Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौर के निकट गोदन मैं सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हुई जालौर के निकट गोदन गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से महिला घायल हुई जिसको नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने उपचार के लिए सुमेरपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचा जहां पर महिला का उपचार जारी है वही आपको बता दे की घायल महिला गरीब वर्ग से हैं तो इसको जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की भी गुहार लगाई गई है
कमलेश शर्मा
जालौर के निकट गोदन मैं सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हुई जालौर के निकट गोदन गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से महिला घायल हुई जिसको नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने उपचार के लिए सुमेरपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचा जहां पर महिला का उपचार जारी है वही आपको बता दे की घायल महिला गरीब वर्ग से हैं तो इसको जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की भी गुहार लगाई गई है
More news from राजस्थान and nearby areas
- भीनमाल में तीन दिवसीय होली महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, घोटा गैर में उमड़ा जनसैलाब भीनमाल (विक्रम राठी) शहर में रंगों के पावन पर्व होली को लेकर इस वर्ष तीन दिवसीय होली महोत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रशासन की सतर्कता और जनसहयोग से सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से सम्पन्न हुए। पहले दिन शहर की विभिन्न कॉलोनियों एवं प्रमुख स्थानों पर सायंकाल होलिका दहन का आयोजन किया गया। विधि-विधान के साथ होलिका पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। महिलाओं एवं बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। दूसरे दिन भीनमाल की पहचान बन चुकी पारंपरिक भव्य घोटा गैर का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं की टोलियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गैर निकाली। हजारों की संख्या में जनसमूह इस ऐतिहासिक परंपरा का साक्षी बना। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। तीसरे दिन धुलेटी पर पूरे शहर में रंगों की धूम देखने को मिली। सुबह से ही युवा, बच्चे और बुजुर्ग रंग-गुलाल के साथ सड़कों पर नजर आए। शहर के प्रमुख चौराहों एवं मोहल्लों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां दीं। तीनों दिनों तक चले इस होली महोत्सव ने भीनमाल में सामाजिक एकता, भाईचारे और उत्साह का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन के लिए प्रशासन एवं नागरिकों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।4
- ग्राम पंचायत कल्याणपुर के अंतर्गत आने वाले देमो ढाणी गांव में पिछले कई महीनों से गहरा जल संकट बना हुआ है। गांव में नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन हजार-हजार रुपये खर्च कर निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। पंचायत स्तर पर प्रत्येक गांव के लिए सप्ताह में एक दिन पानी आपूर्ति का समय निर्धारित है, परंतु वह भी तय समय पर नहीं हो रहा। कई बार पानी की सप्लाई या तो देर से आती है या फिर पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलती। गांववासियों ने बताया कि वे किसी तरह पैसे देकर अपने परिवार के लिए पानी की व्यवस्था कर लेते हैं, लेकिन आवारा पशुओं के लिए पानी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच पशु प्यास से इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि अभी यह हाल है तो जून और जुलाई की तेज गर्मी में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि देमो ढाणी में नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, अस्थायी राहत के रूप में सरकारी टैंकरों की व्यवस्था की जाए ताकि ग्रामीणों और पशुओं को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से उच्च अधिकारियों के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या पर ध्यान देता है।8
- होली गेर भादरड़ा समस्त ग्राम वासी2
- कैलाश कुमार दिनांक: 02 मार्च 2026 --- कोरा में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 51 रक्तवीरों ने किया रक्तदान कोरा। श्री कवलेश् अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- नेहरू कॉलोनी फालना में मनाया गया फाग उत्सव सनातन महिमा मंडल नेहरू कॉलोनी फालना द्वारा आज होली के पवित्र त्यौहार पर गजानंद जी महालक्ष्मी जी मंदिर के बाहर हर्षौल्लाश के साथ फाग उत्सव मनाया गया जिसमें सबसे पहले लड्डू गोपाल कान्हा जी को फूलों और गुलाल से होली खेलाई गई जिसमें नेहरू कॉलोनी की प्रमुख सनातन महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित थी जिसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष ललिता शाह पार्षद नीलम सोनी, शिवानी तिवारी, शोभा तिवारी, तनीषा तिवारी, अंजना भाटी,ललिता डाबी, अंजू राठौर, मीना भाटी, मंजू उपाध्याय, कमला शर्मा, सुशीला, गायत्री, अनीता अवस्थी, मैना गौड़, गरिमा, दरिया मालवीय,संगीता अंजू कवर, मोनिका सोनी, कविता, मानसी दवे, पिंकी मालवीय, बालेश, रेखा नागर, सुमन राठौर, मणि जीजी, ओर नेहरू कॉलोनी की महिलाएं उपस्थित रही1
- चामुंडेरी में शीतला सप्तमी महोत्सव से पूर्व चला स्वच्छता अभियान बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में आगामी शीतला सप्तमी महोत्सव को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव की गली-मोहल्लों, मुख्य सड़कों एवं नालियों की व्यापक साफ-सफाई की गई, जिससे महोत्सव से पहले पूरे गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। यह स्वच्छता अभियान ग्राम पंचायत चामुंडेरी के सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा एवं ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल के निर्देशन में शुरू किया गया। अभियान में सफाई कर्मियों सहित ग्रामीणों ने भी भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान एकत्रित प्लास्टिक कचरे को अलग से संग्रहित कर उसे मौके पर ही नष्ट किया गया, ताकि गांव में स्वच्छ वातावरण बना रहे और प्रदूषण कम किया जा सके। ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों से महोत्सव के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक उपयोग कम करने की अपील भी की।1
- होली पर्व को लेकर महिला गैर नृत्य कार्यक्रम हुआ भव्य आयोजित इस दौरान रंगारंग क्षत्रिया लेकर गैर नृत्य करती महिलाएं1
- बाली उपखण्ड के कोठार गांव काम्बेश्वर महादेव 36 कोम की गैर रबारी समाज की वेशभूषा मे नृत्य उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार गांव मे गैर नृत्य का इतिहास सालों से चलता आ रहा है कोठार गांव मै होली चौक के प्रागण मै गोल घेरे में गैर नृत्य की संरचना सालों से चली आ रही है गैर नृत्य करने वालें ‘गैरिया’ होली से प्रारम्भ होता है तथा 7दिन तक चलता है यह बाली क्षेत्र कोठार गांव प्रसिद्ध रबारी लोक नृत्य कला जो पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से गोल घेरा बनाकर ढोल थाली से आदि वाद्ययंत्रों के साथ हाथों में डंडा लकड़ी लेकर किया इस नृत्य को देखने लोग गांव से सैकड़ो आते है मारवाड़ के गैरिये नृत्यकार सफेद अंगरखी, धोती व सिर पर लाल पगड़ी धारण कर आते हैं लाइन से गोल घेरा लगाकर पुरुष एक साथ मिलकर वृत्ताकार रूप में नृत्य करते- इसे बोलते की मारवाड़ी गैर नृत्य की मूल रचना एक ही प्रकार है मण्डल में लगातार हाथो मे लकड़ी से ताल से ताल मिलाकर चलते है गैरिया अन्य रूप रबारी संस्कृति को प्रदर्शित करता है कोठार की प्रसिद्ध गैर नृत्य है1
- जय मामा जी1