Shuru
Apke Nagar Ki App…
साफ सफाई नहीं है नलों में गंदगी भरी हुई है रोड पर कचरा पड़ा हुआ है
Yogesh Kumar
साफ सफाई नहीं है नलों में गंदगी भरी हुई है रोड पर कचरा पड़ा हुआ है
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- साफ सफाई नहीं है नलों में गंदगी भरी हुई है रोड पर कचरा पड़ा हुआ है1
- सयुस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार "राजू" ने पूर्व विधायक पीतमराम की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम तहरी भोज एव कंबल वितरण कार्यक्रम पूरनपुर:पूर्व विधायक स्व. पीतमराम की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके भांजे समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार "राजू" जी के आवास पर विनम्र श्रद्धांजलि सभा, तहरी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य अमित यादव ने पूर्व विधायक स्व. पीतमराम की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. पीतमराम जी जनसेवा, सादगी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने कहा कि स्व. पीतमराम का जीवन जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा संगठन और जनता के हित में कार्य किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि स्व. पीतमराम ने अपने जीवन में हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता की और उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे ऐसे जननेता विरले ही होते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि स्व. पीतमराम का व्यक्तित्व सरल, सहज और संघर्षशील था। वे हर वर्ग के लोगों के बीच समान रूप से लोकप्रिय थे। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र ‘कट्टर’ ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. पीतमराम ने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी और निष्ठा की मिसाल कायम की। प्रदेश सचिव असलम जावेद अंसारी ने कहा कि स्व. पीतमराम सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के प्रबल समर्थक थे और उन्होंने सभी समुदायों को साथ लेकर चलने का कार्य किया। अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रियाज खान ने कहा कि स्व. पीतमराम का योगदान क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता के लिए अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कौशल वाजपेयी एवं राजाराम शर्मा,जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर,जिला उपाध्यक्ष कशीराम सरोज,ओम शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धेय स्व. पीतमराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजक राज कुमार ‘राजू’ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. पीतमराम जी की स्मृति में आयोजित तहरी भोज एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण उनके सेवा भाव को सच्ची श्रद्धांजलि है कार्यक्रम के उपरांत सभी ने तहरी भोज में सहभागिता की इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन प्रदीप जायसवाल,व्यापर मंडल के प्रदीप शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव,मास्टर गुरूदयाल सिंह,पूर्व प्रधान विपिन सिंह,प्रधाम मिलाप सिंह,महेंद्र सिंह,संजय खान,मो.सरताज,साजिद अली रजवी,उस्मान शाह,खुर्शीद अहमद,नवीन अग्रवाल,बसंत भारती,तौफीक खान,अहीद खान,मीता सिंह,मीनू शर्मा,नाबीर अली मंसूरी,भगवान दीन वर्मा आदि हजारों क्षेत्रवासी प्रमुख रूप से उपस्तिथ रहें।1
- हम नहीं मानते1
- पीलीभीत में बोले- भारत में बेस्ट इंडिया कंपनी काम कर रही, सीईओ प्रधानमंत्री मोदी, एमडी अमित शाह।1
- उत्तर प्रदेश की पांच बड़ी ख़बरें1
- बीसलपुर से चौसर गांव को जाने वाले मार्ग का घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन #pilibhit #bisalpur #dmpilibhit1
- TV News Package Script: ओवैस-ए-करनी कॉन्फ्रेंस (संपन्न) (विजुअल: स्टेज पर बैठे उलेमा और सामने बैठी भीड़ के ताज़ा विजुअल्स) एंकर (Anchor): "पीलीभीत के पूरनपुर में बीती रात शब-ए-बरात के मुकद्दस मौके पर एक रूहानी मंज़र देखने को मिला। यहाँ 'ओवैस-ए-करनी कॉन्फ्रेंस' का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए उलेमा और अकीदतमंदों ने शिरकत की। देखिए, यह रिपोर्ट।" (विजुअल: भीड़ के शॉट्स, नात पढ़ते हुए शायर, और स्टेज की गतिविधियां) वॉयस ओवर (VO - 1): "अंजुमन गुलामाने कादरी की जानिब से, 3 फरवरी की रात पूरनपुर का शेरपुर रोड अकीदत के रंग में रंगा नज़र आया। मौका था 'ऑल इंडिया हज़रत सय्यदीना ओवैस-ए-करनी कॉन्फ्रेंस' का। 14 शाबान की इस मुबारक रात को यादगार बनाने के लिए हज़ारों की तादाद में लोग यहाँ जमा हुए।" (विजुअल: मुफ़्ती/मौलाना का भाषण या स्टेज का क्लोज-अप) वॉयस ओवर (VO - 2): "मंगलवार रात 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में देश के मशहूर उलेमा और शायर-ए-इस्लाम ने शिरकत की। आयोजक मुहम्मद उमर रज़ा कादरी अजहरी की देखरेख में हुए इस आयोजन में पूरी रात नात-ओ-मनकबत और तकरीरों का दौर चला। अंत में, सलातो-सलाम और फातेहा के साथ मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी गई।" (विजुअल: रिपोर्टर का PTC - भीड़ छंटने का दृश्य या सुबह का मंज़र) पीटीसी (PTC - Piece to Camera): "शब-ए-बरात की रहमतों के बीच हुई यह कॉन्फ्रेंस शहर के लोगों के लिए एक यादगार अनुभव रही। देर रात तक चले दुआओं के सिलसिले और उलेमा की तकरीरों ने यहाँ के माहौल को रूहानियत से भर दिया। कैमरा पर्सन [नाम] के साथ, सरफराज़ अहमद खान, UP News TV24, पीलीभीत।"1
- तेज रफ़्तार ट्रक ने किसान की कुचला1