logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर औरैया से जहाँ पर पुलिस अधीक्षक द्वारा त्योहारों पर किया नगर भ्रमण *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत जनपद की कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी बिधूना व थाना बिधूना पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र बिधूना के मुख्य चौराहों, बाजारों तथा सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों को चेक किया व लोगों से संवाद करके उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

4 hrs ago
user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
1f502b7c-21d4-4ab3-aa28-af2f9595f56e
198f82e8-3452-43ec-8996-48b8386a606a
eefdc3df-d233-4eba-9da9-570310f6267d

खबर औरैया से जहाँ पर पुलिस अधीक्षक द्वारा त्योहारों पर किया नगर भ्रमण *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत जनपद की कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी बिधूना व थाना बिधूना पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र बिधूना के मुख्य चौराहों, बाजारों तथा सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों को चेक किया व लोगों से संवाद करके उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने औरैया में कई रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की। जांच में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया, जिसमें स्वाद सदन, पिज़्ज़ा शॉप और नेपाली मोमोज सहित कई जगहों से कुल 15 सिलेंडर जब्त किए गए। सभी सिलेंडर सीज कर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जमा कराए गए।
    3
    जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने औरैया में कई रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की।
जांच में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया, जिसमें स्वाद सदन, पिज़्ज़ा शॉप और नेपाली मोमोज सहित कई जगहों से कुल 15 सिलेंडर जब्त किए गए।
सभी सिलेंडर सीज कर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जमा कराए गए।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया से खबर समाने आ रही जहाँ पर नगर पालिका ने नगर मे अतिक्रमण को देखते हुए चलाया पीला पंजा...
    4
    औरैया से खबर समाने आ रही जहाँ पर नगर पालिका ने नगर मे अतिक्रमण को देखते हुए चलाया पीला पंजा...
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • माँ मंगला काली मंदिर में हो रहा बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।सूचना मिलते ही SDM अजय आनन्द वर्मा ने पहुंचकर कराई कार्रवाई,नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) का विवाह कराए जाने की थी तैयारी,परिजन उम्र का कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके,नाबालिग लड़का भी बताया जा रहा, उम्र करीब 15 वर्ष आंकी गई,दोनों पक्षों द्वारा उम्र संबंधी वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए,SDM ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश।
    1
    माँ मंगला काली मंदिर में हो रहा बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।सूचना मिलते ही SDM अजय आनन्द वर्मा ने पहुंचकर कराई कार्रवाई,नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) का विवाह कराए जाने की थी तैयारी,परिजन उम्र का कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके,नाबालिग लड़का भी बताया जा रहा, उम्र करीब 15 वर्ष आंकी गई,दोनों पक्षों द्वारा उम्र संबंधी वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए,SDM ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Kuldeep Diwakar
    1
    Post by Kuldeep Diwakar
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    4
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • औरैया। बुधवार को नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने नगर पालिका कर्मियों के साथ औरैया इटावा मार्ग पर नाली से सड़क के मध्य मौजूद अतिक्रमण को हटवाते हुए अतिक्रमण कारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी गयी। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सदर उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा मौजूद रहे। ईओ की अगुवाई में अभियान दल पुलिस बल के साथ नगर पालिका कार्यालय से निकल कर औरैया इटावा मार्गपर सुभाष चौराहे से लेकर मड़ी गेट तक अभियान चलाया गया। सड़क से लेकर नाली तक मौजूद अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर मलवा ट्रैक्टर ट्राली में भरावाया गया। वहीं ईओ के निर्देश के अतिक्रमणकर्ताओं के चालान भी काटे गए और सामान भी जब्त किया गया। रास्ते में मिले टीन टट्टर पालिका में भिजवाया गया। हालांकि अधिकतर दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते देखे गए। इस दौरान मुनादी के जरिये अतिक्रमण कारियों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत दी गयी तथा मौजूद अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका की जेसीबी समेत कई ट्रेक्टर और सफाई कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने बताया कि बुधवार को इटावा रोड पर अभियान चलाया गया। वहीं कुछ लोगों के चालान भी काटे गए हैं। अतिक्रमण कर्ताओं को दुबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी है। अभियान अभी लगातार चार पांच दिन सख्ती से चलाया जाएगा।
    3
    औरैया। बुधवार को नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने नगर पालिका कर्मियों के साथ औरैया इटावा मार्ग पर नाली से सड़क के मध्य मौजूद अतिक्रमण को हटवाते हुए अतिक्रमण कारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी गयी। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सदर उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा मौजूद रहे।
ईओ की अगुवाई में अभियान दल पुलिस बल के साथ नगर पालिका कार्यालय से निकल कर औरैया इटावा मार्गपर सुभाष चौराहे से लेकर मड़ी गेट तक अभियान चलाया गया। सड़क से लेकर नाली तक मौजूद अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर मलवा ट्रैक्टर ट्राली में भरावाया गया। वहीं ईओ के निर्देश के अतिक्रमणकर्ताओं के चालान भी काटे गए और सामान भी जब्त किया गया। रास्ते में मिले टीन टट्टर पालिका में भिजवाया गया। हालांकि अधिकतर दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते देखे गए। इस दौरान मुनादी के जरिये अतिक्रमण कारियों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत दी गयी तथा मौजूद अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका की जेसीबी समेत कई ट्रेक्टर और सफाई कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।
अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने बताया कि बुधवार को इटावा रोड पर अभियान चलाया गया। वहीं कुछ लोगों के चालान भी काटे गए हैं। अतिक्रमण कर्ताओं को दुबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी है। अभियान अभी लगातार चार पांच दिन सख्ती से चलाया जाएगा।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया। शहर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुधवार को शाम 5 बजे व्यापक अभियान चलाया। जिला अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उप जिला अधिकारी (सदर) अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को अंजाम दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मुख्य मार्गों को अवरोध मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू करना था। अभियान की शुरुआत सुभाष चौराहे से की गई, जो शहर का एक प्रमुख और व्यस्त क्षेत्र माना जाता है। यहां से टीम आगे बढ़ते हुए पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे तक पहुंची। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए ठेले, गुमटी, और अन्य सामान को हटाया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने कई स्थानों पर चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस अभियान में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, एसआई आशीष पांडे सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 3500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही अतिक्रमण किए गए सामान को जब्त कर नगर पालिका के कब्जे में ले लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से शहर में व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
    1
    औरैया। शहर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुधवार को शाम 5 बजे व्यापक अभियान चलाया। जिला अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उप जिला अधिकारी (सदर) अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को अंजाम दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मुख्य मार्गों को अवरोध मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू करना था।
अभियान की शुरुआत सुभाष चौराहे से की गई, जो शहर का एक प्रमुख और व्यस्त क्षेत्र माना जाता है। यहां से टीम आगे बढ़ते हुए पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे तक पहुंची। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए ठेले, गुमटी, और अन्य सामान को हटाया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने कई स्थानों पर चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
इस अभियान में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, एसआई आशीष पांडे सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 3500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही अतिक्रमण किए गए सामान को जब्त कर नगर पालिका के कब्जे में ले लिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से शहर में व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दिबियापुर मे गैस की समस्या को लेकर महिलाओ ने सड़क पर उतर कर सरकार पर साधा निशाना... महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन
    1
    दिबियापुर मे गैस की समस्या को लेकर महिलाओ ने सड़क पर उतर कर सरकार पर साधा निशाना... महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.