Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर की कॉलेज कैंटीनों में परोसे जा रहे श्वान द्वारा चाटे हुए बेक समोसे इंदौर, सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ कॉलेज कैंटीनों में परोसे जा रहे श्वान द्वारा चाटे हुए बेक समोसे, कॉलेज परिसर में खड़ी मोपेड पर रखे बेक समोसे को चाटता हुआ श्वान वीडियो में कैद, बच्चों की सेहत से खिलवाड़, अभिभावक हो जाए सावधान, कैंटीन और स्ट्रीट फूड खाने वाले रहे सतर्क
Panth bhatia
इंदौर की कॉलेज कैंटीनों में परोसे जा रहे श्वान द्वारा चाटे हुए बेक समोसे इंदौर, सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ कॉलेज कैंटीनों में परोसे जा रहे श्वान द्वारा चाटे हुए बेक समोसे, कॉलेज परिसर में खड़ी मोपेड पर रखे बेक समोसे को चाटता हुआ श्वान वीडियो में कैद, बच्चों की सेहत से खिलवाड़, अभिभावक हो जाए सावधान, कैंटीन और स्ट्रीट फूड खाने वाले रहे सतर्क
More news from Barwani and nearby areas
- खरगोन मुशायरे में बवाल, शायर से मारपीट, अंडे फेंके, पुलिस जांच में जुटी, शायर के कुछ पढ़ने पर भीड़ हुई बेकाबू1
- बड़वानी शहर में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 फरवरी, गुरुवार से शुरू होगी। टूर्नामेंट के लिए एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम गुजरात और मुंबई कस्टम सहित कई प्रदेशों की नामी टीमें बड़वानी पहुंच चुकी हैं। इन्हीं टीमों के साथ मिलकर मैच से एक दिन पूर्व, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब बड़वानी और मेजबान यंग ब्रदर्स टीम ने ढोल-ताशे के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला। इस दौरान टीमों के कप्तान, कोच और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने शहरवासियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु बनडे ने बताया कि यह उनकी पुरानी परंपरा है कि मैच से एक दिन पहले टीमों के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला जाता है। इसका उद्देश्य बड़वानी की जनता को मैच देखने के लिए आमंत्रित करना है। निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 फरवरी, गुरुवार को बड़वानी शहर के मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान में होगा। प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह चार दिवसीय टूर्नामेंट यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, बड़वानी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम आनंद गुजरात, आरा एफसी अहमदाबाद, मोइल्स 11 नागपुर, बिल्डअप रायसेन, एनएफसी नीमच, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब और मेजबान यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब बड़वानी शामिल हैं। गुरुवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 1 बजे मुंबई कस्टम और एनएफसी नीमच, मध्य प्रदेश के बीच होगा। दूसरा मैच दोपहर 3 बजे एमईजी बेंगलुरु और बिल्डअप रायसेन, मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बड़वानी में फुटबॉल को बढ़ावा देना है। मार्च पास्ट फुटबॉल मैदान से शुरू होकर कोर्ट चौराहा, भवानी माता मंदिर, झंडा चौक, रणजीत चौक, कचहरी रोड, मोती माता चौक होते हुए वापस फुटबॉल मैदान पर समाप्त हुआ।1
- पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम अजराड़ा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति ने पत्नी पर चरित्र शंका के चलते धारदार हथियार मारपीट की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।1
- धामनोद: अंधे कत्ल का पर्दाफाश — चोर समझकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार1
- https://youtu.be/LeBxkazWn88?si=dN2JW2sf1Dz9TRrL थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने मान्यता दिखाइए ऐसे सभी पुलिस वाले मानता दिखाई तो क्षेत्र निर्भय होकर रहे डीकेडी न्यूज़ 24 से भगवान सिंह चौहान चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें अपने आसपास की खबरें पाने के लिए1
- छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल आलीराजपुर। एकलव्य आवासीय विद्यालय, आम्बुआ के छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार दूसरे दिन भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। जब छात्र आरटीओ कार्यालय के समीप पहुंचे और स्थिति गंभीर होती दिखाई दी, तब युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे। पटेल ने सबसे पहले छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनका मनोबल बढ़ाया। तेज धूप और थकान से परेशान बच्चों के लिए उन्होंने तुरंत केले और पानी की व्यवस्था करवाई, जिससे छात्रों को राहत मिली और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।4
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल के जन्मदिन पर सम्मान में गूंजे ढोल-मांदल, उमड़ा 10 हजार से अधिक जनसैलाब अलीराजपुर। आलीराजपुर जिले की जोबट विधायक सेना महेश पटेल का जन्मदिन इस वर्ष ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनउत्सव के रूप में मनाया गया। बुधवार को पटेल पब्लिक स्कूल ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलेभर से आए हजारों समर्थकों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। 100 से अधिक ढोल-मांदल की गूंज से पूरा परिसर भगोरिया महापर्व के रंग में सराबोर हो गया। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अलीराजपुर, जोबट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक देर शाम तक नाचते-गाते रहे। ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक नृत्य और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल को समर्थकों ने कंधों पर बैठाकर पारंपरिक नृत्य कराया, जिससे आयोजन और भी जीवंत हो उठा। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक के जन्मदिन के साथ ही जिले में लोक संस्कृति के महापर्व भगोरिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है, जो आगामी 25 दिनों तक उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल ने कहा, “आज जन्मदिन पर क्षेत्र की जनता ने जिस आत्मीयता और पारंपरिक उत्साह के साथ आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह सम्मान पूरे अलीराजपुर जिले की आदिवासी संस्कृति और एकजुटता का प्रतीक है। हम सदैव क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास के लिए समर्पित रहेंगे।” आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा, “यह जन्मोत्सव हमारी संस्कृति, एकता और परंपराओं का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों का स्नेह हमें सेवा और विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है।” जन्मोत्सव के साथ सामाजिक सरोकार 8 उत्सव के बीच विधायक सेना महेश पटेल और महेश पटेल ने कुंड आश्रम के मूक-बधिर बच्चों को कपड़े वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विधायक ने कहा, “समाज के प्रत्येक सदस्य की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। इन बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।” महेश पटेल ने भी कहा, “हम हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। सेवा का यह अवसर हमारे लिए गर्व की बात है।”4
- इंदौर, सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ कॉलेज कैंटीनों में परोसे जा रहे श्वान द्वारा चाटे हुए बेक समोसे, कॉलेज परिसर में खड़ी मोपेड पर रखे बेक समोसे को चाटता हुआ श्वान वीडियो में कैद, बच्चों की सेहत से खिलवाड़, अभिभावक हो जाए सावधान, कैंटीन और स्ट्रीट फूड खाने वाले रहे सतर्क1