पंचकूला के सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, आठ वर्षीय छात्र ने छह साल की बच्ची को ईंट से पीटकर किया लहूलुहान बेंच पर पटका सिर, चेहरे पर किए कई वार; पीजीआई में मासूम की बड़ी सर्जरी, सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला स्थित एक सरकारी स्कूल में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बर मारपीट की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले आठ वर्षीय छात्र ने बच्ची को खाली कक्षा में ले जाकर बेरहमी से पीटा। उसने पहले बच्ची का सिर बेंच पर पटका, फिर लातों से हमला किया और ईंट से सिर व चेहरे पर कई वार किए। बच्ची के बेहोश होकर जमीन पर गिरने के बाद भी वह नहीं रुका और डस्टबिन से भी उस पर हमला किया। घटना 28 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्ची वॉशरूम की ओर जा रही थी, तभी छात्र उसे पहली मंजिल पर स्थित खाली कक्षा में ले गया और उस पर हमला कर दिया। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पीजीआई में बच्ची के चेहरे की हुई बड़ी सर्जरी स्कूल की छुट्टी के बाद जब ऑटो चालक को बच्ची अपने निर्धारित स्थान पर नहीं मिली तो उसने परिजनों को सूचना दी। पिता स्कूल पहुंचे और बेटी की तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें बच्ची के खाली कक्षा में घायल पड़े होने की जानकारी मिली। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसके चेहरे की बड़ी सर्जरी करनी पड़ी। घटना के करीब दो दिन बाद जब बच्ची ने माता-पिता और चाचा से बातचीत की तो वह रोने लगी। शिक्षकों की कमी और स्कूल में निगरानी पर उठे सवाल घटना के बाद स्कूल की व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के चलते अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे एक ही कक्षा में बैठते थे। वहीं शिक्षा विभाग के अनुसार घायल बच्ची बाल वाटिका और हमला करने वाला छात्र तीसरी कक्षा में पढ़ता है। स्कूल में खाली कक्षाओं तक बच्चों की पहुंच और छुट्टी के समय निगरानी व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। शिक्षा विभाग ने गठित की जांच समिति जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में समिति गठित की है। समिति में दो विद्यालयों की प्राचार्य रेनू और निर्मल खुल को शामिल किया गया है। जांच समिति को दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति हरिपाल श्योराण ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस करा रही छात्र का मानसिक आकलन एसीपी विक्रम नेहरा के अनुसार, बच्ची के पिता के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित छात्र और उसके परिजनों से भी पूछताछ की गई है। छात्र की मानसिक स्थिति का आकलन कराने के लिए परीक्षण करवाया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों के व्यवहार पर समय रहते ध्यान देने की आवश्यकता को उजागर किया है।

- Farman e Rasul. e Khuda S.A.W.Byan karte hue .Molana mohd ali bijnori1
- लड़ाई-झगड़ा एवं गाली-गलौज कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 08 व्यक्तियों को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.11.2026 को चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुरोहित मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां 08 व्यक्ति आपस में गाली-गलौज एवं लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट पर उतारू थे। पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति और अधिक उत्तेजित होकर आमादा फसाद हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका के दृष्टिगत सभी 08 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* (1) प्रकाश चंद रिवाली उम्र 55 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार ,(2) हर्षित गढ़कोटी उम्र 25 वर्ष पुत्र विद्याधर गढ़कोटी निवासी राम गिरि की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार ,(3) केशव दत्त वाली उम्र 28 वर्ष पुत्र रमेश चंद निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार जनपद हरिद्वार ,(4)खेमेश रिवाली उम्र 31 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी इस शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार जनपद हरिद्वार, (5) योगेश रिवाली उम्र 24 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र रिवाली निवासी उपरोक्त ,(6) राजू गढ़कोटी उम्र 31 वर्ष पुत्र अंबादत गढ़कोटी निवासी रामगिरी की हवेली कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार , (7) नितिन रिवाली उम्र 38 वर्ष पुत्र प्रकाश चंद्र रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार ,(8) राजू भट्ट उम्र 28 वर्ष पुत्र जय दत्त निवासी पीपल वाली हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को अन्तर्गत *पुलिस टीम* 1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार 2. उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 3. का0 शिव शंकर 4. का0 रमेश चौहान 5. का0 मानसिंह1
- बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के वार्षिकोत्सव का आयोजन...... बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के वार्षिकोत्सव का आयोजन! पौड़ी: जिला मुख्यालय पौड़ी के बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी के वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रभक्ति व लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कक्षा 12वीं की छात्रा तपोषी किंगर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, विशिष्ट अतिथि लोक गायक अनिल बिष्ट, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पूरण सिंह नेगी व स्कूल के लीगल एडवाइजर दिनेश गैरोला ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नेगी ने कहा कि स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रतिभाओं को निखारने व आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र स्कूल के योगदान को लेकर स्कूल प्रशासन की जमकर सराहना की। लोक गायक अनिल बिष्ट व अधिवक्ता पूरण सिंह नेगी ने कहा कि वार्षिकोत्सव के मंच पर स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद मंमगाई ने स्कूल की स्थापना, अभिभावकों के सकारात्मक सहयोग, शिक्षकों की मेहनत व छात्रों की लगन को सफलता का आधार बताया। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों को सांझा किया। वार्षिकोत्सव में ये देश है वीर जवानाें का, अलबेलों का-मस्तानों का, ये देश नहीं झुकने दूंगा प्रस्तुतियों से दर्शकों को राष्ट्रभक्ति के जोश से सराबोर किया।नौनिहालों ने आईएम ए बार्बी गर्ल्स, आईएम शो हैप्पी की प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी। जंग फूड के अधिक सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी। इसके अलावा बच्चों ने नागराजा जागर, गढ़वाली, शास्त्रीय नृत्य, असमी, नेपाली, गुजराती सहित विभिन्न लोकगीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान खेल, शैक्षणिक, प्रतियोगितात्मक सहित अन्य आयोजनों में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन ललित मोहन रावत व संचालन पूरण रावत, गर्विता, वैष्णवी, समेंदु, श्रेयांशी, दिव्यांशी व प्रेरिता ने किया। इस अवसर पर शिक्षक गोपाल मंमगाई, संस्कृति कर्मी डा. मदन मोहन नौडियाल, अधिवक्ता महेश बलूनी, एडीएसडब्ल्यूओ अनिल सेमवाल, नागेंद्र बिष्ट, हरीश जोशी, राजेश खंकरियाल, पीएस पंवार, बीएस खत्री, डिंपल किंगर, रमा रावत आदि मौजूद रहे।1
- श्री भंवर सिंह वन विभाग लक्सर कर्मचारी के पद से सेवानिवृत हो गए श्री भंवर सिंह वन विभाग लक्सर में कर्मचारी के पद पर रहे विभाग के कर्मचारी श्री भंवर सिंह ने अपनी लंबी और साहनी सेवाओं के पश्चात दिनांक 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत हो गए उनके विदाई के ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने के लिए वन विभाग द्वारा एक विदाई सह भोज का आयोजन किया गया जिसमें समस्त पत्रकार बंधु वन विभाग कर्मचारी अन्य उपस्थित रहे1
- दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता और समर्थक नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। रैली में विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। मैदान में दूर-दूर तक लोगों की भीड़ दिखाई दी। विभिन्न विपक्षी दलों के झंडों और बैनरों से पूरा मैदान भरा नजर आया। रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। कार्यक्रम से पहले रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्रों में 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कंपनियां तैनात की गई थीं। मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक प्रस्तावित मार्च के मार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी। रैली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव प्रक्रिया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखीं तथा इन मुद्दों पर सरकार और निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग की। रामलीला मैदान में उमड़ी भारी भीड़ के चलते राजधानी के मध्य क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। रैली के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क रहा।1
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, आठ वर्षीय छात्र ने छह साल की बच्ची को ईंट से पीटकर किया लहूलुहान बेंच पर पटका सिर, चेहरे पर किए कई वार; पीजीआई में मासूम की बड़ी सर्जरी, सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला स्थित एक सरकारी स्कूल में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बर मारपीट की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले आठ वर्षीय छात्र ने बच्ची को खाली कक्षा में ले जाकर बेरहमी से पीटा। उसने पहले बच्ची का सिर बेंच पर पटका, फिर लातों से हमला किया और ईंट से सिर व चेहरे पर कई वार किए। बच्ची के बेहोश होकर जमीन पर गिरने के बाद भी वह नहीं रुका और डस्टबिन से भी उस पर हमला किया। घटना 28 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्ची वॉशरूम की ओर जा रही थी, तभी छात्र उसे पहली मंजिल पर स्थित खाली कक्षा में ले गया और उस पर हमला कर दिया। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पीजीआई में बच्ची के चेहरे की हुई बड़ी सर्जरी स्कूल की छुट्टी के बाद जब ऑटो चालक को बच्ची अपने निर्धारित स्थान पर नहीं मिली तो उसने परिजनों को सूचना दी। पिता स्कूल पहुंचे और बेटी की तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें बच्ची के खाली कक्षा में घायल पड़े होने की जानकारी मिली। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसके चेहरे की बड़ी सर्जरी करनी पड़ी। घटना के करीब दो दिन बाद जब बच्ची ने माता-पिता और चाचा से बातचीत की तो वह रोने लगी। शिक्षकों की कमी और स्कूल में निगरानी पर उठे सवाल घटना के बाद स्कूल की व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के चलते अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे एक ही कक्षा में बैठते थे। वहीं शिक्षा विभाग के अनुसार घायल बच्ची बाल वाटिका और हमला करने वाला छात्र तीसरी कक्षा में पढ़ता है। स्कूल में खाली कक्षाओं तक बच्चों की पहुंच और छुट्टी के समय निगरानी व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। शिक्षा विभाग ने गठित की जांच समिति जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में समिति गठित की है। समिति में दो विद्यालयों की प्राचार्य रेनू और निर्मल खुल को शामिल किया गया है। जांच समिति को दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति हरिपाल श्योराण ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस करा रही छात्र का मानसिक आकलन एसीपी विक्रम नेहरा के अनुसार, बच्ची के पिता के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित छात्र और उसके परिजनों से भी पूछताछ की गई है। छात्र की मानसिक स्थिति का आकलन कराने के लिए परीक्षण करवाया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों के व्यवहार पर समय रहते ध्यान देने की आवश्यकता को उजागर किया है।1
- ने खोली धर्मांतरण नेटवर्क की परतें, दोषियों पर कसेगा शिकंजा,केजीएमयू : डॉ. अनीस ने 19 हिंदू मेडिकल छात्राओं से किया दुष्कर्म1
- उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक वाहन में फंसा, SDRF ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से सकुशल बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल । उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक वाहन में फंसा, SDRF ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से सकुशल बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल । उत्तरकाशी। आज दिनांक 01 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार चुंगी बड़ेथी में एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF पोस्ट उजेली, मुख्यालय से HC कुलदीप सिंह के हमराह एक सब टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था तथा बाहर निकलने में असमर्थ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम द्वारा विशेष रेस्क्यू तकनीकों एवं आवश्यक उपकरणों की सहायता से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल ट्रक से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के उपरांत चालक को आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।4