logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सभापति सुशीला गुप्ता ओर उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकाला शहर मे विशाल जुलूस। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 ​सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकला विशाल जुलूस । ​डूंगरपुर: नगर परिषद में सभापति सुशीला गुप्ता एवं उपसभापति अनिल पटेल ने पूजा-अर्चना के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान परिषद अधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। ​पदभार ग्रहण के बाद शहर में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ ऐतिहासिक गेपसागर की पाल पहुंचा। जुलूस में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नए बोर्ड का स्वागत किया। ​गेपसागर पाल पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के शहर के सभी वार्डों का समान विकास किया जाएगा। स्वच्छता, सड़क, पानी और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नए बोर्ड की पहली प्राथमिकता रहेगी।

9 hrs ago
user_तेजसिंह राठौड
तेजसिंह राठौड
Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

सभापति सुशीला गुप्ता ओर उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकाला शहर मे विशाल जुलूस। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 ​सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकला विशाल जुलूस । ​डूंगरपुर: नगर परिषद में सभापति सुशीला गुप्ता एवं उपसभापति अनिल पटेल ने पूजा-अर्चना के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान परिषद अधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। ​पदभार ग्रहण के बाद शहर में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ ऐतिहासिक गेपसागर की पाल पहुंचा। जुलूस में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नए बोर्ड का स्वागत किया। ​गेपसागर पाल पर

आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के शहर के सभी वार्डों का समान विकास किया जाएगा। स्वच्छता, सड़क, पानी और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नए बोर्ड की पहली प्राथमिकता रहेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकला विशाल जुलूस । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकला विशाल जुलूस । ​डूंगरपुर: नगर परिषद में सभापति सुशीला गुप्ता एवं उपसभापति अनिल पटेल ने पूजा-अर्चना के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान परिषद अधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। ​पदभार ग्रहण के बाद शहर में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ ऐतिहासिक गेपसागर की पाल पहुंचा। जुलूस में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नए बोर्ड का स्वागत किया। ​गेपसागर पाल पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के शहर के सभी वार्डों का समान विकास किया जाएगा। स्वच्छता, सड़क, पानी और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नए बोर्ड की पहली प्राथमिकता रहेगी।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

​सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकला विशाल जुलूस ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने संभाला पदभार, निकला विशाल जुलूस ।
​डूंगरपुर: नगर परिषद में सभापति सुशीला गुप्ता एवं उपसभापति अनिल पटेल ने पूजा-अर्चना के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान परिषद अधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
​पदभार ग्रहण के बाद शहर में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ ऐतिहासिक गेपसागर की पाल पहुंचा। जुलूस में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नए बोर्ड का स्वागत किया।
​गेपसागर पाल पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के शहर के सभी वार्डों का समान विकास किया जाएगा। स्वच्छता, सड़क, पानी और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नए बोर्ड की पहली प्राथमिकता रहेगी।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजभोई गणेश मंडल में भगवान गणेश को छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने की आरती सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा में राजभोई गणेश मंडल की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के तहत गुरुवार को भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग का भोग धराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। आज की आरती का लाभ सरपंच विजय पाल डोडियार ने सपत्नीक मंडल में पहुंचकर लिया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक आरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बनारस (काशी) से पहुंचे कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रों की गूंज से मंडल परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में धार्मिक भावना का संचार हुआ। राजभोई गणेश मंडल में भगवान श्री गणेश की काठियावाड़ी संस्कृति की झलक लिए आकर्षक रूप से सजाई गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सुंदर साज-सज्जा से तैयार किया गया पंडाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कार्यक्रम में बिहारी लाल भोई, विनोद भोई, ब्रजबल्लभ, अरविंद भोई, रामकिशोर भोई, प्रशांत, प्रदीप भोई, परेश दर्जी, संदीप सोमपुरा, दिनेश प्रजापत, अनूप शाह, योगेश सिंधी, युग भोई, ओम भोई सहित मंडल के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आज आनंद चतुर्थी पर विसर्जन के दौरान जुलूस अपने स्थापित स्थान से पिपली चौक गंगेश्वर महादेव कलाल वाड़ा से हनुमान जी मंदिर होता हुआ सीमलवाड़ा कस्बे सहित सीमलवाड़ा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होगा इस दौरान बनारस काशी से आए कलाकारों द्वारा भाव सुंदर व धार्मिक लयो की धुन पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा मंडल ने सपरिवार गंगा आरती का लाभ लेने का अनुरोध किया है |
    4
    राजभोई गणेश मंडल में भगवान गणेश को छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने की आरती
सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा में राजभोई गणेश मंडल की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के तहत गुरुवार को भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग का भोग धराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।
आज की आरती का लाभ सरपंच विजय पाल डोडियार ने सपत्नीक मंडल में पहुंचकर लिया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक आरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान बनारस (काशी) से पहुंचे कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रों की गूंज से मंडल परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में धार्मिक भावना का संचार हुआ।
राजभोई गणेश मंडल में भगवान श्री गणेश की काठियावाड़ी संस्कृति की झलक लिए आकर्षक रूप से सजाई गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सुंदर साज-सज्जा से तैयार किया गया पंडाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
कार्यक्रम में बिहारी लाल भोई, विनोद भोई, ब्रजबल्लभ, अरविंद भोई, रामकिशोर भोई, प्रशांत, प्रदीप भोई, परेश दर्जी, संदीप सोमपुरा, दिनेश प्रजापत, अनूप शाह, योगेश सिंधी, युग भोई, ओम भोई सहित मंडल के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आज आनंद चतुर्थी पर विसर्जन के दौरान जुलूस अपने स्थापित स्थान से पिपली चौक गंगेश्वर महादेव कलाल वाड़ा से हनुमान जी मंदिर होता हुआ सीमलवाड़ा कस्बे सहित सीमलवाड़ा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होगा इस दौरान बनारस काशी से आए  कलाकारों द्वारा भाव सुंदर व धार्मिक लयो की धुन पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा मंडल ने सपरिवार गंगा आरती का लाभ लेने का अनुरोध किया है |
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से पहले हुआ पदभार ग्रहण, आशा पाटीदार ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से पहले हुआ पदभार ग्रहण, आशा पाटीदार ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार ने गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे पदभार ग्रहण किया। नगर पालिका के अस्थायी भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अध्यक्ष आशा पाटीदार और उपाध्यक्ष योगेश जैन ने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र शर्मा एवं कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा और पूर्व सांसद कनकमल कटारा कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। पदभार ग्रहण के कुछ देर बाद दोनों वरिष्ठ नेता नगर पालिका पहुंचे। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक ने दोनों नेताओं के देरी से पहुंचने को लेकर 12:15 बजे पदभार ग्रहण का समय बताते हुए चर्चा की। पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी। वहीं, पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा के सभी पार्षद भी मौजूद नहीं हो सके। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद फुलवारी वाटिका में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित पार्षद शामिल हुए। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार और उपाध्यक्ष योगेश जैन का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की आशा पाटीदार को 23 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की भूमिका पंचाल को 8 वोट मिले।
    1
    वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से पहले हुआ पदभार ग्रहण, आशा पाटीदार ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से पहले हुआ पदभार ग्रहण, आशा पाटीदार ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार ने गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे पदभार ग्रहण किया। नगर पालिका के अस्थायी भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अध्यक्ष आशा पाटीदार और उपाध्यक्ष योगेश जैन ने पदभार संभाला।
पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र शर्मा एवं कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
खास बात यह रही कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा और पूर्व सांसद कनकमल कटारा कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। पदभार ग्रहण के कुछ देर बाद दोनों वरिष्ठ नेता नगर पालिका पहुंचे।
इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक ने दोनों नेताओं के देरी से पहुंचने को लेकर 12:15 बजे पदभार ग्रहण का समय बताते हुए चर्चा की। पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी। वहीं, पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा के सभी पार्षद भी मौजूद नहीं हो सके।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद फुलवारी वाटिका में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित पार्षद शामिल हुए। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार और उपाध्यक्ष योगेश जैन का सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की आशा पाटीदार को 23 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की भूमिका पंचाल को 8 वोट मिले।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • साबला की ग्राम पंचायतों में पुरुष और महिला,एवं आसपुर में 15 पुरुष और 20 महिला बनेगी सरपंच 5 सीट ओपन गोठी डालकर निकाली लॉटरी , पंचायत समिति साबला की 34 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम आकाश रंजन की अध्यक्षता में निकाली गई । वही आसपुर पंचायत समिति के 40 सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई साबला की ग्राम पंचायतों में पुरुष और महिला,एवं आसपुर में 15 पुरुष और 20 महिला बनेगी सरपंच 5 सीट ओपन गोठी डालकर निकाली लॉटरी , पंचायत समिति साबला की 34 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम आकाश रंजन की अध्यक्षता में निकाली गई । वही आसपुर पंचायत समिति के 40 सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी गोठी डालकर एसडीएम मणिलाल तीरगर की अध्यक्षता में निकाली गई । प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पहले ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाले जानी वाली थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित कर दिया गया। लॉटरी के बाद जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी। साबला में पंचायत वार लिस्ट साबला _एसटी महिला, पिंडावल _एसटी पुरुष,जोगीवाड़ा_एसटी महिला,बोड़िगामा छोटा_ओपन , बोडीगामा बड़ा _एसटी महिला, माल _एसटी महिला,काब्जा _ओपन ,झरियाना _एसटी महिला, गोठड़ा _एसटी महिला, पचलासा छोटा _एसटी महिला, पचलासा बड़ा_ ओपन , तालोरा _ओपन , घाटडा_एसटी महिला,मुंगेड _ओपन , नांदली अहाड़ा_एसटी महिला, भोडन का वेला _एसटी पुरुष,भेखरेड_ ओपन, वनवासा _ओपन,लोडावल _एसटी महिला, भाड़गा_ओपन आसपुर की सरपंच लिस्ट _ग्राम पंचायत भेवड़ी, बडलिया,गोल, धनेला, गड़ा एकलिंगजी, सकानी, रामगढ़, लोकिया बनकोड़ा, इंडोदा , पालथूर , पारडा थूर , बोकड़सेल, रायकी,नेपालपुरा,वसुंदर छोटी,उस्मानिया, धताना,टोकवासा, कांठडी एवं गड़ा नाथजी में एसटी महिला,ग्राम पंचायत देवला, गणेशपुर, खेड़ा आसपुर,बड़ौदा,आसपुर,पूंजपुर, गलियाना,वाडा घोड़िया, अमृतिया , खुदरडा,पारडा ईटीवार,नांदली साग़ोरा ,मसाना,लीलवासा और मोवाई में एसटी पुरुष एवं बनकोड़ा,रामा,खलील,जसपुर और कतिसौर में ओपन सीट पर चुनाव होगा। वार्ड पंच की गोठी को लेकर लालजी पाटीदार ने बताया कि जनरज वाडो में महिलाओं को ज्यादा सीटें को लेकर क्या कहा देखिए इस अवसर पर डीएसपी प्रभुलाल कुमावत,आसपुर तहसीलदार नारायण लाल सुथार,साबला तहसीलदार उज्ज्वल जैन,साबला विकास अधिकारी हितेंद्र त्रिवेदी,आसपुर बीडीओ ,हंसराज सिंह , थानाधिकारी प्रदीप बिट्टू,शैलेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा,विधायक उमेश डामोर सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    साबला की ग्राम पंचायतों में पुरुष और महिला,एवं आसपुर में 15 पुरुष और 20 महिला बनेगी सरपंच 5 सीट ओपन
गोठी डालकर निकाली लॉटरी ,
पंचायत समिति साबला की 34 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम आकाश रंजन की अध्यक्षता में निकाली गई । वही आसपुर पंचायत समिति के 40 सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई 
साबला की ग्राम पंचायतों में पुरुष और महिला,एवं आसपुर में 15 पुरुष और 20 महिला बनेगी सरपंच 5 सीट ओपन
गोठी डालकर निकाली लॉटरी ,
पंचायत समिति साबला की 34 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम आकाश रंजन की अध्यक्षता में निकाली गई । वही आसपुर पंचायत समिति के 40 सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी गोठी डालकर एसडीएम मणिलाल तीरगर की अध्यक्षता में निकाली गई । प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पहले ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाले जानी वाली थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित कर दिया गया। लॉटरी के बाद जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी। 
साबला में पंचायत वार लिस्ट 
साबला _एसटी महिला, पिंडावल _एसटी पुरुष,जोगीवाड़ा_एसटी महिला,बोड़िगामा छोटा_ओपन , बोडीगामा बड़ा _एसटी महिला, माल _एसटी महिला,काब्जा _ओपन ,झरियाना _एसटी महिला, गोठड़ा _एसटी महिला, पचलासा छोटा _एसटी महिला, पचलासा बड़ा_ ओपन , तालोरा _ओपन , घाटडा_एसटी महिला,मुंगेड _ओपन , नांदली अहाड़ा_एसटी महिला, भोडन का वेला _एसटी पुरुष,भेखरेड_ ओपन, वनवासा _ओपन,लोडावल _एसटी महिला, भाड़गा_ओपन
आसपुर की सरपंच लिस्ट _ग्राम पंचायत भेवड़ी, बडलिया,गोल, धनेला, गड़ा एकलिंगजी, सकानी, रामगढ़, लोकिया बनकोड़ा, इंडोदा , पालथूर , पारडा थूर , बोकड़सेल, रायकी,नेपालपुरा,वसुंदर छोटी,उस्मानिया, धताना,टोकवासा, कांठडी एवं गड़ा नाथजी में एसटी महिला,ग्राम पंचायत देवला, गणेशपुर, खेड़ा आसपुर,बड़ौदा,आसपुर,पूंजपुर, गलियाना,वाडा घोड़िया, अमृतिया , खुदरडा,पारडा ईटीवार,नांदली साग़ोरा ,मसाना,लीलवासा और मोवाई में एसटी पुरुष एवं बनकोड़ा,रामा,खलील,जसपुर और कतिसौर में ओपन सीट पर चुनाव होगा।
वार्ड पंच की गोठी को लेकर लालजी पाटीदार ने बताया कि जनरज वाडो में महिलाओं को ज्यादा सीटें को लेकर क्या कहा देखिए 
इस अवसर पर डीएसपी प्रभुलाल कुमावत,आसपुर तहसीलदार नारायण लाल सुथार,साबला तहसीलदार उज्ज्वल जैन,साबला विकास अधिकारी हितेंद्र त्रिवेदी,आसपुर बीडीओ ,हंसराज सिंह , थानाधिकारी प्रदीप बिट्टू,शैलेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा,विधायक उमेश डामोर सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ड्यूटी से घर लौटे एएसआई की संदिग्ध मौत, पीछे गैलरी में मिला शव नवलपुरा में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत नवलपुरा निवासी पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव गुरुवार को घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला। घटना धंबोला थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना पुत्र लखा भाई लबाना ड्यूटी से अपने गांव नवलपुरा स्थित घर आए हुए थे। इसी दौरान परिजनों को घर के पीछे गैलरी में उनका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर धंबोला थाना प्रभारी तथा सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार पंकज लबाना के परिवार में माता-पिता, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। घटना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    1
    ड्यूटी से घर लौटे एएसआई की संदिग्ध मौत, पीछे गैलरी में मिला शव

नवलपुरा में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत नवलपुरा निवासी पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव गुरुवार को घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला। घटना धंबोला थाना क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना पुत्र लखा भाई लबाना ड्यूटी से अपने गांव नवलपुरा स्थित घर आए हुए थे। इसी दौरान परिजनों को घर के पीछे गैलरी में उनका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर धंबोला थाना प्रभारी तथा सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार पंकज लबाना के परिवार में माता-पिता, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। घटना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • खेत में फसल को पानी देने गए बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत, पास मिले चप्पल और मोबाइल डूंगरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के थाणा फला सामीतेड़ गांव में खेत पर फसल को पानी देने गए एक बुजुर्ग का शव कुएं में मिलने से परिवार में शोक छा गया। कुएं के पास बुजुर्ग के चप्पल और मोबाइल पड़े मिले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शंकरलाल कोटेड के रूप में हुई है। मृतक के बेटे अर्जुन पुत्र शंकरलाल कोटेड ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को उसके पिता खेत में फसल को पानी देने गए थे। दोपहर में उसकी पत्नी संतोष और भाई का बेटा पिता को चाय देने खेत पहुंचे, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान खेत के कुएं के पास शंकरलाल के चप्पल और मोबाइल पड़े मिले। इसके बाद परिवार को कुएं में उनके गिरने की आशंका हुई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से कुएं से शंकरलाल का शव बाहर निकाला गया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के बेटे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में पिता की मौत को लेकर किसी प्रकार की शंका नहीं होने की बात कही। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
    1
    खेत में फसल को पानी देने गए बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत, पास मिले चप्पल और मोबाइल
डूंगरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के थाणा फला सामीतेड़ गांव में खेत पर फसल को पानी देने गए एक बुजुर्ग का शव कुएं में मिलने से परिवार में शोक छा गया। कुएं के पास बुजुर्ग के चप्पल और मोबाइल पड़े मिले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व गोताखोर की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शंकरलाल कोटेड के रूप में हुई है। मृतक के बेटे अर्जुन पुत्र शंकरलाल कोटेड ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को उसके पिता खेत में फसल को पानी देने गए थे। दोपहर में उसकी पत्नी संतोष और भाई का बेटा पिता को चाय देने खेत पहुंचे, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
तलाशी के दौरान खेत के कुएं के पास शंकरलाल के चप्पल और मोबाइल पड़े मिले। इसके बाद परिवार को कुएं में उनके गिरने की आशंका हुई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से कुएं से शंकरलाल का शव बाहर निकाला गया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक के बेटे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में पिता की मौत को लेकर किसी प्रकार की शंका नहीं होने की बात कही। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड की आज से शुरुआत, सुशीला गुप्ता संभालेंगी सभापति पद अनिल पटेल उप सभापति का पद ग्रहण करेंगे लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड की आज से शुरुआत, सुशीला गुप्ता संभालेंगी सभापति पद अनिल पटेल उप सभापति का पद ग्रहण करेंगे एंकर इंट्रो नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड के कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत आज नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता नगर परिषद की 15वीं सभापति, जबकि अनिल पटेल 8वें उपसभापति के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली है 12 बजे शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान सभापति सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल पदभार ग्रहण करेंगे। साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया जाएगा। समारोह में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े संत-महंत एवं अतिथि मौजूद रहेंगे। राम बोला मठ के महंत शिवशंकर दास, राम कथा वाचक कमलेश शास्त्री और उज्जैन के सुदर्शन महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। पदभार ग्रहण समारोह में गायत्री परिवार के आचार्य एवं सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान गायत्री पाठ का वाचन किया जाएगा। धार्मिक वातावरण के बीच नए बोर्ड के कार्यकाल की शुरुआत होगी। जिले के धार्मिक आचार्यों का भी कार्यक्रम में आगमन होगा। शहर में निकलेगी विजय-विकास यात्रा शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा परिवार की ओर से शहर में विजय एवं विकास यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करीब दोपहर 1.30 बजे गैपसागर की पाल पहुंचेगी। यहां विशाल आमसभा का आयोजन होगा। इस दौरान नए बोर्ड के आगामी कार्यकाल और शहर के विकास को लेकर प्राथमिकताओं को लेकर मंच साझा किया जाएगा दिनभर के आयोजनों के बाद शाम 7.30 बजे गेपसागर की पाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध खाटू श्याम भजन गायक गोकुल शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही गेपसागर झील पर आतिशबाजी भी की जाएगी इससे शहर में उत्सवी माहौल नजर आएगा। विकास कार्यों को लेकर तैयारियां शुरू भाजपा की ओर से नए बोर्ड के सामने शहर के विकास से जुड़ी विभिन चुनौतियों को प्राथमिकता से लेने की बात कही जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार पदभार ग्रहण से पहले ही विकास कार्यों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में नए बोर्ड के सामने चुनाव के दौरान किए गए विकास संबंधी वादों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी होगी। आयोजन की तैयारियों में प्रदेश स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर के. के. गुप्ता, जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र मीणा, नगर अध्यक्ष नयन सुधार, बंसीलाल, कटारा और सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जुटे विकास यात्रा और गेपसागक
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड की आज से शुरुआत, सुशीला गुप्ता संभालेंगी सभापति पद
अनिल पटेल उप सभापति का पद ग्रहण करेंगे 
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड की आज से शुरुआत, सुशीला गुप्ता संभालेंगी सभापति पद
अनिल पटेल उप सभापति का पद ग्रहण करेंगे 
एंकर इंट्रो 
नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड के कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत आज नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता नगर परिषद की 15वीं सभापति, जबकि अनिल पटेल 8वें उपसभापति के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली है 
12 बजे शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान सभापति  सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल पदभार ग्रहण करेंगे। साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया जाएगा। समारोह में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े संत-महंत एवं अतिथि मौजूद रहेंगे। राम बोला मठ के महंत शिवशंकर दास, राम कथा वाचक कमलेश शास्त्री और उज्जैन के सुदर्शन महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। पदभार ग्रहण समारोह में गायत्री परिवार के आचार्य एवं सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान गायत्री पाठ का वाचन किया जाएगा। धार्मिक वातावरण के बीच नए बोर्ड के कार्यकाल की शुरुआत होगी। जिले के धार्मिक आचार्यों का भी कार्यक्रम में आगमन होगा।
शहर में निकलेगी विजय-विकास यात्रा
शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा परिवार की ओर से शहर में विजय एवं विकास यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करीब दोपहर 1.30 बजे गैपसागर की पाल पहुंचेगी। यहां विशाल आमसभा का आयोजन होगा। इस दौरान नए बोर्ड के आगामी कार्यकाल और शहर के विकास को लेकर प्राथमिकताओं को लेकर मंच साझा किया जाएगा 
दिनभर के आयोजनों के बाद शाम 7.30 बजे गेपसागर की पाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध खाटू श्याम भजन गायक गोकुल शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही गेपसागर झील पर आतिशबाजी भी की जाएगी इससे शहर में उत्सवी माहौल नजर आएगा।
विकास कार्यों को लेकर
तैयारियां शुरू भाजपा की ओर से नए बोर्ड के सामने शहर के विकास से जुड़ी विभिन चुनौतियों को प्राथमिकता से लेने की बात कही जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार पदभार ग्रहण से पहले ही विकास कार्यों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में नए बोर्ड के सामने चुनाव के दौरान किए गए विकास संबंधी वादों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी होगी। आयोजन की तैयारियों में प्रदेश स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर के. के. गुप्ता, जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र मीणा, नगर अध्यक्ष नयन सुधार, बंसीलाल, कटारा और सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जुटे विकास यात्रा और गेपसागक
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजभोई गणेश मंडल में भगवान गणेश को छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने की आरती सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा में राजभोई गणेश मंडल की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के तहत गुरुवार को भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग का भोग धराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। आज की आरती का लाभ सरपंच विजय पाल डोडियार ने सपत्नीक मंडल में पहुंचकर लिया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक आरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बनारस (काशी) से पहुंचे कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रों की गूंज से मंडल परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में धार्मिक भावना का संचार हुआ। राजभोई गणेश मंडल में भगवान श्री गणेश की काठियावाड़ी संस्कृति की झलक लिए आकर्षक रूप से सजाई गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सुंदर साज-सज्जा से तैयार किया गया पंडाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कार्यक्रम में बिहारी लाल भोई, विनोद भोई, ब्रजबल्लभ, अरविंद भोई, रामकिशोर भोई, प्रशांत, प्रदीप भोई, परेश दर्जी, संदीप सोमपुरा, दिनेश प्रजापत, अनूप शाह, योगेश सिंधी, युग भोई, ओम भोई सहित मंडल के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आज आनंद चतुर्थी पर विसर्जन के दौरान जुलूस अपने स्थापित स्थान से पिपली चौक गंगेश्वर महादेव कलाल वाड़ा से हनुमान जी मंदिर होता हुआ सीमलवाड़ा कस्बे सहित सीमलवाड़ा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होगा इस दौरान बनारस काशी से आए कलाकारों द्वारा भाव सुंदर व धार्मिक लयो की धुन पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा मंडल ने सपरिवार गंगा आरती का लाभ लेने का अनुरोध किया है |
    4
    राजभोई गणेश मंडल में भगवान गणेश को छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने की आरती
सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा में राजभोई गणेश मंडल की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के तहत गुरुवार को भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग का भोग धराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।
आज की आरती का लाभ सरपंच विजय पाल डोडियार ने सपत्नीक मंडल में पहुंचकर लिया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक आरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान बनारस (काशी) से पहुंचे कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रों की गूंज से मंडल परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में धार्मिक भावना का संचार हुआ।
राजभोई गणेश मंडल में भगवान श्री गणेश की काठियावाड़ी संस्कृति की झलक लिए आकर्षक रूप से सजाई गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सुंदर साज-सज्जा से तैयार किया गया पंडाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
कार्यक्रम में बिहारी लाल भोई, विनोद भोई, ब्रजबल्लभ, अरविंद भोई, रामकिशोर भोई, प्रशांत, प्रदीप भोई, परेश दर्जी, संदीप सोमपुरा, दिनेश प्रजापत, अनूप शाह, योगेश सिंधी, युग भोई, ओम भोई सहित मंडल के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आज आनंद चतुर्थी पर विसर्जन के दौरान जुलूस अपने स्थापित स्थान से पिपली चौक गंगेश्वर महादेव कलाल वाड़ा से हनुमान जी मंदिर होता हुआ सीमलवाड़ा कस्बे सहित सीमलवाड़ा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होगा इस दौरान बनारस काशी से आए  कलाकारों द्वारा भाव सुंदर व धार्मिक लयो की धुन पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा मंडल ने सपरिवार गंगा आरती का लाभ लेने का अनुरोध किया है |
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव एंकर इंट्रो पीठ। नवलपुरा निवासी और डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना, पुत्र लखा भाई लबाना, ड्यूटी से अपने घर नवलपुरा आए हुए थे। इसी दौरान उनका शव घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर धम्बोला थाना प्रभारी एवं सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव
एंकर इंट्रो 
पीठ। नवलपुरा निवासी और डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना, पुत्र लखा भाई लबाना, ड्यूटी से अपने घर नवलपुरा आए हुए थे। इसी दौरान उनका शव घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर धम्बोला थाना प्रभारी एवं सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.