logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धामनोद ll पुलिस ने किया हत्या का खुलासा धामनोद: अंधे कत्ल का पर्दाफाश — चोर समझकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

2 hrs ago
user_Golu Mewade
Golu Mewade
Court reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

धामनोद ll पुलिस ने किया हत्या का खुलासा धामनोद: अंधे कत्ल का पर्दाफाश — चोर समझकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धामनोद: अंधे कत्ल का पर्दाफाश — चोर समझकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
    1
    धामनोद: अंधे कत्ल का पर्दाफाश — चोर समझकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
    user_Golu Mewade
    Golu Mewade
    Court reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बड़वानी शहर में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 फरवरी, गुरुवार से शुरू होगी। टूर्नामेंट के लिए एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम गुजरात और मुंबई कस्टम सहित कई प्रदेशों की नामी टीमें बड़वानी पहुंच चुकी हैं। इन्हीं टीमों के साथ मिलकर मैच से एक दिन पूर्व, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब बड़वानी और मेजबान यंग ब्रदर्स टीम ने ढोल-ताशे के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला। इस दौरान टीमों के कप्तान, कोच और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने शहरवासियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु बनडे ने बताया कि यह उनकी पुरानी परंपरा है कि मैच से एक दिन पहले टीमों के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला जाता है। इसका उद्देश्य बड़वानी की जनता को मैच देखने के लिए आमंत्रित करना है। निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 फरवरी, गुरुवार को बड़वानी शहर के मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान में होगा। प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह चार दिवसीय टूर्नामेंट यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, बड़वानी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम आनंद गुजरात, आरा एफसी अहमदाबाद, मोइल्स 11 नागपुर, बिल्डअप रायसेन, एनएफसी नीमच, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब और मेजबान यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब बड़वानी शामिल हैं। गुरुवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 1 बजे मुंबई कस्टम और एनएफसी नीमच, मध्य प्रदेश के बीच होगा। दूसरा मैच दोपहर 3 बजे एमईजी बेंगलुरु और बिल्डअप रायसेन, मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बड़वानी में फुटबॉल को बढ़ावा देना है। मार्च पास्ट फुटबॉल मैदान से शुरू होकर कोर्ट चौराहा, भवानी माता मंदिर, झंडा चौक, रणजीत चौक, कचहरी रोड, मोती माता चौक होते हुए वापस फुटबॉल मैदान पर समाप्त हुआ।
    1
    बड़वानी शहर में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 फरवरी, गुरुवार से शुरू होगी।
टूर्नामेंट के लिए एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम गुजरात और मुंबई कस्टम सहित कई प्रदेशों की नामी टीमें बड़वानी पहुंच चुकी हैं। इन्हीं टीमों के साथ मिलकर 
मैच से एक दिन पूर्व, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब बड़वानी और मेजबान यंग ब्रदर्स टीम ने ढोल-ताशे के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला। इस दौरान टीमों के कप्तान, कोच और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने शहरवासियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु बनडे ने बताया कि यह उनकी पुरानी परंपरा है कि मैच से एक दिन पहले टीमों के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला जाता है। इसका उद्देश्य बड़वानी की जनता को मैच देखने के लिए आमंत्रित करना है।
निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 फरवरी, गुरुवार को बड़वानी शहर के मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान में होगा। प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह चार दिवसीय टूर्नामेंट यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, बड़वानी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम आनंद गुजरात, आरा एफसी अहमदाबाद, मोइल्स 11 नागपुर, बिल्डअप रायसेन, एनएफसी नीमच, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब और मेजबान यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब बड़वानी शामिल हैं।
गुरुवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 1 बजे मुंबई कस्टम और एनएफसी नीमच, मध्य प्रदेश के बीच होगा। दूसरा मैच दोपहर 3 बजे एमईजी बेंगलुरु और बिल्डअप रायसेन, मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बड़वानी में फुटबॉल को बढ़ावा देना है। मार्च पास्ट फुटबॉल मैदान से शुरू होकर कोर्ट चौराहा, भवानी माता मंदिर, झंडा चौक, रणजीत चौक, कचहरी रोड, मोती माता चौक होते हुए वापस फुटबॉल मैदान पर समाप्त हुआ।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • https://youtu.be/LeBxkazWn88?si=dN2JW2sf1Dz9TRrL थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने मान्यता दिखाइए ऐसे सभी पुलिस वाले मानता दिखाई तो क्षेत्र निर्भय होकर रहे डीकेडी न्यूज़ 24 से भगवान सिंह चौहान चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें अपने आसपास की खबरें पाने के लिए
    1
    https://youtu.be/LeBxkazWn88?si=dN2JW2sf1Dz9TRrL थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने मान्यता दिखाइए ऐसे सभी पुलिस वाले मानता दिखाई तो क्षेत्र निर्भय होकर रहे डीकेडी न्यूज़ 24 से भगवान सिंह चौहान चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें अपने आसपास की खबरें पाने के लिए
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • इंदौर, सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ कॉलेज कैंटीनों में परोसे जा रहे श्वान द्वारा चाटे हुए बेक समोसे, कॉलेज परिसर में खड़ी मोपेड पर रखे बेक समोसे को चाटता हुआ श्वान वीडियो में कैद, बच्चों की सेहत से खिलवाड़, अभिभावक हो जाए सावधान, कैंटीन और स्ट्रीट फूड खाने वाले रहे सतर्क
    1
    इंदौर, सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ कॉलेज कैंटीनों में परोसे जा रहे श्वान द्वारा चाटे हुए बेक समोसे, कॉलेज परिसर में खड़ी मोपेड पर रखे बेक समोसे को चाटता हुआ श्वान वीडियो में कैद, बच्चों की सेहत से खिलवाड़, अभिभावक हो जाए सावधान, कैंटीन और स्ट्रीट फूड खाने वाले रहे सतर्क
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    1 hr ago
  • इंदौर मे एक इंजीनियर पर जेसीबी ड्राइवर ने जानलेवा हमला कर दिया गरिमात रही की इंजीनियर बाल बाल बच्चा पुलिस मामले की जांच कर रही है
    1
    इंदौर मे एक इंजीनियर पर जेसीबी ड्राइवर ने जानलेवा हमला कर दिया गरिमात रही की इंजीनियर बाल बाल बच्चा पुलिस मामले की जांच कर रही है
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • एकलव्य विद्यालय की 300 छात्राएं सड़क पर:प्राचार्य के खिलाफ 7 KM पैदल चलकर कलेक्टर से मिलीं, बताईं शिकायतेंआलीराजपुर जिले के आम्बुआ स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की लगभग 300 से 400 छात्राएं बुधवार सुबह सड़क पर उतर आईं। उन्होंने विद्यालय की प्राचार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने के लिए लगभग 7 से 8 किलोमीटर तक पैदल चलीं। इन छात्राओं में दसवीं और बारहवीं कक्षा की वे छात्राएं भी शामिल थीं, जिनकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।
    1
    एकलव्य विद्यालय की 300 छात्राएं सड़क पर:प्राचार्य के खिलाफ 7 KM पैदल चलकर कलेक्टर से मिलीं, बताईं शिकायतेंआलीराजपुर जिले के आम्बुआ स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की लगभग 300 से 400 छात्राएं बुधवार सुबह सड़क पर उतर आईं। उन्होंने विद्यालय की प्राचार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने के लिए लगभग 7 से 8 किलोमीटर तक पैदल चलीं। इन छात्राओं में दसवीं और बारहवीं कक्षा की वे छात्राएं भी शामिल थीं, जिनकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम अजराड़ा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति ने पत्नी पर चरित्र शंका के चलते धारदार हथियार मारपीट की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
    1
    पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम अजराड़ा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति ने पत्नी पर चरित्र शंका के चलते धारदार हथियार मारपीट की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लोकेशन//धामनोद संवाददाता // गोलू मेवाड़े *धार जिले के धामनोद से इस वक्त की बड़ी खबर—पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। 31 दिसंबर 2025 को संदिग्ध हालत में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।* धामनोद थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धामनोद भेजा गया। मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मामला अंधे कत्ल का प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। लगातार जांच के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों सावन पटेल उम्र 22 साल और कृष्णा स्वामी उम्र 19 साल, दोनों निवासी धामनोद, ने हत्या करना कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अज्ञात व्यक्ति को चोर समझकर मोटरसाइकिल पर बैठाया और गुलझरी गांव के पास ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस पूरे खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और जांच टीम के अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। धामनोद से बड़ी कार्रवाई—अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। बाइट –एस डी ओ पी मोनिका सिंह धामनोद से गोलू मेवाड़े की रिपोर्ट।
    3
    लोकेशन//धामनोद
संवाददाता // गोलू मेवाड़े 
*धार जिले के धामनोद से इस वक्त की बड़ी खबर—पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। 31 दिसंबर 2025 को संदिग्ध हालत में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।*
धामनोद थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धामनोद भेजा गया। मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
मामला अंधे कत्ल का प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। लगातार जांच के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों सावन पटेल उम्र 22 साल और कृष्णा स्वामी उम्र 19 साल, दोनों निवासी धामनोद, ने हत्या करना कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अज्ञात व्यक्ति को चोर समझकर मोटरसाइकिल पर बैठाया और गुलझरी गांव के पास ले जाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस पूरे खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और जांच टीम के अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। धामनोद से बड़ी कार्रवाई—अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।
बाइट –एस डी ओ पी मोनिका सिंह
धामनोद से गोलू मेवाड़े की रिपोर्ट।
    user_Golu Mewade
    Golu Mewade
    Court reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.