मुकुंदपुरा में पेयजल संकट: बदबूदार पानी से बच्चों की सेहत पर खतरा, बिजली ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका* खंडार क्षेत्र के मुकुंदपुरा गांव से बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव की पानी की टंकी का पानी खराब और बदबूदार आ रहा है, जिसका कनेक्शन स्कूल के वाटर कूलर से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले टंकी का पानी रास्ते में बहता था, जिससे कीचड़ की समस्या हो रही थी। इसी वजह से पानी को पास में लगे हैंडपंप की ओर मोड़ दिया गया। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई नल लाइन भी जगह-जगह फूट रही है, जिससे साफ पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और पानी बर्बाद हो रहा है। इतना ही नहीं, स्कूल के गेट पर लगी सिंगल फेज डीपी भी खतरे का कारण बनी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
मुकुंदपुरा में पेयजल संकट: बदबूदार पानी से बच्चों की सेहत पर खतरा, बिजली ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका* खंडार क्षेत्र के मुकुंदपुरा गांव से बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव की पानी की टंकी का पानी खराब और बदबूदार आ रहा है, जिसका कनेक्शन स्कूल के वाटर कूलर से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले टंकी का पानी रास्ते में बहता था, जिससे कीचड़ की समस्या हो रही थी। इसी वजह से पानी को पास में लगे हैंडपंप की ओर मोड़ दिया गया। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई नल लाइन भी जगह-जगह फूट रही है, जिससे साफ पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और पानी बर्बाद हो रहा है। इतना ही नहीं, स्कूल के गेट पर लगी सिंगल फेज डीपी भी खतरे का कारण बनी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
- खंडार उपखंड मुख्यालय की हरिओम कॉलोनी में पिछले दो महीनों से दूषित पेयजल सप्लाई से लोग परेशान हैं। आरा मशीन के पीछे स्थित मोहल्ले में नलों से गंदा, बदबूदार और धुंधला पानी आ रहा है, जिसमें मिट्टी और कीड़े तक पाए जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद नहीं समाधान कॉलोनीवासियों का कहना है कि जलदाय विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोगों में भारी रोष है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर स्थानीय निवासी अंकित शर्मा और ऋषि राज साहू ने बताया कि मजबूरी में इसी दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की तबीयत खराब हो रही है। बीमारियों का खतरा बढ़ा नीरू साहू ने बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा पिछले 5 दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण पेट दर्द, दस्त जैसी बीमारियां फैल रही हैं। जेईएन पर टालमटोल के आरोप शिकायत के बावजूद विभागीय जेईएन केवल आश्वासन देकर मामला टाल रहे हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगो की गंदा पानी की समस्या जल्द निराकरण करने की मांग1
- सवाई माधोपुर जिले भर में जहां भीषण गर्मी में आमजन लोग छाता ,साफी, ठंडा पेय का सहारा ले रहे हैं । वहीं अब पशु पक्षी भी छाया की शरण में है वही पक्षी भी भीषण गर्मी से पेड़ों में छाया ढूंढ रहे हैं।1
- Post by दैनिक भास्कर संवाददाता3
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- कचहरी रोड पर नालों की सफाई, एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर किया डेमो जाम नालों से निकाला कीचड़, सफाई के बाद सुगम हुई पानी की निकासी गंगापुर सिटी। शहर में नालों के जाम होने और सफाई व्यवस्था बिगड़ने की शिकायतों के बाद नगर परिषद ने गुरुवार को कचहरी रोड पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत मिनी सचिवालय के सामने से शुरू होकर सब्जी मंडी क्षेत्र तक नालों की सफाई की गई। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक पिंटू मीणा के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने नालों में जमा कचरा और कीचड़ बाहर निकाला। इसी दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर औचक निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कार्य का जायजा लेते हुए नालों की गहराई तक सफाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर नाले से कचरा निकालते हुए सफाई का तरीका भी समझाया। उन्हें स्वयं सफाई करते देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नालों से निकाले गए कचरे को सूखने के बाद तुरंत उठाकर शहर से बाहर निस्तारित किया जाए, ताकि आसपास के लोगों और दुकानदारों को परेशानी न हो। सफाई अभियान के बाद नालों में पानी की निकासी सुचारू हो गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। नगर परिषद ने शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह अभियान चलाने की बात कही है।1
- कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला शिक्षिका की मौत, बेटा गंभीर निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया, बेटे को जयपुर रेफर गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी-करौली सड़क मार्ग पर सलेमपुर और कुड़गांव के बीच गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार लाटा हाउस निवासी आशा मीणा (42) पत्नी श्रीमोहन मीणा अपने 17 वर्षीय बेटे कौशिक मीणा के साथ स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही थीं। वह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रुंडी कुड़गांव में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थीं और हाल ही में उनका व्याख्याता पद पर पदोन्नति भी हुआ था। गुरुवार को स्कूल में उनके सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। स्कूल से लौटते समय सलेमपुर के पास घाटी में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से गंगापुर सिटी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आशा मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे कौशिक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।1
- Post by जनहित आवाज2
- 23 अप्रैल 2026, सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 के सफल आयोजन हेतु बैंकों एवं विभिन्न वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव समीक्षा गौतम ने उपस्थित प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं उद्देश्यों से अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लंबित बैंक ऋण एवं वित्तीय विवादों के प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से निस्तारित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक प्रभावी मंच है, जहां पक्षकारों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय प्राप्त होता है। बैठक के दौरान बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने संस्थानों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर उन्हें लोक अदालत में प्रस्तुत करें तथा पक्षकारों के साथ समझाईश कर अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, ऋणधारकों को राहत प्रदान करने हेतु समझौते के अनुकूल प्रस्ताव भी तैयार करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधिगण ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया एवं अधिकतम प्रकरणों के निस्तारण हेतु सहयोग देने की बात कही। आयोजित मीटिंग में एलडीएम प्रदीप कुमार सहित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक ऑफ इण्डिया, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, आईडीबीआई बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, बीएसएस सोनाटा माइक्रो क्रेडिट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेन्स लिमिटेड के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1