Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hamirpur: हमीरपुर में मिलावट खोरों पर प्रशासन का एक्शन, एसडीएम ने मिठाई की दुकानों पर की छापेमारी, दुकानदार ने अपनी ही मिठाई खाने से किया इनकार, अधिकारियों के बार बार कहने पर भी नहीं खाई मिठाई, मिलावटी मिठाई को मौके पर कराया गया नष्ट, मौदहा कोतवाली के जयभावनी स्वीट्स का मामला
News
Hamirpur: हमीरपुर में मिलावट खोरों पर प्रशासन का एक्शन, एसडीएम ने मिठाई की दुकानों पर की छापेमारी, दुकानदार ने अपनी ही मिठाई खाने से किया इनकार, अधिकारियों के बार बार कहने पर भी नहीं खाई मिठाई, मिलावटी मिठाई को मौके पर कराया गया नष्ट, मौदहा कोतवाली के जयभावनी स्वीट्स का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवर-भाभी के बीच हाईवे पर हाईप्रोफाइल ड्रामा, शादी को लेकर हुआ विवाद हमीरपुर। कानपुर देहात निवासी एक युवक को दुल्हन देखने जाते समय उसकी भाभी ने सुमेरपुर कस्बे के सब्जी मंडी चौराहे के पास हाईवे पर रोक लिया और जमकर हंगामा किया। महिला ने देवर पर शादी न करने का दबाव बनाया और दावा किया कि पिछले 15 वर्षों से दोनों के बीच अंतरंग संबंध हैं। मामला बढ़ने पर युवक के पिता तीनों को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें घर भेज दिया। बताया गया कि कानपुर देहात के एक गांव निवासी सुशील कुमार अपने बड़े भाई सुनील कुमार और पिता के साथ शादी के लिए लड़की देखने जा रहा था। इसकी जानकारी उसकी भाभी को हो गई। वह भी पीछे से कस्बे में पहुंच गई और सब्जी मंडी चौराहे के पास पति, ससुर और देवर को रोककर हाईवे किनारे हंगामा करने लगी। भाभी ने देवर से कहा कि उसके रहते वह शादी नहीं कर सकता। हंगामा बढ़ता देख युवक का पिता तीनों को लेकर सुमेरपुर थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और पहले आपसी सहमति बनाने की हिदायत दी। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। एसआई कमलापति त्रिपाठी ने बताया कि भाभी और देवर के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। भाभी देवर पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। दोनों को समझाकर आपस में सुलह करने की हिदायत दी गई है।1
- यूपी: चित्रकूट में गांव वाले गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर रस्सी की मदद से तालाब में तब्दील रास्ते से ले जा रहे हैं। #UPNews #Chitrakoot #ChitrakootNews1
- हमीरपुर - एक बार फिर से सड़को पर उतरा Gen अल्फा ,पक्की सड़क की मांग को लेकर gen अल्फा का कलेक्टरेट में हल्ला बोल ।। एक बार फिर से सड़को पर उतरा Gen अल्फा , पक्की सड़क की मांग को लेकर gen अल्फा का कलेक्टरेट में हल्ला बोल, बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय परिसर पहुंचे बच्चे व उनके अभिभावक, बच्चो ने कहाँ - पक्की सड़क न होने की दशा में होती है विद्यालय जाने में दिक्क़त, बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो जाती है कच्ची सड़क, मौके पर पहुंचे अधिकारियो के आश्वासन के बाद प्रदर्शन हुआ समाप्त, सदर तहसील के भौली गांव से मुख्यालय की ओर आने वाली सड़क को लेकर किया गया प्रदर्शन...4
- बारिश का कहर: साढ़ थाना परिसर जलमग्न, कुर्सियां-मेज डूबे, पानी निकालने में जुटी फायर ब्रिगेड घाटमपुर। क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश का सबसे बड़ा असर साढ़ थाना परिसर में देखने को मिला, जहां देखते ही देखते पूरा थाना परिसर तालाब में तब्दील हो गया।जलभराव का स्तर इतना अधिक था कि थाने के कार्यालयों और परिसर में रखी कुर्सियां, टेबल और अन्य जरूरी सरकारी सामान पानी में पूरी तरह डूब गए। अचानक हुए इस जलभराव से थाने का कामकाज भी प्रभावित हुआ है।थाना परिसर में बाढ़ जैसे हालात बनने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवान पंपिंग सेट और अन्य उपकरणों की मदद से परिसर में भरे पानी को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक पानी निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है।1
- सजेती पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट पर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार घाटमपुर। सजेती थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद पुत्र स्व. प्रकाश वाल्मीकि, निवासी ग्राम मढ़ा, थाना सजेती, करीब 30 वर्ष का है। अभियुक्त के खिलाफ महिला संबंधी अपराध का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्री रवि शर्मा, हेड कांस्टेबल रजत शर्मा, कांस्टेबल गौतम सिंह और हेड कांस्टेबल विजय किशन शामिल रहे।1
- हमीरपुर :जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश हमीरपुर। गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं समन्वयकारियों को शिकायतों के निराकरण की लगातार निगरानी करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्रभावी और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।2
- हमीरपुर जिले में यमुना ब्रिज दे रहा बड़े हादसे को दावत बीच पुल पर दिखाई दे रही सरीयों का जाल भारी वाहनों का आना-जाना जारी हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी पर बने ब्रिज की जर्जर हालत राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़े हादसे का खतरा बनी हुई है। ब्रिज की सड़क कई जगह से टूट चुकी है और लिंटर से करीब आधा दर्जन सरिया बाहर निकल आई हैं। बताया जा रहा है कि बाहर निकली सरिया से गुजरने वाले ट्रकों के टायर तक फट रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल पर जगह-जगह टूट-फूट के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जिला प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने जर्जर ब्रिज की मरम्मत और बाहर निकली सरिया को तत्काल हटवाने की मांग की है।1
- विद्यालयों के निरीक्षण में लापरवाही पर चार प्रधानाध्यापक निलंबित, नौ को नोटिस हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर जनपद के प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों की कम उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की गई। अगस्त माह में लापरवाही पाए जाने पर चार प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया गया, जबकि नौ प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में व्यवस्थाओं को लेकर मिल रही शिकायतों और मीडिया में प्रकाशित खबरों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यापक निरीक्षण के निर्देश दिए थे। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने वाले विद्यालयों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। संबंधित जिम्मेदारों को भविष्य में ऐसी अनियमितता की पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत शिक्षक उपस्थिति सुनिश्चित करने, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा और लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।3