logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, बाबा साहेब के विचारों पर चलने का लिया संकल्प बिहार के मधेपुरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ समारोह आयोजित किया गया… जहां लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। दरअसल मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में अंबेडकर वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा अंबेडकर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राम कृष्ण मंडल ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक मजबूत एवं समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में मीरा देवी, सुभाषचंद्र बौद्ध, पंकज कुमार पासवान, मोहन पासवान, पार्वती देवी, सुनीता कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
7 hrs ago

मधेपुरा में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, बाबा साहेब के विचारों पर चलने का लिया संकल्प बिहार के मधेपुरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ समारोह आयोजित किया गया… जहां लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। दरअसल मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में अंबेडकर वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा अंबेडकर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राम कृष्ण मंडल ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक मजबूत एवं समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में मीरा देवी, सुभाषचंद्र बौद्ध, पंकज कुमार पासवान, मोहन पासवान, पार्वती देवी, सुनीता कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Sk Sardar jee
    1
    Post by Sk Sardar jee
    user_Sk Sardar jee
    Sk Sardar jee
    Farmer Tribeniganj, Supaul•
    9 hrs ago
  • Bhairopatti Madhepura Bihar Eid Mubarak 🌹
    1
    Bhairopatti Madhepura Bihar Eid Mubarak 🌹
    user_MT Abdullah
    MT Abdullah
    Farmer Murliganj, Madhepura•
    9 hrs ago
  • जोगबनी में दर्दनाक हादसा: रेलवे ढाला के पास 10 वर्षीय बच्चा ट्रेन से टकराया, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
    1
    जोगबनी में दर्दनाक हादसा: रेलवे ढाला के पास 10 वर्षीय बच्चा ट्रेन से टकराया, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    11 hrs ago
  • यह स्क्रीनशॉट एक सोशल मीडिया या क्रिएटर ऐप के प्रोफाइल पेज का लग रहा है। इसमें मुख्य रूप से 'क्रिएटर इनकम प्रोग्राम' (Creator Income Program) के बारे में जानकारी दी गई है। ​स्क्रीनशॉट में लाल बॉक्स के अंदर एक महत्वपूर्ण मैसेज दिख रहा है, जिसका मतलब यह है: ​"आपकी प्रोफाइल कमाई के लिए पात्र नहीं है। कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।" ​इसका अर्थ है कि वर्तमान में यह अकाउंट मॉनेटाइजेशन (पैसे कमाने) के लिए योग्य (eligible) नहीं है। इसके कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं: ​फॉलोअर्स या रीच की कमी: शायद प्लेटफॉर्म द्वारा तय की गई न्यूनतम सीमा (threshold) अभी पूरी नहीं हुई है। ​कंटेंट पॉलिसी: अगर कंटेंट प्लेटफॉर्म के नियमों (Community Guidelines) के खिलाफ है, तो मॉनेटाइजेशन रोक दिया जाता है। ​अकाउंट वेरिफिकेशन: हो सकता है कि प्रोफाइल को अभी तक पूरी तरह से वेरिफाई न किया गया हो। ​आगे क्या करें? ​चूँकि ऐप खुद सपोर्ट टीम से बात करने की सलाह दे रहा है, तो आपको उस लाल मैसेज पर क्लिक करना चाहिए या ऐप की सेटिंग में जाकर 'Help & Support' के जरिए उनसे संपर्क करना चाहिए। वे आपको सटीक कारण बता पाएंगे कि आपकी प्रोफाइल अभी पात्र क्यों नहीं है।
    1
    यह स्क्रीनशॉट एक सोशल मीडिया या क्रिएटर ऐप के प्रोफाइल पेज का लग रहा है। इसमें मुख्य रूप से 'क्रिएटर इनकम प्रोग्राम' (Creator Income Program) के बारे में जानकारी दी गई है।
​स्क्रीनशॉट में लाल बॉक्स के अंदर एक महत्वपूर्ण मैसेज दिख रहा है, जिसका मतलब यह है:
​"आपकी प्रोफाइल कमाई के लिए पात्र नहीं है। कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।"
​इसका अर्थ है कि वर्तमान में यह अकाउंट मॉनेटाइजेशन (पैसे कमाने) के लिए योग्य (eligible) नहीं है। इसके कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं:
​फॉलोअर्स या रीच की कमी: शायद प्लेटफॉर्म द्वारा तय की गई न्यूनतम सीमा (threshold) अभी पूरी नहीं हुई है।
​कंटेंट पॉलिसी: अगर कंटेंट प्लेटफॉर्म के नियमों (Community Guidelines) के खिलाफ है, तो मॉनेटाइजेशन रोक दिया जाता है।
​अकाउंट वेरिफिकेशन: हो सकता है कि प्रोफाइल को अभी तक पूरी तरह से वेरिफाई न किया गया हो।
​आगे क्या करें?
​चूँकि ऐप खुद सपोर्ट टीम से बात करने की सलाह दे रहा है, तो आपको उस लाल मैसेज पर क्लिक करना चाहिए या ऐप की सेटिंग में जाकर 'Help & Support' के जरिए उनसे संपर्क करना चाहिए। वे आपको सटीक कारण बता पाएंगे कि आपकी प्रोफाइल अभी पात्र क्यों नहीं है।
    user_@RoshanRohi13
    @RoshanRohi13
    Police Officer सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    13 hrs ago
  • श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा जिला अंतर्गत निर्माणाधीन बकौर–भेजा पुल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। उपस्थित संवेदक द्वारा अवगत कराया गया कि पुल के ऊपर से गुजर रहे ओवरहेड विद्युत तार के कारण बीच में आ रहे छह पिलरों का निर्माण एवं शिफ्टिंग आवश्यक था, जिसमें से चार पिलरों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष दो पिलरों का निर्माण कार्य मई माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके पश्चात विद्युत तार का शिफ्टिंग कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि शेष कार्य वर्ष के अंत तक पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान श्री शरथ आर०एस०, पुलिस अधीक्षक, सुपौल, श्री मनोहर कुमार साहू, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल सहित संबंधित संवेदक उपस्थित थे।
    2
    श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा जिला अंतर्गत निर्माणाधीन बकौर–भेजा पुल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया।
उपस्थित संवेदक द्वारा अवगत कराया गया कि पुल के ऊपर से गुजर रहे ओवरहेड विद्युत तार के कारण बीच में आ रहे छह पिलरों का निर्माण एवं शिफ्टिंग आवश्यक था, जिसमें से चार पिलरों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष दो पिलरों का निर्माण कार्य मई माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके पश्चात विद्युत तार का शिफ्टिंग कार्य कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि शेष कार्य वर्ष के अंत तक पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान श्री शरथ आर०एस०, पुलिस अधीक्षक, सुपौल, श्री मनोहर कुमार साहू, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल सहित संबंधित संवेदक उपस्थित थे।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    22 hrs ago
  • सहरसा से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां नवहट्टा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गंभीर आपराधिक घटना की सूचना है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार दोपहर की है, जब नाबालिग खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे जबरन रोक लिया और उसके साथ गलत कृत्य किया। घटना के बाद परिजनों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और आरोप लगाया है कि उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सहरसा से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां नवहट्टा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गंभीर आपराधिक घटना की सूचना है।
बताया जा रहा है कि घटना सोमवार दोपहर की है, जब नाबालिग खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे जबरन रोक लिया और उसके साथ गलत कृत्य किया।
घटना के बाद परिजनों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और आरोप लगाया है कि उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    40 min ago
  • Post by Jankari Adda
    1
    Post by Jankari Adda
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Ramsingh8235529890
    4
    Post by Ramsingh8235529890
    user_Ramsingh8235529890
    Ramsingh8235529890
    Fitness Trainer भरगामा, अररिया, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.