वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से पहले हुआ पदभार ग्रहण, आशा पाटीदार ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से पहले हुआ पदभार ग्रहण, आशा पाटीदार ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार ने गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे पदभार ग्रहण किया। नगर पालिका के अस्थायी भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अध्यक्ष आशा पाटीदार और उपाध्यक्ष योगेश जैन ने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र शर्मा एवं कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा और पूर्व सांसद कनकमल कटारा कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। पदभार ग्रहण के कुछ देर बाद दोनों वरिष्ठ नेता नगर पालिका पहुंचे। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक ने दोनों नेताओं के देरी से पहुंचने को लेकर 12:15 बजे पदभार ग्रहण का समय बताते हुए चर्चा की। पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी। वहीं, पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा के सभी पार्षद भी मौजूद नहीं हो सके। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद फुलवारी वाटिका में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित पार्षद शामिल हुए। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार और उपाध्यक्ष योगेश जैन का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की आशा पाटीदार को 23 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की भूमिका पंचाल को 8 वोट मिले।
वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से पहले हुआ पदभार ग्रहण, आशा पाटीदार ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से पहले हुआ पदभार ग्रहण, आशा पाटीदार ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार ने गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे पदभार ग्रहण किया। नगर पालिका के अस्थायी भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अध्यक्ष आशा पाटीदार और उपाध्यक्ष योगेश जैन ने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र शर्मा एवं कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा और पूर्व सांसद कनकमल कटारा कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। पदभार ग्रहण के कुछ देर बाद दोनों वरिष्ठ नेता नगर पालिका पहुंचे। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक ने दोनों नेताओं के देरी से पहुंचने को लेकर 12:15 बजे पदभार ग्रहण का समय बताते हुए चर्चा की। पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी। वहीं, पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा के सभी पार्षद भी मौजूद नहीं हो सके। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद फुलवारी वाटिका में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित पार्षद शामिल हुए। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार और उपाध्यक्ष योगेश जैन का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की आशा पाटीदार को 23 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की भूमिका पंचाल को 8 वोट मिले।
- राजभोई गणेश मंडल में भगवान गणेश को छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने की आरती सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा में राजभोई गणेश मंडल की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के तहत गुरुवार को भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग का भोग धराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। आज की आरती का लाभ सरपंच विजय पाल डोडियार ने सपत्नीक मंडल में पहुंचकर लिया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक आरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बनारस (काशी) से पहुंचे कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रों की गूंज से मंडल परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में धार्मिक भावना का संचार हुआ। राजभोई गणेश मंडल में भगवान श्री गणेश की काठियावाड़ी संस्कृति की झलक लिए आकर्षक रूप से सजाई गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सुंदर साज-सज्जा से तैयार किया गया पंडाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कार्यक्रम में बिहारी लाल भोई, विनोद भोई, ब्रजबल्लभ, अरविंद भोई, रामकिशोर भोई, प्रशांत, प्रदीप भोई, परेश दर्जी, संदीप सोमपुरा, दिनेश प्रजापत, अनूप शाह, योगेश सिंधी, युग भोई, ओम भोई सहित मंडल के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आज आनंद चतुर्थी पर विसर्जन के दौरान जुलूस अपने स्थापित स्थान से पिपली चौक गंगेश्वर महादेव कलाल वाड़ा से हनुमान जी मंदिर होता हुआ सीमलवाड़ा कस्बे सहित सीमलवाड़ा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होगा इस दौरान बनारस काशी से आए कलाकारों द्वारा भाव सुंदर व धार्मिक लयो की धुन पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा मंडल ने सपरिवार गंगा आरती का लाभ लेने का अनुरोध किया है |4
- 48 घंटे में समस्याओं के समाधान का प्रयास, दिवाली से पहले चमकेंगी शहर की सड़कें डूंगरपुर।नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल ने गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पदभार ग्रहण किया। सभापति कार्यालय में पहुंचने पर छात्राओं ने एयर गन से पुलिस गार्ड की तर्ज पर सलामी दी। सुशीला गुप्ता ने छात्राओं को सेल्यूट कर अभिवादन किया। दोपहर 12 बजे बाद पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच आयुक्त ललित सिंह देथा ने उन्हें चार्ज सौंपा। सभापति की कुर्सी संभालने के बाद सुशीला गुप्ता ने पति एवं पूर्व सभापति केके गुप्ता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सुदर्शन महाराज और रामबोला मठ के महंत शिवशंकर दास महाराज से भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद उपसभापति अनिल पटेल ने अपने चैंबर में पदभार संभाला। सुशीला गुप्ता ने कहा कि शहर में सड़क, बिजली, पानी और सफाई उनकी प्राथमिकता रहेगी। लोगों की समस्याओं का 48 घंटे में समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दिवाली से पहले शहर की सड़कों को दुरुस्त करने और छह महीने में विकास कार्य पूरे कराने की बात कही। अनिल पटेल ने भी विकास को प्राथमिकता बताया। पदभार ग्रहण के बाद सफाई व्यवस्था और कचरा परिवहन के लिए दो नए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उद्घाटन किया गया। इसके बाद सभापति, उपसभापति और पार्षद अलग-अलग रथों में सवार होकर विजय जुलूस में शामिल हुए। गाजे-बाजे और डीजे के साथ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गेपसागर की पाल पहुंचा, जहां सभा हुई।1
- डूंगरपुर नगरपरिषद: लगातार 8वीं बार बोर्ड पर काबिज, सभापति सुशीला गुप्ता ने संभाला पदभार | भव्य विजय जुलूस डूंगरपुर नगरपरिषद में लगातार 8वीं बार बोर्ड की सत्ता पर काबिज होकर नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता और उप सभापति अनिल पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में महिला व पुरुष पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुर्सी संभालते ही सभापति सुशीला गुप्ता ने शहरवासियों का आभार जताया और पानी, सड़क व स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को दिवाली तक प्राथमिकता से सुलझाने का संकल्प दोहराया। इसके पश्चात नगरपरिषद से पुराना अस्पताल, सोनिया चौक, माणक चौक और मोचीवाड़ा होते हुए गेपसागर की पाल तक विशाल विजय जुलूस निकाला गया, जो सभा में परिवर्तित हुआ।1
- सभापति सुशीला गुप्ता ओर उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकाला शहर मे विशाल जुलूस। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकला विशाल जुलूस । डूंगरपुर: नगर परिषद में सभापति सुशीला गुप्ता एवं उपसभापति अनिल पटेल ने पूजा-अर्चना के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान परिषद अधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। पदभार ग्रहण के बाद शहर में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ ऐतिहासिक गेपसागर की पाल पहुंचा। जुलूस में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नए बोर्ड का स्वागत किया। गेपसागर पाल पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के शहर के सभी वार्डों का समान विकास किया जाएगा। स्वच्छता, सड़क, पानी और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नए बोर्ड की पहली प्राथमिकता रहेगी।3
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकला विशाल जुलूस । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकला विशाल जुलूस । डूंगरपुर: नगर परिषद में सभापति सुशीला गुप्ता एवं उपसभापति अनिल पटेल ने पूजा-अर्चना के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान परिषद अधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। पदभार ग्रहण के बाद शहर में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ ऐतिहासिक गेपसागर की पाल पहुंचा। जुलूस में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नए बोर्ड का स्वागत किया। गेपसागर पाल पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के शहर के सभी वार्डों का समान विकास किया जाएगा। स्वच्छता, सड़क, पानी और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नए बोर्ड की पहली प्राथमिकता रहेगी।2
- वेद मंत्रोच्चार और भव्य विजय जुलूस के साथ सुशीला गुप्ता ने संभाला डूंगरपुर नगर परिषद सभापति का पदभार वेद मंत्रोच्चार और भव्य विजय जुलूस के साथ सुशीला गुप्ता ने संभाला डूंगरपुर नगर परिषद सभापति का पदभार डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर की नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता ने वैदिक रीति-रिवाजों और भव्य समारोह के बीच औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण समारोह की शुरुआत नगर परिषद परिसर में पंडितों द्वारा किए गए वेद मंत्रोच्चार और भगवान श्री गणेश जी की विशेष स्तुति एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश का आशीर्वाद लेकर सुशीला गुप्ता ने सभापति की कुर्सी पर आसीन होकर अपना कार्यभार संभाला। समारोह के दौरान बच्चों द्वारा सुशीला गुप्ता को बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ शानदार 'गार्ड ऑफ ऑनर' (गार्ड ऑफ सलामी) दिया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद शहर में एक विशाल विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें समर्थकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भाग लिया। जुलूस के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर नए बोर्ड और सभापति का स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सभापति सुशीला गुप्ता ने शहरवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।4
- खेत में फसल को पानी देने गए बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत, पास मिले चप्पल और मोबाइल डूंगरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के थाणा फला सामीतेड़ गांव में खेत पर फसल को पानी देने गए एक बुजुर्ग का शव कुएं में मिलने से परिवार में शोक छा गया। कुएं के पास बुजुर्ग के चप्पल और मोबाइल पड़े मिले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शंकरलाल कोटेड के रूप में हुई है। मृतक के बेटे अर्जुन पुत्र शंकरलाल कोटेड ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को उसके पिता खेत में फसल को पानी देने गए थे। दोपहर में उसकी पत्नी संतोष और भाई का बेटा पिता को चाय देने खेत पहुंचे, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान खेत के कुएं के पास शंकरलाल के चप्पल और मोबाइल पड़े मिले। इसके बाद परिवार को कुएं में उनके गिरने की आशंका हुई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से कुएं से शंकरलाल का शव बाहर निकाला गया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के बेटे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में पिता की मौत को लेकर किसी प्रकार की शंका नहीं होने की बात कही। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन सरपंच एवं वार्ड पंच के भाग्य का फैसला आज लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन सरपंच एवं वार्ड पंच के भाग्य का फैसला आज एंकर इंट्रो सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए लाटरी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जिसमें पूरी तरह से पार दर्शिता रखी जा रही है आज होगा गांव के मुखिया का फैसला1
- गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग ब्लॉक क्षेत्र के राप्रावि गोठड़ा गांव में चार दिवसीय 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा, जोरावर सिंह रायकी, खुमान सिंह पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत पडंया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हर्षित चौबीसा, डाइट प्रधानाचार्य विक्रम सिंह आहड़ा, एसडीआईओ कुलदीप जैन, करन सिंह एवं गौतमलाल मीणा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था प्रधान रणजीत सिंह पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया। महेश चौबीसा ने गांव की मूलभूत समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए निष्पक्ष एवं तटस्थ निर्णय देने की बात कही, ताकि किसी खिलाड़ी में असंतोष की भावना पैदा न हो और सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिले। मुख्य निर्णायक भोपाल सिंह ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, राइफल शूटिंग और कुश्ती के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 83 टीमों के करीब 1040 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जयशंकर चौबीसा ने किया।1