Shuru
Apke Nagar Ki App…
अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला- बोले, ये सरकार किसी की नहीं, अपने लोगों की भी सगी नहीं लखनऊ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी बीजेपी के लोगों की सगी नहीं है।"अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। बीजेपी के अंदर ही अंतर्कलह है और अपने कार्यकर्ताओं की भी सुनवाई नहीं हो रही। सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत में जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है।
Kartikey pandey
अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला- बोले, ये सरकार किसी की नहीं, अपने लोगों की भी सगी नहीं लखनऊ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी बीजेपी के लोगों की सगी नहीं है।"अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। बीजेपी के अंदर ही अंतर्कलह है और अपने कार्यकर्ताओं की भी सुनवाई नहीं हो रही। सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत में जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फरेंदा रोड पर खड़ी कार में लगी आग, मचा हड़कंप महराजगंज। फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को 🚨 फरेंदा रोड पर खड़ी कार में लगी आग, मचा हड़कंप महराजगंज। फरेंदा रोड स्थित उद्योग चौराहे के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से घना धुआं उठने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। 📌 सोशल मीडिया टैग #BreakingNews #Maharajganj #Farenda #FarendaRoad #UdyogChauraha #CarFire #FireNews #LatestNews #MaharajganjNews #UPNews1
- सेवा संकल्प अभियान में जिलेभर में योग शिविर का आयोजन, लोगों ने किया योगाभ्यास । महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। आयुष चिकित्सालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक पार्कों, अमृत सरोवरों समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों और आयुष चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम कराने के साथ ही नियमित योग के महत्व की जानकारी दी। विकास भवन परिसर में आयुष विभाग की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि योग और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति भारतीय चिकित्सा व्यवस्था के महत्वपूर्ण घटक हैं। नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। सीडीओ ने शिविर में आयुष चिकित्सकों और कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों व चिकित्सकों को जनसामान्य को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक आयुष चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, योग और आयुष चिकित्सा के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ती है और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरणा मिलती है। इस दौरान जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाक्टर आरके द्विवेदी, क्षेत्रीय आयुष अधिकारी डाक्टर. हरेंद्र कुमार जैसवार सहित आयुष विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।1
- अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला- बोले, ये सरकार किसी की नहीं, अपने लोगों की भी सगी नहीं लखनऊ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी बीजेपी के लोगों की सगी नहीं है।"अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। बीजेपी के अंदर ही अंतर्कलह है और अपने कार्यकर्ताओं की भी सुनवाई नहीं हो रही। सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत में जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है।1
- उद्योग चौराहे पर खड़ी गाड़ी से अचानक उठने लगा धुँए का गुबार,मौके पर अफरा तफरी..देखें वीडियो1
- पत्रकार की छवि धूमिल करने के आरोप पर गरजे पत्रकार, डीएम से लगाई न्याय की गुहार पत्रकार की छवि धूमिल करने के आरोप पर गरजे पत्रकार, डीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार नौतनवा के रेस्टोरेंट से जुड़ी खबर के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग महराजगंज। नौतनवा स्थित एक रेस्टोरेंट से संबंधित खबर प्रकाशित किए जाने के बाद पत्रकार साथी को कथित रूप से निशाना बनाए जाने का मामला अब कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया है। बुधवार को जिले के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने जिलाधिकारी को बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें पत्रकार के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां की गईं। पत्रकारों का आरोप है कि इस तरह की सामग्री के जरिए पत्रकार की सामाजिक एवं निजी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणियां पोस्ट करने वाले व्यक्ति की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही जिस रेस्टोरेंट से संबंधित खबर प्रकाशित की गई थी, उसकी गतिविधियों की भी संबंधित विभाग से जांच कराई जाए और यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पत्रकारों ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को सामने लाना पत्रकारिता का दायित्व है। किसी खबर से असहमति होने पर तथ्यात्मक पक्ष सामने रखा जा सकता है, लेकिन पत्रकार की व्यक्तिगत छवि खराब करने के प्रयास को उचित नहीं ठहराया जा सकता। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।1
- खोए मोबाइल फोन ढूंढकर महराजगंज पुलिस ने लौटाई, चेहरे पर खिली मुस्कान, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी @ShaktiAvasthy के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से 110 खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 27 #लाख, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए! विगत 6 माह में अब तक 628 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 1.78 #करोड़, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। #mahararagnj #police #NewsUpdate #vairalreels #vairalvideo #mobail #phone #case #DM #sp1
- खजुरगावां में पोखरे के विवाद का स्थलीय निरीक्षण, दो दिन में कार्रवाई का भरोसा कैम्पियरगंज, गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरगावां में पोखरे को लेकर चल रहे विवाद के मामले में जांच टीम ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पोखरे की स्थिति का जायजा लिया और मामले से जुड़े लोगों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए दो दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने की बात कही। वहीं ग्राम सभा के अन्य टोले शिवरतनपुर में एक पोखरे में प्रतिबंधित प्रजाति की मछली मांगूर का पालन किए जाने का मामला सामने आया। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पोखरे का निरीक्षण किया। प्रतिबंधित मछली का पालन पाए जाने पर टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए मांगूर मछली को नष्ट कराया गया। जांच टीम की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पोखरों के उपयोग और मछली पालन को लेकर प्रशासन की निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने भी सार्वजनिक पोखरों के संरक्षण तथा प्रतिबंधित मछलियों के पालन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1
- सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के 110 मोबाइल बरामद। महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए बड़ी सफलता हासिल की है। सीईआईआर सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से गुम हुए 110 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया। पुलिस के अनुसार, पिछले छह माह में अब तक कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.78 करोड़ रुपये है। सर्विलांस सेल ने आईएमईआई आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और अन्य आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल खोजे। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है। सीईआईआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा में मदद मिल रही है। उन्होंने लोगों से मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराने तथा नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इन वजहों से गुम हुए मोबाइल पुलिस की जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजार, सब्जी मंडी, साप्ताहिक बाजार, सार्वजनिक पार्क, धार्मिक स्थलों और बड़े आयोजनों में गिरने या छूटने के कारण गुम हुए। कई मोबाइल ऑटो, टैक्सी और बसों में यात्रा के दौरान छूट गए। कुछ मोबाइल बाइक चलाते समय ढीली जेब से गिर गए। शादी समारोह, बारात, खेलकूद और व्यायाम के दौरान भी मोबाइल गुम हुए। बच्चों के गेम खेलने के दौरान मोबाइल छोड़ देने के मामले भी सामने आए। सर्विलांस टीम मे शामिल कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पांडेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, आरक्षी नीरज कुमार सहित जनपद के सभी थानों में सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।1