसमें 12 बोर की एक बंदूक, 315 बोर का एक पौना और 315 बोर का एक देशी कट्टा शामिल है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 133/2026 दर्ज किया गया है। कैथवाड़ा पुलिस अब बरामद हथियारों के स्रोत और इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
    user_Talim khan
    Talim khan
    Financial Analyst कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बाजना गांव में तीन वर्ष पहले लापता हुए एक युवक के मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर एक कुएं से कुछ अस्थि अवशेष बरामद किए हैं, जिन्हें पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सत्यवीर नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके चचेरे भाई की करीब तीन साल पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसे कुएं में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर तत्काल पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर, उपलब्ध तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बाजना गांव में तीन वर्ष पहले लापता हुए एक युवक के मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर एक कुएं से कुछ अस्थि अवशेष बरामद किए हैं, जिन्हें पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सत्यवीर नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके चचेरे भाई की करीब तीन साल पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसे कुएं में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर तत्काल पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर, उपलब्ध तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मथुरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराने बस स्टैंड पर शुक्रवार की शाम दो बस चालकों और उनके साथियों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना के समय बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, जिससे वहां अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस वारदात से मौके पर काफी देर तक भय और अव्यवस्था का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार पुराने बस स्टैंड पर बस चालकों और बस मालिकों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध राजकीय गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले के चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पुराने बस स्टैंड पर नियमित पुलिस व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    मथुरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराने बस स्टैंड पर शुक्रवार की शाम दो बस चालकों और उनके साथियों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना के समय बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, जिससे वहां अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस वारदात से मौके पर काफी देर तक भय और अव्यवस्था का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार पुराने बस स्टैंड पर बस चालकों और बस मालिकों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध राजकीय गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले के चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पुराने बस स्टैंड पर नियमित पुलिस व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Jitendra Thakur
    Jitendra Thakur
    Local News Reporter Govardhan, Mathura•
    2 hrs ago
  • राजस्थान के कामां में नीट पेपर को लेकर छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। नीट परीक्षा से जुड़े मामले पर अपनी नाराजगी जताते हुए छात्रों ने यह प्रदर्शन किया।
    1
    राजस्थान के कामां में नीट पेपर को लेकर छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। नीट परीक्षा से जुड़े मामले पर अपनी नाराजगी जताते हुए छात्रों ने यह प्रदर्शन किया।
    user_SAHAB HUSAIN
    SAHAB HUSAIN
    डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मथुरा जिले के गांव शेषशाई स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भक्तों ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के दर्शन कर देश में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। मंदिर के महंत श्री सुरेश दास बाबा ने बताया कि इस शुभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठानों के तहत सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार किया गया और विशेष आरती उतारी गई। भक्तों ने कतारों में खड़े होकर शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन किए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय मंडलियों द्वारा देर रात तक प्रभु भजनों और कीर्तन का गायन चलता रहा। इसके साथ ही दर्शनार्थियों और राहगीरों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नारायण, मोहन, डॉक्टर जवाहरलाल, प्रीतम सिंह, डॉक्टर भगवान दास, नेहा, सुनीता, पदमनी, मोहनी, देवी, शरिता, मानसिंह और दीपक सहित अनेक भक्तों ने भगवान के दर्शन कर मन्नतें मांगीं।
    4
    मथुरा जिले के गांव शेषशाई स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भक्तों ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के दर्शन कर देश में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। मंदिर के महंत श्री सुरेश दास बाबा ने बताया कि इस शुभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।

धार्मिक अनुष्ठानों के तहत सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार किया गया और विशेष आरती उतारी गई। भक्तों ने कतारों में खड़े होकर शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन किए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय मंडलियों द्वारा देर रात तक प्रभु भजनों और कीर्तन का गायन चलता रहा। इसके साथ ही दर्शनार्थियों और राहगीरों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर नारायण, मोहन, डॉक्टर जवाहरलाल, प्रीतम सिंह, डॉक्टर भगवान दास, नेहा, सुनीता, पदमनी, मोहनी, देवी, शरिता, मानसिंह और दीपक सहित अनेक भक्तों ने भगवान के दर्शन कर मन्नतें मांगीं।
    user_जगदीश यदुवंशी
    जगदीश यदुवंशी
    Teacher छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दर्शन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. बी. के. सैनी को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें मरीजों के प्रति समर्पित सेवा, उत्कृष्ट चिकित्सा कार्य और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'राष्ट्रीय एमिनेंट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवॉर्ड' प्रदान किया। डॉ. सैनी को इससे पहले पिछले वर्ष भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा 'बेस्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जा चुका है। अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए डॉ. बी. के. सैनी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि दर्शन हॉस्पिटल की पूरी टीम और उनके मरीजों के विश्वास का सम्मान है। यह उपलब्धि दर्शन हॉस्पिटल के लिए गर्व का विषय बनी है।
    1
    दर्शन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. बी. के. सैनी को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें मरीजों के प्रति समर्पित सेवा, उत्कृष्ट चिकित्सा कार्य और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'राष्ट्रीय एमिनेंट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवॉर्ड' प्रदान किया।

डॉ. सैनी को इससे पहले पिछले वर्ष भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा 'बेस्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जा चुका है। अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए डॉ. बी. के. सैनी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि दर्शन हॉस्पिटल की पूरी टीम और उनके मरीजों के विश्वास का सम्मान है। यह उपलब्धि दर्शन हॉस्पिटल के लिए गर्व का विषय बनी है।
    user_Talim khan
    Talim khan
    Financial Analyst कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मथुरा से गोवर्धन आ रही एक अनियंत्रित पल्सर बाइक अड़ींग बायपास मोड़ पर उत्तर प्रदेश परिवहन इंस्पेक्टर की गाड़ी में सामने से टकरा गई। हादसे के समय बाइक को लड़की चला रही थी और उस पर एक लड़का भी सवार था। मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सामने से आ रहे परिवहन इंस्पेक्टर के वाहन से टकरा गई। दुर्घटना के वक्त वहां से गुजर रहे ए डी एम महोदय ने तुरंत घायल लड़की और लड़के को अपनी ही गाड़ी में बैठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अड़ींग पुलिस की टीम मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
    1
    मथुरा से गोवर्धन आ रही एक अनियंत्रित पल्सर बाइक अड़ींग बायपास मोड़ पर उत्तर प्रदेश परिवहन इंस्पेक्टर की गाड़ी में सामने से टकरा गई। हादसे के समय बाइक को लड़की चला रही थी और उस पर एक लड़का भी सवार था। मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सामने से आ रहे परिवहन इंस्पेक्टर के वाहन से टकरा गई।

दुर्घटना के वक्त वहां से गुजर रहे ए डी एम महोदय ने तुरंत घायल लड़की और लड़के को अपनी ही गाड़ी में बैठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अड़ींग पुलिस की टीम मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.