घरेलु गैस की किल्लत, कालाबाजारी एवं मूल्यवृद्धि के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर गयाजी के स्थानीय टावर चौक के पास कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकताओं ने घरेलु गैस की घोर किल्लत, कालाबाजारी एवं बढ़ती कीमतों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर केंद्र तथा राज्य सरकारों से बिहार राज्य के घरेलु गैस उपभोक्ताओं को प्रचुर मात्रा में गैस उपलब्ध कराने की मांग किया है। प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, गया जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, सुनील कुमार पासवान, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, इंदल पासवान, विनोद बनारसी, गीता देवी, संगीता कुमारी, धर्मेंद्र कुमार निराला आदि ने कहा कि बिहार राज्य सहित गयाजी में घरेलु गैस की घोर किल्लत से त्रस्त उपभोक्ता सुबह से ही विभिन्न गैस एजेंसी के दफ्तर पर लाइन लगा कर खड़े रहने, ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी समय पर गैस नहीं मिलने, व्यवसायिक गैस की आपूर्ति बंद होने से होटल- रेस्तरां भी घरेलु गैस पर निर्भर होने के कारण पूरी तरह गैस के लिए हाहाकार है। नेताओं ने कहा कि घरेलु गैस की कीमत में वृद्धि, महीने में एक ही सिलिंडर मिलने, तथा कालाबाजारी भी चरम पर है। नेताओं ने कहा कि एल पी जी की कमी के कारण अस्पताल में मरीजों का भोजन, शैक्षणिक संस्थानों के छात्रावासों में खाना नहीं बनने, ट्रेन में भोजन नहीं मिलना आदि से आमजन त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि गयाजी वासियों को घर- घर पाइप लाइन से घरेलु गैस उपलब्ध कराने की योजना जो 2023 में ही पूरा होना था, वो गया नगर निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार को सड़क, गली खोदने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नहीं करने के कारण अभी तक पूरा नहीं हुआ, आज अगर घर- घर पाइप लाइन से घरेलु गैस की आपूर्ति होती तो गया जी वासियों को सिलिंडर भराने की कोई चिंता नहीं होती। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू

- अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर गयाजी के स्थानीय टावर चौक के पास कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकताओं ने घरेलु गैस की घोर किल्लत, कालाबाजारी एवं बढ़ती कीमतों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर केंद्र तथा राज्य सरकारों से बिहार राज्य के घरेलु गैस उपभोक्ताओं को प्रचुर मात्रा में गैस उपलब्ध कराने की मांग किया है। प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, गया जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, सुनील कुमार पासवान, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, इंदल पासवान, विनोद बनारसी, गीता देवी, संगीता कुमारी, धर्मेंद्र कुमार निराला आदि ने कहा कि बिहार राज्य सहित गयाजी में घरेलु गैस की घोर किल्लत से त्रस्त उपभोक्ता सुबह से ही विभिन्न गैस एजेंसी के दफ्तर पर लाइन लगा कर खड़े रहने, ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी समय पर गैस नहीं मिलने, व्यवसायिक गैस की आपूर्ति बंद होने से होटल- रेस्तरां भी घरेलु गैस पर निर्भर होने के कारण पूरी तरह गैस के लिए हाहाकार है। नेताओं ने कहा कि घरेलु गैस की कीमत में वृद्धि, महीने में एक ही सिलिंडर मिलने, तथा कालाबाजारी भी चरम पर है। नेताओं ने कहा कि एल पी जी की कमी के कारण अस्पताल में मरीजों का भोजन, शैक्षणिक संस्थानों के छात्रावासों में खाना नहीं बनने, ट्रेन में भोजन नहीं मिलना आदि से आमजन त्राहि- त्राहि कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि गयाजी वासियों को घर- घर पाइप लाइन से घरेलु गैस उपलब्ध कराने की योजना जो 2023 में ही पूरा होना था, वो गया नगर निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार को सड़क, गली खोदने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नहीं करने के कारण अभी तक पूरा नहीं हुआ, आज अगर घर- घर पाइप लाइन से घरेलु गैस की आपूर्ति होती तो गया जी वासियों को सिलिंडर भराने की कोई चिंता नहीं होती। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- हिन्दू मुस्लिम समुदायों ने साथ मिलकर दिया आपसी सौहार्द का संदेश रजौन्ध कोमेटी के तरफ से जमा मस्जिद के परिसर में बूधवार के शाम पवित्र रमजान महिने के अवसर पर इफ्तार पार्टी आयोजन किया गया इस आयोजन में दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ मिलकर इफ्तार किया हिन्दू मुस्लिम का एकता का मिसाल रजौन्ध में देखने को मिला मिला इस मौके पर काई दल के नेता भी इफ्तार पार्टी में शामिल हो कर समाजीक समरसता का संदेश दे रहे थे आयोजन को लेकर तमाम कमेटी के लोगों ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना हमें त्याग संयम और इंसानियत की सीख देता है यह महीना लोगों को एक दुसरे की मदद करने जरूरतमंदों का सहारा बनने और समाज में प्रेम व भाईचारा बढ़ाने की प्ररेणा देता है ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आपसीnow : दुरियां कम होती है इफ्तार पार्टी का उद्देश्य केवल रोजा खोलना ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर ला कर आपसी सौहार्द को मजबूत करना है इस तरह के आयोजन से समाजिक एकता को बल मिलता है और लोगों के बिच आपसी विश्वास बढ़ता है इस अवसर पर कई गणमान्य लोग समाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे सभी ने एक दुसरे को रमज़ान कि बधाई दी और समाज में शांति भाई चारा एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया इस मौके पर कई दल नेता भी शामिल हुवे रजौली विधानसभा के बीजेपी विधायक प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी साथ मोसाफीर चौधरी रजौली विधानसभा के महा गठबंधन आर जे डी विधायक प्रत्याशी पिंकी भारती रजो यादव संतोष कुमार यादव सुहेल अंसारी उर्फ गुड्डू मोहम्मद मुन्ना श्री मिथलेश राजवंशी AIMIM के जिला महासचिव नवादा मोहम्मद इस्माइल सैय्यद नसीम उद्दीन मोहम्मद रफ़ीक उर्फ मिंटु सदर रजौन्ध मोहम्मद नौशाद साहब सेक्रेटरी रजौन्ध AIMIM के युवा नेता मोहम्मद साबिर हुसैन फरीदी सैय्यद इकबाल मंडल सर अभिनाश सर नदीम सर मोहम्मद अफताब मोहम्मद जमाल मोहम्मद युनूस पुर्व सदर रजौन्ध दशरथ चौधरी मोहम्मद सलीम मोहम्मद मुस्ताक अहमद मोह सलीम मोहम्मद जावेद सैकड़ों के संख्या लोग मौजूद रहे1
- Post by Rohit Kumar1
- बहुत ही मजा आएगा आप सबको1
- जमीनी विवाद में आपस में दो पक्षों में झड़प ,कई लोग हुए घायल1
- आज गया शहर के माता मंगला गौरी मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन माता मंगला गौरी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़। लोग पंक्तिबद्ध होकर माता का दर्शन कर रहे हैं। यहां का पौराणिक कथा है कि भगवान भोले शंकर जब अपनी पत्नी सती का जला हुआ शरीर लेकर आकाश में उद्मित होकर घूम रहे थे तो इस के क्रम में मां सती के शरीर का टुकड़ा देश के 51 स्थान पर गिरा। उस समय 51 स्थान पर गिरे हुए टुकड़ा में स्तन का टुकड़ा गया के भस्मकूट पर्वत पर गिरा था। जो माता मंगला गौरी शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध हुआ।और मंदिर मां सती को समर्पित है। यह मंदिर 18 महाशक्ति पीठों में एक माना जाता है इसका उल्लेख वायु पुराण,अग्नि पुराण, देवी भागवत और मार्कण्डेय पुराण सहित कई शास्त्रों और तांत्रिक ग्रंथों में मिलता है। जो भक्त मंदिर में सच्चे मन से माता का पूजा अर्चना करते हैं मां उस भक्त का सभी मनोकामना पूर्ण करती है।1
- गया जी -दर्जनों टेंडर निकाले, पर स्टैंड नहीं: गया के ऑटो चालकों की आज भी आवाज़ दबती क्यों?1
- राजद से बोधगया के वर्तमान विधायक कुमार सर्वजीत ने बुधवार को अपने आवास पर पवित्र रमज़ान महीने के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग पांच सौ रोजेदारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने शामिल होकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत, पकौड़ी सहित कई पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही अज़ान की आवाज़ गूंजी, सभी रोजेदारों ने एक साथ रोज़ा खोला और देश दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, भाईचारे और त्याग का संदेश देता है। इफ्तार पार्टी केवल रोजा खोलने का कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी होता है। उन्होंने कहा कि हमारा समाज तभी मजबूत बनेगा जब सभी धर्म और समुदाय के लोग मिलजुल कर रहेंगे। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा और विभिन्न पंचायतों से आए लोग शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक कुमार सर्वजीत ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और रमज़ान की मुबारकबाद दी। उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को और मजबूत करते हैं। इफ्तार पार्टी देर शाम तक सौहार्दपूर्ण माहौल में चलती रही और अंत में सभी ने देश में शांति, भाईचारे और विकास की कामना की।1