राजभोई गणेश मंडल में भगवान गणेश को छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने की आरती सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा में राजभोई गणेश मंडल की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के तहत गुरुवार को भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग का भोग धराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। आज की आरती का लाभ सरपंच विजय पाल डोडियार ने सपत्नीक मंडल में पहुंचकर लिया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक आरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बनारस (काशी) से पहुंचे कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रों की गूंज से मंडल परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में धार्मिक भावना का संचार हुआ। राजभोई गणेश मंडल में भगवान श्री गणेश की काठियावाड़ी संस्कृति की झलक लिए आकर्षक रूप से सजाई गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सुंदर साज-सज्जा से तैयार किया गया पंडाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कार्यक्रम में बिहारी लाल भोई, विनोद भोई, ब्रजबल्लभ, अरविंद भोई, रामकिशोर भोई, प्रशांत, प्रदीप भोई, परेश दर्जी, संदीप सोमपुरा, दिनेश प्रजापत, अनूप शाह, योगेश सिंधी, युग भोई, ओम भोई सहित मंडल के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आज आनंद चतुर्थी पर विसर्जन के दौरान जुलूस अपने स्थापित स्थान से पिपली चौक गंगेश्वर महादेव कलाल वाड़ा से हनुमान जी मंदिर होता हुआ सीमलवाड़ा कस्बे सहित सीमलवाड़ा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होगा इस दौरान बनारस काशी से आए कलाकारों द्वारा भाव सुंदर व धार्मिक लयो की धुन पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा मंडल ने सपरिवार गंगा आरती का लाभ लेने का अनुरोध किया है |
राजभोई गणेश मंडल में भगवान गणेश को छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने की आरती सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा में राजभोई गणेश मंडल की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के तहत गुरुवार को भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग का भोग धराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। आज की आरती का लाभ सरपंच विजय पाल डोडियार ने सपत्नीक मंडल में पहुंचकर लिया। उन्होंने
भगवान श्री गणेश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक आरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बनारस (काशी) से पहुंचे कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रों की गूंज से मंडल परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में धार्मिक भावना का संचार हुआ। राजभोई गणेश मंडल में भगवान श्री गणेश की काठियावाड़ी संस्कृति की झलक लिए आकर्षक रूप से सजाई गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए
विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सुंदर साज-सज्जा से तैयार किया गया पंडाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कार्यक्रम में बिहारी लाल भोई, विनोद भोई, ब्रजबल्लभ, अरविंद भोई, रामकिशोर भोई, प्रशांत, प्रदीप भोई, परेश दर्जी, संदीप सोमपुरा, दिनेश प्रजापत, अनूप शाह, योगेश सिंधी, युग भोई, ओम भोई सहित मंडल के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आज आनंद चतुर्थी पर विसर्जन के दौरान जुलूस अपने
स्थापित स्थान से पिपली चौक गंगेश्वर महादेव कलाल वाड़ा से हनुमान जी मंदिर होता हुआ सीमलवाड़ा कस्बे सहित सीमलवाड़ा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होगा इस दौरान बनारस काशी से आए कलाकारों द्वारा भाव सुंदर व धार्मिक लयो की धुन पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा मंडल ने सपरिवार गंगा आरती का लाभ लेने का अनुरोध किया है |
- राजभोई गणेश मंडल में भगवान गणेश को छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने की आरती सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा में राजभोई गणेश मंडल की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के तहत गुरुवार को भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग का भोग धराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। आज की आरती का लाभ सरपंच विजय पाल डोडियार ने सपत्नीक मंडल में पहुंचकर लिया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक आरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बनारस (काशी) से पहुंचे कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रों की गूंज से मंडल परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में धार्मिक भावना का संचार हुआ। राजभोई गणेश मंडल में भगवान श्री गणेश की काठियावाड़ी संस्कृति की झलक लिए आकर्षक रूप से सजाई गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सुंदर साज-सज्जा से तैयार किया गया पंडाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कार्यक्रम में बिहारी लाल भोई, विनोद भोई, ब्रजबल्लभ, अरविंद भोई, रामकिशोर भोई, प्रशांत, प्रदीप भोई, परेश दर्जी, संदीप सोमपुरा, दिनेश प्रजापत, अनूप शाह, योगेश सिंधी, युग भोई, ओम भोई सहित मंडल के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आज आनंद चतुर्थी पर विसर्जन के दौरान जुलूस अपने स्थापित स्थान से पिपली चौक गंगेश्वर महादेव कलाल वाड़ा से हनुमान जी मंदिर होता हुआ सीमलवाड़ा कस्बे सहित सीमलवाड़ा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होगा इस दौरान बनारस काशी से आए कलाकारों द्वारा भाव सुंदर व धार्मिक लयो की धुन पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा मंडल ने सपरिवार गंगा आरती का लाभ लेने का अनुरोध किया है |4
- ड्यूटी से घर लौटे एएसआई की संदिग्ध मौत, पीछे गैलरी में मिला शव नवलपुरा में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत नवलपुरा निवासी पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव गुरुवार को घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला। घटना धंबोला थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना पुत्र लखा भाई लबाना ड्यूटी से अपने गांव नवलपुरा स्थित घर आए हुए थे। इसी दौरान परिजनों को घर के पीछे गैलरी में उनका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर धंबोला थाना प्रभारी तथा सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के अनुसार पंकज लबाना के परिवार में माता-पिता, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। घटना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।1
- वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से पहले हुआ पदभार ग्रहण, आशा पाटीदार ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से पहले हुआ पदभार ग्रहण, आशा पाटीदार ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार ने गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे पदभार ग्रहण किया। नगर पालिका के अस्थायी भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अध्यक्ष आशा पाटीदार और उपाध्यक्ष योगेश जैन ने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र शर्मा एवं कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका चुनाव प्रभारी एवं आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा और पूर्व सांसद कनकमल कटारा कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। पदभार ग्रहण के कुछ देर बाद दोनों वरिष्ठ नेता नगर पालिका पहुंचे। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत दादा पाठक ने दोनों नेताओं के देरी से पहुंचने को लेकर 12:15 बजे पदभार ग्रहण का समय बताते हुए चर्चा की। पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी। वहीं, पदभार ग्रहण के दौरान भाजपा के सभी पार्षद भी मौजूद नहीं हो सके। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद फुलवारी वाटिका में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित पार्षद शामिल हुए। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा पाटीदार और उपाध्यक्ष योगेश जैन का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की आशा पाटीदार को 23 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की भूमिका पंचाल को 8 वोट मिले।1
- भरत पंड्या | संवाददाता, डूंगरपुर | 9829264909 भक्तिमय माहौल में गूंजे 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारे, वसी की पंड्या बस्ती में देर रात तक बही भजनों की सरिता भरत पंड्या | संवाददाता, डूंगरपुर | 9829264909 भक्तिमय माहौल में गूंजे 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारे, वसी की पंड्या बस्ती में देर रात तक बही भजनों की सरिता वसी (डूंगरपुर): जिला डूंगरपुर के वसी गांव स्थित पंड्या बस्ती में गणेशोत्सव का दस दिवसीय धार्मिक महोत्सव अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। गजानन महाराज के दसवें दिन के पूजन के अवसर पर पूरा परिसर "गणपति बाप्पा मोरया" के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती के साथ हुआ, जिसके बाद आयोजित भजन संध्या में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने देर रात तक भजनों की सुरम्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। भजन संध्या में कलाकारों ने बांधी समां: रवि भाई (वसी): हारमोनियम की मधुर धुन पर "गजानन आवो", मीराबाई के पद एवं बाबा रामदेव जी (रुणिजा) के सुमधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। डूंगरपुर के लोक भजन गायक: स्वच्छ नगरी डूंगरपुर से पधारे सुप्रसिद्ध लोक भजन गायक मुकेश पवार, रवि कल्याणा, जितेन्द्र पडियार एवं सुनिल पवार ने ढोलक और मंजीरे की थाप पर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पांडाल को भक्तिमय कर दिया। युगल पंड्या व दुलेंद्र गामोट: दोनों ने मिलकर "बांके बिहारी लाल" भजन की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। प्रवीण पंड्या (वसी): "सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया" भजन गाकर पांडाल में मौजूद सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चले इस भक्ति महोत्सव में पांडाल में मौजूद मातृशक्ति ने तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों के साथ गायकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में भगवान गणेश को भोग लगाकर सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- डूंगरपुर नगर परिषद के नए बोर्ड ने पदभार संभाला, शहर में निकला भव्य विजय जुलूस डूंगरपुर। नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता एवं उपसभापति अनिल पटेल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान परिषद के अधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों का साफा व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा शहर पदभार ग्रहण के पश्चात शहर में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और जबरदस्त आतिशबाजी के साथ समर्थकों ने नए बोर्ड का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यह विजय जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ऐतिहासिक गेपसागर की पाल पर पहुंचा। बिना भेदभाव के होगा सर्वांगीण विकास: सभापति व उपसभापति गेपसागर पाल पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सभापति सुशीला गुप्ता व उपसभापति अनिल पटेल ने शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के शहर के सभी वार्डों का समान विकास किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता, सड़क, पानी और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नए बोर्ड की पहली प्राथमिकता रहेगी।4
- डूंगरपुर नगरपरिषद: लगातार 8वीं बार बोर्ड पर काबिज, सभापति सुशीला गुप्ता ने संभाला पदभार | भव्य विजय जुलूस डूंगरपुर नगरपरिषद में लगातार 8वीं बार बोर्ड की सत्ता पर काबिज होकर नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता और उप सभापति अनिल पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में महिला व पुरुष पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुर्सी संभालते ही सभापति सुशीला गुप्ता ने शहरवासियों का आभार जताया और पानी, सड़क व स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को दिवाली तक प्राथमिकता से सुलझाने का संकल्प दोहराया। इसके पश्चात नगरपरिषद से पुराना अस्पताल, सोनिया चौक, माणक चौक और मोचीवाड़ा होते हुए गेपसागर की पाल तक विशाल विजय जुलूस निकाला गया, जो सभा में परिवर्तित हुआ।1
- राजभोई गणेश मंडल में भगवान गणेश को छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने की आरती सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा में राजभोई गणेश मंडल की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के तहत गुरुवार को भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग का भोग धराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। आज की आरती का लाभ सरपंच विजय पाल डोडियार ने सपत्नीक मंडल में पहुंचकर लिया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक आरती कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बनारस (काशी) से पहुंचे कलाकारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रों की गूंज से मंडल परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में धार्मिक भावना का संचार हुआ। राजभोई गणेश मंडल में भगवान श्री गणेश की काठियावाड़ी संस्कृति की झलक लिए आकर्षक रूप से सजाई गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सुंदर साज-सज्जा से तैयार किया गया पंडाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कार्यक्रम में बिहारी लाल भोई, विनोद भोई, ब्रजबल्लभ, अरविंद भोई, रामकिशोर भोई, प्रशांत, प्रदीप भोई, परेश दर्जी, संदीप सोमपुरा, दिनेश प्रजापत, अनूप शाह, योगेश सिंधी, युग भोई, ओम भोई सहित मंडल के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आज आनंद चतुर्थी पर विसर्जन के दौरान जुलूस अपने स्थापित स्थान से पिपली चौक गंगेश्वर महादेव कलाल वाड़ा से हनुमान जी मंदिर होता हुआ सीमलवाड़ा कस्बे सहित सीमलवाड़ा विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होगा इस दौरान बनारस काशी से आए कलाकारों द्वारा भाव सुंदर व धार्मिक लयो की धुन पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा मंडल ने सपरिवार गंगा आरती का लाभ लेने का अनुरोध किया है |4
- डूंगरपुर में धारदार हथियार से दो भाइयों पर हमला, दोनों गंभीर घायल डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बोखला गांव में गुरुवार शाम बाइक सवार दो भाइयों पर चार बदमाशों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक बदमाश ने धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का डूंगरपुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सेरावाड़ा निवासी कमलेश पुत्र बाबूलाल वरहात और राजवीर पुत्र बाबूलाल वरहात बाइक से बोखला गांव में अपनी जीजी के घर जा रहे थे। पंचायत समिति गेट के पास पहुंचते ही चार बदमाश अचानक उनकी बाइक के सामने आ गए और दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक बदमाश ने धारदार हथियार से कमलेश की कमर पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए राजवीर पर भी बदमाश ने सीने और पैर पर वार कर गंभीर घायल कर दिया। वारदात के बाद चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट लोकेश और ईएमटी जितेंद्र मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।1