Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर औरैया से जहाँ गैस की कालाबाजारी और किल्ल्त को लेकर बिरोध दिबियापुर मे गैस की समस्या को लेकर महिलाओ ने सड़क पर उतर कर सरकार पर साधा निशाना... महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
खबर औरैया से जहाँ गैस की कालाबाजारी और किल्ल्त को लेकर बिरोध दिबियापुर मे गैस की समस्या को लेकर महिलाओ ने सड़क पर उतर कर सरकार पर साधा निशाना... महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए औरैया प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में SDM सदर अजय आनंद वर्मा ने ऐतिहासिक माँ मंगला काली मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान SDM ने मंदिर कमेटी और संबंधित अधिकारियों को परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आस्था के इस महापर्व पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग और सुरक्षित आवागमन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने और भीड़ नियंत्रण (Crowd Management) के लिए विशेष योजना बनाने पर जोर दिया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नवरात्रि के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। SDM अजय आनंद वर्मा ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था और जनसुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- माँ मंगला काली मंदिर में नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) और नाबालिग लड़के (करीब 15 वर्ष) की शादी की तैयारी को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया। SDM अजय आनंद वर्मा ने उम्र के वैध दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।1
- औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर औरैया कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद। लखनऊ लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “नवनिर्माण के 09 वर्ष” पुस्तिका का किया विमोचन। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं और जनपद की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। किसानों, महिलाओं, गरीबों, वृद्धों और ग्रामीणों के लिए संचालित योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कन्या सुमंगला, सूर्य घर, आयुष्मान, आजीविका मिशन और आवास योजना के लाभार्थियों को चेक, प्रशस्ति पत्र व चाबियां वितरित की गईं।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर औरैया कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद। लखनऊ लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “नवनिर्माण के 09 वर्ष” पुस्तिका का किया विमोचन। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं और जनपद की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। किसानों, महिलाओं, गरीबों, वृद्धों और ग्रामीणों के लिए संचालित योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कन्या सुमंगला, सूर्य घर, आयुष्मान, आजीविका मिशन और आवास योजना के लाभार्थियों को चेक, प्रशस्ति पत्र व चाबियां वितरित की गईं। *बाईट*- प्रतिभा शुक्ला (प्रभारी मंत्री जनपद औरैया)2
- औरैया माँ मंगला काली मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन ने किया निरीक्षण औरैया जिले के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ माँ मंगला काली मंदिर में आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज मंदिर परिसर का दौरा कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन जैसी प्रमुख व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि नवरात्रि के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मंदिर के आसपास साफ-सफाई, पेयजल के स्टैंड, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पुलिस बल की तैनाती और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। माँ मंगला काली मंदिर, जो यमुना नदी के किनारे बीहड़ क्षेत्र में स्थित है, अपनी प्राचीन महिमा और सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का तांता लगा रहता है और मां की कृपा से हर मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। एसडीएम अजय आनंद वर्मा ने कहा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में कोई भी कमी न रहे। जय माँ मंगला काली! नवरात्रि की सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं।2
- जनपद के प्रसिद्ध माँ मंगला काली मंदिर में एक बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया। मामला बुधवार का है, जब औरैया सदर के उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा को मंदिर परिसर में नाबालिग लड़का-लड़की के विवाह की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और तत्काल विवाह को रुकवा दिया। जांच के दौरान लड़की के पिता नंदराम द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष पाई गई। लड़की श्याम नगर, कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद की निवासी है। मौके पर लड़की की उम्र संबंधी कोई अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वहीं लड़के लक्ष्मण के पिता कुंवर पाल भी अपने पुत्र की उम्र का कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। प्रथम दृष्टया लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष आंकी गई। वह जनपद जालौन के खेड़ा गांव का निवासी बताया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार को अभिभावकों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से एक बाल विवाह रोका जा सका, वहीं अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1
- *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत जनपद की कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी बिधूना व थाना बिधूना पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र बिधूना के मुख्य चौराहों, बाजारों तथा सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों को चेक किया व लोगों से संवाद करके उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।4
- औरैया। जनपद में बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की। माँ मंगला काली मंदिर में चल रहे बाल विवाह को मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम अजय आनन्द वर्मा तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विवाह की तैयारियों को रुकवा दिया। जांच के दौरान पता चला कि जिस किशोरी का विवाह कराया जा रहा था, उसकी उम्र करीब 13 वर्ष है, जबकि लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष बताई गई। प्रशासन द्वारा जब दोनों पक्षों से उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मामले में जांच कर अभिभावकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग किशोरी का जीवन प्रभावित होने से बच गया, वहीं क्षेत्र में इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा हो रही है।1
- औरैया। सदर कोतवाली के क्षेत्र के अंतर्गत माँ मंगला काली मन्दिर में बाल विवाह होने की सूचना पर सदर के उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा मौके पर पहुँचे और विवाह को द्वारा रुकवाया गया तथा इनके अभिभावकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिया गया l लड़की संजना का जो आधार कार्ड मौके पर उसके पिता नंदराम द्वारा दिखाया गया उसके अनुसार संजना की उम्र मात्र 13 साल है और वो श्याम नगर, कायमगंज, फर्रुखाबाद की निवासी है। उम्र का कोई अन्य साक्ष्य संजना के पिता द्वारा नहीं दिखाया जा सका l जबकि लड़के के पिता कुंवर पाल द्वारा लड़के की उम्र का कोई साक्ष्य नहीं दिखाया जा सका l लड़के की उम्र देखने से 15 वर्ष की लगती है। लड़का खेड़ा, जालौन का निवासी है l1