logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सैंज वासियों के दिलों पर राज करने वाले नायब तहसीलदार 'हीरा लाल नलवा' बने तहसीलदार, करीब 5 साल के कार्यकाल की अमिट छाप। रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज तहसील में पिछले 5 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे लोकप्रिय नायब तहसीलदार हीरा लाल नलवा को पदोन्नति का तोहफा मिला है। अब वे तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। महज एक अधिकारी नहीं, बल्कि एक जन सेवक और मित्र के रूप में पहचाने जाने वाले हीरा लाल नलवा का सैंज से जाना घाटी के लोगों के लिए भावुक क्षण है। घाटी के विकास कार्यों से लेकर आम लोगों की निजी समस्याओं तक, उन्होंने हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान दिया। यही वजह है कि उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। पिछले 5 सालों में उन्होंने सैंज में सिर्फ नौकरी नहीं की, बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाई है। सौम्य स्वभाव, काम के दौरान वह हंसमुख और मजाकिया अंदाज़, और हर व्यक्ति की मदद के लिए तैयार रहना ,इसके लिए सैंज घाटी इन्हें हमेशा याद रखेगी। 🏔️ इस खुशी के मौके पर प्रेस क्लब सैंज और व्यापार मंडल के सदस्यों ने उनसे विशेष मुलाकात की। उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर पदोन्नति की बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

14 hrs ago
user_Budhi Singh Thakur
Budhi Singh Thakur
Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
14 hrs ago

सैंज वासियों के दिलों पर राज करने वाले नायब तहसीलदार 'हीरा लाल नलवा' बने तहसीलदार, करीब 5 साल के कार्यकाल की अमिट छाप। रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज तहसील में पिछले 5 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे लोकप्रिय नायब तहसीलदार हीरा लाल नलवा को पदोन्नति का तोहफा मिला है। अब वे तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। महज एक अधिकारी नहीं, बल्कि एक जन सेवक और मित्र के रूप में पहचाने जाने वाले हीरा लाल नलवा का सैंज से जाना घाटी के लोगों के लिए भावुक क्षण है। घाटी के विकास कार्यों से लेकर आम लोगों की निजी समस्याओं तक, उन्होंने हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान दिया। यही वजह है कि उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। पिछले 5 सालों में उन्होंने सैंज में सिर्फ नौकरी नहीं की, बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाई है। सौम्य स्वभाव, काम के दौरान वह हंसमुख और मजाकिया अंदाज़, और हर व्यक्ति की मदद के लिए तैयार रहना ,इसके लिए सैंज घाटी इन्हें हमेशा याद रखेगी। 🏔️ इस खुशी के मौके पर प्रेस क्लब सैंज और व्यापार मंडल के सदस्यों ने उनसे विशेष मुलाकात की। उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर पदोन्नति की बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज तहसील की तलाड़ा पंचायत के पूर्व उप प्रधान सुभाष ठाकुर को पंचायत में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी पंचायत के लोगों के हितों की अनेकों लड़ाइयां लड़ी और विकास कार्यों में योगदान दिया। वीरवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
    1
    रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सैंज तहसील की तलाड़ा पंचायत के पूर्व उप प्रधान सुभाष ठाकुर को पंचायत में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी पंचायत के लोगों के हितों की अनेकों लड़ाइयां लड़ी और विकास कार्यों में योगदान दिया। वीरवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण तथा प्रतियोगिता बारे मीडिया से सांझा की जानकारी।
    1
    पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण तथा प्रतियोगिता बारे मीडिया से सांझा की जानकारी।
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Make every arrival feel special with a statement Double Door Entrance — modern, majestic, memorable. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Make every arrival feel special with a statement Double Door Entrance — modern, majestic, memorable.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • घुमारवीं में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    1
    घुमारवीं में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा
#kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • स्वर्गद्वारी की स्मृति में जोगिंदर नगर के मोरडुघ गांव में ग्रामीणों ने बनाया मंदिर। सुनिए, गांव के बुजुर्ग मेघ सिंह जी स्वर्गद्वारी के बारे में जानकारी देते हुए।
    1
    स्वर्गद्वारी की स्मृति में जोगिंदर नगर के मोरडुघ गांव में ग्रामीणों ने बनाया मंदिर। सुनिए, गांव के बुजुर्ग मेघ सिंह जी स्वर्गद्वारी के बारे में जानकारी देते हुए।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कल राज्यपाल से मिलेगा भाजपा विधायक दल, निधि जारी करने और विधायक प्राथमिकताओं की DPR स्वीकृति की करेगा मांग : रणधीर शर्मा शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस शिमला में संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे जनविरोधी निर्णयों पर गंभीर चर्चा की गई और जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से विभिन्न मंचों और स्थानों पर उठाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी 6 और 7 फरवरी को होने वाली योजना बैठकों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और तय किया गया कि भाजपा विधायक इन बैठकों में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। हाल ही में सरकार द्वारा पंचायत चुनावों को टालने के प्रयासों पर भी विधायक दल ने गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताया। रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल ने इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं की है और इस वित्तीय वर्ष में भी केवल आधी विधायक निधि जारी की गई, जबकि शेष निधि रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद निधि रोकना विधायकों और प्रदेश की जनता—दोनों के साथ अन्याय है। विधायक क्षेत्र विकास निधि का उपयोग सीधे विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए होता है, लेकिन सरकार ने उसे भी बाधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ऐच्छिक निधि, जिससे गरीब मरीजों के इलाज और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाती थी, उसे भी सरकार ने बंद कर दिया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है। बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं को स्वीकृति के लिए आगे नहीं भेजा। यहां तक कि उन कार्यों की DPR तक तैयार नहीं की गई। इससे विपक्षी क्षेत्रों के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और विधायकों में भारी असंतोष है। रणधीर शर्मा ने बताया कि विधायक दल ने निर्णय लिया है कि कल सुबह 9:30 बजे भाजपा का समूचा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि तुरंत जारी करने, विधायक प्राथमिकताओं की DPR बनाने और उन्हें नाबार्ड को भेजकर स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी ताकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में भी विकास कार्य आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक इन सभी मुद्दों को योजना बैठकों और अन्य मंचों पर जोरदार ढंग से उठाएंगे तथा मुख्यमंत्री से भी सीधे मांग करेंगे कि निधियां तुरंत जारी की जाएं और विभागों को DPR तैयार करने के निर्देश दिए जाएं। बैठक में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, विपिन सिंह परमार, सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, राकेश जम्वाल, हंस राज, इंद्र दत्त लखनपाल, सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर, जनक राज, इंद्र सिंह गांधी, जेआर कटवाल, पवन काजल, प्रकाश राणा, रीना कश्यप, सुरेंद्र शौरी, रणवीर सिंह, आशीष शर्मा, पूर्ण चंद, दिलीप ठाकुर, लोकेंद्र कुमार, दीपराज सहित अनेक विधायक उपस्थित रहे।
    1
    कल राज्यपाल से मिलेगा भाजपा विधायक दल, निधि जारी करने और विधायक प्राथमिकताओं की DPR स्वीकृति की करेगा मांग : रणधीर शर्मा
शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस शिमला में संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे जनविरोधी निर्णयों पर गंभीर चर्चा की गई और जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से विभिन्न मंचों और स्थानों पर उठाने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी 6 और 7 फरवरी को होने वाली योजना बैठकों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और तय किया गया कि भाजपा विधायक इन बैठकों में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। हाल ही में सरकार द्वारा पंचायत चुनावों को टालने के प्रयासों पर भी विधायक दल ने गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताया।
रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल ने इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर महीने के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं की है और इस वित्तीय वर्ष में भी केवल आधी विधायक निधि जारी की गई, जबकि शेष निधि रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद निधि रोकना विधायकों और प्रदेश की जनता—दोनों के साथ अन्याय है। विधायक क्षेत्र विकास निधि का उपयोग सीधे विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए होता है, लेकिन सरकार ने उसे भी बाधित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ऐच्छिक निधि, जिससे गरीब मरीजों के इलाज और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाती थी, उसे भी सरकार ने बंद कर दिया है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है।
बैठक में इस बात पर भी चिंता जताई गई कि सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं को स्वीकृति के लिए आगे नहीं भेजा। यहां तक कि उन कार्यों की DPR तक तैयार नहीं की गई। इससे विपक्षी क्षेत्रों के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और विधायकों में भारी असंतोष है।
रणधीर शर्मा ने बताया कि विधायक दल ने निर्णय लिया है कि कल सुबह 9:30 बजे भाजपा का समूचा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन के माध्यम से विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि तुरंत जारी करने, विधायक प्राथमिकताओं की DPR बनाने और उन्हें नाबार्ड को भेजकर स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी ताकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में भी विकास कार्य आगे बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक इन सभी मुद्दों को योजना बैठकों और अन्य मंचों पर जोरदार ढंग से उठाएंगे तथा मुख्यमंत्री से भी सीधे मांग करेंगे कि निधियां तुरंत जारी की जाएं और विभागों को DPR तैयार करने के निर्देश दिए जाएं। बैठक में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, विपिन सिंह परमार, सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, राकेश जम्वाल, हंस राज, इंद्र दत्त लखनपाल, सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर, जनक राज, इंद्र सिंह गांधी, जेआर कटवाल, पवन काजल, प्रकाश राणा, रीना कश्यप, सुरेंद्र शौरी, रणवीर सिंह, आशीष शर्मा, पूर्ण चंद, दिलीप ठाकुर, लोकेंद्र कुमार, दीपराज सहित अनेक विधायक उपस्थित रहे।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    9 hrs ago
  • झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने झंडूता की जनता को करोड़ों की सौगात दी। मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा रखी गई मांगों को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं को सीबीएसई बनाने की घोषणा की। इसके अलावा बरठीं में पुलिस चौकी खोली जाएगी। यही नहीं सिविल अस्पताल बरठीं में जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी। खास बात यह रही है कि बरठीं और झंडूता क्षेत्र की दूरी कम करने वाले री रड़ोह पुल के लिए भी मुख्यमंत्री ने अढ़ाई करोड़ की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा मलांगण स्कूल को अपग्रेड करने के अलावा शाहतलाई में उप तहसील खोलने का भी ऐलान किया। गुरूवार को बरठीं में मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आम जनता के हितों के लिए निर्णय लिए हैं। सरकार के निर्णयों का लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। लेकिन भाजपा नेता लगातार राजनीति करने पर ही उतारू रहते हैं। जबकि जनता के हितों के हितों के लिए हुए निर्णयों को लेकर भाजपा नेताओं को भी सहयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा लगातार झंडूता क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाता है और प्रदेश सरकार की ओर से इस क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी भविष्य में भी प्रदेश की सरकार जनता के हितों के लिए निर्णय लेगी।
    1
    झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने झंडूता की जनता को करोड़ों की सौगात दी। मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा रखी गई मांगों को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं को सीबीएसई बनाने की घोषणा की। इसके अलावा बरठीं में पुलिस चौकी खोली जाएगी। यही नहीं सिविल अस्पताल बरठीं में जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी। खास बात यह रही है कि बरठीं और झंडूता क्षेत्र की दूरी कम करने वाले री रड़ोह पुल के लिए भी मुख्यमंत्री ने अढ़ाई करोड़ की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा मलांगण स्कूल को अपग्रेड करने के अलावा शाहतलाई में उप तहसील खोलने का भी ऐलान किया। 
गुरूवार को बरठीं में मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आम जनता के हितों के लिए निर्णय लिए हैं। सरकार के निर्णयों का लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। लेकिन भाजपा नेता लगातार राजनीति करने पर ही उतारू रहते हैं। जबकि जनता के हितों के हितों के लिए हुए निर्णयों को लेकर भाजपा नेताओं को भी सहयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा लगातार झंडूता क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाता है और प्रदेश सरकार की ओर से इस क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी भविष्य में भी प्रदेश की सरकार जनता के हितों के लिए निर्णय लेगी।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज तहसील में पिछले 5 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे लोकप्रिय नायब तहसीलदार हीरा लाल नलवा को पदोन्नति का तोहफा मिला है। अब वे तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। महज एक अधिकारी नहीं, बल्कि एक जन सेवक और मित्र के रूप में पहचाने जाने वाले हीरा लाल नलवा का सैंज से जाना घाटी के लोगों के लिए भावुक क्षण है। घाटी के विकास कार्यों से लेकर आम लोगों की निजी समस्याओं तक, उन्होंने हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान दिया। यही वजह है कि उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। पिछले 5 सालों में उन्होंने सैंज में सिर्फ नौकरी नहीं की, बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाई है। सौम्य स्वभाव, काम के दौरान वह हंसमुख और मजाकिया अंदाज़, और हर व्यक्ति की मदद के लिए तैयार रहना ,इसके लिए सैंज घाटी इन्हें हमेशा याद रखेगी। 🏔️ इस खुशी के मौके पर प्रेस क्लब सैंज और व्यापार मंडल के सदस्यों ने उनसे विशेष मुलाकात की। उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर पदोन्नति की बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    1
    रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सैंज तहसील में पिछले 5 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे लोकप्रिय नायब तहसीलदार  हीरा लाल नलवा को पदोन्नति  का तोहफा मिला है। अब वे तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
महज एक अधिकारी नहीं, बल्कि एक  जन सेवक और मित्र के रूप में पहचाने जाने वाले हीरा लाल नलवा का सैंज से जाना घाटी के लोगों के लिए भावुक क्षण है।
घाटी के विकास कार्यों से लेकर आम लोगों की निजी समस्याओं तक, उन्होंने हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान दिया। यही वजह है कि उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है।
पिछले 5 सालों में उन्होंने सैंज में सिर्फ नौकरी नहीं की, बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाई है।  सौम्य स्वभाव, काम के दौरान वह हंसमुख और मजाकिया अंदाज़, और हर व्यक्ति की मदद के लिए तैयार रहना ,इसके लिए सैंज घाटी इन्हें हमेशा याद रखेगी। 🏔️
इस खुशी के मौके पर प्रेस क्लब सैंज और व्यापार मंडल के सदस्यों ने उनसे विशेष मुलाकात की। उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर पदोन्नति की बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.