Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुज़फ्फरनगर :थप्पड़ के बदले मासूम का कत्ल 210 किमी दूर आया किशोर #news #muzaffarnagar #murdernews #yt
YT News Bharat
मुज़फ्फरनगर :थप्पड़ के बदले मासूम का कत्ल 210 किमी दूर आया किशोर #news #muzaffarnagar #murdernews #yt
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Farman e Rasul. e Khuda S.A.W.Byan karte hue .Molana mohd ali bijnori1
- लोगों में खौफ की बजे बन रहा गुलदार वन विभाग पिंजरे में हुआ कैद, लोगों ने ली राहत की सांस बिजनौर-वन विभाग के पिंजरे में गुलदार कैद हो गया,ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने कॉलोनी के पास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। कॉलोनी के आसपास ग्रामीणों को कई दिन से गुलदार दिख रहा था कॉलोनी के नजदीक गुलदार दिखाने से लोगों में खौफ का माहौल देखा जा रहा था आज गुलदार के पिंजरे में कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है दरअसल आपको बता दें बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र शिवलोक सिटी कॉलोनी के पास पिछले कई दिनों से आदमखोर गुलदार दिख रहा था। वन विभाग की टीम ने लोगों की शिकायत पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था जिसमें गुलदार कैद हो गया है पिंजरे में गुलदार के कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है दरअसल भय का पर्याय बने गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया है। लोगों की लगातार शिकायतों और खतरे को देखते हुए वन विभाग ने यहाँ पिंजरा लगाया था। लोगों ने पिंजरे में गुलदार को कैद देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया है गुलदार के पिंजरे में कैद होने से कहीं ना कहीं लोगों ने राहत की सांस भी ली है।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू कर रेंज कार्यालय ले जाया गया।लंबे समय से रिहायशी इलाके के आसपास गुलदार की आवाजाही से लोग डरे हुए थे। इस सफलता के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग की टीम का आभार जताया है। और राहत भरी सांस ली है2
- श्री भंवर सिंह वन विभाग लक्सर कर्मचारी के पद से सेवानिवृत हो गए श्री भंवर सिंह वन विभाग लक्सर में कर्मचारी के पद पर रहे विभाग के कर्मचारी श्री भंवर सिंह ने अपनी लंबी और साहनी सेवाओं के पश्चात दिनांक 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत हो गए उनके विदाई के ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने के लिए वन विभाग द्वारा एक विदाई सह भोज का आयोजन किया गया जिसमें समस्त पत्रकार बंधु वन विभाग कर्मचारी अन्य उपस्थित रहे1
- दिल्ली: 1 नवंबर को होने वाली 'INDIA' गठबंधन की रैली के बारे में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "यह सिर्फ कांग्रेस की रैली नहीं है बल्कि यह देश की सामूहिक चेतना का प्रतिनिधित्व करने वाली रैली है। दिल्ली: 1 नवंबर को होने वाली 'INDIA' गठबंधन की रैली के बारे में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "यह सिर्फ कांग्रेस की रैली नहीं है बल्कि यह देश की सामूहिक चेतना का प्रतिनिधित्व करने वाली रैली है। वोटों की जो चोरी हो रही है उससे पूरा देश आंदोलित और आक्रोशित है। यह रैली और वोटों की इस चोरी के खिलाफ देश भर में हो रहे अन्य सभी प्रदर्शन हमारे देश के लोकतंत्र को बचाने के उद्देश्य से हैं। हमारे लोकतंत्र की नींव ही 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत पर टिकी है। जब इस सिद्धांत के साथ छेड़छाड़ की जाती है तो लोगों को एहसास होता है कि अगर उनके वोट की ताकत छीन ली गई तो सत्ता में बैठे लोगों को प्रभावित करने की उनकी क्षमता खत्म हो जाएगी... यह रैली एक अभूतपूर्व आंदोलन की शुरुआत करेगी..."1
- ने खोली धर्मांतरण नेटवर्क की परतें, दोषियों पर कसेगा शिकंजा,केजीएमयू : डॉ. अनीस ने 19 हिंदू मेडिकल छात्राओं से किया दुष्कर्म1
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, आठ वर्षीय छात्र ने छह साल की बच्ची को ईंट से पीटकर किया लहूलुहान बेंच पर पटका सिर, चेहरे पर किए कई वार; पीजीआई में मासूम की बड़ी सर्जरी, सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला स्थित एक सरकारी स्कूल में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बर मारपीट की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले आठ वर्षीय छात्र ने बच्ची को खाली कक्षा में ले जाकर बेरहमी से पीटा। उसने पहले बच्ची का सिर बेंच पर पटका, फिर लातों से हमला किया और ईंट से सिर व चेहरे पर कई वार किए। बच्ची के बेहोश होकर जमीन पर गिरने के बाद भी वह नहीं रुका और डस्टबिन से भी उस पर हमला किया। घटना 28 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्ची वॉशरूम की ओर जा रही थी, तभी छात्र उसे पहली मंजिल पर स्थित खाली कक्षा में ले गया और उस पर हमला कर दिया। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पीजीआई में बच्ची के चेहरे की हुई बड़ी सर्जरी स्कूल की छुट्टी के बाद जब ऑटो चालक को बच्ची अपने निर्धारित स्थान पर नहीं मिली तो उसने परिजनों को सूचना दी। पिता स्कूल पहुंचे और बेटी की तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें बच्ची के खाली कक्षा में घायल पड़े होने की जानकारी मिली। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसके चेहरे की बड़ी सर्जरी करनी पड़ी। घटना के करीब दो दिन बाद जब बच्ची ने माता-पिता और चाचा से बातचीत की तो वह रोने लगी। शिक्षकों की कमी और स्कूल में निगरानी पर उठे सवाल घटना के बाद स्कूल की व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के चलते अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे एक ही कक्षा में बैठते थे। वहीं शिक्षा विभाग के अनुसार घायल बच्ची बाल वाटिका और हमला करने वाला छात्र तीसरी कक्षा में पढ़ता है। स्कूल में खाली कक्षाओं तक बच्चों की पहुंच और छुट्टी के समय निगरानी व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। शिक्षा विभाग ने गठित की जांच समिति जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में समिति गठित की है। समिति में दो विद्यालयों की प्राचार्य रेनू और निर्मल खुल को शामिल किया गया है। जांच समिति को दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति हरिपाल श्योराण ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस करा रही छात्र का मानसिक आकलन एसीपी विक्रम नेहरा के अनुसार, बच्ची के पिता के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित छात्र और उसके परिजनों से भी पूछताछ की गई है। छात्र की मानसिक स्थिति का आकलन कराने के लिए परीक्षण करवाया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों के व्यवहार पर समय रहते ध्यान देने की आवश्यकता को उजागर किया है।1
- बिजनौर में ई रिक्शा खरीदने के लिए 1.80 लाख रुपये मे बेच दिया आठ महीने का मासूम बच्चा, ख़रीद फ़रोख़्त मे चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद किया।1
- मुज़फ्फरनगर :थप्पड़ के बदले मासूम का कत्ल 210 किमी दूर आया किशोर #news #muzaffarnagar #murdernews #yt1