Shuru
Apke Nagar Ki App…
_1947__The_Last_Conversation_Between_Two_Englishmen_🇮🇳
Mokim Ahmad
_1947__The_Last_Conversation_Between_Two_Englishmen_🇮🇳
More news from बिहार and nearby areas
- इतनी सारी लाठी ये दिल्ली पुलिस आम आदमी को किया समझती है1
- भभुआ में चाकू हत्या कांड मामले हुआ खुलासा, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी। भभुआ में चाकू से हत्या मामले का हुआ खुलासा,24 घंटे के अंदर 4 आरोपी गिरफ्तार। रामा शंकर चौबे/कैमूर- दिनांक 11.10.26 को संध्या के समय भभुआ शहर के सब्जी मंडी के पास संजय कुमार उर्फ धन्जी, पिता-स्व० अनिल पासवान, भभुआ वार्ड नं०-25 निवासी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चार आरोपी जिसमें 2 नाबालिक है कि गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में भभुआ थाना कांड सं०–1075/26 दिनांक—12.10.26 धारा–103(1)/191(2)/191(3)/190/61(2) BNS & 3(2)(v) SC/ST Act में प्राथमिकी दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कैमूर द्वारा मामले की गहनता से जाँच करने एवं अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भभुआ के नेतृत्व में एक विशेष जाँच दल (SIT) का गठन किया गया था। कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना संकलन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई एवं कांड में संलिप्त आरोपी 1. अखिलेश कुमार उर्फ भंटु एवं 2.कृष्णा पटेल की गिरफ्तारी की गई एवं दो विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उक्त मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। भभुआ थाना की पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल से थाना तक पैदल ले गई जिसके बाद बाजार के लोगो ने पुलिस के प्रति भरोसा जताया।1
- धनजी का हत्यारा भभुआ मे घुमाकर भभुआ थाना लाया गया सभी आरोपियों को सजा मिलना चाहिए चाहे कोई हो हत्यारा का ना समाज होता है ना इन्शानियत से कोई रिश्ता नही होता जो हत्या हुआ वो निर्मम हत्या हुआ था इस तरह के मनचले हत्यारों के साथ वही होना चाहिए जो मृतक के साथ1
- भभुआ में चाकू मामला हत्या में कैमूर SP का प्रेस कॉन्फ्रेंस।1
- बिहार के पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद ने कहा संविधान बचेगा, लोकतंत्र बचेगा—तभी देश मजबूत बनेगा!1
- 45 महिलाओं को मिल रहा निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण,आत्मनिर्भर बनाने की पहल मदनपुर। ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल की जा रही है। मंगलवार को फाउंडेशन के सचिव मिथिलेश कुमार ने खिरियावां मोड़ स्थित महिला सशक्तिकरण केंद्र का औचक निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। सचिव मिथिलेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सहयोग से संचालित फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। औरंगाबाद जिले में संस्था के तीन केंद्र संचालित हैं, जहां सिलाई-कढ़ाई के साथ निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाती है। महिला सशक्तिकरण केंद्र में तीन महीने का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण चल रहा है। यहां दूसरे बैच में 45 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस मौके पर इंटर्न रेणु देवी, प्रशिक्षक रानी कुमारी और कविता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #महिलासशक्तिकरण #मदनपुर #आत्मनिर्भरभारत #सिलाईकढ़ाई #कौशलविकास #औरंगाबादबिहार1
- हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एसडीओ अमित राजन की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति सदस्यों की बैठक हुई हसपुरा ब्लॉक के सभागार में दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों की बैठक हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ अमित राजन के देखरेख में बैठक हुई।बैठक में कहा डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है।डीजे पकड़े जाने पर मालिक सहित पूजा समिति के सदस्यों पर मामला दर्ज किया जाएगा1
- _1947__The_Last_Conversation_Between_Two_Englishmen_🇮🇳1