लड़ाई-झगड़ा एवं गाली-गलौज कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 08 व्यक्तियों को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.11.2026 को चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुरोहित मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां 08 व्यक्ति आपस में गाली-गलौज एवं लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट पर उतारू थे। पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति और अधिक उत्तेजित होकर आमादा फसाद हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका के दृष्टिगत सभी 08 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* (1) प्रकाश चंद रिवाली उम्र 55 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार ,(2) हर्षित गढ़कोटी उम्र 25 वर्ष पुत्र विद्याधर गढ़कोटी निवासी राम गिरि की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार ,(3) केशव दत्त वाली उम्र 28 वर्ष पुत्र रमेश चंद निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार जनपद हरिद्वार ,(4)खेमेश रिवाली उम्र 31 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी इस शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार जनपद हरिद्वार, (5) योगेश रिवाली उम्र 24 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र रिवाली निवासी उपरोक्त ,(6) राजू गढ़कोटी उम्र 31 वर्ष पुत्र अंबादत गढ़कोटी निवासी रामगिरी की हवेली कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार , (7) नितिन रिवाली उम्र 38 वर्ष पुत्र प्रकाश चंद्र रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार ,(8) राजू भट्ट उम्र 28 वर्ष पुत्र जय दत्त निवासी पीपल वाली हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को अन्तर्गत *पुलिस टीम* 1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार 2. उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 3. का0 शिव शंकर 4. का0 रमेश चौहान 5. का0 मानसिंह
लड़ाई-झगड़ा एवं गाली-गलौज कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 08 व्यक्तियों को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.11.2026 को चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुरोहित मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां 08 व्यक्ति आपस में गाली-गलौज एवं लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट पर उतारू थे। पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति और अधिक उत्तेजित होकर आमादा फसाद हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका के दृष्टिगत सभी 08 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* (1) प्रकाश चंद रिवाली उम्र 55 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार ,(2) हर्षित गढ़कोटी उम्र 25 वर्ष पुत्र विद्याधर गढ़कोटी निवासी राम गिरि की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार ,(3) केशव दत्त वाली उम्र 28 वर्ष पुत्र रमेश चंद निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार जनपद हरिद्वार ,(4)खेमेश रिवाली उम्र 31 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी इस शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार जनपद हरिद्वार, (5) योगेश रिवाली उम्र 24 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र रिवाली निवासी उपरोक्त ,(6) राजू गढ़कोटी उम्र 31 वर्ष पुत्र अंबादत गढ़कोटी निवासी रामगिरी की हवेली कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार , (7) नितिन रिवाली उम्र 38 वर्ष पुत्र प्रकाश चंद्र रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार ,(8) राजू भट्ट उम्र 28 वर्ष पुत्र जय दत्त निवासी पीपल वाली हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को अन्तर्गत *पुलिस टीम* 1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार 2. उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 3. का0 शिव शंकर 4. का0 रमेश चौहान 5. का0 मानसिंह
- लड़ाई-झगड़ा एवं गाली-गलौज कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 08 व्यक्तियों को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.11.2026 को चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुरोहित मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां 08 व्यक्ति आपस में गाली-गलौज एवं लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट पर उतारू थे। पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति और अधिक उत्तेजित होकर आमादा फसाद हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका के दृष्टिगत सभी 08 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* (1) प्रकाश चंद रिवाली उम्र 55 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार ,(2) हर्षित गढ़कोटी उम्र 25 वर्ष पुत्र विद्याधर गढ़कोटी निवासी राम गिरि की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार ,(3) केशव दत्त वाली उम्र 28 वर्ष पुत्र रमेश चंद निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार जनपद हरिद्वार ,(4)खेमेश रिवाली उम्र 31 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी इस शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार जनपद हरिद्वार, (5) योगेश रिवाली उम्र 24 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र रिवाली निवासी उपरोक्त ,(6) राजू गढ़कोटी उम्र 31 वर्ष पुत्र अंबादत गढ़कोटी निवासी रामगिरी की हवेली कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार , (7) नितिन रिवाली उम्र 38 वर्ष पुत्र प्रकाश चंद्र रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार ,(8) राजू भट्ट उम्र 28 वर्ष पुत्र जय दत्त निवासी पीपल वाली हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को अन्तर्गत *पुलिस टीम* 1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार 2. उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 3. का0 शिव शंकर 4. का0 रमेश चौहान 5. का0 मानसिंह1
- श्री भंवर सिंह वन विभाग लक्सर कर्मचारी के पद से सेवानिवृत हो गए श्री भंवर सिंह वन विभाग लक्सर में कर्मचारी के पद पर रहे विभाग के कर्मचारी श्री भंवर सिंह ने अपनी लंबी और साहनी सेवाओं के पश्चात दिनांक 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत हो गए उनके विदाई के ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने के लिए वन विभाग द्वारा एक विदाई सह भोज का आयोजन किया गया जिसमें समस्त पत्रकार बंधु वन विभाग कर्मचारी अन्य उपस्थित रहे1
- दिल्ली: 1 नवंबर को होने वाली 'INDIA' गठबंधन की रैली के बारे में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "यह सिर्फ कांग्रेस की रैली नहीं है बल्कि यह देश की सामूहिक चेतना का प्रतिनिधित्व करने वाली रैली है। दिल्ली: 1 नवंबर को होने वाली 'INDIA' गठबंधन की रैली के बारे में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "यह सिर्फ कांग्रेस की रैली नहीं है बल्कि यह देश की सामूहिक चेतना का प्रतिनिधित्व करने वाली रैली है। वोटों की जो चोरी हो रही है उससे पूरा देश आंदोलित और आक्रोशित है। यह रैली और वोटों की इस चोरी के खिलाफ देश भर में हो रहे अन्य सभी प्रदर्शन हमारे देश के लोकतंत्र को बचाने के उद्देश्य से हैं। हमारे लोकतंत्र की नींव ही 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत पर टिकी है। जब इस सिद्धांत के साथ छेड़छाड़ की जाती है तो लोगों को एहसास होता है कि अगर उनके वोट की ताकत छीन ली गई तो सत्ता में बैठे लोगों को प्रभावित करने की उनकी क्षमता खत्म हो जाएगी... यह रैली एक अभूतपूर्व आंदोलन की शुरुआत करेगी..."1
- 🏆 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026: देहरादून बना ओवरऑल चैंपियन The Aman Times | देहरादून 🏆 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026: देहरादून बना ओवरऑल चैंपियन देहरादून में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी उत्तराखंड-2026 (खेल महाकुंभ) का भव्य समापन हुआ। जिला देहरादून ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खेल महाकुंभ के दसवें संस्करण में 3.35 लाख से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से 11.30 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। उन्होंने मेडल विजेता खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में 4 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी दोहराई। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर से चयनित 662 खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान मलखंभ और योग के शानदार प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री1
- लोकतंत्र के गद्दारों देख लो देशभक्त भारत की ताकत - देख कर वोट चोरों की बची खुची हिम्मत भी टूट जाएगी।1
- रातोंरात छिन गया स्वास्थ्यकर्मियों का रोजगार, भविष्य पर सवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंदों के गेट पर लटका ताला। जनपद हरिद्वार के पाँच शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों— टिबड़ी, ज्वालापुर प्रथम, ज्वालापुर द्वितीय, रामधाम एवं कनखल में पीपीपी (PPP) मोड के अंतर्गत कार्यरत एएनएम, फार्मासिस्ट, पीएचएम, स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारियों के सामने अचानक रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। इन केंद्रों में कार्यरत कर्मचारी वर्षों से आम जनता को ओपीडी, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल सहित अनेक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे थे। लेकिन अचानक रात्रि में पीपीपी मोड की व्यवस्था समाप्त किए जाने की सूचना ने इन सभी कर्मचारियों को गहरे असमंजस में डाल दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन कर्मचारियों का अब क्या होगा? जो लोग वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रहे थे, वे आज यह सोचने को मजबूर हैं कि कल से उन्हें कहाँ जाना है, किसके अधीन काम करना है और उनके परिवारों की आजीविका की जिम्मेदारी कौन लेगा? कर्मचारियों की पीड़ा यह भी है कि इतने बड़े फैसले से पहले न उनसे कोई बातचीत की गई और न ही उनके भविष्य को लेकर कोई जानकारी दी गई। आखिर उनकी नौकरी, उनका परिवार और उनका भविष्य क्या किसी की जिम्मेदारी नहीं है? एक ओर ये कर्मचारी वर्षों से जनता की स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान देते रहे और दूसरी ओर आज खुद अपने रोजगार की सुरक्षा के लिए जवाब तलाश रहे हैं। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन से भावुक अपील की है कि उन्हें इस तरह अनिश्चितता में न छोड़ा जाए। जल्द बैठक आयोजित कर उनके रोजगार, समायोजन और आगामी वेतन की जिम्मेदारी स्पष्ट की जाए। वे केवल अपने काम और भविष्य को लेकर एक स्पष्ट जवाब और सम्मानजनक समाधान चाहते हैं।1
- उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक वाहन में फंसा, SDRF ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से सकुशल बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल । उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक वाहन में फंसा, SDRF ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से सकुशल बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल । उत्तरकाशी। आज दिनांक 01 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार चुंगी बड़ेथी में एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF पोस्ट उजेली, मुख्यालय से HC कुलदीप सिंह के हमराह एक सब टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था तथा बाहर निकलने में असमर्थ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम द्वारा विशेष रेस्क्यू तकनीकों एवं आवश्यक उपकरणों की सहायता से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल ट्रक से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के उपरांत चालक को आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।4
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, आठ वर्षीय छात्र ने छह साल की बच्ची को ईंट से पीटकर किया लहूलुहान बेंच पर पटका सिर, चेहरे पर किए कई वार; पीजीआई में मासूम की बड़ी सर्जरी, सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला स्थित एक सरकारी स्कूल में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बर मारपीट की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले आठ वर्षीय छात्र ने बच्ची को खाली कक्षा में ले जाकर बेरहमी से पीटा। उसने पहले बच्ची का सिर बेंच पर पटका, फिर लातों से हमला किया और ईंट से सिर व चेहरे पर कई वार किए। बच्ची के बेहोश होकर जमीन पर गिरने के बाद भी वह नहीं रुका और डस्टबिन से भी उस पर हमला किया। घटना 28 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्ची वॉशरूम की ओर जा रही थी, तभी छात्र उसे पहली मंजिल पर स्थित खाली कक्षा में ले गया और उस पर हमला कर दिया। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पीजीआई में बच्ची के चेहरे की हुई बड़ी सर्जरी स्कूल की छुट्टी के बाद जब ऑटो चालक को बच्ची अपने निर्धारित स्थान पर नहीं मिली तो उसने परिजनों को सूचना दी। पिता स्कूल पहुंचे और बेटी की तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें बच्ची के खाली कक्षा में घायल पड़े होने की जानकारी मिली। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसके चेहरे की बड़ी सर्जरी करनी पड़ी। घटना के करीब दो दिन बाद जब बच्ची ने माता-पिता और चाचा से बातचीत की तो वह रोने लगी। शिक्षकों की कमी और स्कूल में निगरानी पर उठे सवाल घटना के बाद स्कूल की व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के चलते अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे एक ही कक्षा में बैठते थे। वहीं शिक्षा विभाग के अनुसार घायल बच्ची बाल वाटिका और हमला करने वाला छात्र तीसरी कक्षा में पढ़ता है। स्कूल में खाली कक्षाओं तक बच्चों की पहुंच और छुट्टी के समय निगरानी व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। शिक्षा विभाग ने गठित की जांच समिति जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में समिति गठित की है। समिति में दो विद्यालयों की प्राचार्य रेनू और निर्मल खुल को शामिल किया गया है। जांच समिति को दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति हरिपाल श्योराण ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस करा रही छात्र का मानसिक आकलन एसीपी विक्रम नेहरा के अनुसार, बच्ची के पिता के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित छात्र और उसके परिजनों से भी पूछताछ की गई है। छात्र की मानसिक स्थिति का आकलन कराने के लिए परीक्षण करवाया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों के व्यवहार पर समय रहते ध्यान देने की आवश्यकता को उजागर किया है।1