_आलीराजपुर जिले के ग्राम आबुआ स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विवाद लगातार दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ, आबुआ एकलव्य विद्यालय का मामला फिर गरमाया ब्रेकिंग _आलीराजपुर जिले के ग्राम आबुआ स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विवाद लगातार दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ, कल जहां छात्रावास की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर से मिलने पैदल निकली थीं, वहीं आज विद्यालय के बालक भी अपनी समस्याओं को लेकर पैदल ही कलेक्टर कार्यालय की ओर रवाना हो गए। दो दिनों से जारी इस घटनाक्रम ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है,सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और विद्यार्थियों से संवाद कर स्थिति संभालने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों की मुख्य मांगों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आना बाकी है, लेकिन लगातार हो रहे विरोध से साफ है कि मामला गंभीर है।
_आलीराजपुर जिले के ग्राम आबुआ स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विवाद लगातार दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ, आबुआ एकलव्य विद्यालय का मामला फिर गरमाया ब्रेकिंग _आलीराजपुर जिले के ग्राम आबुआ स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विवाद लगातार दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ, कल जहां छात्रावास की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर से मिलने पैदल निकली थीं, वहीं आज विद्यालय के बालक भी अपनी समस्याओं को लेकर पैदल ही कलेक्टर कार्यालय की ओर रवाना हो गए। दो दिनों से जारी इस घटनाक्रम ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है,सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और विद्यार्थियों से संवाद कर स्थिति संभालने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों की मुख्य मांगों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आना बाकी है, लेकिन लगातार हो रहे विरोध से साफ है कि मामला गंभीर है।
- बड़वानी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आईसीयू में भर्ती एक गंभीर मरीज को सुबह 11 बजे इंदौर (एमवाय अस्पताल) रेफर किया गया, लेकिन रात 1 बजे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। लगभग 14 घंटे तक मरीज जिला अस्पताल में ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती रहा और परिजन अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। मामला रात करीब 1 बजे का है। आईसीयू में भर्ती मरीज के साथ केवल उसकी पत्नी और बड़ी बहन मौजूद थीं। दोनों महिलाएं सुबह से एंबुलेंस का इंतजार कर रही थीं और लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रही थीं। विधायक ने उठाए सवाल क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई ने बताया कि वे रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां परिजनों ने उन्हें पूरी स्थिति बताई कि सुबह 11 बजे रेफर करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई है। विधायक ने तत्काल सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों से संपर्क किया। विधायक का कहना है कि रात 10 बजे से सीएमएचओ सहित संबंधित अधिकारियों को फोन लगाए जा रहे थे। हर बार यही जवाब मिला कि “एंबुलेंस रास्ते में है”, लेकिन देर रात तक वाहन अस्पताल नहीं पहुंचा। विधायक ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि सरकार बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था कमजोर नजर आती है। सिविल सर्जन का मिला सहयोग हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना का सहयोग सराहनीय रहा। परिजनों के अनुसार डॉ. खन्ना रात 1 बजे तक लगातार फोन के माध्यम से संपर्क में बने रहे। वे किसी आवश्यक कार्य से बाहर होने के कारण अस्पताल नहीं पहुंच सके, लेकिन लगातार एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से समन्वय करते रहे। मरीज के परिजनों ने डॉ. खन्ना के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया। “अब क्या जान चली जाए तब एंबुलेंस आएगी?” मरीज की बड़ी बहन गायत्री, निवासी धामनोद, ने बताया कि उसका भाई 5 तारीख से भर्ती है और डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसका लिवर पूरी तरह खराब हो चुका है। दो दिन पहले ही इंदौर रेफर करने की बात कही गई थी। गायत्री ने कहा, “सुबह 11 बजे से हमें कहा गया कि एंबुलेंस आ रही है। रात के 1 बज गए, लेकिन कोई वाहन नहीं आया। हम दो महिलाएं यहां परेशान बैठे हैं। अगर समय पर इंदौर पहुंच जाते तो इलाज शुरू हो जाता।” एंबुलेंस सेवा पर उठे सवाल इस घटना ने एंबुलेंस सेवा और आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आईसीयू मरीज को घंटों इंतजार कराना स्वास्थ्य तंत्र की गंभीर कमी को दर्शाता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए क्या ठोस व्यवस्था की जाती है।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ में महा शिवरात्रि को लेकर शिव भक्तो ने की जबरदस्त तैयारी 15की रात होगा भजन संध्या का मधुर आयोजन राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर सहित पुरे ग्रामीण अंचलों में 15फरवरी को महा शिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के शिव भक्तो ने शिव रात्रि पर्व मनाने के लिए कमर कस ली है कुशलगढ़ नगर में हल्दी मैहंदी व भजन संध्या व भव्य शौभायात्रा का खाका तैयार कर लिया गया है वहीं दो बहीने भजन संध्या में शिरकत करने आ रही है वहीं मध्यप्रदेश की सिमा से सटे बड़ी सरवा,पाटन मोहकमपुरा व छोटी सरवा स्थित पंचनाम जुना अखाड़ा सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर भी महा शिवरात्रि पर्व को मनाने को लेकर शिव भक्तो में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है1
- इंदौर, सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ कॉलेज कैंटीनों में परोसे जा रहे श्वान द्वारा चाटे हुए बेक समोसे, कॉलेज परिसर में खड़ी मोपेड पर रखे बेक समोसे को चाटता हुआ श्वान वीडियो में कैद, बच्चों की सेहत से खिलवाड़, अभिभावक हो जाए सावधान, कैंटीन और स्ट्रीट फूड खाने वाले रहे सतर्क1
- लोकेशन//धामनोद संवाददाता // गोलू मेवाड़े *धार जिले के धामनोद से इस वक्त की बड़ी खबर—पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। 31 दिसंबर 2025 को संदिग्ध हालत में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।* धामनोद थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धामनोद भेजा गया। मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मामला अंधे कत्ल का प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। लगातार जांच के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों सावन पटेल उम्र 22 साल और कृष्णा स्वामी उम्र 19 साल, दोनों निवासी धामनोद, ने हत्या करना कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अज्ञात व्यक्ति को चोर समझकर मोटरसाइकिल पर बैठाया और गुलझरी गांव के पास ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस पूरे खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और जांच टीम के अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। धामनोद से बड़ी कार्रवाई—अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। बाइट –एस डी ओ पी मोनिका सिंह धामनोद से गोलू मेवाड़े की रिपोर्ट।3
- ग्राम कोद में बिजली के खंभे पर चढे आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत, गांव में छाया सन्नाटा बदनावर (धार) कानवन थाना अंतर्गत ग्राम कोद के नयागांव कोटेश्वर रोड पर बिजली की लाइन सुधारते समय करंट से झुलसे युवा आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक का नाम रितेश पिता जगदीश दायमा बंजारा 30 निवासी डीपीपाड़ा बिडवाल बताया गया है। वह मौके पर बिजली के टूटे खंभे की लाइन को सुधारने का काम कर रहा था। इसी दौरान खंभे पर चढ़कर सुधारने का काम कर रहा था। तभी करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अन्य बिजली कर्मचारियों व गांववालों की मदद से नीचे उतारकर तत्काल कोद की एंबुलेंस से धार के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी वाहन से विद्युत पोल को टक्कर मारने से वह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसे सुधारने का कार्य करते समय हादसा होना बताया जा रहा है। विद्युतकर्मी की मौत से गांव में सन्नाटा है।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- बड़वानी। जिला मुख्यालय स्थित पुराने कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। सड़क निर्माण को लेकर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान और स्थानीय व्यापारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने मौके पर पहुंचकर बताया कि यह सड़क मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, “हम यहां सीसी रोड बनाने के लिए आए हैं। यह योजना ऊपर से स्वीकृत होती है और जो निर्माण प्रकार तय होता है, वही करना पड़ता है। इसमें बदलाव संभव नहीं है। सड़क निर्माण की कुल लागत लगभग 23 लाख रुपये है।” उन्होंने आगे बताया कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। “सारी खुदाई एक साथ की जाएगी, लेकिन एक साइड का ट्रैफिक चालू रखा जाएगा और दूसरी ओर सड़क का निर्माण किया जाएगा। व्यापारियों से चर्चा हुई है और सहमति बनी है कि ढाई महीने में सड़क पूरी कर दी जाएगी,” चौहान ने कहा। वहीं स्थानीय व्यापारी महेश यादव ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें सीमेंट कंक्रीट (सीसी) रोड के बजाय डामरीकरण (बीटी) सड़क चाहिए। उन्होंने कहा, “हमने सड़क बनाने से मना किया था क्योंकि हमें डामर की सड़क चाहिए। अधिकारी कह रहे हैं कि डामर नहीं, सीसी रोड ही बनेगा। हमने कहा कि छह महीने से पहले काम पूरा नहीं होगा, लेकिन ये सिर्फ ढाई महीने में बनाने का आश्वासन दे रहे हैं।” व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय तक निर्माण कार्य चलने से उनका व्यापार प्रभावित होगा, जबकि नगर पालिका का दावा है कि कार्य तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा और आवागमन सुचारू रखा जाएगा। कुछ देर तक मौके पर माहौल गरमाया रहा, हालांकि बाद में समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई।1
- बांसवाड़ा लिओ सर्कल पर 100बाईक बिना हेलमेट के कर रहे थे साफ़ आधिकारीयो ने रोका टोका,पूछा क्यू नहीं लगाते हेलमेट,फिर बाईक सवार को हाथों से पहनाया हेलमेट1
- , गांव में रोड श्मशान एवं सामुहिक भवन नल जल योजना, सेटेलाईट नाली निर्माण ऐसे कई काय हुए नहीं हुए नही मुलभत सुविधा से वंचित हैं गांव पंचायत आजदा उबराडिया,तहसील बड़नगर जिला उज्जैन2