सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के 110 मोबाइल बरामद। महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए बड़ी सफलता हासिल की है। सीईआईआर सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से गुम हुए 110 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया। पुलिस के अनुसार, पिछले छह माह में अब तक कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.78 करोड़ रुपये है। सर्विलांस सेल ने आईएमईआई आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और अन्य आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल खोजे। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की आवश्यकता है। सीईआईआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा में मदद मिल रही है। उन्होंने लोगों से मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराने तथा नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इन वजहों से गुम हुए मोबाइल पुलिस की जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजार, सब्जी मंडी, साप्ताहिक बाजार, सार्वजनिक पार्क, धार्मिक स्थलों और बड़े आयोजनों में गिरने या छूटने के कारण गुम हुए। कई मोबाइल ऑटो, टैक्सी और बसों में यात्रा के दौरान छूट गए। कुछ मोबाइल बाइक चलाते समय ढीली जेब से गिर गए। शादी समारोह, बारात, खेलकूद और व्यायाम के दौरान भी मोबाइल गुम हुए। बच्चों के गेम खेलने के दौरान मोबाइल छोड़ देने के मामले भी सामने आए। सर्विलांस टीम मे शामिल कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पांडेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, आरक्षी नीरज कुमार सहित जनपद के सभी थानों में सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।

- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 📱 गुम और चोरी हुए 110 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए महराजगंज पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से गुम एवं चोरी हुए 110 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है। 👉 पुलिस के अनुसार, पिछले छह महीनों में सर्विलांस सेल और जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये है। 📍 तकनीकी निगरानी से मोबाइलों को ट्रेस कर पहुंचाया गया मालिकों तक। #Maharajganj #MaharajganjPolice #BreakingNews #LatestNews #MobileRecovery #CEIR #Surveillance #PoliceAction #UPPolice #UttarPradesh #CrimeNews #NewsUpdate #ViralNews #LocalNews #महराजगंज #महराजगंजपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज #मोबाइलबरामद #पुलिसकार्रवाई1
- CEIR की मदद से पुलिस ने 6 माह में 1.78 करोड़ के 628 मोबाइल खोजे, 110 मालिकों को लौटाए फोन महराजगंज। महराजगंज पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग की मिसाल पेश की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से गुम हुए 110 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार पिछले 6 महीनों में अब तक कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी बाजार कीमत 1 करोड़ 78 लाख रुपये है। सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए हैं। आज 23 सितंबर को पुलिस लाइन में सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके फोन सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। लोगों ने एसपी और सर्विलांस टीम का आभार जताया। इस दौरान एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। तकनीक के इस्तेमाल से लोगों की संपत्ति सुरक्षित की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर ब्लॉक कराएं और थाने में शिकायत दें। सर्विलांस सेल ने IMEI ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण से विभिन्न कंपनियों के फोन खोजे। मोबाइल गुम होने के कारणों में भीड़-भाड़ वाले बाजार, सब्जी मंडी, बस-ऑटो में छूटना, बाइक चलाते समय जेब से गिरना, पार्क, शादी-समारोह, मंदिर-मस्जिद और बच्चों द्वारा गेम खेलते समय कहीं छोड़ देना शामिल है। बरामदगी करने वाली टीम में ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, राजकुमार राजभर, आलोक पांडेय, आरक्षी सुधीर यादव, सूरज गुप्ता, नीरज कुमार और सभी थानों के CEIR कर्मी शामिल रहे।1
- योगी सरकार में बुल्डोज हुए गरीबों के घर,दुकान की भरपाई करेगी समाजवादी सरकार.. देखें वीडियो1
- नाराज पत्रकारों ने डीएम को सौंपा पत्र, रेस्टोरेंट मालिक पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग रंगदारी मांगने व गलत तरीके से वीडियो प्रसारित करने का आरोप #mahararagnj #police #dm #NewsUpdate #vairalvideo #hotel1
- पत्रकार के समर्थन में उतरे सैकड़ों पत्रकार, डीएम से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग पत्रकार के समर्थन में उतरे सैकड़ों पत्रकार, डीएम से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग नौतनवा में रेस्टोरेंट से जुड़ी खबर प्रकाशित करने के बाद पत्रकार की छवि धूमिल करने का आरोप महराजगंज। नौतनवा में एक रेस्टोरेंट से संबंधित खबर प्रकाशित किए जाने के बाद पत्रकार की छवि धूमिल किए जाने के आरोपों को लेकर बुधवार को सैकड़ों पत्रकारों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात की। पत्रकारों ने जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि खबर प्रकाशित किए जाने के बाद पत्रकार की छवि प्रभावित करने का प्रयास किए जाने का आरोप है। मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की गई। पत्रकारों की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले की जांच कराने तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।1
- खजुरगावां में पोखरे के विवाद का स्थलीय निरीक्षण, दो दिन में कार्रवाई का भरोसा कैम्पियरगंज, गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरगावां में पोखरे को लेकर चल रहे विवाद के मामले में जांच टीम ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पोखरे की स्थिति का जायजा लिया और मामले से जुड़े लोगों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए दो दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने की बात कही। वहीं ग्राम सभा के अन्य टोले शिवरतनपुर में एक पोखरे में प्रतिबंधित प्रजाति की मछली मांगूर का पालन किए जाने का मामला सामने आया। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पोखरे का निरीक्षण किया। प्रतिबंधित मछली का पालन पाए जाने पर टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए मांगूर मछली को नष्ट कराया गया। जांच टीम की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पोखरों के उपयोग और मछली पालन को लेकर प्रशासन की निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने भी सार्वजनिक पोखरों के संरक्षण तथा प्रतिबंधित मछलियों के पालन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1
- अंधेरे का फायदा उठा रहे हैं चो-र, जांच में जुटी पुलिस सिद्धार्थनगर जिले का बताया जा रहा है चो*र सूचना पर पहुंची पुलिस, थाने पर उठा कर ले गई #mahararagnj #police #NewsUpdate #vairalvideo #case #vairalreels #purndrpur अंधेरे का फायदा उठा रहे हैं चो-र, जांच में जुटी पुलिस सिद्धार्थनगर जिले का बताया जा रहा है चो*र सूचना पर पहुंची पुलिस, थाने पर उठा कर ले गई #mahararagnj #police #NewsUpdate #vairalvideo #case #vairalreels #purndrpur1
- महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 गुम मोबाइल बरामद, ₹27 लाख के फोन मालिकों को लौटाए महराजगंज पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग मामलों में 110 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है। प्रेस वार्ता के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।1
- भारत और नेपाल की सीमा सोनौली बॉर्डर की तस्वीर.......... भारत और नेपाल की सीमा सोनौली बॉर्डर की तस्वीर1