Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया: माँ मंगला काली मंदिर में हो रहा बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया। माँ मंगला काली मंदिर में हो रहा बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।सूचना मिलते ही SDM अजय आनन्द वर्मा ने पहुंचकर कराई कार्रवाई,नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) का विवाह कराए जाने की थी तैयारी,परिजन उम्र का कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके,नाबालिग लड़का भी बताया जा रहा, उम्र करीब 15 वर्ष आंकी गई,दोनों पक्षों द्वारा उम्र संबंधी वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए,SDM ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश।
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया: माँ मंगला काली मंदिर में हो रहा बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया। माँ मंगला काली मंदिर में हो रहा बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।सूचना मिलते ही SDM अजय आनन्द वर्मा ने पहुंचकर कराई कार्रवाई,नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) का विवाह कराए जाने की थी तैयारी,परिजन उम्र का कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके,नाबालिग लड़का भी बताया जा रहा, उम्र करीब 15 वर्ष आंकी गई,दोनों पक्षों द्वारा उम्र संबंधी वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए,SDM ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने औरैया में कई रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की। जांच में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया, जिसमें स्वाद सदन, पिज़्ज़ा शॉप और नेपाली मोमोज सहित कई जगहों से कुल 15 सिलेंडर जब्त किए गए। सभी सिलेंडर सीज कर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जमा कराए गए।3
- औरैया से खबर समाने आ रही जहाँ पर नगर पालिका ने नगर मे अतिक्रमण को देखते हुए चलाया पीला पंजा...4
- माँ मंगला काली मंदिर में हो रहा बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।सूचना मिलते ही SDM अजय आनन्द वर्मा ने पहुंचकर कराई कार्रवाई,नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) का विवाह कराए जाने की थी तैयारी,परिजन उम्र का कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके,नाबालिग लड़का भी बताया जा रहा, उम्र करीब 15 वर्ष आंकी गई,दोनों पक्षों द्वारा उम्र संबंधी वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए,SDM ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश।1
- Post by Kuldeep Diwakar1
- Post by दिलीप कुमार4
- औरैया। बुधवार को नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने नगर पालिका कर्मियों के साथ औरैया इटावा मार्ग पर नाली से सड़क के मध्य मौजूद अतिक्रमण को हटवाते हुए अतिक्रमण कारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी गयी। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सदर उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा मौजूद रहे। ईओ की अगुवाई में अभियान दल पुलिस बल के साथ नगर पालिका कार्यालय से निकल कर औरैया इटावा मार्गपर सुभाष चौराहे से लेकर मड़ी गेट तक अभियान चलाया गया। सड़क से लेकर नाली तक मौजूद अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर मलवा ट्रैक्टर ट्राली में भरावाया गया। वहीं ईओ के निर्देश के अतिक्रमणकर्ताओं के चालान भी काटे गए और सामान भी जब्त किया गया। रास्ते में मिले टीन टट्टर पालिका में भिजवाया गया। हालांकि अधिकतर दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते देखे गए। इस दौरान मुनादी के जरिये अतिक्रमण कारियों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत दी गयी तथा मौजूद अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका की जेसीबी समेत कई ट्रेक्टर और सफाई कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने बताया कि बुधवार को इटावा रोड पर अभियान चलाया गया। वहीं कुछ लोगों के चालान भी काटे गए हैं। अतिक्रमण कर्ताओं को दुबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी है। अभियान अभी लगातार चार पांच दिन सख्ती से चलाया जाएगा।3
- औरैया। शहर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुधवार को शाम 5 बजे व्यापक अभियान चलाया। जिला अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उप जिला अधिकारी (सदर) अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को अंजाम दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मुख्य मार्गों को अवरोध मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू करना था। अभियान की शुरुआत सुभाष चौराहे से की गई, जो शहर का एक प्रमुख और व्यस्त क्षेत्र माना जाता है। यहां से टीम आगे बढ़ते हुए पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे तक पहुंची। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए ठेले, गुमटी, और अन्य सामान को हटाया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने कई स्थानों पर चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस अभियान में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, एसआई आशीष पांडे सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 3500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही अतिक्रमण किए गए सामान को जब्त कर नगर पालिका के कब्जे में ले लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से शहर में व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।1
- दिबियापुर मे गैस की समस्या को लेकर महिलाओ ने सड़क पर उतर कर सरकार पर साधा निशाना... महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन1