logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो महीने से नलों में गंदा पानी, हरिओम कॉलोनी के लोग परेशान* खंडार उपखंड मुख्यालय की हरिओम कॉलोनी में पिछले दो महीनों से दूषित पेयजल सप्लाई से लोग परेशान हैं। आरा मशीन के पीछे स्थित मोहल्ले में नलों से गंदा, बदबूदार और धुंधला पानी आ रहा है, जिसमें मिट्टी और कीड़े तक पाए जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद नहीं समाधान कॉलोनीवासियों का कहना है कि जलदाय विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोगों में भारी रोष है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर स्थानीय निवासी अंकित शर्मा और ऋषि राज साहू ने बताया कि मजबूरी में इसी दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की तबीयत खराब हो रही है। बीमारियों का खतरा बढ़ा नीरू साहू ने बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा पिछले 5 दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण पेट दर्द, दस्त जैसी बीमारियां फैल रही हैं। जेईएन पर टालमटोल के आरोप शिकायत के बावजूद विभागीय जेईएन केवल आश्वासन देकर मामला टाल रहे हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगो की गंदा पानी की समस्या जल्द निराकरण करने की मांग

3 hrs ago
user_जनहित आवाज
जनहित आवाज
Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

दो महीने से नलों में गंदा पानी, हरिओम कॉलोनी के लोग परेशान* खंडार उपखंड मुख्यालय की हरिओम कॉलोनी में पिछले दो महीनों से दूषित पेयजल सप्लाई से लोग परेशान हैं। आरा मशीन के पीछे स्थित मोहल्ले में नलों से गंदा, बदबूदार और धुंधला पानी आ रहा है, जिसमें मिट्टी और कीड़े तक पाए जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद नहीं समाधान कॉलोनीवासियों का कहना है कि जलदाय विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोगों में भारी रोष है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर स्थानीय निवासी अंकित शर्मा और ऋषि राज साहू ने बताया कि मजबूरी में इसी दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की तबीयत खराब हो रही है। बीमारियों का खतरा बढ़ा नीरू साहू ने बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा पिछले 5 दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण पेट दर्द, दस्त जैसी बीमारियां फैल रही हैं। जेईएन पर टालमटोल के आरोप शिकायत के बावजूद विभागीय जेईएन केवल आश्वासन देकर मामला टाल रहे हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगो की गंदा पानी की समस्या जल्द निराकरण करने की मांग

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खंडार क्षेत्र के मुकुंदपुरा गांव से बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव की पानी की टंकी का पानी खराब और बदबूदार आ रहा है, जिसका कनेक्शन स्कूल के वाटर कूलर से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले टंकी का पानी रास्ते में बहता था, जिससे कीचड़ की समस्या हो रही थी। इसी वजह से पानी को पास में लगे हैंडपंप की ओर मोड़ दिया गया। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई नल लाइन भी जगह-जगह फूट रही है, जिससे साफ पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और पानी बर्बाद हो रहा है। इतना ही नहीं, स्कूल के गेट पर लगी सिंगल फेज डीपी भी खतरे का कारण बनी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    खंडार क्षेत्र के मुकुंदपुरा गांव से बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव की पानी की टंकी का पानी खराब और बदबूदार आ रहा है, जिसका कनेक्शन स्कूल के वाटर कूलर से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले टंकी का पानी रास्ते में बहता था, जिससे कीचड़ की समस्या हो रही थी। इसी वजह से पानी को पास में लगे हैंडपंप की ओर मोड़ दिया गया। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई नल लाइन भी जगह-जगह फूट रही है, जिससे साफ पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है और पानी बर्बाद हो रहा है।
इतना ही नहीं, स्कूल के गेट पर लगी सिंगल फेज डीपी भी खतरे का कारण बनी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 min ago
  • " सवाई माधोपुर, दिनांक 23 अप्रैल 2026 | लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित नहीं होने पर जयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरूवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 17 अप्रैल को देश के इतिहास का “काला दिन” बताते हुए कहा कि यह दिन देश की आधी आबादी के साथ हुए अन्याय के रूप में याद रखा जाएगा। भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण बिल को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ सबसे बड़ा राजनीतिक कदम है, जिसका जवाब देश की नारी शक्ति लोकतांत्रिक तरीके से देगी। डॉ. गुर्जर ने कहा कि जब महिलाओं को उनका अधिकार देने का समय आया, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस महत्वपूर्ण बिल को रोक दिया। “यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। इसे रोकना करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचलने जैसा है। उन्होंने साफ कहा कि अब यह मुद्दा संसद से निकलकर जनता के बीच जाएगा और इसका जवाब वोट की ताकत से दिया जाएगा। नारी शक्ति इस अपमान को नहीं भूलेगी और आने वाले चुनावों में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी, टीएमसी के गुण्डों को बंगाल की जनता करारा जवाब देगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, डॉ भरत मथुरिया, जिला मोर्चा प्रभारी जमनालाल वैष्णव, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा चेतना मीणा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। डॉ. गुर्जर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की आधारशिला है। इसे रोकना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अपने हक के लिए सड़कों पर उतर चुकी हैं। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि बड़े बदलाव की शुरुआत है। यह मुद्दा पूरे समाज के सम्मान से जुड़ा है और कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है। मोदी सरकार की योजनाएं: महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य स्थिति मजबूत हुई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मातृत्व वंदना योजना, सर्वाइकल कैंसर का निशुल्क टीकाकरण जैसी अनेक योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम किया है। “सरकार का लक्ष्य केवल कानून बनाना नहीं, बल्कि महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त करना है। सरकार की रणनीति: 33% आरक्षण का रोडमैप तैयार डॉ. गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए ठोस रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को समयबद्ध तरीके से राजनीतिक भागीदारी में मजबूत किया जाए। देश की बढ़ती आबादी को देखते हुए लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की जरूरत भी उन्होंने बताई, ताकि सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
    1
    "
सवाई माधोपुर, दिनांक 23 अप्रैल 2026 | लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित नहीं होने पर जयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरूवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 17 अप्रैल को देश के इतिहास का “काला दिन” बताते हुए कहा कि यह दिन देश की आधी आबादी के साथ हुए अन्याय के रूप में याद रखा जाएगा।
भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण बिल को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ सबसे बड़ा राजनीतिक कदम है, जिसका जवाब देश की नारी शक्ति लोकतांत्रिक तरीके से देगी। डॉ. गुर्जर ने कहा कि जब महिलाओं को उनका अधिकार देने का समय आया, तब कांग्रेस ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस महत्वपूर्ण बिल को रोक दिया। “यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है। इसे रोकना करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचलने जैसा है।
उन्होंने साफ कहा कि अब यह मुद्दा संसद से निकलकर जनता के बीच जाएगा और इसका जवाब वोट की ताकत से दिया जाएगा। नारी शक्ति इस अपमान को नहीं भूलेगी और आने वाले चुनावों में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी, टीएमसी के गुण्डों को बंगाल की जनता करारा जवाब देगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, डॉ भरत मथुरिया, जिला मोर्चा प्रभारी जमनालाल वैष्णव, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा चेतना मीणा, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
डॉ. गुर्जर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की आधारशिला है। इसे रोकना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अपने हक के लिए सड़कों पर उतर चुकी हैं। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि बड़े बदलाव की शुरुआत है।
यह मुद्दा पूरे समाज के सम्मान से जुड़ा है और कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है।
मोदी सरकार की योजनाएं: महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस
डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य स्थिति मजबूत हुई है। 
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मातृत्व वंदना योजना, सर्वाइकल कैंसर का निशुल्क टीकाकरण जैसी अनेक योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम किया है। “सरकार का लक्ष्य केवल कानून बनाना नहीं, बल्कि महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त करना है।
सरकार की रणनीति: 33% आरक्षण का रोडमैप तैयार
डॉ. गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए ठोस रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को समयबद्ध तरीके से राजनीतिक भागीदारी में मजबूत किया जाए। देश की बढ़ती आबादी को देखते हुए लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की जरूरत भी उन्होंने बताई, ताकि सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • Post by दैनिक भास्कर संवाददाता
    1
    Post by दैनिक भास्कर संवाददाता
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • * *ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 का रोड शो 23 अप्रैल 2026 को दिल्ली में होगा आयोजित* इसे सभी जगह शेयर करें * 📍 *दिल्ली रोड शो में क्या-क्या होगा* 1. इंवेस्टर और कंपनियों से सीधा कनेक्शन एग्रीटेक कंपनियां, स्टार्टअप, निवेशक और इंडस्ट्री के लोग शामिल होते है राजस्थान में कृषि निवेश के अवसरों की जानकारी दी जाती है 2. B2B और B2G इंटरैक्शन Business to Business मीटिंग Business to Government (कंपनी–सरकार) चर्चा नए प्रोजेक्ट, पार्टनरशिप और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर बातचीत 3. सरकारी योजनाओं की प्रेजेंटेशन राजस्थान सरकार की कृषि, पशुपालन, सिंचाई आदि योजनाओं का प्रस्तुतीकरण निवेशकों को बताया जाता है कि उन्हें क्या लाभ मिलेगा 4. एग्रीटेक इनोवेशन शोकेस नई कृषि तकनीक (जैसे ड्रोन, स्मार्ट फार्मिंग, मशीनरी) की जानकारी स्टार्टअप अपने आइडिया और प्रोडक्ट दिखाते हैं 5. नेटवर्किंग सेशन वैज्ञानिक, नीति-निर्माता (policymakers), उद्योग प्रतिनिधि और किसान संगठनों के बीच संपर्क भविष्य के सहयोग के लिए नेटवर्क बनाना 6. GRAM 2026 के लिए आमंत्रण सभी प्रतिभागियों को जयपुर में 23–25 मई 2026 को हो को होने वाली मुख्य मीट में शामिल होने का निमंत्रण * *🎯 रोड शो का मुख्य उद्देश्य:-* * राजस्थान को एग्रीटेक निवेश का बड़ा हब बनाना देश-विदेश की कंपनियों को जोड़ना किसानों तक नई तकनीक पहुंचाना GRAM 2026 के लिए अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना *👉 *आसान भाषा में समझें तो:-* दिल्ली रोड शो = “निवेश + तकनीक + पार्टनरशिप + GRAM का प्रचार” का कॉम्बिनेशन इवेंट ✍️नोट:- ऐसी महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी सभी जगह शेयर कर दिया करें *रोज ऐसी नई जानकारी हेतु आप *View Chennel* पर क्लिक कर हमें *Follow* कर सकते है 🌾*पिन्टू मीना पहाड़ी* सहायक कृषि अधिकारी *गंगापुरसिटी*
    1
    * *ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 का रोड शो 23 अप्रैल 2026 को दिल्ली में होगा आयोजित* इसे सभी जगह शेयर करें
* 📍 *दिल्ली रोड शो में क्या-क्या होगा*
1. इंवेस्टर और कंपनियों से सीधा कनेक्शन एग्रीटेक कंपनियां, स्टार्टअप, निवेशक और इंडस्ट्री के लोग शामिल होते है राजस्थान में कृषि निवेश के अवसरों की जानकारी दी जाती है 
2. B2B और B2G इंटरैक्शन Business to Business मीटिंग Business to Government (कंपनी–सरकार) चर्चा नए प्रोजेक्ट, पार्टनरशिप और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर बातचीत
3. सरकारी योजनाओं की प्रेजेंटेशन राजस्थान सरकार की कृषि, पशुपालन, सिंचाई आदि योजनाओं का प्रस्तुतीकरण निवेशकों को बताया जाता है कि उन्हें क्या लाभ मिलेगा
4. एग्रीटेक इनोवेशन शोकेस नई कृषि तकनीक (जैसे ड्रोन, स्मार्ट फार्मिंग, मशीनरी) की जानकारी स्टार्टअप अपने आइडिया और प्रोडक्ट दिखाते हैं
5. नेटवर्किंग सेशन वैज्ञानिक, नीति-निर्माता (policymakers), उद्योग प्रतिनिधि और किसान संगठनों के बीच संपर्क भविष्य के सहयोग के लिए नेटवर्क बनाना
6. GRAM 2026 के लिए आमंत्रण सभी प्रतिभागियों को जयपुर में 23–25 मई 2026 को हो को होने वाली मुख्य मीट में शामिल होने का निमंत्रण
* *🎯 रोड शो का मुख्य उद्देश्य:-*
* राजस्थान को एग्रीटेक निवेश का बड़ा हब बनाना देश-विदेश की कंपनियों को जोड़ना किसानों तक नई तकनीक पहुंचाना GRAM 2026 के लिए अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना
*👉 *आसान भाषा में समझें तो:-* दिल्ली रोड शो = “निवेश + तकनीक + पार्टनरशिप + GRAM का प्रचार” का कॉम्बिनेशन इवेंट
✍️नोट:- ऐसी महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी सभी जगह शेयर कर दिया करें *रोज ऐसी नई जानकारी हेतु आप *View Chennel* पर क्लिक कर हमें *Follow* कर सकते है
🌾*पिन्टू मीना पहाड़ी*
सहायक कृषि अधिकारी
*गंगापुरसिटी*
    user_कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    Media Consultant मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • कचहरी रोड पर नालों की सफाई, एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर किया डेमो जाम नालों से निकाला कीचड़, सफाई के बाद सुगम हुई पानी की निकासी गंगापुर सिटी। शहर में नालों के जाम होने और सफाई व्यवस्था बिगड़ने की शिकायतों के बाद नगर परिषद ने गुरुवार को कचहरी रोड पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत मिनी सचिवालय के सामने से शुरू होकर सब्जी मंडी क्षेत्र तक नालों की सफाई की गई। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक पिंटू मीणा के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने नालों में जमा कचरा और कीचड़ बाहर निकाला। इसी दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर औचक निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कार्य का जायजा लेते हुए नालों की गहराई तक सफाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर नाले से कचरा निकालते हुए सफाई का तरीका भी समझाया। उन्हें स्वयं सफाई करते देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नालों से निकाले गए कचरे को सूखने के बाद तुरंत उठाकर शहर से बाहर निस्तारित किया जाए, ताकि आसपास के लोगों और दुकानदारों को परेशानी न हो। सफाई अभियान के बाद नालों में पानी की निकासी सुचारू हो गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। नगर परिषद ने शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह अभियान चलाने की बात कही है।
    1
    कचहरी रोड पर नालों की सफाई, एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर किया डेमो
जाम नालों से निकाला कीचड़, सफाई के बाद सुगम हुई पानी की निकासी
गंगापुर सिटी।
शहर में नालों के जाम होने और सफाई व्यवस्था बिगड़ने की शिकायतों के बाद नगर परिषद ने गुरुवार को कचहरी रोड पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत मिनी सचिवालय के सामने से शुरू होकर सब्जी मंडी क्षेत्र तक नालों की सफाई की गई।
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक पिंटू मीणा के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने नालों में जमा कचरा और कीचड़ बाहर निकाला। इसी दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर औचक निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कार्य का जायजा लेते हुए नालों की गहराई तक सफाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर नाले से कचरा निकालते हुए सफाई का तरीका भी समझाया। उन्हें स्वयं सफाई करते देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नालों से निकाले गए कचरे को सूखने के बाद तुरंत उठाकर शहर से बाहर निस्तारित किया जाए, ताकि आसपास के लोगों और दुकानदारों को परेशानी न हो।
सफाई अभियान के बाद नालों में पानी की निकासी सुचारू हो गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। नगर परिषद ने शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह अभियान चलाने की बात कही है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • खंडार उपखंड मुख्यालय की हरिओम कॉलोनी में पिछले दो महीनों से दूषित पेयजल सप्लाई से लोग परेशान हैं। आरा मशीन के पीछे स्थित मोहल्ले में नलों से गंदा, बदबूदार और धुंधला पानी आ रहा है, जिसमें मिट्टी और कीड़े तक पाए जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद नहीं समाधान कॉलोनीवासियों का कहना है कि जलदाय विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोगों में भारी रोष है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर स्थानीय निवासी अंकित शर्मा और ऋषि राज साहू ने बताया कि मजबूरी में इसी दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की तबीयत खराब हो रही है। बीमारियों का खतरा बढ़ा नीरू साहू ने बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा पिछले 5 दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण पेट दर्द, दस्त जैसी बीमारियां फैल रही हैं। जेईएन पर टालमटोल के आरोप शिकायत के बावजूद विभागीय जेईएन केवल आश्वासन देकर मामला टाल रहे हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगो की गंदा पानी की समस्या जल्द निराकरण करने की मांग
    1
    खंडार उपखंड मुख्यालय की हरिओम कॉलोनी में पिछले दो महीनों से दूषित पेयजल सप्लाई से लोग परेशान हैं। आरा मशीन के पीछे स्थित मोहल्ले में नलों से गंदा, बदबूदार और धुंधला पानी आ रहा है, जिसमें मिट्टी और कीड़े तक पाए जा रहे हैं।
शिकायतों के बावजूद नहीं समाधान
कॉलोनीवासियों का कहना है कि जलदाय विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोगों में भारी रोष है।
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर
स्थानीय निवासी अंकित शर्मा और ऋषि राज साहू ने बताया कि मजबूरी में इसी दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की तबीयत खराब हो रही है।
बीमारियों का खतरा बढ़ा
नीरू साहू ने बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा पिछले 5 दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण पेट दर्द, दस्त जैसी बीमारियां फैल रही हैं।
जेईएन पर टालमटोल के आरोप
शिकायत के बावजूद विभागीय जेईएन केवल आश्वासन देकर मामला टाल रहे हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगो की गंदा पानी की समस्या जल्द निराकरण करने की मांग
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.