सेवा संकल्प अभियान में जिलेभर में योग शिविर का आयोजन, लोगों ने किया योगाभ्यास । महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। आयुष चिकित्सालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक पार्कों, अमृत सरोवरों समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों और आयुष चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम कराने के साथ ही नियमित योग के महत्व की जानकारी दी। विकास भवन परिसर में आयुष विभाग की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि योग और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति भारतीय चिकित्सा व्यवस्था के महत्वपूर्ण घटक हैं। नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। सीडीओ ने शिविर में आयुष चिकित्सकों और कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों व चिकित्सकों को जनसामान्य को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक आयुष चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, योग और आयुष चिकित्सा के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ती है और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरणा मिलती है। इस दौरान जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाक्टर आरके द्विवेदी, क्षेत्रीय आयुष अधिकारी डाक्टर. हरेंद्र कुमार जैसवार सहित आयुष विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान में जिलेभर में योग शिविर का आयोजन, लोगों ने किया योगाभ्यास । महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। आयुष चिकित्सालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक पार्कों, अमृत सरोवरों समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों और आयुष चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम कराने के साथ ही नियमित योग के महत्व की जानकारी दी। विकास भवन परिसर में आयुष विभाग की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि योग और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति भारतीय चिकित्सा व्यवस्था के महत्वपूर्ण घटक हैं। नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। सीडीओ ने शिविर में आयुष चिकित्सकों और कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों व चिकित्सकों को जनसामान्य को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक आयुष चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, योग और आयुष चिकित्सा के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ती है और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरणा मिलती है। इस दौरान जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाक्टर आरके द्विवेदी, क्षेत्रीय आयुष अधिकारी डाक्टर. हरेंद्र कुमार जैसवार सहित आयुष विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
- सेवा संकल्प अभियान में जिलेभर में योग शिविर का आयोजन, लोगों ने किया योगाभ्यास । महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। आयुष चिकित्सालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक पार्कों, अमृत सरोवरों समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों और आयुष चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम कराने के साथ ही नियमित योग के महत्व की जानकारी दी। विकास भवन परिसर में आयुष विभाग की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि योग और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति भारतीय चिकित्सा व्यवस्था के महत्वपूर्ण घटक हैं। नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। सीडीओ ने शिविर में आयुष चिकित्सकों और कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों व चिकित्सकों को जनसामान्य को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक आयुष चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, योग और आयुष चिकित्सा के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ती है और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरणा मिलती है। इस दौरान जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाक्टर आरके द्विवेदी, क्षेत्रीय आयुष अधिकारी डाक्टर. हरेंद्र कुमार जैसवार सहित आयुष विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।1
- पंप ऑपरेटरों ने खोला वेतन का मुद्दा, डीएम से लगाई गुहार! महराजगंज जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने वेतन भुगतान में अनियमितता और अन्य समस्याओं को लेकर 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज पंप ऑपरेटरों ने खोला वेतन का मुद्दा, डीएम से लगाई गुहार! महराजगंज जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने वेतन भुगतान में अनियमितता और अन्य समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सामूहिक शिकायती पत्र सौंपा है। ऑपरेटरों का आरोप है कि 24 घंटे की ड्यूटी के बावजूद महज ₹4,000 प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जा रहा है। साथ ही समय से वेतन भुगतान न होने, नियुक्ति पत्र नहीं मिलने और टंकी व कैंपस की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेटरों ने डीएम से समय से वेतन भुगतान, निश्चित पारिश्रमिक, बैंक खाते में सीधे भुगतान और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 👉 अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है। #Maharajganj #BreakingNews #PumpOperator #SalaryIssue #DMMaharajganj #UPNews #MaharajganjNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #FacebookNews #GroundReport #जनसमस्या #वेतन_समस्या #पंप_ऑपरेटर #महराजगंज1
- अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला- बोले, ये सरकार किसी की नहीं, अपने लोगों की भी सगी नहीं लखनऊ। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "ये सरकार किसी की नहीं है, बीजेपी बीजेपी के लोगों की सगी नहीं है।"अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। बीजेपी के अंदर ही अंतर्कलह है और अपने कार्यकर्ताओं की भी सुनवाई नहीं हो रही। सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत में जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है।1
- उद्योग चौराहे पर खड़ी गाड़ी से अचानक उठने लगा धुँए का गुबार,मौके पर अफरा तफरी..देखें वीडियो1
- पत्रकार की छवि धूमिल करने के आरोप पर गरजे पत्रकार, डीएम से लगाई न्याय की गुहार पत्रकार की छवि धूमिल करने के आरोप पर गरजे पत्रकार, डीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार नौतनवा के रेस्टोरेंट से जुड़ी खबर के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग महराजगंज। नौतनवा स्थित एक रेस्टोरेंट से संबंधित खबर प्रकाशित किए जाने के बाद पत्रकार साथी को कथित रूप से निशाना बनाए जाने का मामला अब कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया है। बुधवार को जिले के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने जिलाधिकारी को बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें पत्रकार के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां की गईं। पत्रकारों का आरोप है कि इस तरह की सामग्री के जरिए पत्रकार की सामाजिक एवं निजी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणियां पोस्ट करने वाले व्यक्ति की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही जिस रेस्टोरेंट से संबंधित खबर प्रकाशित की गई थी, उसकी गतिविधियों की भी संबंधित विभाग से जांच कराई जाए और यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पत्रकारों ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को सामने लाना पत्रकारिता का दायित्व है। किसी खबर से असहमति होने पर तथ्यात्मक पक्ष सामने रखा जा सकता है, लेकिन पत्रकार की व्यक्तिगत छवि खराब करने के प्रयास को उचित नहीं ठहराया जा सकता। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।1
- खोए मोबाइल फोन ढूंढकर महराजगंज पुलिस ने लौटाई, चेहरे पर खिली मुस्कान, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी @ShaktiAvasthy के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से 110 खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 27 #लाख, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए! विगत 6 माह में अब तक 628 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 1.78 #करोड़, ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं। #mahararagnj #police #NewsUpdate #vairalreels #vairalvideo #mobail #phone #case #DM #sp1
- सेवा संकल्प अभियान: 22 से 27 सितंबर तक लगेगा सेवा सेतु कैम्प मेला, ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं। बृजमनगंज/महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड बृजमनगंज में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के तहत 22 से 27 सितंबर तक विशेष कैम्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। कैम्प मेले में विभिन्न विभागों की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, सामाजिक कल्याण, ग्रामीण विकास और महिला स्वयं सहायता समूहों से संबंधित स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई गई। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र कैम्प मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। ग्रामीणों ने स्टॉलों पर पहुंचकर समूहों द्वारा तैयार वस्तुओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व विधायक ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर दिया जोर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र से प्राप्त होने वाली वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार निस्तारण कराने पर जोर दिया। पूर्व विधायक ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव-गांव में पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी पात्र व्यक्ति को जानकारी के अभाव या प्रक्रिया संबंधी परेशानी के कारण सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखी जाए तथा ग्रामीणों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान कराया जाए। ग्रामीणों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी आयोजकों के अनुसार 22 से 27 सितंबर तक चलने वाले सेवा सेतु कैम्प के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पात्र लोगों को आवेदन कराने में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ जरूरी दस्तावेजों के संबंध में भी बताया जाएगा। कैम्प के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर कई विभागों से संबंधित जानकारी और सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले कैम्प में पहुंचकर अपने लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें। सेवा संकल्प एवं सेवा सेतु अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। अफ़रोज़ अहमद ✍️रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ संपर्क नम्बर:-98382377731
- सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के 110 मोबाइल बरामद। महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए बड़ी सफलता हासिल की है। सीईआईआर सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से गुम हुए 110 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया। पुलिस के अनुसार, पिछले छह माह में अब तक कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.78 करोड़ रुपये है। सर्विलांस सेल ने आईएमईआई आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और अन्य आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल खोजे। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है। सीईआईआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा में मदद मिल रही है। उन्होंने लोगों से मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराने तथा नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इन वजहों से गुम हुए मोबाइल पुलिस की जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजार, सब्जी मंडी, साप्ताहिक बाजार, सार्वजनिक पार्क, धार्मिक स्थलों और बड़े आयोजनों में गिरने या छूटने के कारण गुम हुए। कई मोबाइल ऑटो, टैक्सी और बसों में यात्रा के दौरान छूट गए। कुछ मोबाइल बाइक चलाते समय ढीली जेब से गिर गए। शादी समारोह, बारात, खेलकूद और व्यायाम के दौरान भी मोबाइल गुम हुए। बच्चों के गेम खेलने के दौरान मोबाइल छोड़ देने के मामले भी सामने आए। सर्विलांस टीम मे शामिल कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पांडेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, आरक्षी नीरज कुमार सहित जनपद के सभी थानों में सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।1