कानपुर देहात के मंगलपुर थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी। लोकेशन --- कानपुर देहात रिपोर्टर --- सागर भारतीय कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय लिया। उन्होंने थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी रचाई, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया, थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है। युगल ने एक लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में अपनी रजामंदी से 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बालिग हैं और अपने अच्छे-बुरे का निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हैं। शीलू और सरस्वती ने बताया कि उनकी मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन युगल के दृढ़ निर्णय के आगे सभी आपत्तियां फीकी पड़ गईं। एस.एस.आई. कमलेश यादव ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं और उन्होंने आपसी समझौते से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया है
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी। लोकेशन --- कानपुर देहात रिपोर्टर --- सागर भारतीय कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय लिया। उन्होंने थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी रचाई, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया, थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है। युगल ने एक लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में अपनी रजामंदी से 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बालिग हैं और अपने अच्छे-बुरे का निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हैं। शीलू और सरस्वती ने बताया कि उनकी मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन युगल के दृढ़ निर्णय के आगे सभी आपत्तियां फीकी पड़ गईं। एस.एस.आई. कमलेश यादव ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं और उन्होंने आपसी समझौते से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया है
- डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान जयमाल की रस्म के समय कहासुनी होने पर विवाह संबंध टूट गया। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से शादी रद्द कर दी गई और बारात बिना विवाह के वापस लौट गई। हालांकि बारात लौटने का स्पष्ट कारण आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दूल्हा कथित रूप से शराब के नशे में था, जिसकी जानकारी दुल्हन को जयमाल के दौरान हुई और उसने रिश्ता ठुकरा दिया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 26 वर्षीय पुत्री का विवाह कानपुर नगर के बिठूर थाना क्षेत्र निवासी मोहित से 22 फरवरी को तय था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार देर शाम बारात पूरे उत्साह के साथ गांव पहुंची। बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया और प्रारंभिक वैवाहिक रस्में विधिवत संपन्न हुईं। इसी दौरान जयमाल की रस्म में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। देर रात तक समझौते के प्रयास चलते रहे, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सोमवार को दोनों पक्ष डेरापुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में वार्ता हुई, पर विवाह आगे बढ़ाने पर सहमति नहीं बन पाई। अंततः दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से रिश्ता समाप्त करने का निर्णय लिया। सूत्रों के अनुसार समझौते के तहत गहने, जेवर और गृहस्थी का सामान एक-दूसरे को लौटा दिया गया। डेरापुर थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5 बजे बताया कि उन्हें समझौते की जानकारी है, लेकिन औपचारिक समझौता पत्र मिलने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- Post by भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात1
- खबर का असर: रसूलाबाद क्षेत्र के कहींजरी खुर्द में हुई सफाई, ग्रामीणों ने जताया आभार रसूलाबाद ब्लॉक के कहींजरी खुर्द गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर उठाए गए मुद्दे का असर साफ दिखाई दिया। दो दिन पहले गांव में फैली गंदगी, जाम नालियां और जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल सफाई कर्मियों को गांव में भेजा गया। गांव की गलियों और नालियों की साफ-सफाई कराई गई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। सफाई कार्य शुरू होते ही गांव का माहौल बदलता नजर आया। ग्रामीणों ने प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से समस्या का समाधान हो सका। ग्रामीणों ने मांग की है कि आगे भी नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि गांव स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।2
- रामलीला रोड पर सड़क पर पड़ी गिट्टी से बाइक सवार फिसलते-फिसलते बचा। पूरी घटना LIVE वीडियो में कैद, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। नगरपालिका पर उठे सवाल।1
- गाय का गोबर कई प्रकार की वस्तुओं को बनाने में उपयोग किया जाता है-: प्रेमचन्द निंरजन जी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी औरैया, गाय गोबर भी कई प्रकार की वस्तुओं को बनाने में उपयोग किया जाता है। जैसे - खाद, बायोगैस, मच्छरमार अगरबत्ती, गमला आदि जो कि पूरी तरह प्राकृतिक और रसायन-मुक्त तरीके से बनाए जाते हैं। अब इस गोबर का इस्तेमाल गोकाष्ट (गाय के गोबर से बनी लकड़ी) बनाने में भी किया जाने लगा है। उक्त जानकारी उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी प्रेमचन्द निंरजन जी ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल कस्बा खानपुर, औरैया में गोकाक मशीन का पूजन व उसे प्रारम्भ करते हुये दी। मशीन का पूजन पूनम शुक्ला, सुरभि स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह गौशालाओं को स्वाबंलम्बी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। गौशाला संचालक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर प्रान्त के सह गौ सेवा संयोजक संतोष जी ने बताया कि गोकाक मशीन में आपको गाय का गोबर, सूखा भूसा और घास को मशीन में डालना होगा जिससे ये लकड़ी तैयार करेगा, जो कि लकड़ी केंद्र पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इससे गौशाला स्वावलम्बी बनने के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक वैज्ञानिक एवं पर्यावरण रक्षा में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेगी। उन्होनें बताया कि गौकाष्ठ के जलने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है तथा इसका धुंआ कीटाणू रहित होता है। होलिका दहन के समय काफी लकड़ी को जलाया जाता है, यदि हम गौकाष्ट के द्वारा होलिका दहन करते है तो यह पर्यावरण संरक्षण में काफी महत्वपूर्ण पहल होगी। इसी तरह अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी प्राप्त करने के लिए भी बड़ी संख्या में पेड़ों को काट दिया जाता है जो कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है और अधिक धुआं भी पैदा करता है। इसी वजह से पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए गोबर से बनी लकड़ी काफी फायदेमंद है। इस लकड़ी का उपयोग आप हवन, यज्ञ -पूजा पाठ, संस्कार आदि के लिए किया जायेगा और इसके साथ ही युवाओं के लिए भी रोजगार के साधन खुलेंगे। इसके साथ ही गौशाला में गाय के गोबर से बने अन्य उत्पाद जैसे मूर्तियां, फेसपैक धूपबती, हवनकप, पंचगव्य औषधि, मूर्ति दीपक, और दवा आदि उत्पाद भी उपलब्ध है। इस असवसर पर उत्कर्ष शुक्ला, रमा गुप्ता, विशाल, सुशील बृजेश बन्धु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- रसूलाबाद कानपुर देहात। मित्र का समय कितना भी खराब हो लेकिन मित्र का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। कभी मित्र को धोखा नहीं देना चाहिए ये बात पावन स्थल श्री धनेश्वर धाम में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के विराम दिवस पर सुदामा चरित्र की कथा का वर्णन करते हुए आचार्य कृष्णानंद रसिक ने भक्तों से कही। रसूलाबाद क्षेत्र के मुर्री तिस्ती में स्थित श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के विराम दिवस पर कथा वक्ता आचार्य कृष्णानंद रसिक ने भक्तों को भगवान श्री कृष्ण व सुदामा जी की मित्रता पर आधारित सुदामा चरित्र की कथा का भक्ति भाव से वर्णन किया। सात दिनों तक पावन स्थल श्री धनेश्वर धाम पर भागवत महापुराण की कथा की अमृतमई वर्षा हुई। आचार्य कृष्णानंद रसिक जी के द्वारा भागवत महापुराण के पावन चरित्रों का बहुत ही विस्तार पूर्वक का वर्णन किया। आप पास कई गावों के भक्तों ने बड़ी संख्या में धनेश्वर धाम आश्रम में पहुंचकर भगवान की पावन कथाओं का रसपान किया। यहां प्रमुख रूप से ठाकुर बाबा, अमर सिंह यादव शिक्षक, घनश्याम यादव रिंकू पूर्व प्रधान, मुकेश, हरिओम यादव, पंकज, संदीप यादव, वीरेंद्र यादव, गोविंद, राहुल, कुलदीप,सचिन, हर्ष,सतेंद्र, भारत सिंह, दीपक,अभिषेक,राजेंद्र, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- ससुराल में युवक का शव मिला, मचा हड़कंप मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय युवक का शव घर के भीतर लटका मिला। जानकारी के अनुसार रोहेरी, जनपद औरैया निवासी 35 वर्षीय आग्रह स्वामी की ससुराल आराजी बिछियापुर गांव में है। वह अपनी पत्नी पुष्पलता और दो पुत्रियों आराध्या व वैष्णवी के साथ सूरत में रहकर निजी नौकरी करता था। बताया गया कि दो दिन पूर्व निर्वेन्द्र अकेले ही ससुराल आया था। रविवार की दोपहर बाद घर के भीतर सीमेंट की बीम से साड़ी के लटका हुआ उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।2
- जर्जर मकान की दीवार गिरी, बुजुर्ग की दबकर मौत से गांव में शोक जनपद — कानपुर देहात कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र के धर्मपुर गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। धर्मपुर गांव में करीब एक बजे जर्जर मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग उजयारे सिंह नायक उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, थाना मंगलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में उजयारे सिंह नायक अपनी पत्नी और पुत्र के साथ पुराने कच्चे मकान को गिराने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार की बीम भरभराकर टूट गई और सीधे उनके ऊपर आ गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। परिजन उन्हें गंभीर हालत में समझकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर लेकर पहुंचे, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल और गांव में जुट गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मकान काफी जर्जर था और लंबे समय से खाली पड़ा था। वहीं पुलिस को भी सूचना दे दी गई है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- डेरापुर थाना क्षेत्र में कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर मवई गांव के पास ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया निवासी वीरपाल सोमवार को करीब 11बजे अपनी माता मुन्नी देवी के साथ स्कूटी से माती जा रहे थे। जैसे ही वे मवई ओवरब्रिज पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।1