Shuru
Apke Nagar Ki App…
खरगोन मुशायरे में बवाल, शायर से मारपीट, अंडे फेंके, पुलिस जांच में जुटी, शायर के कुछ पढ़ने पर भीड़ हुई बेकाबू
Panth bhatia
खरगोन मुशायरे में बवाल, शायर से मारपीट, अंडे फेंके, पुलिस जांच में जुटी, शायर के कुछ पढ़ने पर भीड़ हुई बेकाबू
More news from Barwani and nearby areas
- खरगोन मुशायरे में बवाल, शायर से मारपीट, अंडे फेंके, पुलिस जांच में जुटी, शायर के कुछ पढ़ने पर भीड़ हुई बेकाबू1
- बड़वानी शहर में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 फरवरी, गुरुवार से शुरू होगी। टूर्नामेंट के लिए एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम गुजरात और मुंबई कस्टम सहित कई प्रदेशों की नामी टीमें बड़वानी पहुंच चुकी हैं। इन्हीं टीमों के साथ मिलकर मैच से एक दिन पूर्व, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब बड़वानी और मेजबान यंग ब्रदर्स टीम ने ढोल-ताशे के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला। इस दौरान टीमों के कप्तान, कोच और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने शहरवासियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु बनडे ने बताया कि यह उनकी पुरानी परंपरा है कि मैच से एक दिन पहले टीमों के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला जाता है। इसका उद्देश्य बड़वानी की जनता को मैच देखने के लिए आमंत्रित करना है। निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 फरवरी, गुरुवार को बड़वानी शहर के मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान में होगा। प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह चार दिवसीय टूर्नामेंट यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, बड़वानी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम आनंद गुजरात, आरा एफसी अहमदाबाद, मोइल्स 11 नागपुर, बिल्डअप रायसेन, एनएफसी नीमच, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब और मेजबान यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब बड़वानी शामिल हैं। गुरुवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 1 बजे मुंबई कस्टम और एनएफसी नीमच, मध्य प्रदेश के बीच होगा। दूसरा मैच दोपहर 3 बजे एमईजी बेंगलुरु और बिल्डअप रायसेन, मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बड़वानी में फुटबॉल को बढ़ावा देना है। मार्च पास्ट फुटबॉल मैदान से शुरू होकर कोर्ट चौराहा, भवानी माता मंदिर, झंडा चौक, रणजीत चौक, कचहरी रोड, मोती माता चौक होते हुए वापस फुटबॉल मैदान पर समाप्त हुआ।1
- पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम अजराड़ा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति ने पत्नी पर चरित्र शंका के चलते धारदार हथियार मारपीट की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।1
- धामनोद: अंधे कत्ल का पर्दाफाश — चोर समझकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार1
- आबुआ एकलव्य विद्यालय का मामला फिर गरमाया ब्रेकिंग _आलीराजपुर जिले के ग्राम आबुआ स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विवाद लगातार दूसरे दिन भी शांत नहीं हुआ, कल जहां छात्रावास की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर से मिलने पैदल निकली थीं, वहीं आज विद्यालय के बालक भी अपनी समस्याओं को लेकर पैदल ही कलेक्टर कार्यालय की ओर रवाना हो गए। दो दिनों से जारी इस घटनाक्रम ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है,सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और विद्यार्थियों से संवाद कर स्थिति संभालने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों की मुख्य मांगों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आना बाकी है, लेकिन लगातार हो रहे विरोध से साफ है कि मामला गंभीर है।1
- छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल आलीराजपुर। एकलव्य आवासीय विद्यालय, आम्बुआ के छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार दूसरे दिन भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। जब छात्र आरटीओ कार्यालय के समीप पहुंचे और स्थिति गंभीर होती दिखाई दी, तब युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे। पटेल ने सबसे पहले छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनका मनोबल बढ़ाया। तेज धूप और थकान से परेशान बच्चों के लिए उन्होंने तुरंत केले और पानी की व्यवस्था करवाई, जिससे छात्रों को राहत मिली और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।4
- महू इंदौर रोड स्थित चौराहे पर जाम लगने के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई है बताया गया है कि कॉलेज में कोई कार्यक्रम होने के चलते वाहन की भीड़ लगी हुई है l1
- इंदौर, सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ कॉलेज कैंटीनों में परोसे जा रहे श्वान द्वारा चाटे हुए बेक समोसे, कॉलेज परिसर में खड़ी मोपेड पर रखे बेक समोसे को चाटता हुआ श्वान वीडियो में कैद, बच्चों की सेहत से खिलवाड़, अभिभावक हो जाए सावधान, कैंटीन और स्ट्रीट फूड खाने वाले रहे सतर्क1