मंगलपुर थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी मंगलपुर थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी कानपुर देहात। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से मंदिर में विवाह रचा लिया। थाना परिसर स्थित मंदिर में संपन्न हुए इस विवाह के दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद रहे। शादी के बाद युगल ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है। दोनों ने पुलिस को एक लिखित समझौता पत्र सौंपा, जिसमें स्पष्ट किया कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने स्वयं को बालिग बताते हुए अपने निर्णय लेने में सक्षम होने की बात कही। बताया गया कि दोनों की मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी। मुलाकात दोस्ती में और दोस्ती प्रेम में बदल गई। प्रारंभ में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असहमति जताई गई, लेकिन बाद में परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में विधिवत विवाह संपन्न करा दिया गया। एसएसआई कमलेश यादव ने बताया कि दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया है। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

- Post by भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात1
- खबर का असर: रसूलाबाद क्षेत्र के कहींजरी खुर्द में हुई सफाई, ग्रामीणों ने जताया आभार रसूलाबाद ब्लॉक के कहींजरी खुर्द गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर उठाए गए मुद्दे का असर साफ दिखाई दिया। दो दिन पहले गांव में फैली गंदगी, जाम नालियां और जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल सफाई कर्मियों को गांव में भेजा गया। गांव की गलियों और नालियों की साफ-सफाई कराई गई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। सफाई कार्य शुरू होते ही गांव का माहौल बदलता नजर आया। ग्रामीणों ने प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से समस्या का समाधान हो सका। ग्रामीणों ने मांग की है कि आगे भी नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि गांव स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।2
- औरैया। सत्ती तालाब के सौंदर्य करण का कार्य पालिका प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। यहीं पर गंदा पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है। पंपिंग सेट पर ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मी को मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *औरैया में दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल* *मामूली सी बात को लेकर एक युवक को बेरहमी से पीटा* *जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल में हुई थी आपस में टक्कर* *टक्कर लगने के बाद एक अज्ञात युवक को बेरहमी से अज्ञात व्यक्ति ने पीटा* *वीडियो में दबंग व्यक्ति अज्ञात युवक पीटता हुआ आ रहा है नजर* *1
- जनपद औरैया के अजीतमल थाना के अंतर्गत नगर पंचायत अट्सू के अंदर अंबेडकर पार्क में बना गौशाला को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन25 फरवरी अजीतमल चलो....1
- लोकेशन --- कानपुर देहात रिपोर्टर --- सागर भारतीय कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय लिया। उन्होंने थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी रचाई, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया, थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है। युगल ने एक लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में अपनी रजामंदी से 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बालिग हैं और अपने अच्छे-बुरे का निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हैं। शीलू और सरस्वती ने बताया कि उनकी मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन युगल के दृढ़ निर्णय के आगे सभी आपत्तियां फीकी पड़ गईं। एस.एस.आई. कमलेश यादव ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं और उन्होंने आपसी समझौते से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया है1
- जर्जर मकान की दीवार गिरी, बुजुर्ग की दबकर मौत से गांव में शोक जनपद — कानपुर देहात कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र के धर्मपुर गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। धर्मपुर गांव में करीब एक बजे जर्जर मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग उजयारे सिंह नायक उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, थाना मंगलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में उजयारे सिंह नायक अपनी पत्नी और पुत्र के साथ पुराने कच्चे मकान को गिराने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार की बीम भरभराकर टूट गई और सीधे उनके ऊपर आ गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। परिजन उन्हें गंभीर हालत में समझकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर लेकर पहुंचे, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल और गांव में जुट गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मकान काफी जर्जर था और लंबे समय से खाली पड़ा था। वहीं पुलिस को भी सूचना दे दी गई है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- डेरापुर थाना क्षेत्र में कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर मवई गांव के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया निवासी वीरपाल सोमवार को करीब 11बजे अपनी माता मुन्नी देवी के साथ स्कूटी से माती जा रहे थे। जैसे ही वे मवई ओवरब्रिज पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।1
- कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित संदलपुर निवासी देवांश दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी तालिब अहमद से पहले से विवाद चल रहा है। शनिवार शाम वह गांव के मज़ार के पास बैठा था, तभी तालिब अहमद अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले में थाना मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच संदलपुर चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1