पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित संदलपुर निवासी देवांश दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी तालिब अहमद से पहले से विवाद चल रहा है। शनिवार शाम वह गांव के मज़ार के पास बैठा था, तभी तालिब अहमद अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले में थाना मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच संदलपुर चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित संदलपुर निवासी देवांश दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी तालिब अहमद से पहले से विवाद चल रहा है। शनिवार शाम वह गांव के मज़ार के पास बैठा था, तभी तालिब अहमद अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले में थाना मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच संदलपुर चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने रविवार शाम करीब 5 बजे थाना परिसर स्थित मंदिर में आपसी सहमति से विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले सरस्वती और सीलू दोनों बालिग हैं और पूरी तरह होशोहवास में पति-पत्नी बनने का निर्णय लिया। विवाह के दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद रहे। युगल ने पुलिस के समक्ष लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत कर अपनी स्वतंत्र इच्छा और रजामंदी की पुष्टि की। बताया गया कि दोनों की मुलाकात हाल ही में क्षेत्रीय नुमाइश में हुई थी। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन दोनों के दृढ़ निर्णय के बाद आपत्तियां समाप्त हो गईं और परिवारजन शादी के लिए तैयार हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों बालिग हैं और उनकी सहमति से विवाह संपन्न हुआ है, इसलिए इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी बाधा नहीं है। मंगलपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी कमलेश यादव ने सोमवार को सुबह करीब 8 बजे बताया कि दोनों बालिक है और उन्होंने अपनी आपसी सहमति से शादी रचाई है1
- मंगलपुर थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी कानपुर देहात। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से मंदिर में विवाह रचा लिया। थाना परिसर स्थित मंदिर में संपन्न हुए इस विवाह के दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद रहे। शादी के बाद युगल ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है। दोनों ने पुलिस को एक लिखित समझौता पत्र सौंपा, जिसमें स्पष्ट किया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने स्वयं को बालिग बताते हुए अपने निर्णय लेने में सक्षम होने की बात कही। बताया गया कि दोनों की मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी। मुलाकात दोस्ती में और दोस्ती प्रेम में बदल गई। प्रारंभ में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असहमति जताई गई, लेकिन बाद में परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में विधिवत विवाह संपन्न करा दिया गया। एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया है। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।1
- औरैया। सत्ती तालाब के सौंदर्य करण का कार्य पालिका प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। यहीं पर गंदा पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है। पंपिंग सेट पर ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मी को मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *औरैया में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल* *मामूली सी बात को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा* *जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में हुई थी आपस में टक्कर* *टक्कर लगने के बाद एक अज्ञात युवक को बेरहमी से अज्ञात व्यक्ति ने पीटा* *वीडियो में दबंग व्यक्ति अज्ञात युवक पीटता हुआ आ रहा है नजर* *1
- जनपद औरैया के अजीतमल थाना के अंतर्गत नगर पंचायत अट्सू के अंदर अंबेडकर पार्क में बना गौशाला को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन25 फरवरी अजीतमल चलो....1
- लोकेशन --- कानपुर देहात रिपोर्टर --- सागर भारतीय कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय लिया। उन्होंने थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी रचाई, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया, थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है। युगल ने एक लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में अपनी रजामंदी से 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बालिग हैं और अपने अच्छे-बुरे का निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हैं। शीलू और सरस्वती ने बताया कि उनकी मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन युगल के दृढ़ निर्णय के आगे सभी आपत्तियां फीकी पड़ गईं। एस.एस.आई. कमलेश यादव ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं और उन्होंने आपसी समझौते से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया है1
- संदलपुर कस्बे में शनिवार शाम करीब 7 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ चार लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो रविवार दोपहर करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित संदलपुर निवासी देवांश दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी तालिब अहमद से पहले से विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार शाम वह मजार के पास बैठा था, तभी तालिब अहमद अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मामले में थाना मंगलपुर के प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच संदलपुर चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात,झींझक क्षेत्र के कुन्हा गढ़ा तालाब पर संत निरंकारी मंडल झींझक के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया। अभियान के तहत तालाब के आसपास फैली गंदगी, प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर पूरे परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया। इस दौरान राहगीरों व स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया। मंडल के पदाधिकारियों ने अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंके और स्वच्छता बनाए रखने में सभी सहयोग करें। अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।1
- सिकंदरा तहसील में स्पेशल बूथ डे के अवसर पर तहसीलदार राकेश चंद्र ने गोहानी बांगर, महटोली, खोजफूल और सिहुंरा गांव के बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ को फॉर्म-6 के अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।1