देव में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए पहली बार कराया गया है टेंट सिटी का निर्माण। औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक सूर्य नगरी देव में चार दिनों तक चलना वाला चैती छठ मेला के अवसर पर श्रद्धालु छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार सूर्य कुंड स्थित जीवा बिगहा मोड़ के समीप टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है। इस टेंट सिटी का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले छठ व्रतियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि वे श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान सूर्य की आराधना कर सकें। टेंट सिटी में छठ व्रतियों के ठहरने हेतु फोल्डिंग बेड, गद्दा, बेडशीट, चादर, तकिया सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही परिसर में स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है। औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि टेंट सिटी में ठहरने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा नियमित निगरानी की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन द्वारा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाते हुए प्रशासन का सहयोग करें। देव चैती छठ मेला-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि सभी व्रतीगण सुगमता एवं श्रद्धा के साथ भगवान भास्कर की उपासना कर सकें।

- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- हसपुरा, औरंगाबाद कोइलवां गांव में श्री सीताराम महायज्ञ किया जा रहा है हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव में 9 दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ के चौथे दिन रामलीला का आयोजन किया1
- Post by Situ kumar pathak2
- 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा कॉपी ▶️▶️1
- प्रकाशन नार्थ। । --------------- । अरवल ----आज दिनांक 23 मार्च 2026 को शहीद ए आज़म भगत सिंह, राजगुरु , सुखदेव की 95वा शहादत दिवस पर भाकपा एवं माकपा ने संयुक्त रूप से साम्राज्यवादी विरोध मार्च भाकपा के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता) तथा माकपा के कामरेड उमेश ठाकुर के नेतृत्व में मोटरसाइकिल मार्च निकल गया । यह मार्च भाकपा कार्यालय अरवल से निकलकर खंगाह रोड रोड होते हुए 9 नंबर पुल होते हुए पूरा अरवल बाजार में साम्राज्यवाद मुर्दाबाद,पूंजीवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद ,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ,अमर रहे। भगत सिंह तुम जिंदा हो,हम सब के संकल्पों में, जात धर्म में नहीं बटेंगे, मिल,जुल, कर संघर्ष करेंगे। युवा रक्त की गर्मी से बर्फ की घाटी पिघलेगी आदि नारा लगाते हुए यह मार्च मधुबन पहुंचा और वहां शहीद ए आज़म भगत जी के प्रतिभा पर माल्यार्पण किया जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान अधिवक्ता कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मुखिया मनोज कुमार अकेला, रामचंद्र पाठक, सुशील कुमार, दीनानाथ सिंह, शिवदत्त सिंह, राकेश कुमार, विकाश कुमार, संतोष कुमार अधिवक्ता, पंकज कुमार राय, माकपा के कामरेड उमेश ठाकुर, विजय सिंह, पंकज कुमार, के अलावे दोनों दलों की ओर से सैकड़ो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद थे।4
- अरवल में आज दिनांक 23 मार्च 2026 को शहीद ए आज़म भगत सिंह, राजगुरु , सुखदेव की 95वा शहादत दिवस पर भाकपा एवं माकपा ने संयुक्त रूप से साम्राज्यवादी विरोध मार्च भाकपा के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता) तथा माकपा के कामरेड उमेश ठाकुर के नेतृत्व में मोटरसाइकिल मार्च निकल गया । यह मार्च भाकपा कार्यालय अरवल से निकलकर खंगाह रोड रोड होते हुए 9 नंबर पुल होते हुए पूरा अरवल बाजार में साम्राज्यवाद मुर्दाबाद,पूंजीवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद ,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ,अमर रहे। भगत सिंह तुम जिंदा हो,हम सब के संकल्पों में, जात धर्म में नहीं बटेंगे, मिल,जुल, कर संघर्ष करेंगे। युवा रक्त की गर्मी से बर्फ की घाटी पिघलेगी आदि नारा लगाते हुए यह मार्च मधुबन पहुंचा और वहां शहीद ए आज़म भगत जी के प्रतिभा पर माल्यार्पण किया जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान अधिवक्ता कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मुखिया मनोज कुमार अकेला, रामचंद्र पाठक, सुशील कुमार, दीनानाथ सिंह, शिवदत्त सिंह, राकेश कुमार, विकाश कुमार, संतोष कुमार अधिवक्ता, पंकज कुमार राय, माकपा के कामरेड उमेश ठाकुर, विजय सिंह, पंकज कुमार, के अलावे दोनों दलों की ओर से सैकड़ो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद थे।1
- 10 हजार में Business कर लो #highlightsシ゚ #instagramreels #reportervlog #facebook #viralpost2024 #cosmetics #sadar #business1
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1