Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारे प्रधानमंत्री साहब बोल रहे हैं कि हम 35 साल तक भिक्षा मांग के खाए हैं फिर 🤪.....
Jankari Adda
हमारे प्रधानमंत्री साहब बोल रहे हैं कि हम 35 साल तक भिक्षा मांग के खाए हैं फिर 🤪.....
More news from बिहार and nearby areas
- सम्राट चौधरी आखिरकार बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं! नीतीश कुमार ने आज CM पद से इस्तीफा दे दिया और NDA विधायक दल ने सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना। इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे: सम्राट चौधरी कौन हैं? उनका पूरा राजनीतिक सफर RJD से BJP तक का सफर, परिवार, शिक्षा और विवाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा क्यों दिया? बिहार पर क्या असर पड़ेगा – OBC समीकरण, कानून व्यवस्था, विकास और विपक्ष की रणनीति सम्राट चौधरी के मंत्री काल के काम और चुनौतियां1
- Post by Ramsingh82355298904
- धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जोगबनी/अररिया भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के खजूरबाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अंबेडकर चौक पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, युवा मोर्चा के घनश्याम राम एवं मंडल अध्यक्ष कन्हैया साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए उनके आदर्शों—समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को अपनाने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का पूरा जीवन शोषितों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा और सशक्त दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। इस मौके पर हिमांशु सिंह, दिवाकर दुबे, गंगाधर राम, राकेश राम, संजय राम, रंजन राम, मुकेश राम, राम कुमार, विनोद राम, चंदन राम, राजनंदन यादव, रणजीत झा, सतीश कौशिक, राकेश राणा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।1
- स्वामी त्यागी सिद्धनाथ जी महाराज जीवन मुक्त योगी सन्यासी करी वाले सिद्धाश्रम ज्ञान गाजियाबाद1
- बिहार के मधेपुरा में इन दिनों आस्था का ऐसा महासंगम दिख रहा है,जहां लोकविश्वास, परंपरा और चमत्कार की कहानियां एक साथ जीवंत हो उठी हैं।पशुपालकों के देवता माने जाने वाले बाबा विशुराउत धाम में चार दिवसीय राजकीय मेले का भव्य आगाज़ हुआ है।मान्यता ऐसी कि यहां बाबा को चढ़ाया गया दूध फटता नहीं और यही विश्वास हर साल हजारों-लाखों श्रद्धालुओं को इस धाम तक खींच लाता है। दरअसल मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित पचरासी स्थान, लौआलगाम का बाबा विशुराउत धाम भक्तों से गुलजार है।चार दिवसीय राजकीय मेले का उद्घाटन प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बाबा विशुराउत को इलाके में पशुपालकों का रक्षक देवता माना जाता है।स्थानीय लोगों की मान्यता है कि बाबा की कृपा से पशुधन सुरक्षित रहता है, बीमारियां दूर होती हैं और घरों में समृद्धि आती है। सबसे अनोखी आस्था इस बात को लेकर है कि बाबा के दरबार में चढ़ाया गया दूध फटता नहीं श्रद्धालु इसे बाबा का चमत्कार मानते हैं और इसी विश्वास के साथ दूर-दराज से लोग दूध लेकर यहां पहुंचते हैं। मेले में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, ग्रामीण बाजार और अस्थायी दुकानों की भी रौनक है। पूरा पचरासी क्षेत्र इस समय भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा हुआ है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई और मेडिकल सुविधा की विशेष व्यवस्था की है। बाइट – पंकज कुमार, एसडीएम, उदाकिशुनगंज बाइट – अविनाश कुमार, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज आस्था और लोकपरंपरा के इस अद्भुत संगम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिहार की मिट्टी में आज भी विश्वास की जड़ें कितनी गहरी हैं और पचरासी का यह धाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लोकआस्था का जीवंत प्रतीक बन चुका है।4
- Bhairopatti Madhepura Bihar Eid Mubarak 🌹1
- Post by Ramsingh82355298904
- गिरी राज सिंह ने क्या कहा देखिए रीपोर्ट1
- बिहार के मधेपुरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ समारोह आयोजित किया गया… जहां लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। दरअसल मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में अंबेडकर वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा अंबेडकर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राम कृष्ण मंडल ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक मजबूत एवं समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में मीरा देवी, सुभाषचंद्र बौद्ध, पंकज कुमार पासवान, मोहन पासवान, पार्वती देवी, सुनीता कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1