Shuru
Apke Nagar Ki App…
निहालगंज थाना धौलपुर ने किया बदमाश। गिरफ्तार धौलपुर के निहालगंज थाना ने किया बदमाश। गिरफ्तार
Shakeel Dholpur
निहालगंज थाना धौलपुर ने किया बदमाश। गिरफ्तार धौलपुर के निहालगंज थाना ने किया बदमाश। गिरफ्तार
More news from राजस्थान and nearby areas
- राज्य स्तरीय 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता में धौलपुर की शानदार जीत मेजबान धौलपुर ने झालावाड़ को 8-0 से हराया, कई मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम धौलपुर। शिक्षा विभाग की ओर से माँ भागवती उच्च माध्यमिक विद्यालय तसीमो के तत्वावधान में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय छात्र फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को शहीद खेल मैदान तसीमो में विभिन्न मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में मेजबान धौलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झालावाड़ को 8-0 गोल के बड़े अंतर से पराजित किया। मंगलवार को मुकाबलों का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी सुक्खो देवी, प्रतियोगिता संयोजक अरविन्द शर्मा, प्रीति शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद बृजेंद्र सिंह, चोब सिंह तथा प्रतियोगिता पर्यवेक्षक राधेश्याम वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुक्खो देवी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन के साथ उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करने तथा राज्य और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता संयोजक अरविन्द शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के लिए बेहतर आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में धौलपुर ने झालावाड़ को 8-0, बीकानेर ने टोंक को 3-2, बाड़मेर ने सिरोही को 5-0, हनुमानगढ़ ने डूंगरपुर को 6-0, प्रतापगढ़ ने फलोदी को 3-0, सलूंबर ने नागौर को 4-0, जयपुर ने बांसवाड़ा को 7-1, सार्दुल स्पोर्ट्स बीकानेर ने ब्यावर को 4-2, खैरथल ने जालौर को 4-1, सवाई माधोपुर ने जैसलमेर को 3-1, अलवर ने भीलवाड़ा को 5-2 तथा बारां ने जोधपुर को 1-0 गोल के अंतर से हराया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राकेश परमार, मनोज शर्मा, परमजीत सिंह, नरेंद्र शर्मा, ब्रजवासी, हरिमोहन शर्मा, राजेंद्र राणा, यादवेन्द्र सिंह, चंद्रभान चौधरी, रश्मि राव, सुषिमता मिश्रा, अशोक मीना, जाकिर हुसैन, विमल शर्मा, रविमोहन त्रिवेदी, राजेश परमार, संजीव श्रीवास्तव, अमीरी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।2
- नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह बुजुर्गों और युवाओं ने किया अभिनंदन, जनसेवा और समाज की एकता का दिया संदेश नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह बुजुर्गों और युवाओं ने किया अभिनंदन, जनसेवा और समाज की एकता का दिया संदेश धौलपुर। मुस्लिम समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों से निर्वाचित मुस्लिम पार्षदों का समाज के बुजुर्गों एवं युवाओं ने मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर अभिनंदन किया तथा उन्हें जीत की बधाई देते हुए जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में पार्षद हाजी अजमेरी के पुत्र सलमान उस्मानी, पार्षद शकील अजमेरी, पार्षद शाहरुख खान, पार्षद आमिर उस्मानी, पार्षद राजा उर्फ सद्दाम, पार्षद साजिया नजमुद्दीन खान, पार्षद रिहाना, पार्षद इमरान कुरैशी तथा पार्षद अनीश खान उर्फ अनिल चाचा सहित अन्य नवनिर्वाचित पार्षदों का साफा एवं माला पहनकर स्वागत किया कार्यक्रम के आयोजक कयूम बेग उर्फ मयूर भाई ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य मुस्लिम समाज में जागरूकता बढ़ाने और समाज के लोगों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि समाज के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करें। यही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। समारोह में उपस्थित समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों से क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान आपसी एकता, भाईचारे और समाज की प्रगति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में इरफान खान पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ी, इसरार खान पूर्व उपसभापति नगर परिषद धौलपुर, आरिफ उस्मानी एडवोकेट, हाजी अजमेरी उस्मानी, रिजवान खान एडवोकेट, जावेद बेग, माहिर हसन एडवोकेट, फरमान फारूकी एडवोकेट, सुलेमान फारूकी, जाकिर खान, बिलाल भाई, आसिफ एडवोकेट, नौशाद भाई, शाहिद भाई, सगीर भाई छावनी, अनवर अहमद, शहजाद भाई, आबिद खान, पत्रकार शकील खान, अमीर खान, फरमान खान, जाबुद्दीन भाई, इमरान खान, मुन्ना भाई एडवोकेट ,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह का माहौल आपसी भाईचारे और उत्साह से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों से उम्मीद जताई कि वे दलगत एवं व्यक्तिगत सीमाओं से ऊपर उठकर अपने-अपने वार्डों की जनता की समस्याओं का समाधान कराने और धौलपुर के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।4
- मनियां में सफाई व्यवस्था पस्त, स्वागत-सम्मान में व्यस्त पालिका प्रशासन! मुख्य बाजार से कॉलोनियों तक कचरे के ढेर, बदबू और गंदगी से लोग परेशान धौलपुर जिले के मनियां कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्य बाजार, चौराहों और कॉलोनियों में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा, जिससे गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है। मनियां के मुख्य बाजार, मांगरोल रोड ओवरब्रिज के पास, गांधी पार्क, नेहरू पार्क और बर मोहल्ला चौराहा सहित कई इलाकों में कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कचरे के आसपास आवारा मवेशियों के जमावड़े से गंदगी सड़क तक फैल रही है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सूरज सिंह और श्रवण का कहना है कि सफाई कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी कचरा लंबे समय तक पड़ा रहता है। कचरा नालियों में पहुंचने से गंदा पानी जमा हो रहा है और बदबू के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि लंबे समय तक गंदगी और जमा पानी रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है। लोगों ने नगर पालिका और उपखंड प्रशासन से नियमित सफाई, समय पर कचरा उठाने और जरूरत के अनुसार कीटनाशक छिड़काव की मांग की है। मनियां में सफाई व्यवस्था पस्त, स्वागत-सम्मान में व्यस्त पालिका प्रशासन! मुख्य बाजार से कॉलोनियों तक कचरे के ढेर, बदबू और गंदगी से लोग परेशान धौलपुर जिले के मनियां कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्य बाजार, चौराहों और कॉलोनियों में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा, जिससे गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है। मनियां के मुख्य बाजार, मांगरोल रोड ओवरब्रिज के पास, गांधी पार्क, नेहरू पार्क और बर मोहल्ला चौराहा सहित कई इलाकों में कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कचरे के आसपास आवारा मवेशियों के जमावड़े से गंदगी सड़क तक फैल रही है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सूरज सिंह और श्रवण का कहना है कि सफाई कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी कचरा लंबे समय तक पड़ा रहता है। कचरा नालियों में पहुंचने से गंदा पानी जमा हो रहा है और बदबू के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि लंबे समय तक गंदगी और जमा पानी रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है। लोगों ने नगर पालिका और उपखंड प्रशासन से नियमित सफाई, समय पर कचरा उठाने और जरूरत के अनुसार कीटनाशक छिड़काव की मांग की है।3
- राजाखेड़ा सैन समाज की बैठक 2 अक्टूबर को, अध्यक्ष पद के चयन पर होगी चर्चा, राजाखेड़ा सैन समाज की बैठक 2 अक्टूबर को, अध्यक्ष पद के चयन पर होगी चर्चा, नारायणी माता मंदिर धर्मशाला में आयोजित होगी बैठक, समाजबंधुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील, सैन समाज बैठक समाचार, राजाखेड़ा, न्यूज। सैन समाज राजाखेड़ा ब्लॉक की ओर से समाज के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर 2 अक्टूबर 2026 को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन श्री नारायणी माता मंदिर धर्मशाला, राजाखेड़ा में किया जाएगा। समाज की ओर से बताया गया कि बैठक में राजाखेड़ा ब्लॉक के सैन समाज के जिम्मेदार एवं समाजसेवी बंधु शामिल होंगे। बैठक में समाज के अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी व्यक्ति का चयन सैन समाज बंधुओं की सहमति से किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति ने समाज के लोगों से अपील की है कि हर घर और हर गांव से सैन समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल हों, ताकि समाज के अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया सामूहिक सहमति से पूरी की जा सके।3
- 70वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, 44 टीमों ने लिया हिस्सा धौलपुर। तसीमो स्थित मां भगवती विद्यापीठ विद्यालय के संयोजन में राजकीय शहीद खेल मैदान तसीमो में 70वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय स्कूली फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से पहुंची 44 टीमों ने भाग लिया। 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बाड़ी प्रधान अजय सिंह मलिंगा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुखो देवी रावत, सैंपऊ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह बाबा, कलुआ सिसोदिया, बंटी शर्मा और सरपंच प्रतिनिधि राम अवतार फौजी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में शामिल राजस्थान की 44 टीमों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। वहीं स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह में रंगारंग माहौल बनाया। मां भगवती विद्यापीठ तसीमो द्वारा पूर्व में 68वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। इसी के चलते शिक्षा विभाग बीकानेर की ओर से विद्यालय को 70वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता के मुकाबले तीन खेल मैदानों पर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें राजकीय शहीद खेल मैदान तसीमो, महात्मा गांधी राजकीय खेल मैदान सैंपऊ और पीएम श्री राजकीय खेल मैदान चोराखेड़ा शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 4 अक्टूबर 2026 को होगा। प्रतियोगिता को लेकर धौलपुर जिले के साथ-साथ सैंपऊ और तसीमो क्षेत्र में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।3
- बाड़ी राजस्थान पेंशनर समाज ने सौपा ज्ञापन, जिला अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन, बाड़ी राजस्थान पेंशनर समाज ने सौपा ज्ञापन, जिला अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन, पीएमओ डॉ हरिकिशन मंगल को सौपा ज्ञापन, अस्पताल में पार्किंग निशुल्क करने,अलग से लाइन ओर पृथक जांच की मांग, अध्यक्ष सुरेश चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन।2
- मुस्लिम समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह बुजुर्गों और युवाओं ने किया अभिनंदन, जनसेवा और समाज की एकता का दिया संदेश धौलपुर। मुस्लिम समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों से निर्वाचित मुस्लिम पार्षदों का समाज के बुजुर्गों एवं युवाओं ने मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर अभिनंदन किया तथा उन्हें जीत की बधाई देते हुए जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में पार्षद हाजी अजमेरी के पुत्र सलमान उस्मानी, पार्षद शकील अजमेरी, पार्षद शाहरुख खान, पार्षद आमिर उस्मानी, पार्षद राजा उर्फ सद्दाम, पार्षद साजिया नजमुद्दीन खान, पार्षद रिहाना, पार्षद इमरान कुरैशी तथा पार्षद अनीश खान उर्फ अनिल चाचा सहित अन्य नवनिर्वाचित पार्षदों का साफा एवं माला पहनकर स्वागत किया कार्यक्रम के आयोजक कयूम बेग उर्फ मयूर भाई ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य मुस्लिम समाज में जागरूकता बढ़ाने और समाज के लोगों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि समाज के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करें। यही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। समारोह में उपस्थित समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों से क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान आपसी एकता, भाईचारे और समाज की प्रगति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में इरफान खान अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ी, इसरार खान उपसभापति नगर परिषद धौलपुर, आरिफ उस्मानी एडवोकेट, हाजी अजमेरी उस्मानी, रिजवान खान एडवोकेट, जावेद बेग, माहिर हसन एडवोकेट, फरमान फारूकी एडवोकेट, सुलेमान फारूकी, जाकिर खान, बिलाल भाई, आसिफ एडवोकेट, नौशाद भाई, शाहिद भाई, सगीर भाई छावनी, अनवर अहमद, शहजाद भाई, आबिद खान, शकील खान, अमीर खान, फरमान खान, जाबुद्दीन भाई, इमरान खान, मुन्ना भाई एडवोकेट ,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह का माहौल आपसी भाईचारे और उत्साह से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों से उम्मीद जताई कि वे दलगत एवं व्यक्तिगत सीमाओं से ऊपर उठकर अपने-अपने वार्डों की जनता की समस्याओं का समाधान कराने और धौलपुर के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।4
- निहालगंज थाना धौलपुर ने किया बदमाश। गिरफ्तार धौलपुर के निहालगंज थाना ने किया बदमाश। गिरफ्तार1