जर्जर मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग आया चपेट में हुई मौत खबर का असर: रसूलाबाद क्षेत्र के कहींजरी खुर्द में हुई सफाई, ग्रामीणों ने जताया आभार रसूलाबाद ब्लॉक के कहींजरी खुर्द गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर उठाए गए मुद्दे का असर साफ दिखाई दिया। दो दिन पहले गांव में फैली गंदगी, जाम नालियां और जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल सफाई कर्मियों को गांव में भेजा गया। गांव की गलियों और नालियों की साफ-सफाई कराई गई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। सफाई कार्य शुरू होते ही गांव का माहौल बदलता नजर आया। ग्रामीणों ने प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से समस्या का समाधान हो सका। ग्रामीणों ने मांग की है कि आगे भी नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि गांव स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।
जर्जर मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग आया चपेट में हुई मौत खबर का असर: रसूलाबाद क्षेत्र के कहींजरी खुर्द में हुई सफाई, ग्रामीणों ने जताया आभार रसूलाबाद ब्लॉक के कहींजरी खुर्द गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर उठाए गए मुद्दे का असर साफ दिखाई दिया। दो दिन पहले गांव में फैली गंदगी, जाम नालियां और जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान
लिया और तत्काल सफाई कर्मियों को गांव में भेजा गया। गांव की गलियों और नालियों की साफ-सफाई कराई गई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। सफाई कार्य शुरू होते ही गांव का माहौल बदलता नजर आया। ग्रामीणों ने प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से समस्या का समाधान हो सका। ग्रामीणों ने मांग की है कि आगे भी नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि गांव स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।
- Post by भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात1
- खबर का असर: रसूलाबाद क्षेत्र के कहींजरी खुर्द में हुई सफाई, ग्रामीणों ने जताया आभार रसूलाबाद ब्लॉक के कहींजरी खुर्द गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर उठाए गए मुद्दे का असर साफ दिखाई दिया। दो दिन पहले गांव में फैली गंदगी, जाम नालियां और जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल सफाई कर्मियों को गांव में भेजा गया। गांव की गलियों और नालियों की साफ-सफाई कराई गई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। सफाई कार्य शुरू होते ही गांव का माहौल बदलता नजर आया। ग्रामीणों ने प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से समस्या का समाधान हो सका। ग्रामीणों ने मांग की है कि आगे भी नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि गांव स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।2
- रामलीला रोड पर सड़क पर पड़ी गिट्टी से बाइक सवार फिसलते-फिसलते बचा। पूरी घटना LIVE वीडियो में कैद, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। नगरपालिका पर उठे सवाल।1
- कंचौसी रेलवे स्टेशन के पूर्व की तरफ रेलवे क्रासिंग के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने जान दे दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को ट्रैक से हटाया। जानकारी पर पहुंचे परिजन से पुलिस ने पूछताछ की। युवक के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सोमवार शाम 4 बजे डीएफसी लाइन पर कानपुर की ओर जा मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। ट्रेन के लोको पायलट ने मेमो द्वारा इसकी जानकारी न्यू कंचौसी स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची कंचौसी चौकी पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाया, मृतक की पहचान करवाने में जुट गई, सोशल मीडिया के माध्यम से घटना होने की जानकारी परिजनों को मिली, मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान धर्मेंद्र राजपूत पुत्र तेज राम उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई। चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिसोदिया ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।1
- औरैया। अपर मुख्यसचिव के निर्देशन में गठित कानपुर से आई स्वास्थ्य टीम ने सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का कमियों को लेकर सघन निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न वार्डो के साथ ही दस्तावेज आदि देखें। इसके साथ ही सीएमएस को दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव लखनऊ के निर्देशन में सोमवार 23 फरवरी को कानपुर से गठित दो सदस्य टीम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने शल्य कक्ष, जच्चा-बच्चा वार्ड, औषधि भंडार कक्ष,प्रस़ूति रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष,महिलाओं की ओपीडी, एनएचएम कार्यालय,लैव आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल के अंदर चिकित्सकीय बिल्डिंग, प्लास्टर विशेषज्ञ, टाइल्स, रंग रोशन कंप्यूटर अस्पताल की बरसात में टपकती छत, जनरल सर्जन, आवासीय भवन व जल भराव आदि की कमियां पाई गई। इन कमियों को लिस्टेड करते हुए शासन को भेजा जाएगा। निरीक्षण के उपरांत टीम ने सीएमएस कक्ष में दस्तावेज आदि देखें। इसके साथ ही टीम ने सीएमएस को दिशा- निर्देश दिए। टीम के सदस्यों में कानपुर से आई डॉक्टर रियाज अली मिर्जा व्हाट डॉक्टर अमित कुमार कनौजिया के अलावा सीएमएस अनिल कुमार, क्वालिटी मैनेजर सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहें।2
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *औरैया में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल* *मामूली सी बात को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा* *जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में हुई थी आपस में टक्कर* *टक्कर लगने के बाद एक अज्ञात युवक को बेरहमी से अज्ञात व्यक्ति ने पीटा* *वीडियो में दबंग व्यक्ति अज्ञात युवक पीटता हुआ आ रहा है नजर* *1
- जर्जर मकान की दीवार गिरी, बुजुर्ग की दबकर मौत से गांव में शोक जनपद — कानपुर देहात कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र के धर्मपुर गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। धर्मपुर गांव में करीब एक बजे जर्जर मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग उजयारे सिंह नायक उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, थाना मंगलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में उजयारे सिंह नायक अपनी पत्नी और पुत्र के साथ पुराने कच्चे मकान को गिराने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार की बीम भरभराकर टूट गई और सीधे उनके ऊपर आ गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। परिजन उन्हें गंभीर हालत में समझकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर लेकर पहुंचे, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल और गांव में जुट गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मकान काफी जर्जर था और लंबे समय से खाली पड़ा था। वहीं पुलिस को भी सूचना दे दी गई है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- डेरापुर थाना क्षेत्र में कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर मवई गांव के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया निवासी वीरपाल सोमवार को करीब 11बजे अपनी माता मुन्नी देवी के साथ स्कूटी से माती जा रहे थे। जैसे ही वे मवई ओवरब्रिज पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।1
- कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित संदलपुर निवासी देवांश दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी तालिब अहमद से पहले से विवाद चल रहा है। शनिवार शाम वह गांव के मज़ार के पास बैठा था, तभी तालिब अहमद अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले में थाना मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच संदलपुर चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1