logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 गुम मोबाइल बरामद, ₹27 लाख के फोन मालिकों को लौटाए महराजगंज पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग मामलों में 110 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है। प्रेस वार्ता के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

10 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 गुम मोबाइल बरामद, ₹27 लाख के फोन मालिकों को लौटाए महराजगंज पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग मामलों में 110 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है। प्रेस वार्ता के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के 110 मोबाइल बरामद। महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए बड़ी सफलता हासिल की है। सीईआईआर सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से गुम हुए 110 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया। पुलिस के अनुसार, पिछले छह माह में अब तक कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.78 करोड़ रुपये है। सर्विलांस सेल ने आईएमईआई आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और अन्य आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल खोजे। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है। सीईआईआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा में मदद मिल रही है। उन्होंने लोगों से मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराने तथा नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इन वजहों से गुम हुए मोबाइल पुलिस की जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजार, सब्जी मंडी, साप्ताहिक बाजार, सार्वजनिक पार्क, धार्मिक स्थलों और बड़े आयोजनों में गिरने या छूटने के कारण गुम हुए। कई मोबाइल ऑटो, टैक्सी और बसों में यात्रा के दौरान छूट गए। कुछ मोबाइल बाइक चलाते समय ढीली जेब से गिर गए। शादी समारोह, बारात, खेलकूद और व्यायाम के दौरान भी मोबाइल गुम हुए। बच्चों के गेम खेलने के दौरान मोबाइल छोड़ देने के मामले भी सामने आए। सर्विलांस टीम मे शामिल कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पांडेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, आरक्षी नीरज कुमार सहित जनपद के सभी थानों में सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।
    1
    सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के 110 मोबाइल बरामद।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए बड़ी सफलता हासिल की है। सीईआईआर सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से गुम हुए 110 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये बताई गई है।
बुधवार को पुलिस कार्यालय में आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, पिछले छह माह में अब तक कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.78 करोड़ रुपये है। सर्विलांस सेल ने आईएमईआई आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और अन्य आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल खोजे।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है। सीईआईआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा में मदद मिल रही है। उन्होंने लोगों से मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराने तथा नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
इन वजहों से गुम हुए मोबाइल
पुलिस की जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजार, सब्जी मंडी, साप्ताहिक बाजार, सार्वजनिक पार्क, धार्मिक स्थलों और बड़े आयोजनों में गिरने या छूटने के कारण गुम हुए। कई मोबाइल ऑटो, टैक्सी और बसों में यात्रा के दौरान छूट गए। कुछ मोबाइल बाइक चलाते समय ढीली जेब से गिर गए। शादी समारोह, बारात, खेलकूद और व्यायाम के दौरान भी मोबाइल गुम हुए। बच्चों के गेम खेलने के दौरान मोबाइल छोड़ देने के मामले भी सामने आए।
सर्विलांस टीम मे शामिल
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पांडेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, आरक्षी नीरज कुमार सहित जनपद के सभी थानों में सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खोए मोबाइल फोन ढूंढकर महराजगंज पुलिस ने लौटाई, चेहरे पर खिली मुस्कान, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी @ShaktiAvasthy के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से 110 खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 27 #लाख, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए! विगत 6 माह में अब तक 628 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 1.78 #करोड़, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। #mahararagnj #police #NewsUpdate #vairalreels #vairalvideo #mobail #phone #case #DM #sp
    1
    खोए मोबाइल फोन ढूंढकर महराजगंज पुलिस ने लौटाई, चेहरे पर खिली मुस्कान,

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी @ShaktiAvasthy के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से 110 खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 27 #लाख, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए!


 विगत 6 माह में अब तक 628 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 1.78 #करोड़, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं।

#mahararagnj 
#police 
#NewsUpdate 
#vairalreels 
#vairalvideo 
#mobail 
#phone 
#case 
#DM 
#sp
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • योगी सरकार में बुल्डोज हुए गरीबों के घर,दुकान की भरपाई करेगी समाजवादी सरकार.. देखें वीडियो
    1
    योगी सरकार में बुल्डोज हुए गरीबों के घर,दुकान की भरपाई करेगी समाजवादी सरकार.. देखें वीडियो
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    13 hrs ago
  • पंप ऑपरेटरों ने खोला वेतन का मुद्दा, डीएम से लगाई गुहार! महराजगंज जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने वेतन भुगतान में अनियमितता और अन्य समस्याओं को लेकर 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज पंप ऑपरेटरों ने खोला वेतन का मुद्दा, डीएम से लगाई गुहार! महराजगंज जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने वेतन भुगतान में अनियमितता और अन्य समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सामूहिक शिकायती पत्र सौंपा है। ऑपरेटरों का आरोप है कि 24 घंटे की ड्यूटी के बावजूद महज ₹4,000 प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जा रहा है। साथ ही समय से वेतन भुगतान न होने, नियुक्ति पत्र नहीं मिलने और टंकी व कैंपस की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेटरों ने डीएम से समय से वेतन भुगतान, निश्चित पारिश्रमिक, बैंक खाते में सीधे भुगतान और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 👉 अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है। #Maharajganj #BreakingNews #PumpOperator #SalaryIssue #DMMaharajganj #UPNews #MaharajganjNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #FacebookNews #GroundReport #जनसमस्या #वेतन_समस्या #पंप_ऑपरेटर #महराजगंज
    1
    पंप ऑपरेटरों ने खोला वेतन का मुद्दा, डीएम से लगाई गुहार!
महराजगंज जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने वेतन भुगतान में अनियमितता और अन्य समस्याओं को लेकर
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
पंप ऑपरेटरों ने खोला वेतन का मुद्दा, डीएम से लगाई गुहार!
महराजगंज जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने वेतन भुगतान में अनियमितता और अन्य समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सामूहिक शिकायती पत्र सौंपा है।
ऑपरेटरों का आरोप है कि 24 घंटे की ड्यूटी के बावजूद महज ₹4,000 प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जा रहा है। साथ ही समय से वेतन भुगतान न होने, नियुक्ति पत्र नहीं मिलने और टंकी व कैंपस की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ऑपरेटरों ने डीएम से समय से वेतन भुगतान, निश्चित पारिश्रमिक, बैंक खाते में सीधे भुगतान और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
👉 अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।
#Maharajganj #BreakingNews #PumpOperator #SalaryIssue #DMMaharajganj #UPNews #MaharajganjNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #FacebookNews #GroundReport #जनसमस्या #वेतन_समस्या #पंप_ऑपरेटर #महराजगंज
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पत्रकार के समर्थन में उतरे सैकड़ों पत्रकार, डीएम से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग पत्रकार के समर्थन में उतरे सैकड़ों पत्रकार, डीएम से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग नौतनवा में रेस्टोरेंट से जुड़ी खबर प्रकाशित करने के बाद पत्रकार की छवि धूमिल करने का आरोप महराजगंज। नौतनवा में एक रेस्टोरेंट से संबंधित खबर प्रकाशित किए जाने के बाद पत्रकार की छवि धूमिल किए जाने के आरोपों को लेकर बुधवार को सैकड़ों पत्रकारों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात की। पत्रकारों ने जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि खबर प्रकाशित किए जाने के बाद पत्रकार की छवि प्रभावित करने का प्रयास किए जाने का आरोप है। मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की गई। पत्रकारों की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले की जांच कराने तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
    1
    पत्रकार के समर्थन में उतरे सैकड़ों पत्रकार, डीएम से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग
पत्रकार के समर्थन में उतरे सैकड़ों पत्रकार, डीएम से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग
नौतनवा में रेस्टोरेंट से जुड़ी खबर प्रकाशित करने के बाद पत्रकार की छवि धूमिल करने का आरोप
महराजगंज। नौतनवा में एक रेस्टोरेंट से संबंधित खबर प्रकाशित किए जाने के बाद पत्रकार की छवि धूमिल किए जाने के आरोपों को लेकर बुधवार को सैकड़ों पत्रकारों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात की। पत्रकारों ने जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
पत्रकारों ने कहा कि खबर प्रकाशित किए जाने के बाद पत्रकार की छवि प्रभावित करने का प्रयास किए जाने का आरोप है। मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की गई।
पत्रकारों की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले की जांच कराने तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला- बोले, ये सरकार किसी की नहीं, अपने लोगों की भी सगी नहीं लखनऊ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी बीजेपी के लोगों की सगी नहीं है।"अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। बीजेपी के अंदर ही अंतर्कलह है और अपने कार्यकर्ताओं की भी सुनवाई नहीं हो रही। सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत में जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है।
    1
    अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला- बोले, ये सरकार किसी की नहीं, अपने लोगों की भी सगी नहीं 
लखनऊ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी बीजेपी के लोगों की सगी नहीं है।"अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। बीजेपी के अंदर ही अंतर्कलह है और अपने कार्यकर्ताओं की भी सुनवाई नहीं हो रही। सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत में जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • महराजगंज में स्कूल बसों की सघन चेकिंग | बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त | School Bus Checking महराजगंज में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर पुलिस ने स्कूल बसों की चेकिंग की। फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र के साथ फर्स्ट एड किट, फायर एक्सटिंग्विशर और CCTV की जांच की गई। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और बस चालकों को सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए
    1
    महराजगंज में स्कूल बसों की सघन चेकिंग | बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त | School Bus Checking
महराजगंज में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर पुलिस ने स्कूल बसों की चेकिंग की। 
फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र के साथ फर्स्ट एड किट, फायर एक्सटिंग्विशर और CCTV की जांच की गई। 
पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और बस चालकों को सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नाराज पत्रकारों ने डीएम को सौंपा पत्र, रेस्टोरेंट मालिक पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग रंगदारी मांगने व गलत तरीके से वीडियो प्रसारित करने का आरोप #mahararagnj #police #dm #NewsUpdate #vairalvideo #hotel
    1
    नाराज पत्रकारों ने डीएम को सौंपा पत्र,


रेस्टोरेंट मालिक पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग 


रंगदारी मांगने व गलत तरीके से वीडियो प्रसारित करने का आरोप 


#mahararagnj 
#police 
#dm 
#NewsUpdate 
#vairalvideo 
#hotel
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 📱 गुम और चोरी हुए 110 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए महराजगंज पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से गुम एवं चोरी हुए 110 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है। 👉 पुलिस के अनुसार, पिछले छह महीनों में सर्विलांस सेल और जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये है। 📍 तकनीकी निगरानी से मोबाइलों को ट्रेस कर पहुंचाया गया मालिकों तक। #Maharajganj #MaharajganjPolice #BreakingNews #LatestNews #MobileRecovery #CEIR #Surveillance #PoliceAction #UPPolice #UttarPradesh #CrimeNews #NewsUpdate #ViralNews #LocalNews #महराजगंज #महराजगंजपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज #मोबाइलबरामद #पुलिसकार्रवाई
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨
📱 गुम और चोरी हुए 110 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
महराजगंज पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से गुम एवं चोरी हुए 110 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है।
👉 पुलिस के अनुसार, पिछले छह महीनों में सर्विलांस सेल और जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये है।
📍 तकनीकी निगरानी से मोबाइलों को ट्रेस कर पहुंचाया गया मालिकों तक।
#Maharajganj #MaharajganjPolice #BreakingNews #LatestNews #MobileRecovery #CEIR #Surveillance #PoliceAction #UPPolice #UttarPradesh #CrimeNews #NewsUpdate #ViralNews #LocalNews #महराजगंज #महराजगंजपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज #मोबाइलबरामद #पुलिसकार्रवाई
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.