logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाई माधोपुर में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में 25 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा* *जनभागीदारी से तैयार होगा ग्राम विकास का मास्टर प्लान, जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रहेंगे प्रभारी* *सवाई माधोपुर, 23 अप्रैल।* राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के अंतर्गत 25 अप्रैल 2026 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन प्रातः 10 बजे से ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्रों पर किया जाएगा। इन सभाओं के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं, विकास प्राथमिकताओं एवं जन आकांक्षाओं के आधार पर ग्राम/वार्ड का समग्र विकास ढांचा तैयार किया जाएगा।

2 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
2 hrs ago

सवाई माधोपुर में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में 25 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा* *जनभागीदारी से तैयार होगा ग्राम विकास का मास्टर प्लान, जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रहेंगे प्रभारी* *सवाई माधोपुर, 23 अप्रैल।* राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के अंतर्गत 25 अप्रैल 2026 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन प्रातः 10 बजे से ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्रों पर किया जाएगा। इन सभाओं के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं, विकास प्राथमिकताओं एवं जन आकांक्षाओं के आधार पर ग्राम/वार्ड का समग्र विकास ढांचा तैयार किया जाएगा।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • कचहरी रोड पर नालों की सफाई, एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर किया डेमो जाम नालों से निकाला कीचड़, सफाई के बाद सुगम हुई पानी की निकासी गंगापुर सिटी। शहर में नालों के जाम होने और सफाई व्यवस्था बिगड़ने की शिकायतों के बाद नगर परिषद ने गुरुवार को कचहरी रोड पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत मिनी सचिवालय के सामने से शुरू होकर सब्जी मंडी क्षेत्र तक नालों की सफाई की गई। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक पिंटू मीणा के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने नालों में जमा कचरा और कीचड़ बाहर निकाला। इसी दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर औचक निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कार्य का जायजा लेते हुए नालों की गहराई तक सफाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर नाले से कचरा निकालते हुए सफाई का तरीका भी समझाया। उन्हें स्वयं सफाई करते देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नालों से निकाले गए कचरे को सूखने के बाद तुरंत उठाकर शहर से बाहर निस्तारित किया जाए, ताकि आसपास के लोगों और दुकानदारों को परेशानी न हो। सफाई अभियान के बाद नालों में पानी की निकासी सुचारू हो गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। नगर परिषद ने शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह अभियान चलाने की बात कही है।
    1
    कचहरी रोड पर नालों की सफाई, एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर किया डेमो
जाम नालों से निकाला कीचड़, सफाई के बाद सुगम हुई पानी की निकासी
गंगापुर सिटी।
शहर में नालों के जाम होने और सफाई व्यवस्था बिगड़ने की शिकायतों के बाद नगर परिषद ने गुरुवार को कचहरी रोड पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत मिनी सचिवालय के सामने से शुरू होकर सब्जी मंडी क्षेत्र तक नालों की सफाई की गई।
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक पिंटू मीणा के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने नालों में जमा कचरा और कीचड़ बाहर निकाला। इसी दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर औचक निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कार्य का जायजा लेते हुए नालों की गहराई तक सफाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने खुद फावड़ा उठाकर नाले से कचरा निकालते हुए सफाई का तरीका भी समझाया। उन्हें स्वयं सफाई करते देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नालों से निकाले गए कचरे को सूखने के बाद तुरंत उठाकर शहर से बाहर निस्तारित किया जाए, ताकि आसपास के लोगों और दुकानदारों को परेशानी न हो।
सफाई अभियान के बाद नालों में पानी की निकासी सुचारू हो गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। नगर परिषद ने शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह अभियान चलाने की बात कही है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला शिक्षिका की मौत, बेटा गंभीर निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया, बेटे को जयपुर रेफर गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी-करौली सड़क मार्ग पर सलेमपुर और कुड़गांव के बीच गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार लाटा हाउस निवासी आशा मीणा (42) पत्नी श्रीमोहन मीणा अपने 17 वर्षीय बेटे कौशिक मीणा के साथ स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही थीं। वह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रुंडी कुड़गांव में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थीं और हाल ही में उनका व्याख्याता पद पर पदोन्नति भी हुआ था। गुरुवार को स्कूल में उनके सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। स्कूल से लौटते समय सलेमपुर के पास घाटी में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से गंगापुर सिटी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आशा मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे कौशिक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
    1
    कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला शिक्षिका की मौत, बेटा गंभीर
निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया, बेटे को जयपुर रेफर
गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी-करौली सड़क मार्ग पर सलेमपुर और कुड़गांव के बीच गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार लाटा हाउस निवासी आशा मीणा (42) पत्नी श्रीमोहन मीणा अपने 17 वर्षीय बेटे कौशिक मीणा के साथ स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही थीं। वह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रुंडी कुड़गांव में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थीं और हाल ही में उनका व्याख्याता पद पर पदोन्नति भी हुआ था। गुरुवार को स्कूल में उनके सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।
स्कूल से लौटते समय सलेमपुर के पास घाटी में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
घायलों को एंबुलेंस की सहायता से गंगापुर सिटी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आशा मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे कौशिक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जनभागीदारी से तैयार होगा ग्राम विकास का मास्टर प्लान, जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रहेंगे प्रभारी सवाई माधोपुर, 23 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के अंतर्गत 25 अप्रैल 2026 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन प्रातः 10 बजे से ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्रों पर किया जाएगा। इन सभाओं के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं, विकास प्राथमिकताओं एवं जन आकांक्षाओं के आधार पर ग्राम/वार्ड का समग्र विकास ढांचा तैयार किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद गौरव बुड़ानिया ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड के लिए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसे निर्धारित समयसीमा में अंतिम रूप देकर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो आवंटित ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर विशेष ग्राम सभाओं का पर्यवेक्षण करेंगे। विशेष ग्राम सभाओं में “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के अंतर्गत निर्धारित सूचकांकों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों की आकांक्षाओं एवं प्राथमिकताओं का निर्धारण करते हुए “वृक्षारोपण अभियान”, “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, “अटल ज्ञान केन्द्र” की स्थापना एवं संचालन तथा किसान रजिस्ट्री पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुझाव पेटिका, क्यूआर कोड आधारित फीडबैक एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए आमजन से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। जीआईएस आधारित मैपिंग एवं डेटा संकलन के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की विकास योजनाओं का रोडमैप तैयार किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम सभाओं की पूर्व तैयारियां सुनिश्चित कर अधिकतम जनसहभागिता के साथ इन बैठकों को सफल बनाया जाए तथा प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर मास्टर प्लान में सम्मिलित किया जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी की आमजन से अपील :- मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 25 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं/वार्ड सभाओं में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्राथमिकता एवं सुझाव प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि “जनभागीदारी के आधार पर तैयार होने वाला यह मास्टर प्लान जिले के समग्र, संतुलित एवं दूरदर्शी विकास की दिशा तय करेगा। आइए, हम सभी मिलकर अपने गांव एवं शहरों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।
    2
    जनभागीदारी से तैयार होगा ग्राम विकास का मास्टर प्लान, जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रहेंगे प्रभारी
सवाई माधोपुर, 23 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के अंतर्गत 25 अप्रैल 2026 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में विशेष ग्राम सभा/वार्ड सभा का आयोजन प्रातः 10 बजे से ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्रों पर किया जाएगा। इन सभाओं के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं, विकास प्राथमिकताओं एवं जन आकांक्षाओं के आधार पर ग्राम/वार्ड का समग्र विकास ढांचा तैयार किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद गौरव बुड़ानिया ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड के लिए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसे निर्धारित समयसीमा में अंतिम रूप देकर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो आवंटित ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर विशेष ग्राम सभाओं का पर्यवेक्षण करेंगे।
विशेष ग्राम सभाओं में “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान” के अंतर्गत निर्धारित सूचकांकों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों की आकांक्षाओं एवं प्राथमिकताओं का निर्धारण करते हुए “वृक्षारोपण अभियान”, “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, “अटल ज्ञान केन्द्र” की स्थापना एवं संचालन तथा किसान रजिस्ट्री पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सुझाव पेटिका, क्यूआर कोड आधारित फीडबैक एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए आमजन से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। जीआईएस आधारित मैपिंग एवं डेटा संकलन के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की विकास योजनाओं का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम सभाओं की पूर्व तैयारियां सुनिश्चित कर अधिकतम जनसहभागिता के साथ इन बैठकों को सफल बनाया जाए तथा प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर मास्टर प्लान में सम्मिलित किया जाए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी की आमजन से अपील :- मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 25 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं/वार्ड सभाओं में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्राथमिकता एवं सुझाव प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि “जनभागीदारी के आधार पर तैयार होने वाला यह मास्टर प्लान जिले के समग्र, संतुलित एवं दूरदर्शी विकास की दिशा तय करेगा। आइए, हम सभी मिलकर अपने गांव एवं शहरों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • करौली गंगापुर सड़क मार्ग कुड़गांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास दो फोर व्हीलर कारों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद पीछे से आ रही स्कूटी भी हादसे की चपेट में आ गई। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में स्कूटी सवार महिला आशा पत्नी श्री मोहन निवासी बीजलपुर भड़क्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंगापुर सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद एक कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर कुड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।कुडगांव थाना पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।
    1
    करौली गंगापुर सड़क मार्ग कुड़गांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास दो फोर व्हीलर कारों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद पीछे से आ रही स्कूटी भी हादसे की चपेट में आ गई। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक
हादसे में स्कूटी सवार महिला आशा पत्नी श्री मोहन निवासी बीजलपुर भड़क्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंगापुर सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद एक कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर कुड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।कुडगांव थाना पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by दैनिक भास्कर संवाददाता
    1
    Post by दैनिक भास्कर संवाददाता
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सिकराय से बड़ी खबर पुष्पेंद्र मीना 9414415998 सिकराय क्षेत्र के गढ़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार बनाते समय बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर सहायिका संतोष देवी बच्चों के लिए पोषाहार तैयार कर रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे संतोष देवी झुलस गई। घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए झुलसी सहायिका को एंबुलेंस की मदद से गीजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार, बीसीएमएचओ मनोज मीणा एवं नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। वहीं, सूचना के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
    1
    सिकराय से बड़ी खबर 
पुष्पेंद्र मीना 
9414415998
सिकराय क्षेत्र के गढ़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार बनाते समय बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर सहायिका संतोष देवी बच्चों के लिए पोषाहार तैयार कर रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे संतोष देवी झुलस गई।
घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए झुलसी सहायिका को एंबुलेंस की मदद से गीजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार, बीसीएमएचओ मनोज मीणा एवं नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। वहीं, सूचना के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    7 hrs ago
  • *भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।* गंगापुर सिटी में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत। *22 तारीख बुधवार प्रातः* काल 10 बजे श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण में श्री परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी के द्वारा गौमाता पूजा आरती व हरा चारा व गुड़ खिला कर बड़े धूमधाम से गो सेवा कार्य किया। श्री गोपाल गौशाला समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम जी जगवानी ,महामंत्री कृपा शंकर उपाध्याय, प्रीतम एवं मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी द्वारा सभी आगंतुकोंका स्वागत किया।कार्यक्रम में बाबू लाल सेकेट्री, श्यामलाल शर्मा, कुलदीप जैमिनी ,डॉ अनुज कुमार शर्मा, कमलेश जोशी ,अजय पाराशर ,राकेश उपाध्याय,राजेश शर्मा, कौशल बौहरा, दिलीप तिवाड़ी ,मदनमोहन भारद्वाज, सीताराम ,गिर्राज ,श्याम सुंदर जी ,मुकेश व्यास, धर्मेंद्र ,जितेंद्र ,श्याम,कमलेशजी शर्मा ,घनश्याम मिश्र ,सुरेश गोपाल जी, रमाकांत शर्मा ,शुभम , अवधबिहारी जी , गौरी शंकर शुक्ला एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। *भगवान परशुराम जन्मोत्सव आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है 23 ,24 अप्रैल 2026 को* महिलाओं,पुरुषों ,बालक बालिकाओं के लिए , साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।इसके अंतर्गत मेहंदी रंगोली श्लोक, आशुभाषण ,रस्साकसी, कुर्सी दौड़ , चम्मच दौड़, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।शाम 5 बजे से परशुराम छात्रावास दशहरा मैदान में। *25 तारीख को शाम 5 बजे से सालौदा मोड़ से बाइक रैली का आयोजन होगा* । *26 तारीख रविवार को भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव पर भव्य और दिव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जो दोपहर 2:00 से सीताराम जी के मंदिर से शुरुआत होगी।* आप सभी से निवेदन है कि संस्कृति ,संस्कार,सामाजिक सौहार्द एवं एकता बनाए रखने के उद्देश्य आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी जरूर पधारे एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं ।
    1
    *भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।*
गंगापुर सिटी में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव पर पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत।  *22 तारीख बुधवार प्रातः* काल 10 बजे श्रीगोपाल गौशाला प्रांगण में श्री परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी के द्वारा  गौमाता पूजा आरती व हरा चारा व गुड़ खिला कर  बड़े धूमधाम से गो सेवा कार्य किया। श्री गोपाल गौशाला समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम जी जगवानी ,महामंत्री कृपा शंकर उपाध्याय, प्रीतम एवं मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता पीएनबी द्वारा सभी आगंतुकोंका स्वागत किया।कार्यक्रम में  बाबू लाल सेकेट्री, श्यामलाल शर्मा, कुलदीप जैमिनी ,डॉ अनुज कुमार शर्मा, कमलेश जोशी ,अजय पाराशर ,राकेश उपाध्याय,राजेश शर्मा, कौशल बौहरा, दिलीप तिवाड़ी ,मदनमोहन भारद्वाज, सीताराम ,गिर्राज ,श्याम सुंदर  जी  ,मुकेश व्यास, धर्मेंद्र  ,जितेंद्र ,श्याम,कमलेशजी शर्मा ,घनश्याम मिश्र ,सुरेश गोपाल  जी, रमाकांत शर्मा ,शुभम , अवधबिहारी जी , गौरी शंकर शुक्ला एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
*भगवान परशुराम जन्मोत्सव आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है 23 ,24 अप्रैल 2026 को* महिलाओं,पुरुषों ,बालक बालिकाओं के लिए , साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।इसके अंतर्गत मेहंदी रंगोली श्लोक, आशुभाषण ,रस्साकसी, कुर्सी दौड़ , चम्मच दौड़, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।शाम 5 बजे से परशुराम छात्रावास दशहरा मैदान में।
*25 तारीख को शाम 5 बजे से सालौदा मोड़ से बाइक रैली का आयोजन होगा* ।
*26 तारीख रविवार को भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव पर भव्य और दिव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जो दोपहर 2:00 से सीताराम जी के मंदिर से शुरुआत होगी।* 
आप सभी से निवेदन है कि संस्कृति ,संस्कार,सामाजिक सौहार्द एवं एकता बनाए रखने के उद्देश्य आयोजित इस कार्यक्रम में आप सभी जरूर पधारे एवं कार्यक्रम की  शोभा बढ़ाएं ।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.