जोबट विधायक सेना महेश पटेल के जन्मदिन पर सम्मान में गूंजे ढोल-मांदल, उमड़ा 10 हजार से अधिक जनसैलाब जोबट विधायक सेना महेश पटेल के जन्मदिन पर सम्मान में गूंजे ढोल-मांदल, उमड़ा 10 हजार से अधिक जनसैलाब अलीराजपुर। आलीराजपुर जिले की जोबट विधायक सेना महेश पटेल का जन्मदिन इस वर्ष ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनउत्सव के रूप में मनाया गया। बुधवार को पटेल पब्लिक स्कूल ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलेभर से आए हजारों समर्थकों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। 100 से अधिक ढोल-मांदल की गूंज से पूरा परिसर भगोरिया महापर्व के रंग में सराबोर हो गया। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अलीराजपुर, जोबट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक देर शाम तक नाचते-गाते रहे। ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक नृत्य और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल को समर्थकों ने कंधों पर बैठाकर पारंपरिक नृत्य कराया, जिससे आयोजन और भी जीवंत हो उठा। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक के जन्मदिन के साथ ही जिले में लोक संस्कृति के महापर्व भगोरिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है, जो आगामी 25 दिनों तक उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल ने कहा, “आज जन्मदिन पर क्षेत्र की जनता ने जिस आत्मीयता और पारंपरिक उत्साह के साथ आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह सम्मान पूरे अलीराजपुर जिले की आदिवासी संस्कृति और एकजुटता का प्रतीक है। हम सदैव क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास के लिए समर्पित रहेंगे।” आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा, “यह जन्मोत्सव हमारी संस्कृति, एकता और परंपराओं का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों का स्नेह हमें सेवा और विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है।” जन्मोत्सव के साथ सामाजिक सरोकार 8 उत्सव के बीच विधायक सेना महेश पटेल और महेश पटेल ने कुंड आश्रम के मूक-बधिर बच्चों को कपड़े वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विधायक ने कहा, “समाज के प्रत्येक सदस्य की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। इन बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।” महेश पटेल ने भी कहा, “हम हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। सेवा का यह अवसर हमारे लिए गर्व की बात है।”
जोबट विधायक सेना महेश पटेल के जन्मदिन पर सम्मान में गूंजे ढोल-मांदल, उमड़ा 10 हजार से अधिक जनसैलाब जोबट विधायक सेना महेश पटेल के जन्मदिन पर सम्मान में गूंजे ढोल-मांदल, उमड़ा 10 हजार से अधिक जनसैलाब अलीराजपुर। आलीराजपुर जिले की जोबट विधायक सेना महेश पटेल का जन्मदिन इस वर्ष ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनउत्सव के रूप में मनाया गया। बुधवार को पटेल पब्लिक स्कूल ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलेभर से आए हजारों समर्थकों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। 100 से अधिक ढोल-मांदल की गूंज से पूरा परिसर भगोरिया महापर्व के रंग में
सराबोर हो गया। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अलीराजपुर, जोबट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक देर शाम तक नाचते-गाते रहे। ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक नृत्य और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल को समर्थकों ने कंधों पर बैठाकर पारंपरिक नृत्य कराया, जिससे आयोजन और भी जीवंत हो उठा। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक के जन्मदिन के साथ ही जिले में लोक संस्कृति के महापर्व
भगोरिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है, जो आगामी 25 दिनों तक उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल ने कहा, “आज जन्मदिन पर क्षेत्र की जनता ने जिस आत्मीयता और पारंपरिक उत्साह के साथ आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह सम्मान पूरे अलीराजपुर जिले की आदिवासी संस्कृति और एकजुटता का प्रतीक है। हम सदैव क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास के लिए समर्पित रहेंगे।” आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा, “यह जन्मोत्सव हमारी संस्कृति, एकता और परंपराओं का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों का स्नेह हमें
सेवा और विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है।” जन्मोत्सव के साथ सामाजिक सरोकार 8 उत्सव के बीच विधायक सेना महेश पटेल और महेश पटेल ने कुंड आश्रम के मूक-बधिर बच्चों को कपड़े वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विधायक ने कहा, “समाज के प्रत्येक सदस्य की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। इन बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।” महेश पटेल ने भी कहा, “हम हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। सेवा का यह अवसर हमारे लिए गर्व की बात है।”
- बड़वानी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आईसीयू में भर्ती एक गंभीर मरीज को सुबह 11 बजे इंदौर (एमवाय अस्पताल) रेफर किया गया, लेकिन रात 1 बजे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। लगभग 14 घंटे तक मरीज जिला अस्पताल में ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती रहा और परिजन अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। मामला रात करीब 1 बजे का है। आईसीयू में भर्ती मरीज के साथ केवल उसकी पत्नी और बड़ी बहन मौजूद थीं। दोनों महिलाएं सुबह से एंबुलेंस का इंतजार कर रही थीं और लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रही थीं। विधायक ने उठाए सवाल क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई ने बताया कि वे रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां परिजनों ने उन्हें पूरी स्थिति बताई कि सुबह 11 बजे रेफर करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई है। विधायक ने तत्काल सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों से संपर्क किया। विधायक का कहना है कि रात 10 बजे से सीएमएचओ सहित संबंधित अधिकारियों को फोन लगाए जा रहे थे। हर बार यही जवाब मिला कि “एंबुलेंस रास्ते में है”, लेकिन देर रात तक वाहन अस्पताल नहीं पहुंचा। विधायक ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि सरकार बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था कमजोर नजर आती है। सिविल सर्जन का मिला सहयोग हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना का सहयोग सराहनीय रहा। परिजनों के अनुसार डॉ. खन्ना रात 1 बजे तक लगातार फोन के माध्यम से संपर्क में बने रहे। वे किसी आवश्यक कार्य से बाहर होने के कारण अस्पताल नहीं पहुंच सके, लेकिन लगातार एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से समन्वय करते रहे। मरीज के परिजनों ने डॉ. खन्ना के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया। “अब क्या जान चली जाए तब एंबुलेंस आएगी?” मरीज की बड़ी बहन गायत्री, निवासी धामनोद, ने बताया कि उसका भाई 5 तारीख से भर्ती है और डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसका लिवर पूरी तरह खराब हो चुका है। दो दिन पहले ही इंदौर रेफर करने की बात कही गई थी। गायत्री ने कहा, “सुबह 11 बजे से हमें कहा गया कि एंबुलेंस आ रही है। रात के 1 बज गए, लेकिन कोई वाहन नहीं आया। हम दो महिलाएं यहां परेशान बैठे हैं। अगर समय पर इंदौर पहुंच जाते तो इलाज शुरू हो जाता।” एंबुलेंस सेवा पर उठे सवाल इस घटना ने एंबुलेंस सेवा और आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आईसीयू मरीज को घंटों इंतजार कराना स्वास्थ्य तंत्र की गंभीर कमी को दर्शाता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए क्या ठोस व्यवस्था की जाती है।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ में महा शिवरात्रि को लेकर शिव भक्तो ने की जबरदस्त तैयारी 15की रात होगा भजन संध्या का मधुर आयोजन राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर सहित पुरे ग्रामीण अंचलों में 15फरवरी को महा शिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के शिव भक्तो ने शिव रात्रि पर्व मनाने के लिए कमर कस ली है कुशलगढ़ नगर में हल्दी मैहंदी व भजन संध्या व भव्य शौभायात्रा का खाका तैयार कर लिया गया है वहीं दो बहीने भजन संध्या में शिरकत करने आ रही है वहीं मध्यप्रदेश की सिमा से सटे बड़ी सरवा,पाटन मोहकमपुरा व छोटी सरवा स्थित पंचनाम जुना अखाड़ा सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर भी महा शिवरात्रि पर्व को मनाने को लेकर शिव भक्तो में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है1
- धामनोद: अंधे कत्ल का पर्दाफाश — चोर समझकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार1
- ग्राम कोद में बिजली के खंभे पर चढे आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत, गांव में छाया सन्नाटा बदनावर (धार) कानवन थाना अंतर्गत ग्राम कोद के नयागांव कोटेश्वर रोड पर बिजली की लाइन सुधारते समय करंट से झुलसे युवा आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक का नाम रितेश पिता जगदीश दायमा बंजारा 30 निवासी डीपीपाड़ा बिडवाल बताया गया है। वह मौके पर बिजली के टूटे खंभे की लाइन को सुधारने का काम कर रहा था। इसी दौरान खंभे पर चढ़कर सुधारने का काम कर रहा था। तभी करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अन्य बिजली कर्मचारियों व गांववालों की मदद से नीचे उतारकर तत्काल कोद की एंबुलेंस से धार के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी वाहन से विद्युत पोल को टक्कर मारने से वह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसे सुधारने का कार्य करते समय हादसा होना बताया जा रहा है। विद्युतकर्मी की मौत से गांव में सन्नाटा है।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- बांसवाड़ा। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की सभी पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों और एईएन के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और जल स्वावलंबन योजना के कार्यों की स्थिति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में स्वच्छता रैंकिंग में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा और साफ-सफाई तथा जनजागरूकता गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यों में गति लाने पर जोर देते हुए अधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।1
- बड़वानी। जिला मुख्यालय स्थित पुराने कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। सड़क निर्माण को लेकर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान और स्थानीय व्यापारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने मौके पर पहुंचकर बताया कि यह सड़क मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, “हम यहां सीसी रोड बनाने के लिए आए हैं। यह योजना ऊपर से स्वीकृत होती है और जो निर्माण प्रकार तय होता है, वही करना पड़ता है। इसमें बदलाव संभव नहीं है। सड़क निर्माण की कुल लागत लगभग 23 लाख रुपये है।” उन्होंने आगे बताया कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। “सारी खुदाई एक साथ की जाएगी, लेकिन एक साइड का ट्रैफिक चालू रखा जाएगा और दूसरी ओर सड़क का निर्माण किया जाएगा। व्यापारियों से चर्चा हुई है और सहमति बनी है कि ढाई महीने में सड़क पूरी कर दी जाएगी,” चौहान ने कहा। वहीं स्थानीय व्यापारी महेश यादव ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें सीमेंट कंक्रीट (सीसी) रोड के बजाय डामरीकरण (बीटी) सड़क चाहिए। उन्होंने कहा, “हमने सड़क बनाने से मना किया था क्योंकि हमें डामर की सड़क चाहिए। अधिकारी कह रहे हैं कि डामर नहीं, सीसी रोड ही बनेगा। हमने कहा कि छह महीने से पहले काम पूरा नहीं होगा, लेकिन ये सिर्फ ढाई महीने में बनाने का आश्वासन दे रहे हैं।” व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय तक निर्माण कार्य चलने से उनका व्यापार प्रभावित होगा, जबकि नगर पालिका का दावा है कि कार्य तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा और आवागमन सुचारू रखा जाएगा। कुछ देर तक मौके पर माहौल गरमाया रहा, हालांकि बाद में समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई।1
- लोकेशन//धामनोद संवाददाता // गोलू मेवाड़े *धार जिले के धामनोद से इस वक्त की बड़ी खबर—पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। 31 दिसंबर 2025 को संदिग्ध हालत में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।* धामनोद थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धामनोद भेजा गया। मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मामला अंधे कत्ल का प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। लगातार जांच के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों सावन पटेल उम्र 22 साल और कृष्णा स्वामी उम्र 19 साल, दोनों निवासी धामनोद, ने हत्या करना कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अज्ञात व्यक्ति को चोर समझकर मोटरसाइकिल पर बैठाया और गुलझरी गांव के पास ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस पूरे खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और जांच टीम के अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। धामनोद से बड़ी कार्रवाई—अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। बाइट –एस डी ओ पी मोनिका सिंह धामनोद से गोलू मेवाड़े की रिपोर्ट।3
- कभी भी फोन या सोशल मीडिया पर आधार, पैन कार्ड, बैंक OTP, या PIN साझा न कर बदनावर (धार) कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP या बैंक विवरण साझा न करें और संदिग्ध कॉल पर डरें नहीं। अज्ञात फाइलों (APK) को डाउनलोड न करें, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, और सार्वजनिक वाईफाई से बचें। किसी भी धोखाधड़ी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर दें।1