logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ससुराल में युवक का शव मिला, मचा हड़कंप मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय युवक का शव घर के भीतर लटका मिला। जानकारी के अनुसार रोहेरी, जनपद औरैया निवासी 35 वर्षीय आग्रह स्वामी की ससुराल आराजी बिछियापुर गांव में है। वह अपनी पत्नी पुष्पलता और दो पुत्रियों आराध्या व वैष्णवी के साथ सूरत में रहकर निजी नौकरी करता था। बताया गया कि दो दिन पूर्व निर्वेन्द्र अकेले ही ससुराल आया था। रविवार की दोपहर बाद घर के भीतर सीमेंट की बीम से साड़ी के लटका हुआ उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

18 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
aa1afc99-16ba-4c62-a824-fc8c82aeddd0

ससुराल में युवक का शव मिला, मचा हड़कंप मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय युवक का शव घर के भीतर लटका मिला। जानकारी के अनुसार रोहेरी, जनपद औरैया निवासी 35 वर्षीय आग्रह स्वामी की ससुराल आराजी बिछियापुर गांव में है। वह अपनी पत्नी पुष्पलता और दो पुत्रियों आराध्या व वैष्णवी के साथ सूरत में रहकर निजी नौकरी करता था। बताया गया कि दो दिन पूर्व निर्वेन्द्र अकेले ही ससुराल आया था। रविवार की दोपहर बाद घर के भीतर सीमेंट की बीम से साड़ी के लटका हुआ उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन --- कानपुर देहात रिपोर्टर --- सागर भारतीय कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय लिया। उन्होंने थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी रचाई, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया, थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है। युगल ने एक लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में अपनी रजामंदी से 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बालिग हैं और अपने अच्छे-बुरे का निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हैं। शीलू और सरस्वती ने बताया कि उनकी मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन युगल के दृढ़ निर्णय के आगे सभी आपत्तियां फीकी पड़ गईं। एस.एस.आई. कमलेश यादव ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं और उन्होंने आपसी समझौते से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया है
    1
    लोकेशन --- कानपुर देहात 
रिपोर्टर --- सागर भारतीय 
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय लिया। उन्होंने थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी रचाई, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया, थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है।
युगल ने एक लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में अपनी रजामंदी से 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बालिग हैं और अपने अच्छे-बुरे का निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हैं।
शीलू और सरस्वती ने बताया कि उनकी मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन युगल के दृढ़ निर्णय के आगे सभी आपत्तियां फीकी पड़ गईं।
एस.एस.आई. कमलेश यादव ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं और उन्होंने आपसी समझौते से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया है
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सिकंदरा-झींझक रोड पर कार पलटी, छह घायल झींझक। सिकंदरा-झींझक रोड पर मंगलपुर क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
    1
    सिकंदरा-झींझक रोड पर कार पलटी, छह घायल
झींझक। सिकंदरा-झींझक रोड पर मंगलपुर क्षेत्र में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कंचौसी स्थित रामरतन इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे दो परीक्षार्थी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार शाम करीब 5:45 बजे कंचौसी–झींझक कैनाल रोड पर सरदारपुर गांव के पास हुई, जब उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में घायल छात्रों की पहचान आशीष पाल पुत्र हरिश्चंद्र पाल और शिरोमणि पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी ग्राम बद्दापुरवा थाना मंगलपुर के रूप में हुई है। साथियों ने दोनों को तुरंत घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर धीरेन्द्र सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।
    1
    कंचौसी स्थित रामरतन इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे दो परीक्षार्थी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार शाम करीब 5:45 बजे कंचौसी–झींझक कैनाल रोड पर सरदारपुर गांव के पास हुई, जब उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में घायल छात्रों की पहचान आशीष पाल पुत्र हरिश्चंद्र पाल और शिरोमणि पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी ग्राम बद्दापुरवा थाना मंगलपुर के रूप में हुई है। साथियों ने दोनों को तुरंत घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर धीरेन्द्र सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।
डॉक्टर ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    1
    Post by भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइको की भिड़ंत में एक छात्र को जोरदार टककर लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया l जबकि अन्य बाइक सवार छात्र मौका पाकर बाइक समेत भागने में सफल रहे l दरअसल पूरी घटना जनपद कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के सामने मुग़ल रोड की है l जहाँ हाई स्कूल की परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे छात्रो की मोटर साइकिल में सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल से भिड़ंत हो गयी l टककर इतनी तेज थी कि छात्र मोटर साइकिल से उछलकर रोड से दूर जा गिरा जिसको राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया l घटना में घायल छात्र अमन अली पुत्र यूनुस अली निवासी भोगनीपुर जबकि साथ में अन्य छात्र हर्षित कुमार निवासी हलधरपुर के रूप में पहचान हुई l वहीं परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तथा गंभीर हालत देखते हुए घायल छात्र अमन अली को परिजन आनन फानन में उरई इलाज के लिए ले गए जहाँ छात्र अमन अली की हालत नाजुक बनी हुई है l
    1
    हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइको की भिड़ंत में एक छात्र को जोरदार टककर लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया l जबकि अन्य बाइक सवार छात्र मौका पाकर बाइक समेत भागने में सफल रहे l दरअसल पूरी घटना जनपद कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के सामने मुग़ल रोड की है l जहाँ हाई स्कूल की परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे छात्रो की मोटर साइकिल में सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटर साइकिल से भिड़ंत हो गयी l टककर इतनी तेज थी कि छात्र मोटर साइकिल से उछलकर रोड से दूर जा गिरा जिसको राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया l घटना में घायल छात्र अमन अली पुत्र यूनुस अली निवासी भोगनीपुर जबकि साथ में अन्य छात्र हर्षित कुमार निवासी हलधरपुर के रूप में पहचान हुई l वहीं परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तथा गंभीर हालत देखते हुए घायल छात्र अमन अली को परिजन आनन फानन में उरई इलाज के लिए ले गए जहाँ छात्र अमन अली की हालत नाजुक बनी हुई है l
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बासनाओं पर विजय ही सच्चा ब्रह्मचर्य: बहिन कंचन प्रभा शुक्ला इकबाल अहमद, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के रोहिणी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा वाचिका आचार्य कंचन प्रभा शुक्ला ने कहा कि बासनाओं पर विजय पाना ही सच्चा ब्रह्मचर्य है। उन्होंने नारद मुनि की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि ज्ञान और तपस्या पर गर्व करना भी मोह का कारण बन सकता है। भगवान विष्णु ने नारद मुनि की परीक्षा लेकर यह संदेश दिया कि सच्चा भक्त वही है जो अहंकार और कामना से दूर रहे। वहीं जय-विजय की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के द्वारपालों को सनकादिक ऋषियों के श्राप के कारण राक्षस योनि में जन्म लेना पड़ा और वे क्रमशः हिरण्याक्ष, हिरण्यकश्यप, रावण, कुंभकरण, शिशुपाल और दन्तवक्र के रूप में जन्मे। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    2
    बासनाओं पर विजय ही सच्चा ब्रह्मचर्य: बहिन कंचन प्रभा शुक्ला 
इकबाल अहमद, कानपुर देहात।
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के रोहिणी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा वाचिका आचार्य कंचन प्रभा शुक्ला ने कहा कि बासनाओं पर विजय पाना ही सच्चा ब्रह्मचर्य है। उन्होंने नारद मुनि की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि ज्ञान और तपस्या पर गर्व करना भी मोह का कारण बन सकता है। भगवान विष्णु ने नारद मुनि की परीक्षा लेकर यह संदेश दिया कि सच्चा भक्त वही है जो अहंकार और कामना से दूर रहे।
वहीं जय-विजय की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के द्वारपालों को सनकादिक ऋषियों के श्राप के कारण राक्षस योनि में जन्म लेना पड़ा और वे क्रमशः हिरण्याक्ष, हिरण्यकश्यप, रावण, कुंभकरण, शिशुपाल और दन्तवक्र के रूप में जन्मे।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Arvind Tiwari
    1
    Post by Arvind Tiwari
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झींझक में निरंकारी मंडल का स्वच्छता अभियान झींझक के कुम्हण गढ़ा तालाब पर संत निरंकारी मंडल झींझक के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया। अभियान के तहत तालाब के आसपास फैली गंदगी, प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया। इस दौरान राहगीरों व स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया। स्वयंसेवकों ने अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सभी सहयोग करें।
    1
    झींझक में निरंकारी मंडल का स्वच्छता अभियान
झींझक के कुम्हण गढ़ा तालाब पर संत निरंकारी मंडल झींझक के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया। अभियान के तहत तालाब के आसपास फैली गंदगी, प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।
स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया। इस दौरान राहगीरों व स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया।
स्वयंसेवकों ने अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सभी सहयोग करें।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.